किसान मोर्चा के नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त।

शनिवार को अयोध्या के मवई मंडल में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बल्ले ने अपने मोर्चे का विस्तार करते हुए रसूलपुर गांव के निवासी हरिशंकर यादव को किसान मोर्चा का नया मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। साथ ही, संजय जायसवाल को जिला मंत्री और कछिया गांव के निवासी शंकर दयाल साहू को किसान मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। तो वही, भाजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह द्वारा इन सभी नवनियुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। 

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

सिक्किम के राज्यपाल पहुंचे सुल्तानपुर।

रविवार की शाम को सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुल्तानपुर पहुंचे, जहा जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आरए वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, सुशील त्रिपाठी और विधायक राजेश गौतम ने उनका स्वागत किया। खबर के अनुसार, सोमवार को सुल्तानपुर के एमजीएस इण्टर कॉलेज में स्थित क्षत्रिय भवन सभागार में डॉ. एमपी सिंह की कृतियां काव्य-संग्रह और यात्रा संस्मरण लोकार्पण समारोह सहित कृति-चर्चा कार्यक्रम के वह मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही, सांसद व लेखिका मेनका संजय गांधी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगी।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

अविश्वास प्रस्ताव पर प्रखंड उप प्रमुख के खिलाफ छिड़ी सियासी घमासान।

रविवार को सिवान के बड़हरिया प्रखंड में स्थित मुख्यालय परिसर के सभागार में प्रखंड उप प्रमुख रामकली देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायत समिति सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव पर छिड़े सियासी घमासान के बीच रामकली देवी अपनी कुर्सी बचाने में नाकामयाब रहीं। खबर के अनुसार, विपक्षी खेमे के 22 पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के बाद अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के साथ पारित हो गया और उप प्रमुख के पक्ष में केवल एक ही मत पड़ा, जो अवैध घोषित हो गया।

Bihar Crime India Local News Politics Siwan

भाकपा-माले के महासचिव ने नीतीश कुमार के खिलाफ लगाया विश्वासघात का आरोप।

रविवार को भाकपा माले के कार्यकर्तायों ने सिवान के गावों में जन संकल्प अभियान के तहत कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष पर पदयात्रा निकली, जिसमे भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और उनपर कई आरोप लगाए। उनके अनुसार, नीतीश कुमार की बदली राजनीति से बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट को जीतने के महागठबंधन के संकल्प को बड़ा धक्का पहुंचा है और बिहार की जनता के साथ नीतीश कुमार ने विश्वासघात करते हुए भाजपा के आगे घुटने टेक दिए हैं।

Bihar India Local News Politics Siwan

गोपालगंज में युवा मतदाताओं की संख्या लाखों में, युवा मतदाता तय करेंगे संसदीय क्षेत्र का भविष्य।

गोपालगंज के युवा मतदाता लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में जिले के संसदीय क्षेत्र का भविष्य तय करेंगे। सोमवार को जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जारी की गई अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, गोपालगंज में 10 लाख के करीब युवा मतदाताओं की संख्या पहुंच चुकी है और 49.43 प्रतिशत मतदाता 18 से लेकर 39 वर्ष तक के युवा है। तो वही, युवा मतदाता ही चुनाव के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जिले के 49.43 प्रतिशत युवायों के मतदान के जरिए है आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार का भविष्य तय किया जाएगा।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen