सिवान : बीज वितरण के दौरान किसानों ने किया हंगामा।

शनिवार को सिवान के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन में गेहूं और अन्य फसलों के बीज के लिए आए किसानों ने बीज वितरण में देरी होने के कारण हंगामा किया, जिससे बाद में बीज उपलब्ध होने के बावजूद किसानों में बीज वितरण नहीं हो सका। खबर के अनुसार राज्य योजना के अंतर्गत प्रखंड के करीब एक सौ किसान मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना और एनएफएसएम के बीजों के लिए किसान कृषि समन्वयक से अनुशंसित पत्र लेकर बीज का उठाव करने आए थे, लेकिन बीज बिक्री के सर्वर का काम नहीं करने से बीज के वितरण में देरी हो रही …

Bihar General India Local News Siwan

सिवान : नगर पंचायत के द्वारा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन।

सिवान के मैरवा में नगर पंचायत के द्वारा स्वच्छ दिवाली मनाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जहा स्थानीय लोगों को स्वच्छ तरीके से दिपावली मनाने लेकर जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर ने बताया कि घर की सफाई को प्राथमिकता देने के साथ साथ स्थानीय उत्पादन को भी बढ़ावा देना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। नगर पंचायत कचरे से आमदनी बढ़ाने का प्रयास भी करेगा। लोगों को स्वच्छ, हरित, सिंगल यूज प्लास्टिक का कम इस्तेमाल कर, मिट्टी के दीए जलाकर रोशनी युक्त दिवाली माननी चाहिए।

Bihar General India Local News Siwan

सुल्तानपुर : तीन दिवसीय विजेथुआ धाम महोत्सव का समापन।

हनुमान जयंती के अवसर पर सुल्तानपुर के सूरापुर में आयोजित धर्मचर्चा, आरती और कीर्तन के साथ तीन दिवसीय विजेथुआ धाम महोत्सव का समापन किया गया। इस विजेथुआ धाम महोत्सव में प्रख्यात भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा भी शामिल हुए। तो वही हनुमानजी के गुणों और विजेथुआ धाम के महत्व पर कथावाचिका साध्वी डा़ॅ विश्वेश्वरी ने प्रकाश डालते हुए कहा कि हम अपनी पात्रता के अनुसार हनुमानजी का गुण ग्रहण कर सकते हैं। विजेथुआ शब्द का अविस्कार विजय से हुआ और विद्यावीर, धर्मवीर, दानवीर, कर्मवीर बलवीर यह पांच गुण किसी वीर के पास हो सकते।

India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 1.13 लाख बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन।

दीपावली के बाद सुल्तानपुर में हॉट कुक्ड योजना शुरू होने वाली हैं और बच्चों को कुपोषण मुक्त करने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सितंबर में कराए गए परीक्षण के तहत चार हजार कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चे पाए गए थे। इसलिए जल्द ही शासन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 1.13 लाख बच्चों को गर्म भोजन प्रदान करने वाली हैं। साथ ही इस योजना के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी राशन का वितरण किया जाएगा। कुछ दिनों पहले बाल विकास विभाग की ओर से सुल्तानपुर के बच्चों का आंकड़ा भेजा गया था।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : 22.23 लाख दीए के विश्व रिकार्ड का साक्षी बने विदेशी मेहमान।

अयोध्या के सातवें दीपोत्सव पर राम की पैड़ी सहित 51 घाटों पर जलाए गए 22.23 लाख दीए से विश्व रिकार्ड हासिल किया गया, जहा अयोध्या पहुचे विदेश मेहमान भी इस विश्व रिकार्ड का साक्षी बने। इस दीपोत्सव में रामभक्तों के अलावा इथोपिया, जापान, मालदीप, नाइजीरिया, अर्मीनिया, बेलरूस, बुल्गरिया, भूटान, नेपाल, अर्जंटीना,कंबोडिया, जर्जिया, घाना सहित 54 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र भेंट किया। बता दें कि दीपोत्सव-2023 को यादगार बनाने के लिए डाक विभाग की ओर से विशेष डाक आवरण और विरूपण जारी किया गया।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

गोपालगंज : एसिड अटैक पीड़ितों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

शनिवार को प्राधिकार के सचिव प्रमोद कुमार महथा की देख रेख में गोपालगंज के सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश मालवीय के निर्देश पर गोपालगंज के हथुआ प्रखंड में स्थित कुसौधी पंचायत भवन पर विधिक सेवा योजना 2016 एवं अन्य विषयों पर नालसा की एसिड अटैक पीड़ितों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पीएलवी राजवेंद्र प्रताप सिंह और प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता ललन कुमार भास्कर की टीम द्वारा तेजाब पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे, तेजाब पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिकाओ पर लोगों को जागरूक किया गया।

Bihar General Gopalganj India Local News

गोपालगंज : महावीरी मेला को शान्तिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित।

महावीरी मेला सह अखाड़ा को शान्तिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गोपालगंज के कुचायकोट प्रखड़ में स्थित लाछपुर गांव में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जहा पहाड़पुर, सोनीपुर, सोनहुला, लाछपुर, तकिया बारी के अखाड़ा समिति के सदस्य सहित थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान भी मौजूद रहे। तो वही सदर एसडीपीओ प्रांजल ने इस बैठक की अध्यक्षता की और समिति के सदस्यों को डीजे व आर्केस्ट्रा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। अगर सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप जुलूस का आयोजन नही किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

Bihar General Gopalganj India Local News

गोपालगंज : महापर्व छठ पर स्कूली छात्राओं ने निकाली झांकी।

छठ महापर्व को लेकर रविवार को गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड में स्थित बेलबनवा अपग्रेड मिडिल स्कूल में पारम्परिक गीतों के साथ झांकी प्रस्तुत की गई, जहा स्कूल के बच्चों ने छठ प्रतिमा का निर्माण कर झांकी निकाली थी। साथ ही इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक भी शामिल हुए और सावधानी व सुरक्षा के साथ सभी बच्चों को दीपावली का त्योहार मनाने का संकल्प भी दिलाया। तो वही बच्चों ने सेल्फी फ्रेम व रॉकेट का निर्माण किया था। बता दें कि झांकी निकालने वाले बच्चों में सोनी, शिल्पी, प्रिया, अजय, सुमित, करण, अर्चना, खुशी, छोटी और आदित्य का नाम …

Bihar General Gopalganj India Local News

वकालतखाना परिसर में संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्रा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

शुक्रवार को गोपालगंज के विधिज्ञ संघ वकालत खाना भवन में संघ के अध्यक्ष स्व. प्रेमनाथ मिश्रा की शोक सभा आयोजित की गई, जहा संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार तिवारी ने जिला विधिज्ञ संघ भवन वकालत खाना परिसर में स्व. प्रेमनाथ मिश्रा की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। तो वही इस शोक सभा में वकीलों ने उनके योगदान, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि बुधवार की रात बनारस अस्पताल में इलाज के दौरान संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्रा का निधन हो गया था।

Bihar General Gopalganj India Local News

डीएम की अधक्षता में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

शुक्रवार को गोपालगंज के कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जहा डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी मौजूद रहे। इस बैठक में पीएचईडी विभाग को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायतों में वार्ड स्तर पर सर्वे कराने को कहा गया, ताकि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति का पता लगाया जा सके। तो वही स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को चालू स्थिति रखने को कहा गया।

Bihar General Gopalganj India Local News

निर्वाचक सूची में नाम पंजीकृत कराने को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

शुक्रवार को सिवान में आयोजित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2024 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत डीएम मुकुल कुमार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर कल्याण छात्रावास के सभी छात्र को संबोधित कर उन्हे निर्वाचक सूची में नाम पंजीकृत कराने को लेकर प्रेरित किया। साथ ही सभी विकास मित्रों को डीएम ने घर-घर सर्वे कर अधिकाधिक संख्या में 18-19 आयुवर्ग के योग्य व्यक्तियों का नाम निर्वाचक सूची में पंजीकृत कराने को कहा। बता दें अधिकाधिक संख्या में योग्य व्यक्तियों का नाम पंजीकृत कराने वाले 3 विकास मित्र का चयन कर 26 जनवरी को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Bihar General India Local News Siwan

सिवान : लीगल सर्विस डे के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और पटना के आदेशानुसार सिवान के महाराजगंज में स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में लीगल सर्विस डे के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकार के सचिव सह न्यायिक पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई और लोगों को उनके द्वारा कानूनी सहायता से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई। बता दे की इस कार्यक्रम में पीएलबी कृष्ण कुमार राम, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार माली, सीओ रविंद्र राम मौजूद रहे।

Bihar General India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen