सीवान : करणी सेना के हत्या से आक्रोशित विभिन्न क्षत्रिय संगठनों ने मार्च निकाला।

शुक्रवार को जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से आक्रोशित विभिन्न क्षत्रिय संगठनों ने जदयू नेता अजय सिंह के नेतृत्व में सीवान में आक्रोश मार्च निकाला और जयपुर जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए नारेबाज की। यह मोर्चा सिवान के तरवारा मोड़ से होते हुए जेपी चौक पर पहुंची और वहा एक सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान अजय सिंह ने बताया कि जिस प्रकार से देश व संस्कृति की रक्षा करने वालों की हत्या की गई है, उसे सहन नहीं किया जा सकता हैं।

Bihar Crime India Issues Local News Politics Siwan

सीवान : नवोदय विद्यालय में छात्र बैठे धरने पर।

गुरुवार को सीवान के जवाहर नवोदय विद्यालय करमलीहाता में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण नाराज होस्टल के छात्रों ने खाना पीना छोड़कर दिया और धरने पर बैठ गए। साथ ही छात्रों ने जवाहर नवोदय के प्राचार्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और छत पर जाने वाले गेट को भी बंद कर दिया। तो वही, इस मामले को लेकर नाराज छात्रों ने विद्यालय में तोड़फोड़ भी की। छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हॉस्टल में सौ से अधिक बच्चे होने के बावजूद पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करवाई गई हैं और छात्रों की संख्या के हिसाब से नल और …

Bihar India Issues Local News Siwan

सीवान : बिहार गृह रक्षा वाहिनी का स्थापना दिवस आयोजित।

बुधवार को सीवान में बिहार गृह रक्षा वाहिनी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहा निरीक्षक पवन कुमार मिश्र सहित गृहरक्षा वाहिनी के जवानों ने झंडोतोलन कर सलामी दी। साथ ही इस समारोह के दौरान विक्रमा सिंह , दिलनवाज अहमद, दिनेश सिंह, सिकंदर अली, रंजन श्रीवास्ते,ललित पांडे, भरत भूषण सिंह, मदन राम, हरेराम, अंबिका पंडित, उमा प्रसाद सहित दर्जनों गृहरक्षक मौजूद रहे। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक पवन कुमार मिश्र ने बताया कि जिस तरह अल्प संसाधनों का उपयोग करते हुए गृह रक्षा वाहिनी संगठन के सदस्य अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं, वह काबिले तारीफ़ है।

Bihar General India Local News Siwan

सीवान : तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता की विजयी टीम।

कला संस्कृति युवा विभाग बिहार , राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन सिवान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से सीवान के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। डीडीसी भूपेन्द्र प्रसाद यादव ने इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले गए। नवादा व जहानाबाद बालिका अंडर 17 के मैच में नवादा की टीम ने जीत हासिल की और गया व शेखपुरा के बीच खेले गए मैच में गया ने शेखपुरा को 7-2 से पराजित किया। तो वही, पूर्णिया व शेखपुरा के बीच …

Bihar India Local News Siwan Sports

सिवान: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम।

शनिवार को सिवान के मीरगंज शहर में स्थित राजेंद्र चौक पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई, जहां इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र स्मारक समिति के अध्यक्ष हरेराम सिंह ने थी। तो वही, हथुआ एसडीओ राकेश कुमार, उपाध्यक्ष धनंजय यादव, नगर परिषद अध्यक्ष पति अरुण केसरी, विजय कुमार सिंह, वार्ड पार्षद मिथिलेश तिवारी सहित अन्य कई लोगों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजाली अर्पित की और गीता ज्ञानालय के बच्चों ने भाषण, गीत और कविता पाठ की प्रस्तुति दी।

Bihar India Local News Politics Siwan

सिवान: धान की खरीदारी नहीं होने से किसानों को बड़ी परेशानी।

सिवान के दरौली प्रखंड के कुल 16 पैक्स और एक व्यापार मंडल में किसानों से धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू नहीं होने की वजह से किसान काफी परेशान हैं। तो वही, सिंचाई की उचित साधन नहीं होने वजह से फसल को उगाने में किसानों को आवश्यकता से ज्यादा लागत और मेहनत करनी पड़ रही है। दूसरी तरफ तैयार फसल की बिक्री में भी उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। विभाग की स्वीकृति नहीं मिलने की बात कहकर पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षों के द्वारा धान खरीदने से इनकार किया जा रहा है।

Agriculture Bihar India Issues Local News Siwan

सिवान: स्थानीय जंक्शन से होकर संचालित होने वाली कई ट्रेनें रद्द।

सीवान के स्थानीय जंक्शन से संचालित होने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने की वजह से इन दिनों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रूट की कई महत्वपूर्ण नियमित ट्रेनें रविवार को भी रद्द रहीं, जिनमें सीतामढ़ी से आनन्द विहार को जाने वाली गाड़ी संख्या 14005 अप लिच्छवी एक्सप्रेस, आनंद विहार से सीतामढ़ी को जाने वाली गाड़ी संख्या 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस, गोरखपुर से छपरा जंक्शन को जाने वाली गाड़ी संख्या 05156, गोरखपुर से सीवान को आने वाली गाड़ी संख्या 05036, बनमखी से अमृतसर को जाने वाली गाड़ी संख्या 14617 अप जनसेवा और बनमखी को जाने वाली …

Bihar India Issues Local News Siwan

सीवान : DCAB कोर कमिटी के द्वारा दिव्यांग 20-20 क्रिकेट मैच की तैयारी।

डिफरेंट-एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के कोर कमिटी के द्वारा सिवान जिला कमिटी का गठन किया गया है, जो 4 दिसंबर विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर सिवान के राजेंद्र स्टेडियम में दिव्यांग 20-20 क्रिकेट मैच आयोजित करने वाले हैं। इस मैच में बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम और पप्पू क्रिकेट अकादमी के बीच कड़ा मुकाबला होगा। खबर के अनुसार, इस मैच में पुलिस कप्तान शैलेश कुमार सिन्हा, विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद कविता सिंह और डीएम मुकुल कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे।

Bihar India Local News Siwan Sports

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen