बार अध्यक्ष का नया फैसला, पंजीकृत मुंशी तथा अधिवक्ता ही तहसील परिसर में बैठ सकेंगे।

अब से पंजीकृत मुंशी तथा अधिवक्ता ही सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील परिसर में बैठ सकेंगे। बार अध्यक्ष गणेश प्रसाद पाण्डेय एवं सचिव राजेश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, कई दिनों से उन्हे शिकायत मिल रही थी की बिना पंजीकृत अधिवक्ता और मुंशी तहसील परिसर में आकर अधिवक्ता तख्ते पर बैठने के साथ साथ वादकारियों को भ्रमित करने का काम कर रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार से ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी लोगों से सचिव ने अपने कागजात कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलित गौरव संवाद का आयोजन किया।

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ओझा के नेतृत्व में सुल्तानपुर के जयसिंहपुर विकास क्षेत्र में स्थित धनऊडीह गांव पहुंचे, जहा उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से दलित गौरव संवाद अभियान के तहत मांग पत्र भरवाया और लोकसभा चुनाव में लोगों को एक जुट होने का आह्वान भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया की जनता को भाजपा सरकार गुमराह कर रही है। इसलिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता जनता के हित में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : धोखाधड़ी के मामले में भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज।

सुल्तानपुर के कोतवाली नगर पुलिस ने सीजेएम अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। खबर के अनुसार, कोतवाली नगर में स्थित गभड़िया मोहल्ले के एक व्यक्ति की पैतृक दो बिस्वा जमीन का आरोपी ओर उसके साथियों ने 20 लाख रुपए मे सौदा किया था, उसके बाद एग्रीमेंट करने के नाम पर रजिस्ट्री दफ्तर में धोखाधड़ी से दो लाख रुपए में आरोपी ने बैनामा करा लिया और जमीन पर कब्जा छोड़ने के लिए आरोपी उनलोगों पर दबाव बनाने और हत्या करवा देने की धमकी देने लगा था।

Crime India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : पर्यावरण विज्ञान विभाग के छात्रों द्वारा गोमती नदी में जल प्रदुषण के स्तर का मापन।

बुधवार को सुल्तानपुर के कमला नेहरू भौतिक और समाजिक विज्ञान संस्थान के पर्यावरण विज्ञान विभाग के परास्नातक छात्रों ने गोमती नदी में जल प्रदुषण के स्तर का मापन किया। यह कार्य दूर्गा पूजन, मूर्ति विसर्जन और उसके बाद के समय में सिवान के कई जगहों किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार, जल प्रदूषण की मात्रा के मापन के लिए हर दिन सुबह 8.30 बजे और शाम 8.30 बजे छात्र सीताकुंड, केएनाई सहित कुछ चयनित स्थानों से जल एकत्रित कर रहे हैं, ताकि पर्यावरण में जल प्रदुषण के प्रभाव को बेस लाईन ग्राऊंड डाटा …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : पानी की टंकी की निर्माण सामग्री हुई चोरी।

सुलतानपुर में जलजीवन मिशन शक्ति के तहत पानी की टंकी के निर्माण के लिए आई सामग्री को चोरी करते वक्त गांव के लोगों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद कार्यदायी संस्था के इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। खबर के अनुसार, जलजीवन मिशन के तहत सुल्तानपुर के कूरेभार विकास खण्ड के जोगीवीर जियापुर गांव में पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन सरिया को गांव के ही कुछ लोग निर्माण कार्य के लिए मौके पर रखे गए लोहे की सामग्री को ई रिक्शा की मदद से चोरी करते पकड़े गए।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : उत्कृष्ट कार्य करने वाली दुर्गापूजा समितियों को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति की ओर से सुल्तानपुर के पूजा समितियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जहा मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, चेयरमैन आनंद जायसवाल, उप जिलाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण मिश्र, सीओ शिवम मिश्रा और घनश्याम चौहान ने समितियों के प्रमुखों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। तो वही नव विराट दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सचीन्द्र अग्रहरि गुड्डू को पंडाल की सजावट के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। 

 

India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : कई किसानों को नहीं मिली शतप्रतिशत अनुदान की धनराशि।

योजना के तहत खरीफ की फसल बुआई के समय नगद मूल्य देकर कृषि यंत्र खरीदने वाले और बीज प्राप्त करने वाले सुलतानपुर के सैकड़ों किसानों को अब तक शतप्रतिशत अनुदान की धनराशि नही मिली है। तो वही बीज ग्राम्य योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत बजट न आने के कारण किसानों का 17 लाख रुपए जनपद में अनुदान के रुप में बकाया है। बता दे की खरीफ व रबी के सीजन में किसानों को राजकीय बीज बिक्री केन्द्रों से अनुदान पर बीज मुहैया कराया जाता है, लेकिन नकद मूल्य देकर किसानों को बीज खरीदना पड़ता है।

Agriculture General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर के शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया।

सोमवार को सुलतानपुर के कई शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया था। खबर के अनुसार, रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुल्तानपुर के 10 शिक्षकों को लखनऊ में उपशिक्षा निदेशक ने सम्मानित किया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर से सत्येंद्र कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनगवां दोस्तपुर से अजय पांडेय, कम्पोजिट विद्यालय कटसारी के अखिलेश कुमार, यूपीएस कुम्ही हमजापुर से महेन्द्र कुमार, यूपीएस कैथाना के अरुण प्रजापति, कम्पोजिट मरुई कृष्णदासपुर अखंडनगर के विनय श्रीवास्तव और कम्पोजिट रायपुर अखंडनगर के मंगला प्रसाद गुप्ता शामिल रहे।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : एलुमनी सेल द्वारा एआई और रोबोटिक्स ऑटोमेशन विषयक वेबिनार का आयोजन।

सुलतानपुर के कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक एलुमनी सेल का गठन किया गया, जिसके माध्यम से भूतपूर्व छात्रों ने ऑनलाइन वेबिनार्स की श्रृंखला ज्ञानसंचय का आरंभ किया। वेबिनार्स का मुख्य उद्देश्य संस्थान से पढ़े हुए पुरातन छात्रों से अनुभव एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना है। रविवार को ज्ञानसंचय का पहला वेबिनार रोबोटिक्स ऑटोमेशन और एआई विषय पर किया गया, जिसके मुख्य वक्ता बहु-राष्ट्रीय कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विश्वास यादव थे। साथ ही टीएसी के संयोजक डॉ. अनिल कुमार भी इस वेबिनार में शामिल हुए।

 

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : परीक्षा केंद्र में ब्ल्यूटुथ के साथ पकड़ा गया परीक्षार्थी।

रविवार को सुलतानपुर हुए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के दौरान ब्ल्यूटुथ लेकर परीक्षा देने पहुंचे एक परीक्षार्थी रेस्टिकेट किया गया। राणा प्रताप पीजी कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा की प्रथम पाली में मड़ियाहूं जौनपुर निवासी आयुष सिंह यादव जिनका रोल 00094338 है, वह कक्ष संख्या 17 में परीक्षा दे रहे थे। चेकिंग के समय कक्ष निरीक्षक डॉ. रमाकांत तिवारी, सीमा कुशवाहा, बृजेश प्रताप सिंह, विपिन सिंह ने छात्र को ब्ल्यूटुथ के साथ पकड़ा। उसके बाद छात्र को रेस्टिकेट करते हुए आयोग को सूचित कर दिया गया।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में कांग्रेस एमएलसी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल।

निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत 28 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने आराेपियों के खिलाफ समन जारी करने का आदेश दिया और 21 नवंबर को इस सुनवाई की तिथि नियत की है। कांग्रेस एमएलसी के खिलाफ आरोप है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच हुए विवाद को लेकर कांग्रेसियों ने 29 …

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिली विश्वस्तरीय कोर्ट की सुविधा।

सुल्तानपुर के बैडमिंटन खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोर्ट की सुविधा पंत स्टेडियम में मिल चुकी हैं, जहा खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट की तैयारी कर पाएंगे। इस विश्वस्तरीय कोर्ट को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के तय मानक के अनुरूप बनाया गया है और वहा सात लाख रुपए का नई सिंथेटिक मैट भी लगाई गई है। सिंथेटिक मैट की मोटाई 8़ 5 एमएम, चौड़ाई 7़ 2 मीटर और लंबाई 15 मीटर है। जिला खेल अधिकारी सर्वेंदु सिंह चौहान के अनुसार, इस सिंथेटिक मैट पर खिलाड़ियों के चोटिल होने की आशंका कम रहती है, क्योंकि यह मैट फायर रजिस्टेंट मैटिरियल एम-3 से बनाई गई हैं।

India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen