प्रथम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर अयोध्या में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्म दिन यानी बाल दिवस के अवसर पर अयोध्या के ज्ञानोदय आदर्श शिक्षण संस्थान शिव नगर मिल्कीपुर में बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी, सजावट, कला प्रदर्शनी का आयोजन शामिल हैं। साथ ही बच्चों ने अपने अपने क्लास रूम की सजावट की और विज्ञान प्रदर्शनी में सोलर सिस्टम, ड्रिप सिंचाई सिस्टम, विद्युत फैन, वाटर हार्वेस्टिंग, स्वच्छ जल, रॉकेट लॉन्चर, जल संरक्षण आदि विषय पर अपने मॉडलों का भी प्रदर्शन किया।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

सुल्तानपुर में दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

सोमवार को सुल्तानपुर के कादीपुर विधानसभा के नरोत्तमपुर गांव में स्थित ब्लॉक सचिव के आवास पर दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया और दलित अधिकार मांग पत्र भी भरवाया गया। इस कार्यक्रम में जिला महासचिव विजयपाल, जिला सचिव जेपी सिंह, पीसीसी सदस्य एवम ब्लाक अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र, न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश वर्मा एडवोकेट, न्याय पंचायत अध्यक्ष मंगरावां राम जियावन वर्मा, दिलीप कुमार सिराज प्रियदर्शी गयादीन ज्ञानेंद्र कुमार प्रतीक प्रियदर्शी हीरालाल संदीप वर्मा प्रधान मौजूद रहे।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : सपा नेता के बयान से अयोध्या के संतों ने खासा आक्रोश व्यक्त किया।

सोमवार को सपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर माता लक्ष्मी के बारे में एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसे लेकर अयोध्या संतों ने खासा आक्रोश व्यक्त किया है। साथ ही हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर सात नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी महंत परमहंस आचार्य ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके अनुसार, सपा नेता मौर्य का बयान सनातन समाज व मातृशक्ति का अपमान है। जिस तरह माता दुर्गा ने राक्षसों को सबक सिखाया था, ठीक उसी तरह महिलाओं को भी आगे आकर उन्हें सबक सिखाना चाहिए। …

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

सिवान : जिला प्रशासन के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

शुक्रवार को विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिला प्रशासन के नेतृत्व में सिवान के विद्या भवन महिला कॉलेज व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची में 18 वर्ष की उम्र के लोगों का नाम जोड़ना, मतदाता सूची हुई गलती में सुधार करना, महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाना और मृत लोगों का नाम हटाना है। साथ ही इस कार्यक्रम में प्रपत्र 6 के माध्यम से मतदाता सूची में छात्र-छात्राओं का नाम पंजीकृत कराने को लेकर बीएलओ की प्रतिनियुक्ति भी की गई।

Bihar India Local News Politics Siwan

योगी कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।

गुरुवार को अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी, जहा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। खबर के अनुसार, इस कैबिनेट की बैठक में देवीपाटन धाम तीर्थ विकास परिषद, श्री शुक्रताल धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन संबंधी विधेयक प्रस्ताव और अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। साथ ही उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण अधिनियम 2023 को जारी करने और अयोध्या की तहसील सदर में स्थित ग्राम माझा जमथरा में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय बनाने को लेकर संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई …

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

अयोध्या: मंडल कारागार से रिहा हुए पूर्व विधायक खब्बू तिवारी।

रविवार को अयोध्या के मंडल कारागार से भारतीय जनता पार्टी की नेता और गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू रिहा हो गए है। उनकी रिहाई के बाद हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बता दे की जाली मार्कशीट के मामले में हाई कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद श्री तिवारी पिछले छः माह से मंडल कारागार में निरुद्ध थे, लेकिन बस्ती जनपद में दर्ज एक मुकदमे के कारण उनकी जमानत नहीं हो रही थी। दो दिनों पहले बस्ती जनपत में दर्ज मुकदमे में भी उनको जमानत मिलने के बाद रविवार को उनकी रिहाई हुई।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन आयोजित।

शनिवार से सिवान के टाउन हॉल में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय 11 वां राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया, जहा आरएन ठाकुर के झंडोत्तोलन से सम्मेलन के पहले दिन की शुरुआत हुई। तो वही मजदूरों की दशा और दिशा पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता ऐक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी ने अपनी बात रखी। उनके अनुसार, केंद्र सरकार का 4 श्रम लेवर कोड देश के मजदूरों को बर्बाद करने वाला है। साथ ही इस सम्मेलन को भाकपा माले जिला सचिव हंसनाथ राम, जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा जैसे कई लोगों ने संबोधित किया और मजदूरों …

Bihar India Issues Local News Politics Siwan

गोपालगंज : थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर व्यवसायियों का विरोध प्रदर्शन।

गोपालगंज के व्यवसायियों ने सिधवलिया थानाध्यक्ष के विरुद्ध शुक्रवार को बरौली बाजार के सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग उठाई। व्यवसायियों से मिली जानकारी के अनुसार, सिधवलिया थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने व्यवसायियों को लेकर अपशब्द का प्रयोग किया था। जिसके बाद रमेश गुप्ता व राजेन्द्र साह समेत कई व्यवसायियों ने सड़कों पर मार्च कर प्रदर्शन किया। बता दे की कुछ दिनों पहले इस मामले को लेकर अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन ने एक बैठक भी आयोजित की थी।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

सीवान : सेवा समायोजन की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत।

सिवान इकाई के अध्यक्ष संतोष पाठक से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य स्तरीय संघ के आह्वान पर जिले में बेल्ट्रान के माध्यम से आशुलिपिक, डाटा इंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, आईटी बॉय और आईटी गर्ल जैसे विभिन्न विभागों में कार्यरत तमाम कर्मी सेवा समायोजन की मांग को लेकर 5 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत करेंगे। इस आंदोलन के दौरान 6 नवंबर से 11 नवंबर तक सभी कर्मी काला बिल्ला लगाकर अपने संबंधित विभाग और कार्यालय में सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज करने के साथ साथ 28 नवंबर और 29 नवंबर को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल भी करेंगे।

Bihar India Local News Politics Siwan

सिवान : 334 करोड़ रुपए की लागत से सारण नहर की सफाई की जाएगी।

शुक्रवार को सिवान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी, जहा सारण मुख्य नहर के किमी 0.00 से किमी 17.00 तक पुनर्स्थापन कार्य और जल संसाधन विभाग की कुल 09 योजनाओं की मंजूरी दी गई। जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा से मिली जानकारी के अनुसार, 334 करोड़ रुपए की लागत से सारण मुख्य नहर की 17 किमी लंबाई तक गाद सफाई तथा लाईनिंग का काम करवाया जाएगा। इसी कार्य को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीवान जिले के महाराजगंज प्रखंड में छपरा शाखा नहर का स्थल 27 …

Bihar India Local News Politics Siwan

सुल्तानपुर : धोखाधड़ी के मामले में भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज।

सुल्तानपुर के कोतवाली नगर पुलिस ने सीजेएम अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। खबर के अनुसार, कोतवाली नगर में स्थित गभड़िया मोहल्ले के एक व्यक्ति की पैतृक दो बिस्वा जमीन का आरोपी ओर उसके साथियों ने 20 लाख रुपए मे सौदा किया था, उसके बाद एग्रीमेंट करने के नाम पर रजिस्ट्री दफ्तर में धोखाधड़ी से दो लाख रुपए में आरोपी ने बैनामा करा लिया और जमीन पर कब्जा छोड़ने के लिए आरोपी उनलोगों पर दबाव बनाने और हत्या करवा देने की धमकी देने लगा था।

Crime India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी आमंत्रित नहीं।

मंगलवार को भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी अयोध्या पहुंचे, जहा उन्होंने शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती से मुलाकात की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजनीतिकरण करने वाले लोगों को वरिष्ठ सन्यासियों को जवाब देना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल की इच्छा थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। अयोध्या भगवान श्रीराम का जन्मस्थान हैं, इसलिए यह स्थान हिंदुओं को मिलना चाहिए। 

 

 

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen