on 12 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या में शनिवार सुबह भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जहा पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भगवा ध्वज दिखाकर इन झांकियों को रवाना किया। अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक श्रीराम के जीवन पर आधारित इन झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई और इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से शामिल हुए कलाकारों ने शोभायात्रा के जरिए अपनी प्रमुख लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया। अयोध्या शोध संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डा. लवकुश द्विवेदी से मिली जानकारी के अनुसार, रूस, सिंगापुर और श्रीलंका …
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
भव्य दीपोत्सव की तैयारी अयोध्या में हो चुकी हैं, जहा सप्तम दीपोत्सव के सम्बंध में शुक्रवार को रामकथा पार्क में जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने सुरक्षा बिन्दुओं एवं स्थानों की जानकारी दी। जिलाधिकारी नितीश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न देशों के लगभग 61 प्रतिनिधि व उनके परिजन शामिल होंगे। साथ ही सभी कार्यक्रम स्थलों को लेकर विशिष्ट व्यक्तियों के लिए पास जारी किए गए हैं। तो वही इस दीपावली अयोध्या में चार देश और 21 प्रदेशों के रामलीलाओं का भी मंचन किया जाएगा।
सीएम योगी की मौजूदगी में सातवें दीपोत्सव पर अयोध्या ने एक नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को सरयू नदी के घाट पर आरती के बाद दीपोत्सव संध्या की शुरुआत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद अयोध्या के 51 घाटों पर 22 लाख 23 हजार दीपों को जलाकर एक नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। तो वही सरयू नदी के घट पर दीपोत्सव के मौके पर लेजर शो का भी आयोजन किया गया है और सरयू नदी के घट पर लगाए गए एक स्क्रीन पर भगवान श्रीराम का …
शुक्रवार को सुल्तानपुर के लंभुआ नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार की ओर से दीपावली के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहा सभी सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सम्मान जिस भी व्यक्ति को मिलती हैं, उसके अंदर एक उत्साह भर देती हैं। सुल्तानपुर के सफाई कर्मी दिन-रात नगर पंचायत को स्वच्छ बनाने में लगे रहते हैं, इसलिए सम्मान पाना उनका हक बनता है। बता दे कि इस कार्यक्रम में ईओ अमित सिंह, चंद्रकांत विश्वकर्मा, सभासद राजेंद्र यादव, अंकुर चतुर्वेदी, नियाज राइन और हरिओम अग्रहरि भी …
General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
सुल्तानपुर में अनियंत्रित ई-रिक्शा संचालन को लेकर जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना के निर्देश पर परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रोडवेज बस स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया, जिस दौरान 135 किशोर ई-रिक्शा चालक पकड़े गए। साथ ही अधिकारियों ने निर्धारित रुट के विपरीत चले रहे ई-रिक्शायों का भी चालान कटा। तो वही एआरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार, सीटबेल्ट और हेलमेट सहित ई-रिक्शा पर भी अब से निरंतर चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 11 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गोपालगंज के फुलवरिया में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 1 अक्टूबर से मतदाता पुननिरीक्षण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में संबंधित बीएलओ लापरवाही बरत रहे हैं। इस मामले की सूचना मिलते ही गुरुवार को स्थानीय बीडीओ पूजा कुमारी ने फुलवरिया प्रखंड के 24 बीएलओ से स्पष्टीकरण की मांग की और एक सप्ताह के अंदर बीएलओ को मतदाता पुननिरीक्षण कार्य के मामले में जवाब देने को कहा है, नहीं तो उनके खिलाफ विभागीय करवाई शुरू की जाएगी।
Bihar Gopalganj India Issues Local News
गोपालगंज के बैकुंठपुर के कई लोग पीएम आवास योजना के तहत राशि लेकर घर का निर्माण पूरा नहीं कर रहे है। इसी मामले में गुरुवार को बीडीओ अशोक कुमार ने बंगरा पंचायत में इस योजना की जांच की और 30 नवंबर तक कई लाभुकों को आवास निर्माण पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया। बीडीओ अशोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के 78 मामले लंबित हैं। 2019-20 में बीस आवास, 2020-21 में 23 आवास और 2016-17 एवं 2017-18 में सर्वाधिक आवास अभी भी अपूर्ण हैं। नोटिस जारी होने के बाद भी अगर आवास का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो लाभुकों के खिलाफ सरकारी राशि गबन के आरोप में केस दर्ज किया जाएगा।
शुक्रवार को विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिला प्रशासन के नेतृत्व में सिवान के विद्या भवन महिला कॉलेज व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची में 18 वर्ष की उम्र के लोगों का नाम जोड़ना, मतदाता सूची हुई गलती में सुधार करना, महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाना और मृत लोगों का नाम हटाना है। साथ ही इस कार्यक्रम में प्रपत्र 6 के माध्यम से मतदाता सूची में छात्र-छात्राओं का नाम पंजीकृत कराने को लेकर बीएलओ की प्रतिनियुक्ति भी की गई।
Bihar India Local News Politics Siwan
गुरुवार को सिवान के दो अलग-अलग पंचायतों में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अंगौता पंचायत में इस कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया मीनू शाही, उप विकास आयुक्त भूपेंद्र यादव, सीओ अतुल कुमार, पंचायत राज पदाधिकारी गोल्डी कुमारी और बीडीओ अर्चना ने की। साथ ही इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रकाश डाला गया। तो वही खलवां पंचायत के बलवां चंद्रशेखर सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
Bihar General India Local News Siwan
सिवान के गोपालपुर पंचायत में करीब एक साल बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से कचरा प्रबंधन इकाई बनाने का काम शुरू हुआ। गुरुवार को बीडीओ डॉ. कुंदन, सीओ रणधीर कुमार और एसआई सुजीत पासवान पुलिस बल के साथ चयनित स्थल पर पहुंचे, जहा जिलाधिकारी के निर्देश पर मुखिया जितेन्द्र कुमार पासवान और अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कचरा प्रबंधन इकाई का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। बता दें कि पिछले एक साल से कुछ लोगों के विरोध के चलते इस पंचायत में निर्माण कार्य रुका हुआ था।
Bihar India Issues Local News Siwan
गुरुवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने अयोध्या के धर्म पथ, भक्ति पथ, राम पथ, मल्टी लेवल पार्किंग, साकेत सदन, टेंट सिटी, ब्रह्मकुण्ड और विकास के अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने राम की पैड़ी होने वाली दीपोत्सव की तैयारियों का भी जायजा लिया और लेज़र एंड साउंड शो का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ डीएम नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल कुमार, आयुक्त गौरव दयाल, एसएसपी राज करन नय्यर, सीडीओ अनिता यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूजा साहू सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
दीपोत्सव- 2023 के मद्देनजर अयोध्या धाम में अंतरजनपदीय वाहनों के आवागमन के लिए 10 नवंबर को रात्रि 12 बजे से 12 नवम्बर को दोपहर 12 तक रूट डायवर्जन रहेगा, लेकीन आवश्यक सेवाओं और एम्बुलेंस वाहन के लिए डायवर्जन लागू नहीं किया गया है। यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल से मिली जानकारी के अनुसार, लकड़मंडी चौराहा से पुराना सरयू पुल नयाघाट की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। बस्ती बाईपास की तरफ से वहा के सभी वाहनों को डायर्वट किया जाएगा। तो वही रामघाट चौराहा से दीनबन्धु आंख अस्पताल की तरफ जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा और साकेत पेट्रोल पंप बैरियर …
Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh
दीवाली के पहले अयोद्धा में खाद्य विभाग की कार्यवाही तेज हो गई है। शुक्रवार को खाद्य विभाग की तरफ से सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने टीम सहित रामधाम में स्थित छोटी छावनी खाद्य प्रतिष्ठान में छापा मारकर गोकुल ब्राण्ड के 1198 ली रिफाइन्ड सोयाबीन आयल को नष्ट करवाया, जिसका मूल्य 162928 रुपए है। साथ ही खाद्य विभाग की करवाई में 300 ली रूची गोल्ड पामोलीन आयल को भी नष्ट कराया गया। बता दे कि इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश सिंह और अनूप सिंह भी मौजूद रहे।
Ayodhya Crime India Issues Local News Uttar Pradesh
दीपावली पर चाइनीज सामान सुल्तानपुर के मार्केट में आने से मिट्टी के दीपक बनाने वाले लोग काफी निराश हैं। बल्दीराय तहसील क्षेत्र में स्थित बहुरावां गांव के निवासी जगदीश प्रजापति के अनुसार, कुछ वर्षो पहले दीपक बनाने का कार्य काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन पिछले तीन चार वर्षो से चाइनीज सामान मार्केट में आने के कारण उनके काम में बेहद नुकसान हुआ है। क्युकी 20 रूपए से 100 रूपए में आने वाली चाइनीज लड़ी को ही लोग खरीदते हैं। लोग सिर्फ घर की आरती के लिए ही दीपक जला कर, बाकी चाइनीज लड़ियों से घर को सजाते है।
शुक्रवार को सुल्तानपुर में पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला निशुल्क गैस रिफिल वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जहा उज्ज्वला योजना के 150 लाभार्थियों को विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और सीताराम वर्मा ने सब्सिडी चेक वितरण किया। तो वही जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस रिफिल दी जा रही है। पहले गैस नगद पैसा देकर लेने के बाद तीन दिन के अंदर सब्सिडी की धनराशि खाते में चली जाएगी।
on 10 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
तीन वर्षों से गोपालगंज के विजयीपुर थाना के मठिया रनदे गांव में जबरन कब्जा की गई जमीन को प्रशासन ने बुधवार को खाली करवा कर असली रैयत को कब्जा दिलाया। विजयीपुर अंचलाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मठिया रनदे गांव के निवासी देवेश कुमार सिंह की 12 कट्ठा जमीन पर उसी गांव के रवि कुमार नाम के एक शख्स ने जबरन कब्जा कर रखा था। पूर्व अंचल और स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो दिन पहले जमीन को खाली करवाने की कोशिश की गई थी, लेकिन अतिक्रमणकारी के विरोध के कारण जमीन खाली नहीं हो सकी। जिसके बाद एसडीओ हथुआ से पुलिस बल की मांग कर जमीन को खाली करवाया गया।
मंगलवार की रात गोपालगंज के नगर थाने के पार नवादा गांव में हुई 22 वर्षीय अजय राय की हत्या का खुलासा पुलिस द्वारा गुरुवार को की गई। पुलिस के अनुसार, मृतक ओडिसा में नौकरी करता था और मंगलवार को घर आने बाद देर रात वह नशे की हालत में अपनी प्रेमिका निशु कुमारी से मिलने पहुंचा। जिसके बाद वह प्रेमिका से जबर्दस्ती करने लगा, तब प्रेमिका ने बनियान से उसका गला दबा कर उसकी हत्या कर दी थी। बता दे की प्रेमिका से पूछताछ करने बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Bihar Crime Gopalganj India Local News
गुरुवार को सिवान के नगर पंचायत की अध्यक्ष शारदा देवी ने कई छठ घाटों का निरीक्षण किया, जिस दौरान नप अध्यक्ष, शक्ति शरण प्रसाद, शशिभूषण पाण्डेय, राजेश कुमार, इओ हरिश्चंद सहित कई वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे। छठ घाटों पर व्याप्त गंदगी को देख कर नगर पंचायत की अध्यक्ष ने पर्व के पहले हर हाल में सभी छठ घाटों की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और घाट पर लाइट की व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।
29 सितंबर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहीं सिवान की सेविका व सहायिकाओं में से करीब एक हजार अपने काम पर लौट आई हैं, लेकिन अभी भी साढ़े छह हजार सेविका-सहायिकाओं ने हड़ताल को जारी रखते हुए काम पर वापस नहीं लौटी है। जिसके बाद डीपीओ आईसीडीएस ने सीवान सदर परियोजना समेत लकड़ी नबीगंज रघुनाथपुर व बड़हरिया की 21 सेविका-सहायिकाओं से स्पष्टीकरण मांगते हुए 24 घंटे के अंदर चयनमुक्त करने की अनुशंसा की है।
Bihar General India Issues Local News Siwan
बुधवार को सीवान क्रिक्रेट लीग के तीसरे मैच में पाथमेकर क्रिकेट क्लब ने दानिश क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली हैं। टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करते हुए पाथमेकर क्रिकेट क्लब ने दानिश क्रिकेट एकेडमी को 30 ओवर के मैच में 82 रन पर ऑल आउट कर दिया था। साथ ही पाथमेकर क्रिकेट क्लब ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 83 रन बनाए। तो वही दानिश क्रिकेट एकेडमी के तरफ से सरफराज आलम 16 रन और सन्नी कुमार ने 25 रन बनाए थे।
Bihar India Local News Siwan Sports
Submit