सुल्तानपुर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 114 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।

सुल्तानपुर के अखंड नगर विकासखंड प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 114 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, जहा 46 जोड़े दोस्तपुर के, 13 जोड़े करौंदी कला ब्लॉक के और 55 जोड़े अखंड नगर के शामिल हुए। तो वही, इस अवसर पर कादीपुर के विधायक राजेश गौतम, अखंड नगर खंड विकास अधिकारी गौतम कृष्ण यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह, दोस्तपुर के खंड विकास अधिकारी अरविंद सिंह, करौंदी कला के खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा और कइ्र ग्राम प्रधान व सचिव शामिल हुए।

General India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : वंचितों योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु 230 पंचायतों में विशेष अभियान शुरू।

डीएम से निर्देश मिलने के बाद वंचितों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मंगलवार से जिला परियोजना विभाग ने जीविका दीदियों के सहयोग से गोपालगंज की 230 पंचायतों में विशेष अभियान की शुरुआत की। बात दे की जन संवाद अभियान के दौरान हजारों लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, दिव्यांग पेंशन, नलजल योजना, शौचालय और आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिलने की शिकायतें की थी। जिसके बाद डीएम ने तीन लाख जीविका दीदियों को डोर-टू-डोर घूमकर सर्वे करने का निर्देश दिया।

Bihar General Gopalganj India Local News Politics

सिवान: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम।

शनिवार को सिवान के मीरगंज शहर में स्थित राजेंद्र चौक पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई, जहां इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र स्मारक समिति के अध्यक्ष हरेराम सिंह ने थी। तो वही, हथुआ एसडीओ राकेश कुमार, उपाध्यक्ष धनंजय यादव, नगर परिषद अध्यक्ष पति अरुण केसरी, विजय कुमार सिंह, वार्ड पार्षद मिथिलेश तिवारी सहित अन्य कई लोगों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजाली अर्पित की और गीता ज्ञानालय के बच्चों ने भाषण, गीत और कविता पाठ की प्रस्तुति दी।

Bihar India Local News Politics Siwan

गोपालगंज : डीलर संघ ने मांगों के समर्थन में किया सांकेतिक प्रदर्शन।

रविवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय पर डीलरों ने सर और हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रखंड अध्यक्ष अभय पांडेय की नेतृत्व में जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ के बैनल तले विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल डीलरों ने गुजरात राज्य के तर्ज पर बिहार के सभी डीलरों को वेतनमान देने, सरकारी कर्मी का दर्जा देने, मार्जिन मनी बढ़ाने सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए अपनी आवाज उठाई। प्रखंड अध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र और राज्यस्तरीय के संघ नेताओं के परामर्श पर उन लोगों ने सामूहिक हड़ताल का भी निर्णय लिया है।

Bihar Gopalganj India Issues Local News Politics

गोपालगंज : जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड में स्थित बेलवा पंचायत सरकार भवन पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि 80 प्रतिशत लोगों को जनवितरण प्रणाली के माध्यम से राशन मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही जरूरतमन्द लोगों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से आवास दिया जा रहा है। सभी अस्पतालों में चिकित्सक और भरपूर मात्रा में दवाईयां उपलब्धता करवाई गई हैं।

Bihar General Gopalganj India Local News Politics

सुल्तानपुर : कांग्रेसियों ने संविधान दिवस पर अंबेडकर को याद किया।

सोमवार को सुल्तानपुर के कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों संविधान दिवस मनाया और संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मानपूर्वक याद किया। साथ ही राजीव गांधी पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस कार्यक्रम में हरीश त्रिपाठी, नफीस फारूकी, तेज बहादुर पाठक, हौसिला प्रसाद भीम, विजयपाल, कृष्ण कुमार मिश्रा, सुनील चौहान, हाजी फ़िरोज़, इमरान सिद्दीकी, बलराम त्रिपाठी, जाकिर हुसैन, सिराज सिद्दीकी, रामनाथ तिवारी और शीतला प्रसाद साहू मौजूद रहे।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ।

बुधवार को सुल्तानपुर के कटावॉ ग्राम पंचायत विकास खण्ड दूबेपुर में केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया, जहा सुल्तानपुर के नोडल अधिकारी व भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण उप महानिदेशक शैलेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह और सीडीओ अंकुर कौशिक मौजूद रहे। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाभार्थियों का नामांकन किया गया है।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : सीएम योगी ने हॉट कुक्ड मील योजना का किया शुभारंभ

शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे अयोध्या के पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट विद्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी 75 जिलों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत राज्य के 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 80 लाख बच्चों को पका भोजन प्रदान किया जाएगा, ताकि 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को पोषण में मदद मिले। बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने 403 करोड़ की लागत से 35 जनपदों में बनने वाली 3401 आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास वर्चुअल रूप से किया।

Ayodhya General India Local News Politics Uttar Pradesh

दस कमिश्नर और सात डीएम पर सीएम योगी की नजरें टेढ़ी, जल्द ही होगी करवाई।

राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की है। राजस्व वादों के खराब निस्तारण पर अक्तूबर में योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी समेत प्रदेश के 10 कमिश्नर और सात जिलाधिकारियों से जवाब-तलब किया था और अब संतोषजनक जवाब न मिलने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर मुख्य सचिव राजस्व से मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी मंडल के चार राजस्व न्यायालय में 440 लंबित राजस्व वादों के सापेक्ष सिर्फ 82 वादों का ही निस्तारण किया गया है।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

गोपालगंज : जहरीली शराब से मौतों पर जीतनराम मांझी का बयान।

कुछ दिनों पहले 10 लोगों की सीतामढ़ी और गोपालगंज जिले में संदिग्ध मौत हुई थी, जहा मौत की वजह जहरीली शराब बताई जा रही हैं। इसी मामले को लेकर बुधवार को पूर्व सीएम एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब के नाम पर नीतीश कुमार दलितों को थोड़ी-थोड़ी मौत क्यों बांट रहे हैं, जनरल डायर की तरह एक ही बार में लाइन में खड़ा करके सबको गोली मार दीजिए। शराबबंदी कानून का क्या मतलब है, अगर वह जहरीली शराब से हुई मौतों को नहीं रोक पा …

Bihar Crime Gopalganj India Issues Local News Politics

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen