on 16 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
देश के चार लाख गांव के रामभक्तों के योगदान से अयोध्या में भव्य मंदिर तैयार हो रहा हैं और दिसंबर तक प्रथम तल का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। खबर के अनुसार, प्रथम तल का अधिकांश भाग देश के चार लाख गांव से आई छोटी-छोटी धनराशि से ही तैयार हो चुका हैं। तो वही दर्जनों रामभक्तों ने चार कुंतल सोना चांदी राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिए थे, लेकिन उसे अब तक उपयोग में नहीं लाया गया है। क्युकी सोना चांदी किस तरह से उपयोग करे इस पर सहमित नहीं बनी है।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा अयोध्या के संबंधित विभाग को जरूरी दिशा निर्देश जारी करते हुए संत तुलसीदास घाट, गुप्तारघाट, नयाघाट, ग्रामीण क्षेत्रों के सरयू नदी, सरोवरों और गोमती नदी के घाटों पर जरूरी तैयारी करने को कहा गया। जिला मजिस्ट्रेट से मिली जानकारी के अनुसार, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपनी-अपनी तहसील क्षेत्रों और नगर मजिस्ट्रेट/रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में प्रभावी लोक शान्ति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होंगे।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्म दिन यानी बाल दिवस के अवसर पर अयोध्या के ज्ञानोदय आदर्श शिक्षण संस्थान शिव नगर मिल्कीपुर में बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी, सजावट, कला प्रदर्शनी का आयोजन शामिल हैं। साथ ही बच्चों ने अपने अपने क्लास रूम की सजावट की और विज्ञान प्रदर्शनी में सोलर सिस्टम, ड्रिप सिंचाई सिस्टम, विद्युत फैन, वाटर हार्वेस्टिंग, स्वच्छ जल, रॉकेट लॉन्चर, जल संरक्षण आदि विषय पर अपने मॉडलों का भी प्रदर्शन किया।
Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में गोपालगंज के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जहा डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी मौजूद रहे। इस बैठक में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बीपीएम को फोटो के माध्यम से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति दर्ज करवाने, शिक्षा पदाधिकारी को स्कूल में साफ-सफाई, रंग-रोगन करने का, छात्रों को खेती, पर्यावरण व नैतिक शिक्षा के संबंध में जानकारी देने और डीईओ को स्कूल नहीं आने वाले बच्चों के नाम काटने का निर्देश दिया। साथ ही जिला व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को विकास मित्रों का रजिस्टर जांच करवाने का भी निर्देश दिया।
Bihar General Gopalganj India Local News
बुधवार को सुल्तानपुर के सीताकुंड धाम पर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कायस्थों ने भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा अर्चना, हवन और कलम पूजन किया। इस कलम पूजन के लिए कायस्थ समाज की ओर से करीब एक महीने से व्यापक तैयारियां की गईं थी। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर निर्माण और सामाजिक सेवा में विशिष्ट योगदान देने वाले दो दर्जन लोगों को शाल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। तो वही संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अगवाई में लोगों ने प्रसाद ग्रहण भी किया।
India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh
मंगलवार को प्राचार्या मिनी वर्गीस के अध्यक्षता में सिवान के आंदर बाजार स्थित इम्मानुएल आवासीय विद्यालय परिसर में बाल-दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के दौरान स्कूल के शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने युद्ध रोकने और शांति फैलाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। साथ ही स्कूल की प्रचार्या ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए बताया कि युद्ध समस्त मानव सभ्यता का शत्रु है, जो राष्ट्रीय प्रगति में बाधा डालने के साथ साथ सामाजिक एकता को कमजोर और मानव प्रगति की गति को धीमा करता है।
Bihar General India Local News Siwan
पिछड़ों की बेसिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए सुलतानपुर के विकास खण्ड धनपतगंज की ग्राम पंचायत मठिया बहादुरपुर में एक निशुल्क मोस्ट पाठशाला की स्थापना की गई और उमेश प्रकाश शर्मा को इस पाठशाला का संरक्षक बनाया गया है। तो वही रमाकांत यादव द्वारा इस पाठशाला का संचालन किया जाएगा। बता दें कि पाठशाला की स्थापना के दौरान जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, रज्जन प्रसाद, लालजी बौद्ध, कृष्णा वर्मा व अन्य कई लोग मौजूद रहे।
General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 15 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
सुल्तानपुर के कोइरीपुर चांदा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहला मामला है अरजो गांव का, जहा गोपालपुर निवासी अशोक के बाइक की टक्कर गांव के समीप चांदा-कादीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार आ रही एक कार के साथ हुई थी। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। तो वही दूसरा हादसा भीटी गांव के निवासी सत्य नारायण यादव के साथ हुआ, जहा शाहपुर-सफीपुर मार्ग के अंधियारी मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। …
Accident India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
सोमवार को गोपालगंज के कूरेभार प्रखड़ में स्थित सेमरा गांव में घर के बाहर आवासीय छप्पर में एक दलित युवक का शव फंदे से लटकी मिली। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी 18 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई हैं। तो वही स्थानीय लोगों से इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
सोमवार दोपहर को गोपालगंज के हथुआ थाना के अंतर्गत रेपुरा गांव में स्थित शिव मंदिर के पीछे अरहर के खेत से शुक्रवार की शाम से लापता एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जहा मृतक के नाक व कान से खून निकल रहा था। मृतक की पहचान मदन चौहान का सात वर्षीय पुत्र रोहन कुमार के रूप में हुई हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वही इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना की जांच के लिए मुजफ्फरपुर से फॉरेंसिक टीम को …
Bihar Crime Gopalganj India Local News
गोपालगंज के कुचायकोट प्रखड़ के विश्वंभरपुर थाने की पुलिस ने रूपछाप चवंर से बंदूक व छह कारतूस के साथ पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान खेम मटिहनिया गांव के निवासी शंभू यादव और उसका बेटा पुष्पेंद्र कुमार के रूप में हुई हैं और दोनों ने हथियार खरीद-बिक्री करने की बात को कबूल कर लिया है। साथ ही उनके बयान के आधार पर हथियार खरीद बिक्री में शामिल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
सोमवार को सीवान के कचहरी रोड में स्थित नगर परिषद के सामने नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हुई और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतक की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र में स्थित शहरकोला के निवासी बबन ठाकुर के रूप में और घायल की पहचान सकलदीप के रूप में हुई हैं। खबर के अनुसार, नगर परिषद विभागीय कार्य के तहत होमगार्ड कार्यालय के सामने एक नाला बनाया जा रहा था, जहा मजदूर काम कर रहे थे। नाला निर्माण के दौरान बगल में स्थित पुराने मकान की दीवार अचानक गिरने से दो मजदूर …
Accident Bihar India Local News Siwan
त्योहार पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा सीवान के स्थानीय रूट पर विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। 13 से 27 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार को गाड़ी संख्या 05978/05977 डिब्रूगढ़-गोरखपुर-डिब्रूगढ की विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी सोमवार को डिब्रूगढ से शाम के 07.55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 04.02 बजे सीवान और वहा से 07.30 बजे गोरखरपुर पहुंचेगी। तो वही 15 से 29 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ साप्ताहिक विशेष गाड़ी वापसी यात्रा में गोरखपुर से शाम 03.00 बजे प्रस्थान कर अगली सुबह 03.30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।
Bihar General India Issues Local News Siwan
सिवान के दरौंदा प्रखंड के बगौरा गांव में स्थित भवानी मोड़ पर मां श्यामा काली पूजा समिति के तत्वाधान में मां काली की पूजा अर्चना की गई। यह पूजा परम्परा के अनुसार वर्ष 1992 से चली आ रही हैं। 11 ब्राम्हणों ने मध्य रात्रि में मन्त्रोच्चारण कर मां काली की आदमकद प्रतिमा की पूजा अर्चना शुरू की थी। इस पूजा में बगौरा, अतरसन, ईटहरी, दवन छपरा, रामा छपरा, मुड़ा, मंछा, दपनी, कोडर, मदारीचक, बंगरा और अमहरुआ गांव के श्रद्धालु शामिल हुए थे।
Bihar India Local News Religion Siwan
सोमवार को सुल्तानपुर के कादीपुर विधानसभा के नरोत्तमपुर गांव में स्थित ब्लॉक सचिव के आवास पर दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया और दलित अधिकार मांग पत्र भी भरवाया गया। इस कार्यक्रम में जिला महासचिव विजयपाल, जिला सचिव जेपी सिंह, पीसीसी सदस्य एवम ब्लाक अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र, न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश वर्मा एडवोकेट, न्याय पंचायत अध्यक्ष मंगरावां राम जियावन वर्मा, दिलीप कुमार सिराज प्रियदर्शी गयादीन ज्ञानेंद्र कुमार प्रतीक प्रियदर्शी हीरालाल संदीप वर्मा प्रधान मौजूद रहे।
India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh
सोमवार को सपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर माता लक्ष्मी के बारे में एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसे लेकर अयोध्या संतों ने खासा आक्रोश व्यक्त किया है। साथ ही हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर सात नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी महंत परमहंस आचार्य ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके अनुसार, सपा नेता मौर्य का बयान सनातन समाज व मातृशक्ति का अपमान है। जिस तरह माता दुर्गा ने राक्षसों को सबक सिखाया था, ठीक उसी तरह महिलाओं को भी आगे आकर उन्हें सबक सिखाना चाहिए। …
Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य के बीच अलग-अलग पथों के जरिए फोरलेन कनेक्टिविटी को भी बेहतर किया जा रहा है और यह काम 200 करोड़ की लागत से किया जा रहा हैं। खबर के अनुसार, अयोध्या को सबसे सुंदर नगरी के रूप में स्थापित करने की दिशा में योगी सरकार ने अब एक लक्ष्मण पथ निर्माण करने का सोचा है और इस लक्ष्मण पथ की चौड़ाई 18 मीटर तय की गई है। अधिशासी अभियंता से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना पर काम शासन से स्वीकृति मिलते ही शुरू कर दिया जाएगा।
on 14 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
चित्रकूट के जगद्गरु रामभद्राचार्य के 75वां जन्मदिवस के अवसर पर 14 जनवरी को अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित अनुष्ठान भी उसी दौरान 16 से 22 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इसी संबध में शुक्रवार को भक्तमाल में भूमिपूजन और ध्वजारोहण किया गया था, जहा जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी मौजूद रहे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के अनुसार, अयोध्या की तरह मथुरा में मंदिर की स्थापना की जाएगी। राममंदिर को लेकर उन्होंने सात दिनों तक कोर्ट में गवाही दी थी और 50 प्रश्नों का समाधान किया था। साथ ही राममंदिर निर्माण के लिए उन्होंने 22 करोड़ का …
दीपावली की रात रविवार को अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत जलालपुर माफी तिराहे पर दो लोगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान जलालपुर निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई हैं। तो वही इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश कुमार राय अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूछताछ के लिए पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh
अयोध्या के रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम तेजी से किया जा रहा हैं, जो 15 जनवरी तक पूरा होने वाला है। इस रेलवे स्टेशन में ही यात्रियों को राम मंदिर की पहली झलक दिख जाएगी, क्योंकि रेलवे की बिल्डिंग राम मंदिर से ही प्रेरित होने वाली हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 242 करोड़ रुपए से बनाए जा रहे इस स्टेशन पर हर दिन 50 हजार लोगों का आवागम होगा। साथ ही इस रेलवे स्टेशन में शॉपिंग मॉल, कैफेटेरिया, रिक्रियशनल फैसिलिटी और पार्किंग स्पेस भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
Submit