गोपालगंज : हड्डा के काटने से सात साल के बच्चे की मौत।

शुक्रवार को गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में स्थित सोनवर्षा गांव में हड्डा के काटने से एक सात साल के बच्चे की मौत हुई और दो अन्य बच्चे दर्द से बेहोश हो गए। खबर के अनुसार, तीनों बच्चे अपने घर के पास ही खेल रहे है, जिस दौरान किसी ने झोपड़ी में हड्डा के घोंसले में ईंट मार दी, जिस वजह से घोंसले से निकलकर हड्डा के झुंड ने तीनों बच्चों को काटना शुरू कर दिया। परिजनों ने उन्हे तुरंत बरौली पीएचसी में भर्ती करवाया, जहा डॉक्टर ने अनुष कुमार को मृत घोषित कर दिया और मोहित पटेल, रितिक पटेल को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।

Accident Bihar Gopalganj India Local News

सुल्तानपुर : धोखाधड़ी के मामले में भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज।

सुल्तानपुर के कोतवाली नगर पुलिस ने सीजेएम अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। खबर के अनुसार, कोतवाली नगर में स्थित गभड़िया मोहल्ले के एक व्यक्ति की पैतृक दो बिस्वा जमीन का आरोपी ओर उसके साथियों ने 20 लाख रुपए मे सौदा किया था, उसके बाद एग्रीमेंट करने के नाम पर रजिस्ट्री दफ्तर में धोखाधड़ी से दो लाख रुपए में आरोपी ने बैनामा करा लिया और जमीन पर कब्जा छोड़ने के लिए आरोपी उनलोगों पर दबाव बनाने और हत्या करवा देने की धमकी देने लगा था।

Crime India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सिवान : 37 एएनएम को सदर अस्पताल में दिया गया प्रशिक्षण।

सिवान में नवनियुक्त एएनएम को टीकाकरण तकनीक क्षमतावर्द्धन करने के उद्देश्य से बुधवार को सदर अस्पताल में स्थित प्रतिरक्षण कार्यालय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज के 37 एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। सभी एएनएम को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमित चंद्र मिश्रा ने टीकाकरण के हर बिदुओं पर जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षक के रूप में डीआइओ और चिकित्सक एसएमसी यूनिसेफ कामरान खान ने सभी एएनएम को तकनीकी रूप से विस्तृत जानकारी दी और उन्हे सत्रों का प्रबंधन, टीकाकरण की समय सारणी, कार्ययोजना बनाने की विधि बताई।

Bihar Health India Local News Siwan

केके पाठक की सख्ती के बाद गोपालगंज से काटे गए हजारों स्कूली छात्रों के नाम।

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की सख्ती का असर दिखने को मिल रहा है। खबर के अनुसार,पिछले 15 दिनों से कई छात्र अपने विद्यालय से अनुपस्थित थे। जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की रिपोर्ट पर कारवाई करते दौरान पाया की गोपालगंज के कई छात्रों का प्राइवेट और सरकारी विद्यालय दोनों में नाम दर्ज है, कई छात्र स्कूल में 75 फ़ीसदी से कम उपस्थित है। इसलिए गोपालगंज के 50 हजार छात्र-छात्राओं के नाम स्कूलों से काट दिए।

Bihar General Gopalganj India Issues Local News

गोपालगंज : 67 खातों से परिजनों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए।

गोपालगंज में स्थित सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की भोरे शाखा में तीन करोड़ का बड़ा घोटाला सामने आया है। प्रबंधन बोर्ड की ओर से गठन की गई कमिटी की जांच के अनुसार, शाखा प्रबंधक समेत तीन कर्मियों ने 67 खातों से अपने परिजनों के 12 खातों में तीन करोड़ की राशि ट्रांसफर की थी। इस घोटाले का पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद बैंक के प्रबंधन बोर्ड ने पेंटा आइटी सहायक संजय यादव, सहायक संजीव कुमार और भोरे शाखा प्रबंधक चौधरी संजय कुमार रामाकांत को निलंबित कर दिया है और इस राशि की रिकवरी को लेकर कार्रवाई की जा रही है। 

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सुलतानपुर : पर्यावरण विज्ञान विभाग के छात्रों द्वारा गोमती नदी में जल प्रदुषण के स्तर का मापन।

बुधवार को सुल्तानपुर के कमला नेहरू भौतिक और समाजिक विज्ञान संस्थान के पर्यावरण विज्ञान विभाग के परास्नातक छात्रों ने गोमती नदी में जल प्रदुषण के स्तर का मापन किया। यह कार्य दूर्गा पूजन, मूर्ति विसर्जन और उसके बाद के समय में सिवान के कई जगहों किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार, जल प्रदूषण की मात्रा के मापन के लिए हर दिन सुबह 8.30 बजे और शाम 8.30 बजे छात्र सीताकुंड, केएनाई सहित कुछ चयनित स्थानों से जल एकत्रित कर रहे हैं, ताकि पर्यावरण में जल प्रदुषण के प्रभाव को बेस लाईन ग्राऊंड डाटा …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : पानी की टंकी की निर्माण सामग्री हुई चोरी।

सुलतानपुर में जलजीवन मिशन शक्ति के तहत पानी की टंकी के निर्माण के लिए आई सामग्री को चोरी करते वक्त गांव के लोगों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद कार्यदायी संस्था के इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। खबर के अनुसार, जलजीवन मिशन के तहत सुल्तानपुर के कूरेभार विकास खण्ड के जोगीवीर जियापुर गांव में पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन सरिया को गांव के ही कुछ लोग निर्माण कार्य के लिए मौके पर रखे गए लोहे की सामग्री को ई रिक्शा की मदद से चोरी करते पकड़े गए।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सिवान : फाइनेंस कर्मी से दिन दहाड़े अपराधियों ने 70 हजार रुपए लूटे।

सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में स्थित चिंतामनपुर रेलवे ढाला के समीप बाइक सवार चार अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी से 70 हजार रूपए, बाइक, मोबाइल और टैब लूट लिए है। खबर के अनुसार, मंगलवार की सुबह 10:30 बजे उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मी अभिनंदन कुमार चौधरी पैसा वसूली कर चिंतामनपुर गांव से दरौंदा लौट रहे थे, जिस दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और लूटपाट के लिए उनसे मारपीट भी की। इस घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थाने के एसआई राजशेखर ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है और अपराधियों की गिरफ्तारी …

Bihar Crime India Local News Siwan

गोपालगंज : फर्जी प्रमाण पत्र से नियोजित शिक्षक को चयन मुक्त किया गया।

बुधवार को गोपालगंज के फुलवरिया में पंचायत नियोजन इकाई ने गणेश डूमर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमरौना में नियोजित शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह को चयन मुक्त कर दिया है। संबंधित शिक्षक और राज्य व जिला अपीलीय प्राधिकार को नियोजन इकाई ने डाक के माध्यम से इसके प्रति रजिस्ट्री भेज दी है। नियोजन इकाई के सचिव शिवजी प्रसाद सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा साहित्य सम्मेलन प्रयाग राज उत्तर प्रदेश से संबंधित शिक्षक ने मध्यमा उतीर्ण का प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की थी।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज : गन्ने की फसल में लगी आग।

मंगलवार को गोपालगंज के गोपालपुर थाने के बोधाछार मंठहकार गांव में स्थित गन्ने की खेत में अचानक आग लग गई। जिस वजह से करीब बीस बीघे जमीन में लगी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आज लगने की सूचना मिलने ही ग्रामीणों ने स्थानीय थाने से अग्निशमन वाहन को बुलाया, जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन अधिकारीयों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में गांव के शिवनाथ भगत, किसुन भगत, प्रेम भगत, बिजली कुशवाहा, रामसहाइ भगत, विश्वनाथ भगत, भूगन भगत, स्वामीनाथ भगत, फूलमती देवी, हरीलाल यादव, रामायण भगत, बुंदेला भगत और …

Accident Bihar Gopalganj India Issues Local News

सुल्तानपुर : उत्कृष्ट कार्य करने वाली दुर्गापूजा समितियों को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति की ओर से सुल्तानपुर के पूजा समितियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जहा मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, चेयरमैन आनंद जायसवाल, उप जिलाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण मिश्र, सीओ शिवम मिश्रा और घनश्याम चौहान ने समितियों के प्रमुखों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। तो वही नव विराट दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सचीन्द्र अग्रहरि गुड्डू को पंडाल की सजावट के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। 

 

India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen