on 8 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुल्तानपुर के बाजारों में स्थित सरकारी शराब और मिठाईयों के दुकानों की जाच करने पहुची। खबर के अनुसार, बगियागांव में एसडीएम जयसिंहपुर अरविंद कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने एक जलपान गृह का जांच किया और निरीक्षण के दौरान फंफूद लगे 12 किलोग्राम खोया को नष्ट करवा कर उसका नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया। साथ ही कांजी हाउस दियरा, सिरवारा स्थित गोशाला और अस्थाई गोआश्रय स्थल मलिकपुर बखरा में भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh
सोमवार को गोपालगंज के कुचायकोट केसिपाया में स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में रामानुजन टैलेंट सर्च व सीवी रमन टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस टैलेंट सर्च परीक्षा में गोपालगंज के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 232 आठवीं और नवीं वर्ग के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार, पटना में नेशनल साइंस डे पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय टॉपर को अवार्ड दिया जाएगा। साथ ही उस दिन जिला टॉपर को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
Bihar Gopalganj India Local News Sports
9 दिसंबर 2023 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सिवान में कार्यरत बीमा कंपनियों के प्रबंधक व अधिवक्ताओं के साथ सिविल कोर्ट परिसर मे स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव और तृतीय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरुण तिवारी की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा मामलों के निष्पादन को लेकर कई विचार विमर्श किए गए, ताकि बीमा कंपनी से संबंधित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन हो सके।
Bihar General India Local News Siwan
बीपीएससी से चयनित 1798 नवनियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सिवान के ग्रामीण इलाके के स्कूलों में योगदान किया। तो वही पहले से ही बीपीएससी से चयनित शिक्षक कार्य कर रहे हैं, वह अपने मूल स्कूल में ही बने रहेंगे। हालांकि इस तरीके से शहर और दूर-दराज इलाके के शिक्षक शिक्षिकाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। क्युकी सुदुरवर्ती ग्रामीण इलाके में स्कूल होने के कारण समय पर स्कूल में योगदान करना उनके लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा हैं।
Bihar India Issues Local News Siwan
सोमवार की सुबह गोपालगंज के फुलवरिया थाने के अंतर्गत चतुर्भुज गांव में जमीन विवाद के चलते एक पक्ष ने स्कॉर्पियो से बारह लोगों को कुचल दिया। जिस दौरान उस्मान मियां नाम के एक व्यक्ति की मौत हुई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जख्मी लोगों की पहचान मुसाफिर मियां, नौशाद मियां, काशिम मियां, नूर आलम मिया, चांद मोहम्मद मियां, अली मियां, इरफान मियां, नासिर मियां, लडन मियां, सोहैल मियां और मदीना खातून के रूप में हुई हैं। तो वही पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले रोजादीन मियां, उसके बेटे और स्कॉर्पियो चालक रिजवान अली को गिरफ्तार …
Bihar Crime Gopalganj India Local News
on 7 Nov 2023 , Concise by kamta1394, 0 0
ET Now Swadesh हिंदी टीवी इंफोर्मेशन नाम : ET Now Swadesh टाइप : Business भाषा : हिंदी टोटल मंथली ट्रैफिक : >32 M कंपनी मालिक : Times Group आरंभ करने की तिथि …
ET Now Swadesh हिंदी टीवी इंफोर्मेशन
नाम : ET Now Swadesh
टाइप : Business
भाषा : हिंदी
टोटल मंथली ट्रैफिक : >32 M
कंपनी मालिक : Times Group
आरंभ करने की तिथि …
Business Featured Post Hindi India Live TV Local News
on 7 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
रविवार को अयोध्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन की तरफ से आयोजित आयुष्मान भवः मेले में कुल 25 मरीजों का उपचार किया गया, जहा मरीजो के बेहतर इलाज के लिए डॉ विशाल शुक्ला, डॉ संतोष यादव और फार्मासिस्ट चन्द्र प्रकाश वर्मा सहित अस्पताल के अन्य कई कर्मियों ने इस कार्यक्रम अपना योगदान दिया। हालांकी रविवार होने की वजह से बहत ही कम संख्या में ओ पी डी के लिए मरीज अस्पताल पहुँचे।
Ayodhya Health India Local News Uttar Pradesh
डेढ़ करोड रुपए की लागत से बनाई गई आयोद्धा की नगर पंचायत कार्यालय की दीवालों पर किया गया प्लास्टर और कमरों में लगी टाइल जगह -जगह उखड़ने लगा है, जिसको आनन फानन में दुरुस्त करवा दिया गया। शुरुआती दौर में कार्यालय निर्माण कार्य में बालू मिश्रण और पीली ईट के उपयोग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। जिसके बाद यूपी जल निगम इकाई के अधिकारियों द्वारा भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पूर्ण कराए जाने की बात कही गई थी। बता दे की बीकापुर विधायक डा.अमित सिंह चौहान ने पिछले साल 16 नवंबर को नव निर्मित नगर पंचायत कार्यालय का लोकार्पण समारोह पूरा किया था।
Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh
रविवार को अयोध्या के मंडल कारागार से भारतीय जनता पार्टी की नेता और गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू रिहा हो गए है। उनकी रिहाई के बाद हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बता दे की जाली मार्कशीट के मामले में हाई कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद श्री तिवारी पिछले छः माह से मंडल कारागार में निरुद्ध थे, लेकिन बस्ती जनपद में दर्ज एक मुकदमे के कारण उनकी जमानत नहीं हो रही थी। दो दिनों पहले बस्ती जनपत में दर्ज मुकदमे में भी उनको जमानत मिलने के बाद रविवार को उनकी रिहाई हुई।
Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh
वीडियो क्लिप प्रसारित करने की धमकी देकर एक अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व सैनिक से जालसाज कर लाखों रुपए ऐंठ लिए। खबर के अनुसार सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में स्थित अन्नपूर्णानगर निवासी पूर्व सैनिक अजय कुमार को एक अंजान व्यक्ति ने 19 अक्टूबर को फोन कर खुद को क्राइम इंस्पेक्टर बताते हुए उनकी विडिओ प्रसारित करने और जेल भेजने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के डिमांड के अनुसार उसे पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन पैसे की डिमांड बढ़ने पर पीड़ित ने गोसाईगंज स्थानीय थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कारवाई।
Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
19 साल पूर्व दर्ज मामले में भाजपा विधायक विनोद सिंह और उनके भाई पर विचाराधीन मुकदमे में सुल्तानपुर के कोर्ट ने अभियोजन के शेष गवाहों को डिस्चार्ज कर दिया है। विधायक के वकील संतोष पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कोर्ट में प्रपत्र एडमिट करने के बाद आरोपियों के बयान के लिए 10 नवम्बर को मामले की अगली सुनवाई नियत की गई है। तो वही अभियोजन पक्ष से इस मुकदमे में पूर्व प्राचार्य गुनराज प्रसाद और विजय प्रताप सिंह का साक्ष्य हुआ, लेकिन उन्होंने कोई भी स्पष्ट बयान नहीं दिया था। बता दे की पूर्व केएनआई कालेज के रीडर विजय प्रताप सिंह की पिटाई और गाली-गलौज के मामले में 1 अक्टूबर 2004 को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ देने के एवज में किसी भी तरीके की राशि की मांग करने वाले संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज की पंचायतों में लगाए गए शिविर में इससे संबंधित शिकायत मिलने के बाद लीड बैंक ने प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9264292081 पर या फिर गोपालगंज के जादोपुर रोड़ पर स्थित बैंक में लिखित शिकायत करने को कहा है। लीड बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, केसीसी लेने में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और वह 1 लाख 60 हजार तक का लोन बिना किसी गारंटी के संबंधित बैंक से ले सकते है।
Bihar Crime Gopalganj India Issues Local News
गोपालगंज के फुलवरिया में स्थित स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी उच्चाई 30 फुट होगी। रविवार को गोपालगंज के स्थानीय कौशल विकास केन्द्र परिसर में मुखिया अल्ताफ हुसैन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जहा 17 सदस्यीय प्रतिमा निर्माण समिति का गठन किया गया था। इस कमिटी के तहत संयोजक के रूप में मोहम्मद सरफराज, अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत राम, उप सचिव के रूप में कौशल विकास केन्द्र के समन्वयक राजेश साह और सचिव पद पर उपेन्द्र प्रसाद यादव को शामिल किया गया।
Bihar General Gopalganj India Local News
सिवान में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत पंद्रह लाख की लागत से बनने वाली 750 फीट लंबी पीसीसी सड़क का जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज परिसर में बिहार विधानसभाध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने शिलान्यास किया और कॉलेज परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया। बता दे की करीब पांच साल से जर्जर इस सड़क पर हल्की बारिश में भी जलजमाव होता था, जिससे शहर के जेडए इस्लामियां कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों और लक्ष्मीपुर बथान, इस्लामियां नगर आदि मोहल्ले के लोगों को बेहद परेशानी उठानी पड़ती थी।
क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुरू हुए सिवान क्रिकेट लीग 2023- 24 का उद्घाटन मैच का पहला मुकाबला रविवार को कैफ क्रिकेट एकेडमी सीवान और परफेक्ट क्रिकेट क्लब मैरवा के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैफ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट पर 299 रन का टारगेट सेट किया। तो वही परफेक्ट क्रिकेट क्लब की टीम ने 21 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 97 बनाए। इस प्रकार कैफ क्रिकेट एकेडमीने 202 रनों से इस मैच को जीत लिया।
Bihar India Local News Siwan Sports
रविवार को सिवान के टाउन हॉल में चल रहे बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ सफाई कर्मियों का राज्य सम्मेलन समाप्त हो चुका है, जहा सफाई कर्मियों के स्थाईकरण और ठेका प्रथा को बंद करने का मामला उठाया गया था। राज्य अध्यक्ष आरएन ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार, ठेंका प्रथा के नाम पर बिहार के नगर निकायों में कर्मियों का शोषण किया जा रहा है, जहा औने-पौने दाम में सफाई कर्मियों से काम करवाए जाते है। साथ ही बकाया वेतन व कर्मियों का प्रमोशन आज तक लंबित है।
on 6 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
शनिवार से सिवान के टाउन हॉल में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय 11 वां राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया, जहा आरएन ठाकुर के झंडोत्तोलन से सम्मेलन के पहले दिन की शुरुआत हुई। तो वही मजदूरों की दशा और दिशा पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता ऐक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी ने अपनी बात रखी। उनके अनुसार, केंद्र सरकार का 4 श्रम लेवर कोड देश के मजदूरों को बर्बाद करने वाला है। साथ ही इस सम्मेलन को भाकपा माले जिला सचिव हंसनाथ राम, जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा जैसे कई लोगों ने संबोधित किया और मजदूरों …
Bihar India Issues Local News Politics Siwan
राज्य स्तरीय अंतर जिला बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सिवान स्थित राजेन्द्र स्टेडियम में कई मैच खेल गए। शनिवार को अंडर 17 ग्रुप में एकलव्य बिहार और समस्तीपुर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था, जहा दो गोल से एकलव्य बिहार की टीम ने समस्तीपुर को पराजित किया। तो वही अंडर 17 ग्रुप का सेमी फाइनल मुकाबला सिवान और कटिहार के बीच खेला गया, जिसमें एक गोल से सीवान की टीम विजेता रही। साथ ही सीवान और समस्तीपुर के बीच खेले गए अंडर 14 मुकाबले में भी 4 गोल से सीवान की टीम विजेता बनी।
9 दिसंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी, जिसकी सफलता के लिए स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में सिवान के सिविल कोर्ट परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में आने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा मामलों के निष्पादन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और सुलह व समझौता के आधार पर निष्पादन होने वाले कुछ पक्षकारो मामलों को राष्ट्रीय लोक …
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या की सोहावल तहसील में स्थित धन्नीपुर गांव में निर्माण होने वाली मस्जिद को लेकर कई मुश्किलें खड़ी हो चुकी है। इण्डो-इस्लामिक फाउण्डेशन के प्रवक्ता अतहर हुसैन सिद्दीकी से मिली जानकारी के अनुसार, मस्जिद के निर्माण की शुरुआती लागत में ही 12 करोड़ रुपए की जरूरत है, लेकिन अभी तक फाउण्डेशन विकास शुल्क का धन भी नहीं जुटा सका है। तो वही, इस मस्जिद के निर्माण के लिए इस्लामी देशों से चंदा जुटाने के लिए फाउण्डेशन ने अब तक केन्द्र सरकार से आयकर छूट के लिए एफसीआरए का प्रावधान भी नहीं करवा है।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
Submit