अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी आमंत्रित नहीं।

मंगलवार को भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी अयोध्या पहुंचे, जहा उन्होंने शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती से मुलाकात की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजनीतिकरण करने वाले लोगों को वरिष्ठ सन्यासियों को जवाब देना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल की इच्छा थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। अयोध्या भगवान श्रीराम का जन्मस्थान हैं, इसलिए यह स्थान हिंदुओं को मिलना चाहिए। 

 

 

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

गोपालगंज : पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों और जिला कार्यकारणी की सूची जारी।

सोमवार को गोपालगंज के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो और पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज़ अहमद ने पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों और जिला कार्यकारणी की सूची जारी की थी। इस सूची के अनुसार, रंगलाल राम को प्रधान महासचिव और वृंदावन पंचायत के मुखिया तारिक असलम को प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। तो वही अभय कुमार, रूदल महतो, उमर फारूक, संदीप कुमार राय, धर्मेन्द्र यादव और सुधाकर कुमार को प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

सुल्तानपुर : कई किसानों को नहीं मिली शतप्रतिशत अनुदान की धनराशि।

योजना के तहत खरीफ की फसल बुआई के समय नगद मूल्य देकर कृषि यंत्र खरीदने वाले और बीज प्राप्त करने वाले सुलतानपुर के सैकड़ों किसानों को अब तक शतप्रतिशत अनुदान की धनराशि नही मिली है। तो वही बीज ग्राम्य योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत बजट न आने के कारण किसानों का 17 लाख रुपए जनपद में अनुदान के रुप में बकाया है। बता दे की खरीफ व रबी के सीजन में किसानों को राजकीय बीज बिक्री केन्द्रों से अनुदान पर बीज मुहैया कराया जाता है, लेकिन नकद मूल्य देकर किसानों को बीज खरीदना पड़ता है।

Agriculture General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर के शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया।

सोमवार को सुलतानपुर के कई शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया था। खबर के अनुसार, रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुल्तानपुर के 10 शिक्षकों को लखनऊ में उपशिक्षा निदेशक ने सम्मानित किया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर से सत्येंद्र कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनगवां दोस्तपुर से अजय पांडेय, कम्पोजिट विद्यालय कटसारी के अखिलेश कुमार, यूपीएस कुम्ही हमजापुर से महेन्द्र कुमार, यूपीएस कैथाना के अरुण प्रजापति, कम्पोजिट मरुई कृष्णदासपुर अखंडनगर के विनय श्रीवास्तव और कम्पोजिट रायपुर अखंडनगर के मंगला प्रसाद गुप्ता शामिल रहे।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : बाजार में अतिक्रमण से सड़क जाम की समस्या बनी गंभीर।

गोपालगंज के प्रखंड मुख्यालय में स्थित दिघवा दुबौली बाजार में अतिक्रमण से सड़क जाम की गंभीर समस्या बनी हुई हैं। सैकड़ों ग्राहक प्रतिदिन खरीदारी के लिए सीमावर्ती पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण और सीवान जिलों के कई गांवों से इस बाजार में पहुंचते हैं। तो वही इस समय दीपावली एवं छठ को लेकर बाजार में भीड़ उमड़ रही है, लेकिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। पिछले तीन वर्षों के दौरान स्थानीय प्रशासन ने सड़कों से जाम हटाने को लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। रेल प्रशासन ने भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला कर …

Accident Bihar Gopalganj India Issues Local News

सिवान : अखिल भारतीय किसान महासभा के 9 वें राज्य सम्मेलन का आयोजन।

शनिवार सिवान के स्थानीय टाउन हॉल में अखिल भारतीय किसान महासभा के 9 वें राज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिस दौरान भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश के कुछ राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू किया गया है और विपक्षियों को चुनावी राज्यों में घेरा जा रहा। बिहार में हुए जाति आधारित जनगणना को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। जनगणना की रिपोर्ट के आधार पर जनता को आरक्षण की सुविधा दी जाएगी और उनके विकास का रोड मैप तैयार किया …

Bihar India Local News Politics Siwan

अयोध्या मस्जिद के शिलान्यास समारोह में सुन्नी वक्फ बोर्ड ने PM मोदी को बुलाने से किया इनकार।

अयोध्या के मुस्लिम समुदाय का एक वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धन्नीपुर गांव में बनने वाली मस्जिद की नींव रखवाना चाहते हैं, लेकीन यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का कहना हैं कि किसी मस्जिद के लिए भूमिपूजन समारोह जैसा कोई कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पांच एकड़ भूमि पर भव्य मस्जिद बनाई जाएगी, जहा इसे आधुनिक समय की सबसे खूबसूरत मस्जिदों के जैसे बनाया जाएगा। तो वही सुन्नी बोर्ड मस्जिद के अलावा एक सामुदायिक रसोई, सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल और एक संग्रहालय भी बनाएगी।

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धार्मिक कार्यक्रमों से दूर रहना चाहिए : जमीयत का बयान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी में होने वाले राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे, लेकिन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने इसका विरोध जाहिर किया है। उनका कहना था कि देश के किसी भी धार्मिक स्थल के उद्घाटन में प्रधानमंत्री को शामिल नहीं होना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठान को राजनीति हस्तक्षेप से मुक्त धार्मिक लोगों द्वारा किया जाना चाहिए। कोर्ट की तरफ से अयोध्या को लेकर लिए गए फैसले को वह सही नहीं मानते हैं। गलत माहौल में गलत तरीके से गलत बुनियादों पर यह फैसला लिया गया था।

 

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

सुलतानपुर : एलुमनी सेल द्वारा एआई और रोबोटिक्स ऑटोमेशन विषयक वेबिनार का आयोजन।

सुलतानपुर के कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक एलुमनी सेल का गठन किया गया, जिसके माध्यम से भूतपूर्व छात्रों ने ऑनलाइन वेबिनार्स की श्रृंखला ज्ञानसंचय का आरंभ किया। वेबिनार्स का मुख्य उद्देश्य संस्थान से पढ़े हुए पुरातन छात्रों से अनुभव एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना है। रविवार को ज्ञानसंचय का पहला वेबिनार रोबोटिक्स ऑटोमेशन और एआई विषय पर किया गया, जिसके मुख्य वक्ता बहु-राष्ट्रीय कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विश्वास यादव थे। साथ ही टीएसी के संयोजक डॉ. अनिल कुमार भी इस वेबिनार में शामिल हुए।

 

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : परीक्षा केंद्र में ब्ल्यूटुथ के साथ पकड़ा गया परीक्षार्थी।

रविवार को सुलतानपुर हुए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के दौरान ब्ल्यूटुथ लेकर परीक्षा देने पहुंचे एक परीक्षार्थी रेस्टिकेट किया गया। राणा प्रताप पीजी कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा की प्रथम पाली में मड़ियाहूं जौनपुर निवासी आयुष सिंह यादव जिनका रोल 00094338 है, वह कक्ष संख्या 17 में परीक्षा दे रहे थे। चेकिंग के समय कक्ष निरीक्षक डॉ. रमाकांत तिवारी, सीमा कुशवाहा, बृजेश प्रताप सिंह, विपिन सिंह ने छात्र को ब्ल्यूटुथ के साथ पकड़ा। उसके बाद छात्र को रेस्टिकेट करते हुए आयोग को सूचित कर दिया गया।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen