अयोध्या : राममंदिर में श्रद्धालुओं को चार प्रमुख ऋषियों के दर्शन होंगे।

अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को चार प्रमुख ऋषियों के भी दर्शन होंगे। खबर के अनुसार, परकोटे के बाहर तीर्थ क्षेत्र की 70 एकड़ जमीन के दक्षिणी हिस्से में वाल्मीकि, वशिष्ठ, ऋषि अगस्त्य और विश्वामित्र के मंदिर बनाए जाएंगे, जहा इन मंदिरों में प्रतिष्ठित किए जाने वाले ऋषियों के विग्रह राजस्थान में बनाए जा रहे हैं। साथ ही तीर्थ क्षेत्र की विभिन्न कोनों पर निषाद राज, शबरी और अहिल्या का भी मंदिर निर्माण होगा और मंदिर के चारों ओर बनाए जाने वाले आयाताकार परकोटा के चारों कोनों पर शंकर, देवी भगवती, गणपति …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : लाखों दीए सजाकर बनाया जाएगा 3-डी इम्पैक्ट राममंदिर मॉडल।

इस दीपावली अयोध्या में 1,08,000 दिए सजाकर राममंदिर का 3-डी इंपैक्ट मॉडल बनाया जाएगा, जिसके लिए राम की पैड़ी के घाट नंबर 10 को चुना गया है। अवध विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सरिता द्विवेदी से मिली जानकारी के अनुसार, इस भव्य मंदिर मॉडल में प्रभु श्रीराम को सांस्कृतिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक कथानक पर आधारित विजयी मुद्रा में प्रवेश करते हुए दर्शाया जाएगा। बुधवार को फाइन आर्ट्स विभाग के 150 छात्राओं ने विवि की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में भव्य मंदिर मॉडल से संबंधित 60 ब्लॉकों के रेखांकन का कार्य करना शुरू किया है।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

योगी कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।

गुरुवार को अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी, जहा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। खबर के अनुसार, इस कैबिनेट की बैठक में देवीपाटन धाम तीर्थ विकास परिषद, श्री शुक्रताल धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन संबंधी विधेयक प्रस्ताव और अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। साथ ही उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण अधिनियम 2023 को जारी करने और अयोध्या की तहसील सदर में स्थित ग्राम माझा जमथरा में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय बनाने को लेकर संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई …

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : बच्चों की खेल प्रतियोगिता में बड़ा घोटाला।

सुल्तानपुर के न्याय पंचायत स्तर पर स्कूल के बच्चों की खेल प्रतियोगिता के आयोजन की स्पष्ट जानकारी न्याय पंचायत स्तर पर तैनात अधिकारी नही दे पा रहे हैं। खबर के अनुसार, कई न्याय पंचायतों में न्याय पंचायत स्तर पर प्राइमरी और जूनियर स्तर के बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन नही किया गया, लेकिन कागजों में प्रतियोगिता का आयोजन दिखाकर उसकी सूची अधिकारियों को भेजी गई थी। तो वही परिषदीय स्कूलों की खेल प्रतियोगिता हर वर्ष जिस इंटर कालेज में होती थी, इस बार वहां खेल प्रतियोगिता का कोई भी आयोजन अभी तक नहीं हुआ है। जिसकी पुष्टि इंटर कालेज …

India Issues Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh

कई देश अयोध्‍या में बनाना चाहते है गेस्‍ट हाउस, सरकार से मांगी जमीन।

अयोध्‍या में गेस्‍ट हाउस बनाने के लिए कई देश जुटे हुए हैं । इसके लिए नेपाल, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया ने यूपी सरकार से पांच एकड़ जमीन के लिए संपर्क किया है। 10 नवंबर से अयोध्‍या के मठों, आश्रमों की वाणिज्यिक उद्देश्यों से भूखंडों के आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने वाली है। तो वही नई अयोध्या टाउनशिप परियोजना में उत्तर प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने अपने राज्य में अतिथि गृह बनाने के लिए गुजरात को 6000 वर्ग मीटर भूमि पहले ही आवंटित कर दिया था। यह परियोजना लखनऊ-अयोध्या एनएच -27 की 1407 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी, जिसे 1800 एकड़ तक विस्तार किया जाएगा।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : 3 दिनों तक गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रहेगा डायवर्जन।

अयोध्या में दीपोत्सव के कारण 8 नवंबर से 11 नवंबर की आधी रात तक गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर डायवर्जन रहेगा। इन 3 दिनों के लिए लखनऊ से बस्ती-गोरखपुर आने जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। डायवर्जन की व्यवस्था के अनुसार, लखनऊ से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को अब से बाराबंकी से जरवल रोड, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, हर्रैया होते हुए जाना पड़ेगा। तो वही अयोध्या से बस्ती होते हुए गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को कटरा से लकड़मंडी थाना नवाबगंज, गोण्डा, डुमरियागंज की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : घूस लेते हुए राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार।

एंटीकरप्शन टीम अयोध्या ने एक पीड़ित की शिकायत पर सुल्तानपुर के राजस्व निरीक्षक को पांच हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। खबर के अनुसार, सुल्तानपुर के सोहगौली गांव निवासी शिवगोपाल पाठक ने धारा 24 के तहत सम्बंधित न्यायालय में अपने खेत की पैमाइश के लिए आवेदन किया था, जहा राजस्व निरीक्षक त्रिलोकीनाथ मिश्रा ने पीड़ित से दस हजार रुपए घूस की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन अयोध्या से इस मामले की शिकायत कर दी और बुधवार को एंटीकरप्शन टीम ने कुड़वार थाना मोड़ पर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Ayodhya Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सिवान : इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड खिताब नवाजा गया युसरा फातिमा को।

सिवान के बड़हरिया प्रखंड़ में स्थित तेतहली गांव के निवासी शकील अहमद और अर्शिया फातमा के बेटी युसरा फातमा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड खिताब से नवाजा गया, इसी के साथ वह किशोर अवस्था मे सर्वाधिक काव्य पुस्तिका लिखने वाली भारत की पहली लड़की बनी। बता दे की युसरा फातमा ने आठ वर्ष से लेकर 12 वर्ष की उम्र में अपनी पहली काव्य पुस्तिका लिखी थी, जिसमे उन्होंने समाज के रूप को हिंदी कविताओं के माध्यम से दिखाया था। साथ ही उन्होंने जज्बा, मेरे हिस्से की कोशिश, शाम और तन्हाई, और बेरुखी काव्य पुस्तक की कविता के माध्यम से समाज को आईने के रूप में लोगों के सामने रखा।

Bihar General India Local News Siwan

सिवान : हसनपुरा प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता से सम्बंधित बैठक का आयोजन।

मंगलवार को सिवान के हसनपुरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजेश्वर राम की अध्यक्षता में स्वच्छता से सम्बंधित एक बैठक का आयोजन किया गया, जहा सभी पंचायतों के मुखिया, जीविका बीपीएम रजनीश कुमार, मनरेगा पीओ अरविंद दास, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, आंगनबाड़ी एलएस कुमारी नीलम सिंह और प्रखंड के अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में दीपावली व छठ महापर्व के अवसर पर मतलब 6 नवम्बर से आगामी 22 नवम्बर तक छठ घाटों, मुख्य मार्गों, पर्यटन स्थलों की साफ सफाई सहित खुले में शौच न करने से सम्बंधित जानकारी दी गई। 

Bihar Health India Local News Siwan

सिवान : छठ व्रतियों के लिए सरयू नदी घाट बन सकती है परेशानी का कारण।

दीपावली व छठ पूजा को लेकर कई लोग छठ घाटों की सफाई, लाइटिंग और अन्य कामों में जुटे हुए है, लेकिन इस बार सरयू नदी का शिवाला घाट बेहद खतरनाक होने के कारण व्रतियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दे की शिवाला घाट सरयू नदी का सबसे महत्वपूर्ण घाट माना जाता है, जहा हर साल काफी संख्या में सिवान के छठ व्रती डूबते व उगते सूरज को अर्ध्य देने आते है। इस बार शिवाला घाट पर सरयू नदी काफी दूर होने के कारण व्रतियों को एक किलोमीटर की दूरी तय कर सरयू नदी के घाट तक पहुंचना होगा। साथ ही व्रतियों को आने जाने के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

Bihar India Local News Religion Siwan

गोपालगंज: बैंकिंग वित्तीय साक्षरता व जागरूकता कैंप का आयोजन।

मंगलवार को गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड के गणेश डूमर गांव में स्थित पंचायत भवन के परिसर में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की मिश्र बतरहां शाखा के बैनर तले बैंकिंग वित्तीय साक्षरता व जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया था। जहा सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरूष खाताधारी शामिल हुए। स्थानीय मुखिया दिलीप बैठा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बैंक ग्राहकों को डीडीएम नवार्ड डॉ. अनुपम लाल कुसुमाकर व शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने साइबर अपराधियों से सावधान रहने का परामर्श दिया। साथ ही बैंक द्वारा संचालित प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओ के बारे में भी लोगों …

Bihar General Gopalganj India Local News

सुल्तानपुर : तीन महीने से अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मियों को नहीं मिला वेतन।

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर में स्थित बिरसिंहपुर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में जुलाई माह में आउटसोर्सिंग से तैनात चतुर्थ श्रेणी के कमर्चारियों को तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया। बता दे की सेवा प्रदाता आई टी वर्ल्ड के माध्यम से बीते जुलाई माह में वार्ड ब्वाय, चपरासी, माली, प्लम्बर, धोबी और अन्य पदों पर 26 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की नियुक्ति हुई थी। जिसके बाद तीन महीने से वेतन न मिलने पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने पत्र देकर वेतन की मांग की, लेकिन सीएमएस ने पत्र को लेने से ही इंकार कर दिया था।

Health India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : कंपोजिट विद्यालय करेरु प्रथम में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिवर आयोजित।

अयोध्या के शिक्षा क्षेत्र सोहावल में स्थित कंपोजिट विद्यालय करेरु प्रथम में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिवर आयोजित की गई, इन तीन दिनों में स्काउट लीडर अनूप प्रियदर्शी और गाइड लीडर सुमनचंद्रा की देख- रेख में परिषदीय विद्यालय के कक्षा-छह एवं सात के बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया है और आयोद्धा स्काउट लीडर अनूप मल्होत्रा ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बता दे की इस प्रशिक्षण शिवर में प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, स्काउट गाइड नियम, टेंट निर्माण और पिरामिंड निर्माण सिखाया गया था।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या: नौ नवंबर को महत्मा उदयराम दास की तपोभूमि पर दीपोत्सव का आयोजन।

नौ नवंबर को अयोध्या के हरचंदपुर पर स्थित महत्मा उदयराम दास की तपोभूमि पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मठ के महंत बाबा अशोक दास से मिली जानकारी के अनुसार, तपोभूमि दीपावली के तीन दिन पहले 21 हजार मिट्टी के दीए जलाएं जाएंगे, जहा विधायक रामचंद्र यादव और जगदीशपुर विधायक पूर्व मंत्री सुरेश कुमार पासी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने वाले है। तो वही सनातन धर्म के नाम प्रथम दीप, राष्ट्र के नाम द्वितीय दीप, शहीदों के नाम तृतीय दीप, किसानों के नाम चतुर्थ दीप, पूर्वजों के नाम पंचम दीप, जनकल्याण के नाम छठा दीप और धर्म …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : निर्धन पात्र परिवारों को डीएसओ ने राशन कार्ड प्रदान किया।

मंगलवार को सुल्तानपुर पूर्ति कार्यालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने शहरी क्षेत्र के अति निर्धन पात्र परिवारों का चिन्हाकंन करते हुए शासन की मंशा के अनुसार पात्र गृहस्थी योजना के अन्तर्गत नए राशन कार्ड प्रदान किए। जिसके तहत पात्र शहरी क्षेत्र की शकुन्तला, मीनू, शाइस्ता, लक्ष्मी, रोशनी, यासमीन, कमर जहां, अंजना, महताब नाम की महिलायों ने नए राशनकार्ड प्राप्त किए। तो वही, नगर पालिका परिषद के पूर्ति निरीक्षक वैभव श्रीवास्तव और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी माला कुमारी भी इस मौके पर मौजूद रही। 

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen