अयोध्या : 15 जनवरी से शुरू हो रहा हैं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव।

शुक्रवार से शुरू हुई दो दिवसीय राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में दिसंबर 2023 तक कराए जाने वाले कामों की प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही इन कामों में आने वाली कठिनाइयों और निदान पर भी चर्चा की गई। प्रतिष्ठा समारोह 15 जनवरी से शुरू करने का तय किया गया है। इस प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले श्रद्धालुओं की भोजन की व्यवस्था मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाएगा।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

श्रीरामवल्लभाकुंज के झूलनोत्सव में 70 साल पुराना 300 किलो चांदी के झूले में विराजमान हुए रामजी।

श्रीरामवल्लभाकुंज के झूलनोत्सव में 70 साल पुराने र्स्वण युक्त चांदी के 3 कुंतल के झूलन पर भगवान सीताराम विराजमान होते हैं। यह झांकी पूरे देश में प्रसिद्ध है। सावन झूला मेले के दौरान यह झूला मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूरे उत्सव के दौरान मुख्य पुजारी रामाभिषेक दास और उनके चार सहायक झूले पर ही भगवान के जागरण से लेकर शयन तक की सारी सेवा करते हैं। हर दिन भगवान को अलग-अलग रंग के वस्त्र पहनाए जाते हैं। इस समय उनको सोने के मुकुट, हार के साथ बेला सहित गुलाब आदि के फूलों के हार पहनाएं जा रहे …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

12 दिवसीय सावन झूला मेला अयोध्या में आरंभ हुआ, कई मंदिरों से की गई शोभा यात्रा।

अयोध्या का प्रसिद्ध सावन झूला मेला सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया से आरंभ हो चुका हैं। शनिवार शाम को मणिपर्वत तक कनक भवन, हनुमानगढ़ी, हनुमत निवास, दशरथ महल, रंग महल, मणिराम दास छावनी, राम हर्षण कुंज आदि सैकड़ों मंदिरों से भगवान श्री सीताराम की यात्रा ले जाया गया। जहा भगवान श्रीराम और सीता के झूलन उत्सव का आरंभ हुआ और उनका आरती पूजन किया गया। श्रीरामानंद संप्रदाय की आचार्य पीठ श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास के अनुसार सावन पूर्णिमा तक भगवान श्रीराम और सीता जी इसी झूले पर विराजमान रहेंगे।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

थावे पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा।

बुधवार को पूर्व सकारिता मंत्री और सदर विधायक दिवंगत सुबास सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा गोपालगंज के मां थावे भवानी के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए अपराधियों के खौफ से बिहार को मुक्ति दिलाने के लिए मां थावे वाली का नमन किया। साथ ही मंदिर में मौजूद ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा भी करवाई। बता दे की मंदिर दर्शन के बाद विजय कुमार सिन्हा मीरगंज स्थिति प्रिंस सोनी के घर गए, जिनकी कुछ दिनों पहले हत्या की गई थी।

Bihar Gopalganj India Local News Religion

श्रावण मास में राईबीगो शिव मंदिर में भक्तों की भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक।

भगवान शिव के अत्यंत प्रिय श्रावण मास के समय सोमवार को सुल्तानपुर के कादीपुर-घोपाप मार्ग से तीन किलोमीटर की दूरी पर राईबीगो ग्राम में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर में अनेक भक्तों की भीड़ देखने को मिली। जहा भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और अन्य अनुष्ठान द्वारा शिव को प्रसन्न कर आशीर्वाद प्राप्त करने आए। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर की स्वच्छता और रख रखाव का विशेष ध्यान रखा गया है। बता दे की प्रदेश सरकार ने मंदिर की प्रसिद्धि को देखते हुए मंदिर परिसर में यात्री विश्रामगृह का निर्माण कराया है।

India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh

सिवान में मोहर्रम पर निकला एशिया का सबसे बड़ा ताजिया। कौमी एकता का मिसाल भीखपुर गांव।

सिसवन सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड अंतर्गत भीखपुर गांव कौमी एकता की अद्भुत मिसाल के लिए चर्चित है। शनिवार को भीखपुर गांव में एशिया का सबसे बड़ा ताजिया निकाला गया। जिसकी ऊंचाई क्रमशः 80 फीट एवं 82 फीट थी। भीखपुर गांव में रहने वाले सिया मुसलमान भाइयों ने ताजिया जुलूस निकाला। जिसमें भीखपुर सहित क्षेत्र के अन्य गांव के हिंदू भाइयों ने भी साथ दिया। इस दौरान सिया मुसलमान भाइयों ने अपने शरीर पर ब्लेड बंधी जंजीर से प्रहार कर मातम मनाया, एवं या हुसैन, या हुसैन का नारा लगाया एवं हुसैन की याद में मातम मनाया। इस दौरान हजारों की …

Bihar India Local News Religion Siwan

सावन की पहली सोमवारी पर केसरिया हुआ महेंद्रनाथ धाम। हर हर महादेव के नारों से गूंजे शिवालय।

सिसवन/सिवान: सिवान जिले के सिसवन प्रखंड स्थित बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन की पहली सोमवारी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। आज सावन की पहली सोमवारी थी। जिसमें सिवान, छपरा,गोपालगंज, मोतिहारी सहित, उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया, व कुशीनगर जिला के श्रद्धालुओं के साथ-साथ नेपाल के भी श्रद्धालु भक्त बाबा महेंद्र नाथ के दरबार में पूजा अर्चना करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा महेंद्र नाथ धाम स्थित कमलदाह सरोवर से जल भर डोंगे के माध्यम से भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए सभी भक्तों काफी उत्साहित दिख रहे थे।

तत्पर रहा …

Bihar India Local News Religion Siwan

राममंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की योजना, भक्तों को परेशानी से मुक्ति।

अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा आधुनिक तकनीक से लैस की जाएगी। भक्तों को असुविधा ना होने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा हैं। केंद्रीय औद्योगिक बल को परिसर की सुरक्षा का नया प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शासन के उनके इस प्लान को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अयोध्या पहुंचकर सीआईएसएफ के डीजी शीलवर्धन, डीआईजी सुमंत सिंह और आईजीजोन पीयूष मोर्डिया ने परिसर का निरीक्षण किया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार मंदिर में दर्शनार्थी प्रसाद के अलावा कुछ नहीं ले जा सकेंगे। पथ पर लगेज स्कैनर भी लगाया …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

बाबा महेंद्रनाथ धाम पर श्रावणी मेले की तैयारी कर ली गई है पूरी । कल से होगा जलाभिषेक।

सिसवन/सिवान:- सिवान छपरा सीमा पर स्थित सिवान जिले के सिसवन प्रखण्ड में अध्यात्म की उर्वर भूमि बाबा महेंद्रनाथ धाम पर श्रावणी मेले को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। 04जुलाई मंगलवार से हर हर महादेव के नारों के साथ बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करते हुवे श्रावणी मेले का सुभारंभ होगा। बाबा महेंद्रनाथ धाम स्थित कमलदह सरोवर की घेराबंदी कर सरोवर के घाट पर एक निश्चित सीमा क्षेत्र के बाद जल में प्रवेश वर्जित रखा गया है। सरोवर में गोताखोरो तथा मोटर बोट्स की तैनाती की गई है।

क्या है प्रशासनिक व्यवस्था ?

​​​​​​बाबा महेंद्र धाम स्थित मुख्य मंदिर से करीब …

Bihar India Local News Religion Siwan

महेंद्र नाथ मंदिर परिसर में पार्क बनाने की योजना, जिला पर्यावरण समिति ने दी मंजूरी

 सिवान में स्थित महेंद्र नाथ मंदिर परिसर में पार्क बनाने और पोखरा के सौंदर्यीकरण को लेकर जिला पर्यावरण समिति ने बैठक हुई। इसमें एमएस ग्रीन डेवलपमेंट की हावड़ा की कंपनी द्वारा जीआईटी ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया। समिति ने जिले में प्रत्येक प्रखंड में एक-एक पौधे का नर्सरी तैयार करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई का निदेश दिया। वन विभाग को प्रमुख सड़कों के किनारे पौधारोपण हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पार्षद एवं अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने जिला पर्यावरण प्लान के अनुमोदन के लिए …

Bihar General India Local News Religion Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen