on 19 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अयोध्या में अधिवक्ता संघ मिल्कीपुर का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो चुका हैं, जहा दिनेश कांत यादव दो मतों से संगठन के महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं और गंगा प्रसाद द्विवेदी संगठन के महामंत्री पद पर चुने गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के विभिन्न पदों हेतु पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 77 सदस्य संगठन के अधिवक्ता सदस्यों ने मतदान किया था। दिनेश कांत यादव ने प्रतिद्वंदी अधिवक्ता रमेश पांडे को दो मतों से पराजित किया और गंगा प्रसाद द्विवेदी ने प्रतिद्वंदी अधिवक्ता सूर्य नारायण द्विवेदी को 6 मतों …
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर में रामनवमी के दौरान रामलला के सूर्याभिषेक को लेकर हर श्रद्धालुओं को विशेष इंतजार रहता हैं, लेकिन अगले वर्ष रामनवमी को श्रद्धालु सूर्याभिषेक का दुर्लभ दर्शन नहीं कर पाएंगे। क्यूंकि सूर्याभिषेक के लिए शिखर तक का निर्माण पूरा होना आवश्यक है, जो अगले वर्ष दिसंबर तक पूरा होगा। उसके बाद शिखर पर निर्माण विशेष झरोखे से सूर्य की किरणें मंदिर में प्रवेश करेंगी और वैज्ञानिकों की टीम विशेष एंगल पर सेट किए गए एक दर्पण से उन्ही किरणों को परावर्तित कर रामलला का सूर्याभिषेक करवाएगी।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
सिवान में डीएम मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं में शामिल पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना की समीक्षा और ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जहा मार्जिन मनी जमा नहीं होने के कारण ऋण वितरण में हो रही कठिनाई के बारे में पता चला। जिसके बाद इस मामले को लेकर जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक को डीएम ने निर्देश दिया कि डीआरपी और लाभुकों से बातचीत कर मार्जिन मनी जमा कराना सुनिश्चित किया जाए।
Bihar India Issues Local News Siwan
शुक्रवार को सिवान के स्थानीय जंक्शन पर आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में आरपीएफ छपरा सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार पवार शामिल हुए, जहा रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी, बल सदस्य सहित स्थानीय राजकीय रेल पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन के दौरान छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर के बारे में सभी को बताने के साथ साथ ट्रेनों, स्टेशनों और रेल परिक्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ चेकिंग के निर्देश दिए गए।
Bihar General India Local News Siwan
सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र में स्थित खैरा गांव में नवनिर्मित सड़क के किनारे मिट्टी काटे जाने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। नाराज ग्रामीण मुन्ना अंसारी को बताया कि कई वर्षों के बाद 20 दिन पूर्व गांव में 12 चौड़े सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकीन कुछ दिनों पहले सड़क किनारे से लगभग 60 फीट मिट्टी गांव के दो लोगों के द्वारा काट दी गई है। जल्दी ही प्रशासन द्वारा मिट्टी नहीं भरे जाने से सरकार को लाखों रुपए का नुकसान हो सकता हैं।
विदेश भेजने के नाम पर गोपालगंज के बंगरा गांव के एक युवक से लाखों रुपए की ठगी कर ली गई हैं। इस मामले में गांव के ही निवासी विजय साह ने भोजपुरवा गांव के निवासी जावेद आलम पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। खबर के अनुसार, आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर पीड़ित युवक से एक लाख चार हजार रुपए लेकर एयरटिकट व बिजा दिया था, लेकिन बीते 24 जुलाई को एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि एयरटिकट व वीजा फर्जी हैं। जिसके बाद पीड़ित द्वारा आरोपी से राशि लौटाने की बात कहने पर वह जान से …
Bihar Crime Gopalganj India Local News
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनट पर गोपालगंज के फुलवरिया क्षेत्र में स्थित गिदहां खाप टोला रकबा गांव में अवैध रूप से पटाखा बनाते दौरान हुए विस्फोट में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हे इलाज के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जख्मियों की पहचान 12 वर्षीय पवन कुमार, 16 वर्षीय नितीश कुमार और 13 वर्षीय पीयूष कुमार के रूप में हुई हैं। तो वही, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखा बनाने वाले मुगफली मियां को गिरफ्तार कर लिया है, जो उत्तर प्रदेश …
Accident Bihar Crime Gopalganj India Local News
on 18 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरुवार को सिवान के पचरुखी प्रखंड में स्थित शम्भोपुर गांव में छठ घाट के जमीन को अतिक्रमित किए जाने से नाराज दर्जनों लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे और वहा राजस्व अधिकारी अनुभव राय को एक ज्ञापन सौंप कर तत्काल छठ घाट को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी तालाब के किनारे स्थित इस छठ घाट में सैकड़ों छठव्रती पूजा करते हैं, लेकिन अवैध तरीके से गांव के ही कुछ लोगों ने तालाब के आसपास की भूमि का अतिक्रमण कर लिया है। जिस वजह से छठव्रतियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा …
गुरुवार को गोपालगंज के फुलवरिया क्षेत्र में स्थित मगहां गांव में कृषि विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय परिसर में किसान चौपाल लगाया गया था, जहा स्थानीय बीएओ आनंद कुमार ठाकुर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सहायक कृषि यांत्रिकरण अभिकरण अधिकारी प्रियंका कुमारी ने किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र के बारे में जानकारी दी। साथ ही इस चौपाल में कृषि यंत्र, बीज उपचार, बीज भंडारन, अनुदानित बीज प्राप्ति, बीज उपचार सहित उन्नत खेती से संबंधित बाते उपस्थित किसानों को बताई गई। कृषि समन्वयक पंकज कुमार पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार, इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर ओटीपी डिमांड …
Bihar General Gopalganj India Local News
अक्टूबर महीने में सुल्तानपुर में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था, जहा एक युवक अवैध तमंचे से फायर करते हुए देखा गया था। युवक की पहचान मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में स्थित शाहपुर लपटा निवासी 22 वर्षीय सचिन शुक्ल के रूप में हुई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी युवक के तलाश में जुटी हुई थी। जिसके बाद गुरुवार दोपहर कलावती गर्ल्स पीजी कॉलेज के बगल में स्थित बाग के पास आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से पुलिस ने अवैध तमंचा भी बरामद किया है।
Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तिथि तय होने के बाद अयोध्या को सुंदर बनाने के लिए संघ परिवार हर दिशा में लगातार काम कर रही हैं। अयोध्या में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय साकेत निलयम और श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र का आवासीय कार्यालय इन कार्य का मुख्य केंद्र बन चुका हैं। संघ के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तो वही 19 नवम्बर को आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की एक समन्वय बैठक साकेत निलयम में तय की गई है, जहा इस बैठक के बाद आम जनता को गंगा अभियान के अन्तर्गत …
गुरुवार को अयोध्या के बीकापुर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत पातूपुर की पंचायत भवन पर निशुल्क नेत्र परीक्षण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था, जहा प्रधान शीला देवी के प्रतिनिधि मुकुल आनंद ने इस शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में लगभग 30 ग्रामीणों ने अपने नेत्र की जांच करवाई, उनमें से 6 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए हैं। बता दें कि पंचायत सहायिका राजकुमारी, पवन कुमार, आंगनबाड़ी सहायिका रानी देवी भी इस शिविर में मौजूद थी।
on 17 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित मधुसरेयां गांव में महावीरी अखाड़े में अश्लील डांस कराने हेतु 53 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने केस दर्ज किया है। खबर के अनुसार, करीब छह अखाड़ा समितियों द्वारा मंगलवार को मधुसरेयां गांव में आयोजित महावीरी अखाड़े में महिला डांसरों को बुला कर भोजपुरी गीतों पर अश्लील नृत्य करवाया गया था और प्रशासन की मनाही के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाया गया था। साथ ही धारदार हथियार लिए हुए कई युवक भी अखाड़े में शामिल हुए थे।
17 से 20 नवम्बर तक 67वीं प्रदेशीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2023-24 बालक एवं अंडर-19 बालिका का आयोजन मेरठ मण्डल में किया जाएगा, जिसके लिए सुल्तानपुर के राहुल तिवारी को यूपी किक्रेट टीम चयन समिति का सदस्य चुना गया है। बता दे की खिलाड़ियों के प्रदर्शन, प्रतियोगिता के सुचितापूर्ण आयोजन और सहयोग के आधार पर परिणाम मूलक उत्कृष्ट प्रदेशीय क्रिकेट टीम का चयन करने में निर्णायक, चयनकर्ता और समिति पैनल का गठन किया गया है।
India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh
अयोध्या के वेदापुर गांव में गुरुवार दोपहर 3 बजे एक सरफिरे आशिक ने घर में घुस कर युवती और उसकी मां के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। इस हादसे में मां बेटी का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है और उनकी आंखे भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को तारुन अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन गंभीरता को समझते हुए डॉक्टर ने उन्हे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। क्षेत्राधिकारी डॉ. राजेश तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक युवती से एक तरफा प्यार करता …
Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh
सुल्तानपुर में दूषित और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री का सिलसिला अब भी जारी है और सब कुछ जान कर भी अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं। दीपावली के दौरान शासन से आए निर्देश के बाद भी अफसरों ने सिर्फ प्राइवेट कर्मियों के चिन्हित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई थी, जबकि एक्सपायरी तिथि मिठाईयों की भी निर्धारित की गई है। बता दे की सुल्तानपुर में खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से 1450 दुकानें पंजीकृत की गई हैं, जहा उनके क्रय-बिक्रय की सीमा 12 लाख रुपए वार्षिक के अंदर निर्धारित की गई थी और इसी के साथ 243 …
Crime India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 16 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
दीपावली पर्व पर सुल्तानपुर के बरौंसा बाजार में समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस नेता ओपी चौधरी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में समाचार पत्र विक्रेताओं को ओपी चौधरी द्वारा उपहार और मिष्ठान भेंट किया गया और उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही बिस्तर पर देश दुनिया का हाल चाल हमे इन समाचार पत्र विक्रेताओं के द्वारा ही मिल जाता है। इनकी कड़ी मेहनत वाकई में सराहनीय है। बता दें इस कार्यक्रम में समाचार पत्र वाहक राकेश मौर्य, तुलसीराम और संतोष प्रजापति भी मौजूद रहे।
General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
सीवान के सदर प्रखंड में स्थित कंधवारा में समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार की इकाई महिला एवं बाल विकास निगम पटना के सौजन्य से नवनिर्मित महिला एवं बाल विकास निगम कार्यालय का सारण आयुक्त सर्वानन एम ने उद्घाटन किया और मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली। इस अवसर पर आयुक्त ने महिला एवं बाल विकास निगम सीवान के सहयोग से 20 पीड़ित महिलाओं को प्राप्त हुए लाभ की जानकारी भी ली।
Bihar India Local News Politics Siwan
सोमवार शाम आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा मुकेश कुमार पवार ने आरपीएफ इंस्पेक्टर देवेन्द्र प्रताप सहित आरपीएफ जवानों के साथ गोपालगंज के पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन पर औचक निरीक्षण किया, जहा उन्होंने जवानों को यात्रियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और ड्यूटी पर साफ सुथरी वर्दी पहनने का निर्देश दिया। साथ ही छठ पर्व के दौरान बढ़ती भीड़ भाड़ को ध्यान में रखते हुए सभी गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। तो वही जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार सिंह से उन्होंने छठ पर्व के सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी ली।
सीवान में आवश्यकता अनुसार बीज उपलब्ध न होने के कारण जिले के किसान बेहद परेशान हैं। साथ ही सिसवन व बड़हरिया प्रखंड में बीज उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर किसानों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। खबर के अनुसार, गेहूं का 17 हजार 827.20 क्विंटल बीज जिला कृषि कार्यालय द्वारा डिमांड किया गया है, लेकिन उन्हें सिर्फ 3904.2 क्विंटल बीज ही उपलब्ध हो पाया। तो वही शुक्रवार तक किसानों के बीच 1497.50 क्विंटल बीज का ही वितरण किया गया और अब तक मक्का का बीज उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
Submit