सुल्तानपुर में अच्छे चिकित्सकों की कमी को लेकर सांसद मेनका गांधी ने जताया अपना दुख।

मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर पहुंची। मीडिया से बातचीत के दौरान अच्छे चिकित्सकों की कमी को लेकर उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया। उनके अनुसार सुल्तानपुर में उन्होने सबसे अच्छा पशु अस्पताल बनाया, लेकिन अच्छे चिकित्सकों की कमी के कारण चिकित्सा कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा हैं। बता दें कि सुल्तानपुर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धोपाप ब्रांड अगरबत्ती व धूपबत्ती निर्माण के लिए बजरंग नगर बाजार में महिलाओं के द्वारा एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। जिसका निरीक्षण मेनका गांधी करने पहुंची थी।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

मंत्री जमा खान पहुंचे सीवान, CM नीतीश को लेकर दिया बयान।

सोमवार को बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान सीवान पहुंचे। जहा उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित की गई कारवाने-इत्तेहाद व भाईचारा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सैयद नजमुल होदा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार, विधान परिषद सदस्य खालिद अनवर, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुर्तुजा अली कैसर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में जमा खान ने कहा कि अल्पसंख्यक नीतीश कुमार के राज में सबसे सुरक्षित हैं। आज तक के इतिहास में अल्पसंख्यक के लिए उनके जितना काम किसी ने नहीं किया है।

Bihar India Local News Politics Siwan

सुल्तानपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्मृति ईरानी पर की टिप्पणी।

रविवार को यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सुल्तानपुर में स्मृति ईरानी को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके अनुसार राहुल गांधी की अमेठी से चुनाव लड़ने वाली बात सामने आने पर स्मृति ईरानी बौखला गई हैं और उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। दो दिन से अमेठी में घूम कर लोगों से अनाप-शनाप बोल रही हैं। स्मृति ईरानी के अमेठी आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पुलिस भेज कर उनको पिटवाया गया। बता दे कि तीन दिन पहले युव कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह पर हमला हुआ था। जिसका आरोप किसान जिलाध्यक्ष सचिंद्र प्रताप सिंह और भाजपा युवा मोर्चा …

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष का योगी के मंत्री के साथ फोटो सामने आई, ऑडियो वायरल।

माफिया मुख्तार अंसारी की कौमी एकता दल के जिलाध्यक्ष रहे अफजाल अंसारी ने सपा में एंट्री लेकर सपा के जिला उपाध्यक्ष बने। हाल ही संपन्न हुए नपा के चुनाव में उन्होंने सपा पार्टी से सिंबल लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जीता भी। अब उनकी फोटो योगी सरकार के मंत्री दानिश अंसारी के साथ वायरल होने पर उन्होंने पार्टी महासचिव पर पैसे लेने का आरोप लगाया और ऑडियो वायरल किया है। इस मामले पर सपा के महासचिव सलाउद्दीन ने कहा कि पार्टी की नई कार्यकारिणी में उनको जगह नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी को बदनाम करने के …

Crime India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

अयोध्या के सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को‍ ज्ञापन सौंपा है। जहा आयुष्मान योजना, अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किये जा रहे निर्माण में भारी हेराफेरी और सड़क निर्माण को लेकर जांच की मांग की है। आप के जिला प्रभारी अनिल प्रजापति एडवोकेट के अनुसार सीएजी की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि देश की जनता के पैसों का भ्रष्टाचार हुआ हैं। फिर भी मोदी सरकार दोषियों पर कार्रवाई और जांच की बात नहीं कर रही हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में 18 करोड रुपए प्रति किलोमीटर …

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

सीवान : 16 सितंबर को गांधी मैदान में होगी मुकेश साहनी की सभा।

बुधवार को सीवान के बरहड़िया प्रखंड अन्तर्गत काला डुमरा, गुठनी के तीर बलुआ सहित कई और अन्य जगहों पर वीआईपी पार्टी का आयोजन किया गया। जहा सिवान के जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल हमीद अंसारी ने 16 सितंबर को गांधी मैदान में होने वाली मुकेश साहनी की सभा में लोगों को जुड़ने को कहा है। उनके अनुसार सीवान में श्रीनिवास यादव एक्सीडेंट, हत्या जैसी घटनाओं के पीड़ित की सेवा में जुटे रहते हैं। उनके जैसे नेता की ही समाज में जरूरत है। बता दे की आज के कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर शिक्षा, रोजगार, नौकरी …

Bihar India Local News Politics Siwan

अपनी पत्नी संग गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, कल मां थावे भवानी के दरबार में करेंगे पूजा।

लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ गोपालगंज पहुंचे हैं। जिस दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आज सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद कल सुबह पति पत्नी मां थावे भवानी के दरबार में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। जिसके वह पैतृक गांव फुलवरिया और अपने ससुराल सेलार कला के लिए रवाना होंगे। बता दें कि पटना से गोपालगंज आने के लिए सभी सुविधाओं से लैस एक स्पेशल रथ तैयार किया गया था। जिसमें सवार हो कर वह पटना से गोपालगंज आए थे।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

महंत राजू दास — सनातन पर टिप्पणी करने पर अखिलेश यादव पीटेंगे।

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। उनके अनुसार लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेक कर उनको अपमान किया जाता रहेगा। सनातन धर्म पर अगर सपा पार्टी के लोग टिप्पणी करते रहे तो अखिलेश यादव भी पीटेंगे। आगामी दिनों में उनके ऊपर भी स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे जूते फेके जाएंगे। समाजवादी पार्टी के लोग सनातन और संस्कृति पर आस्था रखने की बात कह कर उनके कुछ नेता रामायण की प्रतियां जला और सनातन धर्म को गाली देते हैं।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अयोध्या:अदालत ने BJP विधायक रामचंद्र यादव की गिरफ्तारी का आदेश दिया।

विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट अशोक कुमार दुबे ने अयोध्या के रुदौली विधानसभा के विधायक रामचंद्र यादव समेत 14 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी कर सभी को कोर्ट में पेश करने को कहा है। 24 अक्टूबर 2012 को चंदौली के अलहवाना गांव में हुए उपद्रव को लेकर यह आदेश कोर्ट ने जारी किया है। बता दे की दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुई उपद्रव के मामले में रामचंद्र यादव समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इस दौरान एक आरोपी की मौत भी हुई थी। बाद में उच्च न्यायालय से विधायक रामचंद्र यादव ने स्टे लिया था, जो अब समाप्त हो चुका है।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

मत्स्यजीवी समिति का झोल आया सामने, सदस्यों का फूटा गुस्सा।

कुचायकोट मत्स्यजीवी समिति के अध्यक्ष सचिव के अविश्वास प्रस्ताव पर विभाग का झोल सामने आ गया है। यह मामला अब डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के पास पहुंचा है। जिसके बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। डीसीओ के मंशा पर आक्रोशित सदस्यों ने सवाल उठाते हुए कहा कि कुचायकोट प्रखंड मतस्यजीवी समिति के निर्वाचित 13 सदस्यों में से सात सदस्यों ने शपथ-पत्र के साथ 13 जनवरी को इस्तीफा दिया था। इस मामले में कुचायकोट प्रखंड के दोनों वीसीओ से डीसीओ रामनरेश पांडेय ने जांच कराई। सातों सदस्य ने अपने इस्तीफे की पुष्टि भी की। अपना जांच प्रतिवेदन कुचायकोट वीसीओ ने डीसीओ को सौंप कर फाइल को दबा दिया है। …

Bihar Gopalganj India Local News Politics

विधानसभा के अध्यक्ष पहुंचे सीवान के राजद कमिटी की बैठक में।

सीवान के श्रीनगर मे स्थित बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के आवास पर उनकी मौजूदगी में राजद कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सीवान राजद के नवमानोनित पदाधिकारी और कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। राजद प्रखंड अध्यक्ष हबीबुल्ला अंसारी ने इस बैठक की अध्यक्षता की। सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रहेगी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के लोगों को राजद के नीतियों, सिद्धांतों और भाजपा के जन विरोधी नीतियों के बारे में जनमानस में बताना चाहिए।

Bihar India Local News Politics Siwan

अयोध्या पहुंचे प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद, कहा लोकसभा में 80 सीट जीतेंगे भाजपा।

शनिवार को प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद अयोध्या पहुंचे। जहा उन्होंने देवकाली बाईपास स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत की। उनके अनुसार निषाद समाज के राजनीतिक, उत्थान, सामाजिक आरक्षण के मुद्दे और मछुआ कल्याण की विचारधारा के साथ उनके पार्टी का गठन हुआ था। उनकी पार्टी एनडीए के गठबंधन दल के रूप में अगला लोकसभा चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में 80 सीट जीतेंगे। मछुआ समाज के सर्वागीण विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। साथ ही उन्होंने कहा की आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है। जहा मुसलमानों के साथ भी कोई भेदभाव नहीं होता है। सभी को योजनाओ का लाभ मिलता है।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अयोध्या में कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का सम्मान।

क्रांति दिवस के अवसर पर आयोद्धा के कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का सम्मान किया गया है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने इस कार्यक्रम का संचालन किया था। इस कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध ,सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत, प्रवीण श्रीवास्तव, राम नरेश मौर्य, राम करण कोरी, उमेश उपाध्याय, इंद्रोहण यादव, राजेंद्र प्रसाद और द्वारिका पांडे शामिल थे। जहा  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मणिलाल शुक्ला के पुत्र राम कुमार शुक्ला और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय उबेद करनी के पुत्र कारिब करनी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया है।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

वैश्य समाज बनाएगा अयोध्या में भव्य राम जानकी मंदिर।

शनिवार को दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता वैश्य समाज की बैठक के लिए अयोध्या पहुंचे। जहा उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की। उनके अनुसार अयोध्या से वैश्य समाज का पुराना संबंध है। इस समाज के लोग राम जानकी मंदिर को भी भव्य बनाएंगे। साथ ही उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि बेईमानी और भ्रष्टाचार में सबसे बड़े प्रतीक अरविंद केजरीवाल है। दिल्ली के शराब घोटाले समेत अन्य घोटालों में उनका चेहरा सामने आया है। जनता से किया गया वादा भूल कर उन्होंने अपने लिए करोंड़ों रुपए का घर बना लिया है।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री पवन पांडेय मिले परिक्रमा मार्ग के पीड़ितों से, भाजपा को लेकर दिया बयान।

अयोध्या में गुप्तार घाट पर निषाद समाज और गौड़ समाज के लोगों की पुश्तैनी दुकानों और घरों को परिक्रमा मार्ग के चौड़ी करण को लेकर तोड़ा जा रहा है। बुधवार के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने पीड़ित लोगों से मिलकर उनका साथ देने के आश्वासन दिया। उनके अनुसार भगवान श्रीराम जी की नैया को निषाद राज ने पार लगाई थी। लेकिन आज भाजपा उनको उजाड़ रहा हैं। उनके मुआवजे से लोगों का भला नहीं होने वाला है। निषाद समाज पट्टा और मछुआ समाज को सपा सरकार में आवास देने का काम किया था।सपा की सरकार बनने के बाद सभी का …

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

सिवान पहुंचे बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी। सरकार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का लगाया आरोप

सिवान बिहार: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शनिवार को सिवान पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। सिवान के अलग-अलग जगह पर उन्हें लड्डू से वह फलों से तौला गया। सम्राट चौधरी का रथ जहां- जहां से गुजरा उनके समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया।

क्या कहा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने

सम्राट चौधरी ने शहर के टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत चांदी का मुकुट पहनाकर व तलवार देकर किया गया।

इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि इस सम्मान को …

Bihar India Local News Politics Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen