on 23 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
सिवान के महाराजगंज में स्थित अनुमंडल मुख्यालय के वार्ड संख्या चार और वार्ड संख्या छह में नखास चौक से पुरानी बाजार की ओर जाने वाली लिंक रोड की घटिया निर्माण को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद को मुहल्ले वासियों ने ज्ञापन सौंपा है। मुहल्ले वासियों में सुधीर कुमार, नेहाल अली, सतेंद्र कुमार, पुनीत कुमार, निर्मला देवी, राकेश कुमार, बबलू कुमार, लक्ष्मण प्रसाद और अंजू कुमारी ने अपने दिए ज्ञापन में बताया कि सड़क का निर्माण प्राक्कलन के अनुरूप नहीं कराया गया है। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
Bihar India Issues Local News Siwan
20 टन क्षमता वाली प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने वाला उत्तर भारत का पहला सबसे बड़ा प्लांट अयोध्या में लगाया जाएगा। इस प्लांट के निर्माण के लिए दो चरणों में निजी कंपनी 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी और इस परियोजना से कूड़ा उठाने वाले लोगों को बेहतर रोजगार भी मिलेगा। रोजाना 20 टन प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करने के लिए इस संयंत्र में दो रिएक्टर लगाए जाएंगे। साथ ही अयोध्या में 100 कचरा संग्रह बाक्स भी जगह जगह लगाया जाएगा और प्रत्येक बाक्स के संचालन के लिए एक महिला की नियुक्ति की जाएगी।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की है। राजस्व वादों के खराब निस्तारण पर अक्तूबर में योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी समेत प्रदेश के 10 कमिश्नर और सात जिलाधिकारियों से जवाब-तलब किया था और अब संतोषजनक जवाब न मिलने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर मुख्य सचिव राजस्व से मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी मंडल के चार राजस्व न्यायालय में 440 लंबित राजस्व वादों के सापेक्ष सिर्फ 82 वादों का ही निस्तारण किया गया है।
Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh
मंगलवार को राम मंदिर की प्रगति समीक्षा के लिए कार्यदाई संस्थाओं के साथ श्रीरामजन्म भूमि परिसर में करीब साढ़े सात घंटे की मैराथन बैठक आयोजित की गई, जहा इस बैठक की अध्यक्षता समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने की। इस बैठक में कार्यदाई संस्था ने राम जन्मभूमि पथ पर यात्रियों की सुरक्षा जांच से सम्बन्धित उपकरणों के इंस्टालेशन को लेकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने सुरक्षा उपकरणों के इंस्टालेशन के लिए 15 दिसम्बर की डेड लाइन तय की है।
मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सुल्तानपुर के डाकखाना के पास गंदानाला रोड पर स्थित रायलेस्ट्रो नामक मिठाई की दुकान पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान खोवा से बनी मिठाईयों का नमूना खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के लिए लैब में भेजा। खबर के अनुसार, भारत विकास यात्रा में आए अधिकारियों के लिए इसी मिठाई की दुकान से मिठाईयां खरीदी गईं थी और उन मिठाइयों से दुर्गंध आ रही थी। जिसकी शिकायत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।
Crime India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh
कुछ दिनों पहले 10 लोगों की सीतामढ़ी और गोपालगंज जिले में संदिग्ध मौत हुई थी, जहा मौत की वजह जहरीली शराब बताई जा रही हैं। इसी मामले को लेकर बुधवार को पूर्व सीएम एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब के नाम पर नीतीश कुमार दलितों को थोड़ी-थोड़ी मौत क्यों बांट रहे हैं, जनरल डायर की तरह एक ही बार में लाइन में खड़ा करके सबको गोली मार दीजिए। शराबबंदी कानून का क्या मतलब है, अगर वह जहरीली शराब से हुई मौतों को नहीं रोक पा …
Bihar Crime Gopalganj India Issues Local News Politics
मंगलवार को सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह पर विचाराधीन मुकदमे में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। एमएलसी शैलेन्द्र सिंह के वकील रुद्र प्रताप सिंह मदन बताया की उड़नदस्ता प्रभारी गजेंद्र कुमार सिंह ने 11 मई 2019 को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक साजिश में कोतवाली देहात थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। शैलेंद्र प्रताप सिंह पर एक शिक्षण संस्थान के सामने 50 से ज्यादा लोगों को भोजन कराने और आदर्श चुनाव आचार संहिता के विरूद्ध कार्रवाई करने का आरोप …
Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 22 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अयोध्या के बीकापुर उप डाकघर से सटी डाक विभाग की जमीन पर रसूखदार जमीन से जुड़े कारोबारियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। खबर के अनुसार, रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जी तरीके से जमीन में अपना नाम दर्ज कराकर लोगों को बैनामा भी करवाया गया हैं और तहसील में दाखिल खारिज होने की बात कही जा रही हैं। डाक विभाग की जमीन पर कई लोगों ने अपने घर और बड़े- बड़े प्रतिष्ठान भी निर्माण करवा लिया है। तो वही, जमीन को मुक्त करवाने के लिए कमिश्नर और डीएम को प्रवर अधीक्षक डाकघर एसके यादव ने पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की …
गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड कार्यालय की ओर से अंतिम नोटिस जारी करने के बाद भी 78 लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आए घर का निर्माण पुरा नहीं किया। बीडीओ से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023- 24 में सात पीएम आवास अब तक लंबित है। संबंधित पंचायतों के आवास पर्यवेक्षक और आवास सहायक को प्रधानमंत्री आवास का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। तो वही, 2022-23 वाले आवास योजना के लाभुकों को राशि आवंटित कर दी गई है और आवास का निर्माण पूरा नहीं करने पर लाभुकों को खिलाफ सरकारी राशि गबन के आरोप में प्राथमिकी …
Bihar General Gopalganj India Issues Local News
सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र में स्थित धरहरा गांव में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से दर्जनों घर जलकर राख हो गई। आग लगने के समय पूरा परिवार छठ घाट पर गया हुआ था। तो वही इस घटना की सूचना मिलते ही करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि आग लगने पर हुए नुकसान को लेकर आपदा राहत कोष से सीओ ने 12-12 हजार रुपए दिए हैं और जदयू के प्रदेश सचिव संजय सिंह कुशवाहा ने सभी परिवारों को तीन हजार रुपए …
Accident Bihar India Local News Siwan
सिवान के बड़हरिया प्रखंड में स्थित भलुआड़ा पंचायत के भगवानपुर में सूर्यवंशम् परिवार के सौजन्य से छठ महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अशरफ अली, पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी, डॉ जहीरुद्दीन अहमद, संजीव सीवानी और सरपंच हैदर अली ने किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में महापर्व छठ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि डॉ अशरफ अली ने कहा कि छठ पूजा सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक का बहुआयामी महापर्व होने के साथ ही प्रकृति लोकचेतना का यह सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है।
Bihar General India Local News Siwan
सोमवार को सिवान के महाराजगंज में स्थित अनुमंडल मुख्यालय में राजद नेता उमेश सिंह और भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल द्वारा सारथी लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया है। साथ ही इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी, मैनेजर अभिषेक कुमार यादव, ललन प्रसाद, नित्यानंद दुबे, संजय कुमार और निदेशक राजन दुबे मौजूद रहे। तो वही इस कार्यक्रम के दौरान राजद नेता उमेश सिंह और सुप्रिया जायसवाल ने कहा कि इस लाइब्रेरी में सभी विषय की किताबें रखी जाए, ताकि बच्चे विभिन्न विषय में शिक्षा ले सके। इस लाइब्रेरी से क्षेत्र के बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
सिवान के पचरुखी थाना क्षेत्र में स्थित इंटवा गांव में जमीन संबंधी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में युवक और दोनों पक्ष के कई लोगों गम्भीर रूप से घायल हुए। साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और जानलेवा हमले की शिकायत पुलिस को की है। जिसके बाद पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया हैं। तो वही चाकू से हमला करने वाले आरोपी संतोष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Bihar Crime India Local News Siwan
अयोध्या के मसौधा में स्थित एक शुगर मिल में टरबाइन फट जाने की वजह से एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की मौत हुई हैं। मृतक की पहचान वाराणसी के रोहनिया निवासी 37 वर्षीय विपिन सिंह के रूप में हुई हैं। शुगर मिल के जीएम बीएन मिश्र से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक इंजीनियर से 30 मीटर दूर टरबाइन अचानक फट गया और लोहे का बड़ा हिस्सा जाकर मृतक इंजीनियर के सिर पर गिरा। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
Accident Ayodhya India Local News Uttar Pradesh
अयोध्या में अक्षय नवमी के पर्व पर 14 कोसी परिक्रमा की जाती हैं, जहा देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु शामिल होते है। यह परिक्रमा अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए श्रद्धालुगण पूरी करते है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल 45 लाख श्रद्धालुओं ने इस परिक्रमा में हिस्सा लिया था और इस साल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते अत्यधिक भीड़ की संभावना जताई जा रही हैं। इसलिए प्रशासन द्वारा पहले ही व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। साथ ही जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
सोमवार को अयोध्या के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पेइंग गेस्ट योजना के तहत जिलाधिकारी नितीश कुमार ने 52 भवन स्वामियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक पांच सौ से अधिक भवन स्वामियों को प्रमाणपत्र वितरित किया जा चुका है और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा तक एक हजार प्रमाणपत्र वितरित किया जाएगा। श्रद्धालुओं को इन होम स्टे से घर जैसे माहौल में ठहरने का अनुभव होगा।
सुल्तानपुर में स्थित राणा प्रताप पीजी कालेज के संस्कृत विभाग के परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का समूह दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए चित्रकूट गया था और मंगलवार को दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण से सभी विद्यार्थियों वापस लौट चुके हैं। इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने चित्रकूट के विभिन्न प्रकार के शोध के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ साथ विन्ध्य रेंज की पहाड़ी हनुमान धारा की भी चढ़ाई की और सीता रसोई, जानकी कुण्ड का भी भ्रमण कर उसकी भी कई जानकारी हासिल की।
General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
सुल्तानपुर के बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति कार्यरत थे, जो ऑपरेशन के नाम पर मरीज से अवैध वसूली करते हैं। जिसके बाद भाजपा बल्दीराय के सेक्टर संयोजक अभिषेक अग्रहरि ने इस मामले की शिकायत डिप्टी सीएम पाठक को की और डिप्टी सीएम पाठक ने इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को बल्दीराय सीएचसी से हटाकर कादीपुर के बिजेथुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात किया। तो वही दो सदस्यों की टीम अब भी इस मामले की जांच कर रही है, जिसकी रिपोर्ट एक हफ्ते में शासन को सौंपी …
on 21 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर में वैदिक और रामानंदीय परम्परा से रामलला की पूजन के लिए 20 पुजारियों के पहले बैच का आवासीय प्रशिक्षण साक्षात्कार के बाद किया जाएगा। रविवार को श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उनके अनुसार, रामकुंज कथा मंडप के पीठाधीश्वर डा. रामानंद दास महाराज के निर्देशन में विद्वान आचार्यों ने षट् वार्षिक प्रशिक्षण का पूरा पाठ्यक्रम तैयार किया है। इस पाठ्यक्रम में वैदिक, पांचरात्र आगम और रामानंदीय शास्त्रीय परम्परा के सभी पक्षों को शामिल किया गया है।
वैष्णव परम्परा के विश्वगुरु पद के अलंकरण के लिए अयोध्या में आयोजित समारोह को लेकर संत समाज ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है और इस समारोह के विरोध में हनुमानगढ़ी के संत-महंत के साथ साथ निर्वाणी अखाड़ा के महंत मुरली दास भी विरोध पर उतर आए हैं। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को प्रेसवार्ता का आयोजन कर ऐसे कृत्य में शामिल होने वाले लोगों को दंडित करने की चेतावनी दी गई है। निर्वाणी अखाड़ा महंत मुरली दास के अनुसार, जर्मनी के एक विश्वनाथ नामक व्यक्ति को 24 नवम्बर को वृंदावन में विश्व गुरु पद पर अलंकृत करने के लिए इस …
Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh
Submit