2 हिस्ट्रीशीटर आरोपी पुलिस की हिरासत में, दो ग्राम प्रधानों की हत्या की साजिश रच रहे थे।

शुक्रवार को सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए है। आरोपियों की पहचान मैधन गांव निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय और मौघाड़ा निवासी कनैहया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गंगेव चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी प्रधान दिनेश सिंह और प्रधान शैलेन्द्र सिंह की हत्या की साजिश रच रहे थे। दोनों आरोपियों पर कुल 30 केस दर्ज है। 

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

रिटायर्ड दरोगा के बेटे की हत्या का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार।

सुल्तानपुर के रिटायर्ड दरोगा के बेटे सफदर इमाम की हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस हत्या में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नीरज सिंह, राज सिंह, पंकज कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस समेत मिस कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक आरोपी की प्रेमिका की छोटी बहन का पीछा करते था। प्रेमिका से शिकायत मिलने पर आरोपी अपने 2 साथियों के साथ गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरूई गांव स्थित अंबेडकर पार्क के पास 20 अगस्त की सुबह 9 बजे …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : SP के आदेश पर 10 दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र।

गुरुवार को सुल्तानपुर में 10 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बदलाव किया है। इस बदलाब के तहत टीएसआई अनूप कुमार सिंह को शाहगंज चौकी इंचार्ज का प्रभार सौंपा गया, धम्मौर थाने से एसआई अखिलेश सिंह को कोतवाली नगर के केएनआई चौकी पर स्थानांतरित किया, कोतवाली नगर के एनआई चौकी पर तैनात एसआई धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को जयसिंहपुर कोतवाली की बरौंसा चौकी का प्रभार दिया गया, पुलिस लाइन से एसआई तौयब खां को सम्मन सेल में स्थानांतरित किया, पुलिस लाइन से एसआई महेश चंद्र को न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया और एसआई विमल कपूर, एसआई लल्लन …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

भाजपा नेता ने दिया गैंगस्टर का साथ, ऑडियो टेप लीक।

सुलतानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के धनंजई गांव में सीओ बल्दीराय और कूरेभार पुलिस को गैंगस्टर आरोपी के घर दबिश देने जा रहा देख कर एक भाजपा नेता ने फोन कर गैंगेस्टर की भागने में मदद की है। इस मामले का फोन रिकॉर्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। खबर के अनुसार मंगलवार को सीओ बल्दीराय रमेश के नेतृत्व में कूरेभार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव गैंगेस्टर कुलदीप सिंह के घर दबिश देने के लिए निकले थे। उसी समय भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष योगेश सिंह ने पुलिस की सूचना गैंगेस्टर को फोन पर दी थी। लेकिन यह …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव के एक प्रतिद्वंद्वी ने प्रधान के खिलाफ रची साजिश।

सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के पिपरी साईंनाथपुर गांव में प्रधान के खिलाफ पंचायत चुनाव के एक प्रतिद्वंद्वी ने साजिश रची है। प्रतिद्वंद्वी ने स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण न होने की झूठी अफवाह फैलाई थी। जिसके बाद प्रधान रमेश कुमार वर्मा ने सोशल मीडिया पर उनको बदनाम करने की साजिश का संज्ञान लेते हुए कूरेभार थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रतिद्वंदी को पहचान सुधांशु तिवारी के रूप में हुई हैं।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सिरफिरे प्रेमी ने गोली मारकर प्रेमिका की हत्या की कोशिश की, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार।

सुलतानपुर के कोतवाली नगर पुलिस ने एक सिरफिरे प्रेमी को प्रेमिका की हत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोसाईगंज निवासी प्रेमी नावेद और वजूपुर निवासी प्रेमिका शीबा बानो को शादी होने वाली थी। लेकिन किसी विवाद के चलते प्रेमी ने 21 अगस्त को प्रेमिका को कोतवाली नगर के तिकोनिया पार्क में बुला कर दिनदहाड़े उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागी। हालाकि तीनों बार गोली मिस हो गई। जिसके बाद पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

प्रधान की दबंगई का वीडियो वायरल, परिवार के साथ मिलकर पड़ोसी की गिरा दी दीवार।

सुल्तानपुर के प्रयागराज हाइवे किनारे अहिमाने गांव से एक प्रधान की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है। खबर के अनुसार प्रधान रामराज वर्मा के पड़ोसी गुरू राम वर्मा ने साल भर एक 40 फिट लंबी दीवार बनाई थी। जिसे प्रधान ने खुद की जमीन पर दीवार बनी है कह कर अपने परिवार के साथ मिलकर ढहा दिया और उनसे मारपीट भी की। साथ ही पुलिस में खबर करने पर जान माल की भी धमकी दी। पीड़ित परिवार के अनुसार इस मामले मे स्थानीय लेखपाल ने भी प्रधान का साथ दिया है। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण मुसीबत बनती जा रही हैं हनुमानगंज रेलवे क्रासिंग।

सुलतानपुर में वाराणसी फोरलेन का ओवर ब्रिज नहीं बनने के कारण सभी वाहन पखरौली रेलवे स्टेशन के पश्चिम गेट संख्या 69 बी के हनुमानगंज बाजार की रेलवे क्रासिंग से गुजरते हैं। लेकीन रेलवे क्रासिंग बंद होने पर बहत समय तक गेट नहीं खोला जाता हैं। मंगलवार को भी सुबह 6:30 बजे गेट बंद होकर, वाराणसी से आई मेमो और तीन मालगाड़ी गुजारने के बाद 7:15 बजे गेट को खोला गया। जिस वजह से पूरी बाजार और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसलिए लोगों ने बाजार में अंडर पास बनाऐ जाने की मांग को लेकर रेलवे और डीएम को पत्र …

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर:घर में घुसकर दबंगो ने अपाहिज महिला का सर फोड़ा, महीने से बेटियां मांग रही हैं पुलिस की मदद।

सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी मीठीपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर अपाहिज महिला का सिर फोड़ा है। खबर के अनुसार घर में कब्जा करने के लिए आरोपी योगेन्द्र नारायण त्रिपाठी, शिववेक्षण त्रिपाठी, चंद्रमौली त्रिपाठी और ऊषा त्रिपाठी लाठी डंडा, लोहे की रॉड लेकर आए दिन पीड़िता लीलावती देवी को धमकाते रहते थे। जिस वजह से उनकी बेटी बिंदू त्रिपाठी ने आरोपियों के खिलाफ दो जुलाई को लंभुआ थाने में नामजद तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए दबंगो का हौसला बढ़ गया और मंगलवार को पीड़ित महिला के घर घुस कर इस …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : बाइक सवार 2 बदमाशों ने गोली मारकर वकील के भाई की हत्या की।

सुल्तानपुर के गोसाईंगंज के बरूई गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक अधिवक्ता के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या की है। सूचना मिलते हैं परिजनों ने युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मृतक के चचेरे भाई अधिवक्ता अमन सुल्तानपुरी के अनुसार सुरौली गांव निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद हसनैन रविवार सुबह करीब 9 बजे बाइक से वायरिंग का काम करने जा रहा था। युवक जब बरूई गांव के पास पहुंचा वहा बाइक सवार दो बदमाश युवक के …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

बर्थ डे पार्टी में की हर्ष फायरिंग, 3 नामजद सहित 8 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज।

सुल्तानपुर में रईसजादों ने कानून की धज्जियां उड़ाई। खबर के अनुसार बगिया कटावां निवासी दिलीप के जन्मदिन पर उसके दोस्त धर्मेंद्र, संदीप और सात-आठ अन्य साथी शाम को गोमती नदी के पुल पर केक काटकर जश्न मना रहे थे। जहा उनमें से एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची सभी युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। गांव के चौकीदार धर्मराज की शिकायत पर पुलिस ने दिलीप, धर्मेंद्र निषाद, संदीप और 7-8 अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर युवक की तलाश कर रही हैं।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

धान के खेत में मिला युवक का शव, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका।

सुल्तानपुर के करौंदीकला थाना क्षेत्र के हिंदूआबाद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हुई हैं। मृतक की पहचान हिंदूआबाद निवासी 32 वर्षीय भगेलु निषाद के रूप में हुई हैं। जिसका शव बूढ़ापुर चौराहे से 200 मीटर की दूरी पर धान के खेत में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी अनीता निषाद के अनुसार मृतक सुबह हिंदूआबाद चौराहे पर जाने को बोलकर कर घर से निकले थे। जहा सुभाष निषाद, रामफेर निषाद, राजिंदर, बजरंगी और डब्लू ने मृतक को शराब पिलाया। जिसके बाद यह घटना हुई। बता दे की एक …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर सुल्तानपुर की टांडा-बांदा हाईवे 4 दिनों के लिए बंद।

अंबेडकरनगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा और नागपंचमी को लेकर सुल्तानपुर की टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधित लगाया है और चार दिनों तक यह रूट बंद कर दिया गया हैं। हालाकि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति से जुड़े वाहनों को ही इस रूट पर प्रवेश करने दिया जाएगा। सुरक्षा के तहत पुलिस ने विसुनदासपुर टर्निंग प्वाइंट के पास रूट डायवर्जन किया है। इस फैसले के बाद सेमरी बाईपास से अंबेडकरनगर जिले की सीमा तक टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का करीब आठ किमी लंबा जाम लगा है।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

एसपी के निर्देश पर सुलतानपुर के टॉप टेन अपराधियों के घरों पर पुलिस ने छापेमारी की।

शनिवार के एसपी सोमेन वर्मा के निर्देश पर सुलतानपुर के टॉप टेन अपराधियों के घर पर कूरेभार पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। खबर के अनुसार सीओ बल्दीराय रमेश के नेतृत्व में इरुल, गलिबहा, धनजई आदि गांवों में कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने आरोपी सत्यवान सिंह इरुल, कुलदीप सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, रवींद्र उपाध्याय मो. इस्माइल निवासी गण धनजई, शिव पूजन सिंह और हरि मंगल यादव के घर में छापेमारी की कार्रवाई की है। साथ ही अपराध को रोकने के लिए आरोपियों पर पुलिस चौबीस घंटे नजर रख रही हैं।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen