सुल्तानपुर : जलनिकासी के लिए सड़क के नीचे डाली गई सीमेंट की पाइप टूटी।

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में स्थित गोशैसिंहपुर में बनी सम्पर्क मार्ग पर सराय सहावन गांव के पास जलनिकासी के लिए सड़क के नीचे सीमेंट की पाइप डाली गई थी, जो अब टूट चुकी हैं। सीमेंट की पाइप टूटने से सड़क पर काफी बड़ा होल हो चुका हैं और इसी मार्ग पर मीनूपुर गांव के पास स्थित नहर की पुलिया के समीप सड़क पर भी बड़े बड़े गढ्ढे हो गए हैं। जिस वजह से रात के अंधेरे में राहगीरों के साथ कोई भी दुर्घटना हो सकती है, लेकीन सम्बन्धित महकमे के अधिकारी इस मामले में अब भी ध्यान नहीं दे …

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सिवान : असम राइफल्स के जवान की हत्या के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार।

सिवान के समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में स्थित साहिट वृंदावन निवासी असम राइफल्स के 35 वर्षीय जवान करुणेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिचरा भूइ स्थान के पास से चार आरोपीयों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार, बाबी कुमार, विवेक कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई हैं। तो वही एसपी विनय तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की आरोपियों के साथ साठगांठ थी, जो उन्ही के साथ क्षेत्र में लूटपाट करता था। 10 नवंबर को किसी बात पर अनबन होने से आरोपियों ने इस हत्या …

Bihar Crime India Local News Siwan

गोपालगंज : एक ही क्षेत्र के अलग-अलग गांव के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत।

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में स्थित अलग-अलग गांव के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। जिला प्रशासन के अनुसार, मौत की वजह शराब, बीमारी, फूड प्वाइजनिंग और हार्ट अटैक है। इनमें 4 लोगों का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा करवाया जा चुका है और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में एक शव का पोस्टमार्टम अब भी करवाया जा रहा है। बता दे की मृतकों की पहचान सिरसा गांव निवासी 50 वर्षीय सिकंदर साह, बहरामपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश राम, 30 वर्षीय टिंकु राम, बामो गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित शर्मा और बैकुंठपुर गांव निवासी 65 वर्षीय झगरू राम के रूप में हुई है।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

14 कोसी परक्रिमा को लेकर बस्ती से अयोध्या तक रूट डायवर्जन।

14 कोसी परक्रिमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला को लेकर 20 नवम्बर से 21 नवम्बर रात्रि 11 बजे तक बस्ती से अयोध्या तक रूट डायवर्जन रहेगा। श्रद्वालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए हैं। बता दें कि बस्ती और गोरखपुर से आने वाले वाहनों को अब बस्ती से कलवारी, टांडा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ की तरफ जाना पड़ेगा। प्रयागराज, सुल्तानपुर से अयोध्या होकर बस्ती और गोरखपुर जाने वाले वाहनों को सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, कलवारी, नगर बस्ती की तरफ से गोरखपुर की ओर जाना पड़ेगा। तो वही यह डायवर्जन कार्तिक पूर्णिमा स्नान …

Ayodhya General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सीवान : निदेशालय स्तर से शिक्षकों के पदस्थापन मामले में हुई गड़बड़ी।

डीईओ मिथिलेश कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, बीपीएससी पास शिक्षकों के पदस्थापन मामले में गड़बड़ी सिवान जिले से नहीं बल्कि निदेशालय स्तर से तकनीकी कारणों से हुई थी। विभागीय निर्देश को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर डीईओ कार्यालय से शिक्षकों का युक्तिसंगत एकीकरण किया गया है, जो विहित प्रपत्र में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। बता दें कि सिसवन प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बखरी स्कूल में वर्ग 9 से 10 के लिए तीन और 11 से 12 के लिए दो पद आवंटित किया गया है, लेकिन इसमें संस्कृत विषय में पद आवंटित नहीं है।

Bihar India Issues Local News Siwan

गोपालगंज के कई पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।

शनिवार को गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बेहतर डिटेक्शन करने वाले चार पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया। जहा उचकागांव थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह को उचकागांव थाना क्षेत्र में स्थित लुहसी गांव में अगवा कर हत्या के मामले में और शहर के स्वर्ण महल में लूट की वारदात में रंगदारी मांगने वाले गैंग का डिटेक्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। तो वही थावे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि रंजन, इंस्पेक्टर अश्वनी तिवारी, टेक्नीकल सेल के धीरज कुमार और सबइंस्पेक्टर विकास कुमार को भी एसपी ने पुरस्कृत किया है।

Bihar General Gopalganj India Local News

अयोध्या : रिटायर्ड आईएएस ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई रामलला को सौंपी।

केंद्र सरकार में गृह सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस. लक्ष्मी नारायणन ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई प्रभु राम के चरणों में अर्पित करने का फैसला लिया है। खबर के अनुसार, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति के सामने वह पांच करोड़ रुपए से तैयार 151 किलो की रामचरितमानस स्थापित करेंगे। इस महाकाव्य के प्रत्येक पन्ना तांबे का होगा, जिन्हे 24 कैरेट सोने में डुबोया जाएगा और स्वर्ण जड़ित अक्षर से महाकाव्य के 10,902 पदों को लिखा जाएगा। साथ ही इसमें 140 किलो तांबा और सात किलो सोने का उपयोग किया जाएगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में आरोपी की जमानत याचिका खारिज।

चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड मामले में शनिवार को सुल्तानपुर के सेशन जज जेपी पांडेय की अदालत ने जेल में बन्द आरोपी विजय नारायण सिंह की जमानत याचिका रद्द कर दी है। मृतक की पत्नी निशा तिवारी के वकील संतोष पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार, चिकित्सक को आईं 11 चोटों के आधार पर और अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले को गम्भीर मानते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। साथ ही पुलिस ने कोर्ट में आरोपी विजय नारायण पर आठ अन्य आपराधिक मामले दर्ज होने की रिपोर्ट सौंपी थी।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को मिली जमानत।

सुल्तानपुर मुंशीगंज थाना क्षेत्र में स्थित हरिहरपुर में धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गौरव दुबे की जमानत न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह यादव ने मंजूर की है। खबर के अनुसार, आरोपी के वकील रणशेर सिंह ने बताया कि बीते छह जुलाई को अन्य सह आरोपियों के साथ दुर्योधन पर हमला किया गया था, जिनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था। साथ ही दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चलता आ रहा हैं, जिसकी रंजिश में यह मुक़दमा दर्ज कराया गया है। इन्ही साक्ष्य और तर्कों के आधार पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या: राम मंदिर में पुजारी भर्ती के लिए शुरू हुआ इंटरव्‍यू।

शनिवार को राम मंदिर में पुजारी बनाने के लिए आवेदन पत्र दाखिल करने वाले पुजारियों का अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के रामकोट में स्थित आवासीय कार्यालय में इंटरव्यू लिया गया। खबर के अनुसार, कुल तीन हजार पुजारियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिनमें से सिर्फ सवा दो सौ पुजारियों को मेरिट लिस्ट के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इस इंटरव्यू में संध्या वंदन क्या है और इसकी क्रियाएं क्या हैं? संध्या वंदन के लिए कौन से मंत्र हैं? कर्म कांड क्या है? भगवान श्रीराम की अर्चना कौन से मंत्र से होती हैं? यह सवाल पूछे गए थे।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : चौरासी बाबा आश्रम विवाद में कोर्ट से मॉनिटरिंग की मांग।

चौरासी बाबा आश्रम विवाद में सही ढंग से विवेचना नहीं करने और धोखधड़ी में शामिल लोगों को बचाने का आरोप लगाते हुए सुल्तानपुर के कोर्ट से मॉनिटरिंग की मांग उठाई गई हैं, जहा जयसिंहपुर कोतवाल से न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण गोंड ने रिपोर्ट तलब की है। शनिवार को याची शिवेंद्र प्रताप सिंह के वकील अरविंद सिंह राजा ने अर्जी पेश करते हुए कहा कि अपने हस्ताक्षर और निशानी अंगूठा से चौरासी बाबा ने एक ट्रस्ट बनाया था, जहा आरोपियों ने बीते आठ सितम्बर को बाबा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का लाभ उठाते हुए धोखाधड़ी कर पुराने ट्रस्ट को निरस्त …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : चार दिवसीय विख्यात डाला छठ के अनुष्ठान का शुभारंभ।

सुल्तानपुर में शुक्रवार को चार दिवसीय विख्यात डाला छठ के अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया, जहा रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत समाप्त होगा। सुल्तानपुर में वर्तमान डाला छठ का महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं और जिला मुख्यालय सहित कस्बों व बाजारों में महिलाएं विधि-विधान से छठ मइया की पूजा कर रही हैं। तो वही व्रत के आखिरी दो दिनों में आदि गंगा गोमती के सीताकुण्ड घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जहा बड़ी संख्या में महिलाए और शहरवासी आकर प्रसाद …

India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh

अमेरिका में युवा वैज्ञानिक से सम्मानित हुआ अयोध्या का युवक।

अयोध्या डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के शोध छात्र अमित कुमार मिश्र को अमेरिका में सम्मानित किया गया है। खबर के अनुसार, अमित कुमार मिश्र वर्तमान में प्लास्टिक प्रदूषण का स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर शोध कर रहे थे। 12 से 16 नवंबर 2023 तक अमेरिका के केंटकी प्रांत के लुइविल शहर में आयोजित अमेरिकी संस्था सीईटीएसी की कांफ्रेंस में उन्होंने अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया, जहा उन्हे साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड के इंटरनेशनल ट्रैवल स्कीम के तहत युवा वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित किया गया है।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen