on 29 Oct 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला के शयन आरती के दर्शन की व्यवस्था जल्दी ही दर्शनार्थियों को मिलेगी। गुरुवार को तीर्थ क्षेत्र की विशेष अनुमति से केन्द्रीय सेवा के अफसरों के पहले बैच को शयन आरती में दर्शन का अवसर मिला था। बता दें कि रामलला की शयन आरती का समय रात को साढ़े आठ बजे निर्धारित किया गया है और परम्परागत पूजा विधान के तहत पांच बार रामलला की आरती की जाएगी। आरती दर्शन व्यवस्था में आम श्रद्धालुओं के लिए 30 पास आरक्षित हैं और तीर्थ क्षेत्र की ओर से 30 पास विशेष अनुमति से …
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया उतरौला-अयोध्या-प्रयागराज लिंक राजमार्ग गोलाघाट से टेंढ़ुई तक शुरू हो गई है, इस 2.710 किमी मार्ग निर्माण में 67 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता संतोषमणि तिवारी के अनुसार, सड़क के दोनों तरफ आने वाली किसानों की भूमि का क्षेत्रफल फोरलेन निर्माण के लिए निर्धारण किया गया है, जिसके लिए सुलतानपुर के दो गांवों के किसानों की भूमि का अधिग्रहण और सत्यापन किया जाएगा।
General Governance India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
शुक्रवार को सिवान के जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व प्राचार्य डॉ. बीपीएन पाठक की अध्यक्षता में सेवानिवृत शिक्षक संघ की बैठक हुई, जहा तीन माह से पेंशन राशि का भुगतान न होने पर चर्चा की गई। डॉ.बीपीएन पाठक के अनुसार, जेपी विश्वविद्यालय में राशि उपलब्ध होने के बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा संवेदनहीनता के कारण पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिस वजह से बिहार सरकार व राजभवन को अवकाश प्राप्त शिक्षकों ने इसकी सूचना प्रेषित करने की मांग उठाई है।
Bihar India Issues Local News Siwan
निर्वाचन विभाग द्वारा गोपालगंज के निवासी और अहर्ता प्राप्त योग्य व्यक्तियों को मतदाता बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत 28, 29 अक्टूबर और 25, 26 नवंबर को सभी मतदान केन्द्रों पर कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्र पर नए मतदाताओं का 6 फॉर्म प्राप्त करेंगे और मतदाता पहचान पत्र में संशोधन के लिए 8 प्रपत्र लिए जाएंगे। तो वही एनवीएसपी पोर्टल, वोटर पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से 17 वर्ष से अधिक उम्र के युवा और युवती अपना नाम पंजीकृत करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar General Gopalganj India Local News Politics
on 28 Oct 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गोपालगंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते सदर अस्पताल में कई दिनों से चार लाशें सड़ रही हैं। जिनके बदबू से मरीज परेशान हैं और संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। चारों शवों को इमरजेंसी वार्ड की गैलरी में रखा गया हैं, जहा जानवर शवों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फिर भी अस्पताल प्रबंधन न ही कोई कदम उठा रहे हैं और न ही कोई ठोस जवाब दे रहे हैं। बता दें कि गोपालगंज के सदर अस्पताल के इलाज और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने बड़े बड़े दावे किए थे। इसके बावजूद अस्पताल …
Bihar Gopalganj Health India Issues Local News
गुरुवार से गोपालगंज के माध्यमिक विद्यालयों में मासिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो चुकी हैं, जो 28 अक्टूबर तक चलेगी। मासिक मूल्यांकन परीक्षा के लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पुरानी बाजार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पिपरा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धर्मपरसा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोइनी और शेखपरसा माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। तो वही 9 हजार से अधिक छात्र छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।
Bihar General Gopalganj India Local News
राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही रामलला के चढ़ावे में हर महीने चार गुना की वृद्धि हो रही हैं। सितंबर महीने में 60 लाख का चढ़ावा रामलला के दानपात्र में आया है। तो वही राममंदिर निर्माण से पहले 15 से 20 लाख चढ़ावा हर माह आता था। चढ़ावे की बढ़ोतरी को देखते हुए अब चढ़ावे की गिनती के लिए मशीन का प्रयोग किया जा रहा हैं और इस काम के लिए कर्मचारियों की संख्या 10 कर दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार, नकदी, ऑनलाइन और चेक के …
बृहस्पतिवार की दोपहर को अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र में स्थित उदया चौराहा पर तहसील सदर के माझा जमथरा में तैनात राजस्व लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आरोपी लेखपाल का चालान भी किया गया। एंटी करप्शन सेल के प्रभारी निरीक्षक राय साहब द्विवेदी के अनुसार, राजस्व लेखपाल विकास कुमार ने जमीन की दाखिल खारिज कार्य के लिए लोगों से तीस हजार रूपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद से एंटी करप्शन टीम ने आरोपी …
Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh
निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत 28 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने आराेपियों के खिलाफ समन जारी करने का आदेश दिया और 21 नवंबर को इस सुनवाई की तिथि नियत की है। कांग्रेस एमएलसी के खिलाफ आरोप है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच हुए विवाद को लेकर कांग्रेसियों ने 29 …
India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh
सिवान के छपरा रोड स्थित पीबी शोरूम में त्योहार के मौसम में टीवीएस बाइक पर बेहतरीन ऑफर दी जा रही है। खबर के अनुसार, टीवीएस की कोई भी गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर और बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा हैं। टीवीएस के अपाची 200 , रनिंग 225 और मोपेट पर भी भारी छूट दी गई है। साथ ही शोरूम में मौजूद इन सभी गाड़ियों पर फाइनेन्स की भी सुविधा उपलब्ध है। बता दे की टीवीएस की बाइक दुनिया में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं।
Bihar General India Local News Siwan
सिवान के ब्रह्मस्थान गांव में चर्चित कारोबार कांड के मास्टरमाइंड राजकुमार शर्मा के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ही आरोपी के घरवालों ने हमला कर दिया, जिस दौरान तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। थानाध्यक्ष संजीव कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर कुछ लोगों के साथ आपराधिक योजना बना रहा हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो, उन पर यह हमला हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार शर्मा, पिता मनिन्द्र शर्मा, माता संगीता देवी और भाई राम कुमार को गिरफ्तार …
Bihar Crime India Local News Siwan
सुल्तानपुर के बैडमिंटन खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोर्ट की सुविधा पंत स्टेडियम में मिल चुकी हैं, जहा खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट की तैयारी कर पाएंगे। इस विश्वस्तरीय कोर्ट को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के तय मानक के अनुरूप बनाया गया है और वहा सात लाख रुपए का नई सिंथेटिक मैट भी लगाई गई है। सिंथेटिक मैट की मोटाई 8़ 5 एमएम, चौड़ाई 7़ 2 मीटर और लंबाई 15 मीटर है। जिला खेल अधिकारी सर्वेंदु सिंह चौहान के अनुसार, इस सिंथेटिक मैट पर खिलाड़ियों के चोटिल होने की आशंका कम रहती है, क्योंकि यह मैट फायर रजिस्टेंट मैटिरियल एम-3 से बनाई गई हैं।
India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh
on 27 Oct 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरुवार को बालीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची, साथ ही उन्होंने राम मंदिर निर्माण का अवलोकन किया और अपनी फिल्म तेजस का प्रमोशन भी किया। मीडिया से मुलाकात करते हुए उन्होंने बताया कि छह सौ सालों के संघर्ष के बाद रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिसे देखने के लिए बहुत से कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया है। सुप्रीम कोर्ट में केस के लिए काफी मेहनत करने के बाद आज मंदिर वहां बन रहा है जहां हमारे पूज्यनीय भगवान का जन्म हुआ था।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर सिवान के कई जगहों पर रामलीला, रासलीला, देवी जागरण और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिवान के भगवानपुर नया बाजार के पास स्थित मां मनोकामना देवी मंदिर परिसर में अष्टमी तिथि को आयोजित ग्रामीण संस्कृति और लोक परम्परा की प्रस्तुति कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कलाकार अनिशा मौजूद रही। तो वही रौनक नगर सारीपट्टी में मां दुर्गा के स्थान पर स्वामी राम शंकर बाबा का श्रीराम कथा आयोजित की गई।
Bihar India Local News Religion Siwan
सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र में स्थित गोमती नदी देवाढ घाट पर मूर्ति विसर्जन कर वापस आ रहे उपद्रवियों में विवाद के चलते मरपीट हुई, जिस वजह से दोनों गुटों के दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुए। जिन्हे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में भर्ती करवाया गया, लेकीन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हे जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। घायल व्यक्तियो की पहचान मानापुर निवासी विजय और कोथरा कला निवासी शनि मोदनवाल के रूप में हुई हैं।
Crime India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh
अयोध्या के जसवंतनगर के सब्जी मंडी में स्थित तालाब मंदिर पर भगवान राम और भरत मिलाप लीला का मंचन प्रदर्शित किया गया। जहा मंत्रोच्चार के साथ व्यास पंडित राम कृष्ण ने भरत मिलाप लीला का वर्णन किया था और उप-प्रबंधक ठा.अजेंद्र सिंह गौर, प्रबंधक राजीव बबलू गुप्ता की नेतृत्व में राजसी वेशभूषा में सभी कलाकार सुसज्जित विमान पर नगर भ्रमण पर निकले। इस अलावा दशहरा के दूसरे दिन परम्परागत रूप से भगवान शंकर की बारात शोभायात्रा भी निकाली गई।
सिवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में स्थित अरुआं गांव के निवासी दीपक सिंह को खेत की जुताई करते दौरान काले पत्थर की देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति मिली। काले रंग के ग्रेनाइट की यह मूर्ति करीब दो फीट लंबी और एक फीट चौड़ी है। जिसके ऊपरी भाग में मंदिर के गुम्बद की आकृति, नीचे गदा लिए हनुमान जी आकृति, एक हाथ जैसी आकृति और सिर के ऊपर शिवलिंग की आकृति के साथ साथ कई देवी- देवताओं की आकृति दिखाई दे रही हैं। हालांकि यह मूर्ति खंडित होने के कारण इसकी पूजा नहीं की गई है।
Bihar General India Local News Religion Siwan
on 26 Oct 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
भारत सरकार के रेल मंत्रालय का सदस्य बताकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पिलखवा थाना रौनाई के निवासी आरोपी अनूप चौधरी और उत्तराखंड के ऊधमपुर नगर निवासी फिरोज आलम के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने धोखे से सरकारी गनर हासिल कर रखा था और फर्जी प्रोटोकॉल के जरिए दोनों सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाते थे। साथ ही लोगों को सरकार में काम करवाने का प्रलोभन देकर उनसे पैसे ऐंठते थे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी तय की गई, जिस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महासचिव चंपत राय, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए उन्हे आमंत्रित किया। बता दें कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब पांच लाख लोग शामिल होंगे।
Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh
सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र में स्थित इमलौली नहर पुल के समीप रंगदारी मांगने के आरोप में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, दो देशी कट्टा और गोली भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान इमलौली निवासी चंदन यादव और पुखरेड़ा निवासी रत्नेश यादव के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी व्यवसायियों से रंगदारी की मांग करते हैं और व्यवसायियों द्वारा पैसे न देने पर दहशत फैलाने के लिए दुकान में फायरिंग भी करते थे। पुछताछ के दौरान पता चला कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकरी …
Submit