गोपालगंज में नया कांग्रेस सेवा दल का कार्यालय खोला गया।

शनिवार को गोपालगंज के जंगलिया मोहल्ले में कांग्रेस सेवादल का कार्यालय खोला गया, जहा स्वतंत्रता सेनानी स्व. कैलाश पांडेय के पुत्र विजय पांडेय ने इस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष प्रेमनाथ राय शर्मा ने गांधी टोपी, कलम, डायरी सूत की माला और तिरंगा पट्टा देकर उनको सम्मानित किया। तो वही, इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, मुअज्जम खान, कांग्रेस जिला महासचिव माहताब आलम, राजन पाण्डेय, भीम राम, अबरार आलम, जैनब फसीहा, रामाशीष शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

गोपालगंज : भाजपा के लोकसभा संयोजक बने मार्कंडेय राय शर्मा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मार्कंडेय राय शर्मा को गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है। श्री शर्मा को यह जिम्मेवारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सौंपी है। बता दें कि भाजपा के विभिन्न पदों पर श्री शर्मा जिले में काम कर चुके हैं, प्रदेश के भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक और जिला पार्षद भी रह चुके हैं। तो वही, वर्तमान में वह अहिरौली दुबौली टैक्स के अध्यक्ष हैं। बता दें कि गोपालगंज से भाजपा पिछड़ा मोर्चा का बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व डॉ. राजेश वर्नवाल को दिया गया है।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

अयोध्या : चार वार्डो में विकसित भारत संकल्प यात्रा ने किया संवाद।

भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा अयोध्या के चार वार्डो में पहुंची, जहा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव कर्पूरी ठाकुर वार्ड की यात्रा के मुख्य अतिथि रहे। इस यात्रा के दौरान जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाने और भारत को विकसित करने का संकल्प लिया गया। तो वही, कर्पूरी ठाकुर वार्ड की यात्रा में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश श्रीवास्तव, उपसभापति नगर निगम जय नारायण सिंह रिंकू, शैलेंद्र कोरी, रवि सोनकर, तिलक राम मौर्या, वरुण चौधरी, सचिन सरीन, पवन मौर्य पार्षद विकास कुमार मौजूद रहे।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अयोध्या : भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने ड्योढी संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया।

शुक्रवार को बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान और भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नु ने अयोध्या के सोहावल प्रखंड में स्थित रौनाही-ड्योढी जर्जर सड़क के उच्चीकरण और चौडीकरण का शिलान्यास किया। साढ़े सात करोड़ रूपए के लागत से लोक निर्माण विभाग इस सड़क का निर्णय करने वाला है। तो वही इस शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक को डा. अनुपम मिश्रा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष तिवारी, डा विवेक सिंह, शिक्षक नेता ज्ञान स्वरूप सिंह और गिरजेश त्रिपाठी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

गोपालगंज: दो प्रत्याशियों ने पंचायत उपचुनाव में नामांकन दाखिल किया।

पंचायत उपचुनाव को लेकर वार्ड सदस्य पद के लिए गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। बीडीओ सह आरओ अशोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, हकाम पंचायत के वार्ड संख्या चार से मनोरमा देवी एवं कुंती देवी ने वार्ड सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। हालांकि इसी पंचायत की वार्ड संख्या पांच, बखरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 में पांच पद, धर्मबारी पंचायत के वार्ड संख्या 12 में पांच पद और बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में वार्ड सदस्य पद के लिए अब तक नामांकन का खाता …

Bihar Gopalganj India Local News Politics

सीवान: भाजपा सांसद ने लोकसभा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्थापित करने का मामला उठाया।

सीवान के महाराजगंज के स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्थापित करने का मामला उठाया। उनका कहना था कि भारत सरकार द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर विकासात्मक और सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा हैं। साथ ही रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी रक्षा मंत्रालय द्वारा कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन भारत में निर्मित हथियार अधिक से अधिक उपलब्ध कराने के लिए आर्डिनेंस फैक्ट्री की संख्या में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

Bihar India Local News Politics Siwan

गोपालगंज: प्रखंड कार्यालय परिसर से जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली निकाली।

लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने को लेकर सोमवार को गोपालगंज के भोरे प्रखंड कार्यालय परिसर से जीविका दीदियों ने बीडीओ दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जागरूकता रैली निकाली और यह रैली भोरे बाजार की मुख्य सड़कों से होते हुए गली-मुहल्लों से भी गुजरी। साथ ही इस रैली में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने लैंगिक हिंसा, भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, आर्थिक हिंसा, मनोवैज्ञानिक हिंसा, बेटा पैदा करने के लिए अनुचित दबाव देना, दहेज प्रथा के विरूद्ध लोगों को आगे आने की अपील की।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

सेठएमआर जयपुरिया स्कूल अयोध्या के वार्षिक उत्सव का निमंत्रण पत्र नगर विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजा।

मंगलवार को सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल अयोध्या के वार्षिक उत्सव का निमंत्रण पत्र नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा। साथ ही सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के चेयरमैन और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, स्कूल के डायरेक्टर विशाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर, वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आने के लिए उनसे आग्रह किया। सीएम ने भी इस दौरान विधायक से अयोध्या विकास कार्यो पर विस्तृत चर्चा की।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

गोपालगंज : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 465 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।

शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड में स्थित स्थानीय सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए शिविर लगाया गया था, जहां 465 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई थी। एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, जांच की गई महिलाओं में से 15 गर्भवती महिलाओं में ब्लड की कमी पाई गई, जिन्हे आयरन विटामिन और अन्य आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई। तो वही, एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को सदर अस्पताल गोपालगंज में रेफर किया गया।

Bihar Gopalganj Health India Local News Politics

सीवान : करणी सेना के हत्या से आक्रोशित विभिन्न क्षत्रिय संगठनों ने मार्च निकाला।

शुक्रवार को जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से आक्रोशित विभिन्न क्षत्रिय संगठनों ने जदयू नेता अजय सिंह के नेतृत्व में सीवान में आक्रोश मार्च निकाला और जयपुर जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए नारेबाज की। यह मोर्चा सिवान के तरवारा मोड़ से होते हुए जेपी चौक पर पहुंची और वहा एक सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान अजय सिंह ने बताया कि जिस प्रकार से देश व संस्कृति की रक्षा करने वालों की हत्या की गई है, उसे सहन नहीं किया जा सकता हैं।

Bihar Crime India Issues Local News Politics Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen