जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंचे केरल के राज्यपाल।

पूज्यपाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोद्धा में अमृत महोत्सव में आयोजित किया गया है और इस कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग ने रामभद्राचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। तो वही, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। साथ ही,  इस कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित कथक नृत्यांगना नलिनी कमलिनी, कथक नृत्यांगना शोभना नारायण, मैन ऑफ इंडिया रजनीकांत समेत कई लोग मौजूद रहे।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहीं प्रियंका देवी ने गवाई सीवान सदर प्रखंड की कुर्सी।

नए साल क शुरुआत में ही त्रि-स्तरीय पंचायत के सभी प्रतिनिधि एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए राजनीति में सत्ता बदलने की कोशिश कर रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहीं सीवान सदर प्रखंड प्रमुख प्रियंका देवी को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। बता दे की, विपक्षी खेमे द्वारा सीवान सदर प्रखंड के सभागार में लाए गए अविश्वास के समर्थन में 21 मत और विरोध में 3 मत पड़े। अब इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए नई व्यवस्था में पुन: चुनाव आयोजित किया जाएगा।

Bihar India Local News Politics Siwan

सीवान : पप्पू यादव के खिलाफ गलत बयानबाजी से भड़के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव।

रविवार को सीवान के महाराजगंज प्रखंड के अनुमंडल मुख्यालय के जन अधिकार पार्टी के प्रधान कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव गैर जिम्मेदार लोगों द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गलत बयानबाजी को लेकर भड़के दिखाई दिए। इस मामले में उनका कहना था की गैर जिम्मेदार लोगों की ऐसी बयानबाजी ओछी राजनीति का परिचय है और जाप पार्टी बिना जाति पूछे लोगों की मदद करती है। पप्पू यादव हर जाति, संप्रदाय के लोगों के बीच लोकप्रिय नेता है, क्युकी वह दीन दुखियों की मदद करते है।

Bihar India Local News Politics Siwan

अयोध्या : 30 दिसंबर के लिए प्रधानमंत्री के रोड शो का रूट तय हुआ।

30 दिसंबर को अयोध्या में होने वाले प्रधानमंत्री के रोड शो का रूट तय हो चुका हैं, जहा सोमवार को कमिश्नर गौरव दयाल ने शासन के निर्देश मिलते ही रोड शो का रूट जारी कर दिया था। साथ ही विभागीय अफसर को 15 किलोमीटर लंबे इस रूट से संबंधित तैयारी के निर्देश सौप दिया गया है। मंडलायुक्त गौरव दयाल से मिली जानकारी के अनुसार, बिंदुवार ड्यूटी लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाई जा रही है और सभा स्थल पर एयरपोर्ट गेट से एनएच-27 से होते हुए लता मंगेशकर चौक से रेलवे स्टेशन तक संबंधित दायित्व निर्धारित किया जा चुका हैं।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मूर्ति का अनावरण।

सोमवार को अयोध्या के जिला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति का अनावरण समारोह आयोजित किया गया, जहा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे और प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, भाजपा पदाधिकारिओं और कार्यकताओं ने डिप्टी सीएम और संगठन महामंत्री को मार्ल्यापण कर उन्हे स्मृति चिह्न भेंट किया। इस कार्यक्रम के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि जो लोग राममंदिर और राम भक्तों का उपहास बनाते थे, वह आज स्वयं उपहास के पात्र बन …

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

गोपालगंज : दलित नेता के मूर्ति का आवरण किया गया।

रविवार को गोपालगंज के थावे प्रखंड में स्थित विदेशी टोला पंचायत के सुधर टोला गांव की दलित बस्ती में दलित नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य राजाराम मांझी मूर्ति का बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने अनावरण किया, जिस दौरान एमएलसी मदन मोहन झा, पूर्व सांसद काली प्रसाद पाण्डेय, एमएलसी प्रतिमा कुमारी मौजूद रहे। तो वही, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने इस कार्यक्रम का संचालन किया और इस मौके पर मानदेय सहित अपनी मांगों को लेकर जिले के ग्राम कचहरी सदस्यों के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen