on 25 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
सिवान के बड़हरिया प्रखंड के तरवारा रोड पर स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर इंटर कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई को लेकर वर्ग संचालन की शुरुआत की गई। कई विवादों के कारण कॉलेज बंद था, इसलिए वर्ग संचालन भी नहीं हो रहा था। प्रबंधक ई आलोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश में 75 प्रतिशत उपस्थित कॉलेज के सभी बच्चों के लिए अनिवार्य है। साथ ही बच्चो को ड्रेस कोड का पालन करने के साथ आई कार्ड को लेकर ही कॉलेज आना होगा।
Bihar General India Local News Siwan
बुधवार को लायंस क्लब व रेल प्रशासन ने सीवान जंक्शन पर वैशाली एक्सप्रेस के जनरल बोगी में छठ पूजन के बाद वापस घर जा रहे यात्रियों को मुफ्त में भोजन पैकेट का वितरण किया। इस दौरान एसीएम विशाल कुमार, प्रेसिडेंट रूपेश कुमार, आरपीएफ़ इंस्पेक्टर आर के सिन्हा और गणेश दत्त पाठक मौजूद रहे। प्रेसिडेंट रूपेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, जनरल बोगी में ज्यादा भीड़ होने के कारण यात्री भोजन ही नहीं खरीद पाते हैं। इसलिए लायंस क्लब द्वारा यात्रियों की सहायता के लिए जनरल बोगी के यात्रियों को मुफ्त में भोजन पैकेट बांटा गया है।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 25 नवंबर शनिवार को भी लोकाधिकार सेवा समिति की ओर से सुल्तानपुर के गोसाईगंज के बरौंसा में स्थित कमला नर्सिंग होम पर दिव्यांगों को मुफ्त कंबल वितरण किया जाएगा और 26 नवंबर रविवार को कूरेभार कस्बा में स्थित गीता भवन में दिव्यांगों का मुफ्त नेत्र परीक्षण करने के साथ साथ उनको चश्मा प्रदान किया जाएगा। लोकाधिकार सेवा समिति के सचिव प्रभाकर शुक्ल से मिली जानकारी के अनुसार, सामग्री का लाभ उठाने के लिए दिव्यांगजनों को अपने साथ प्रमाणपत्र लाना होगा।
Health India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
बुधवार को सुल्तानपुर के कटावॉ ग्राम पंचायत विकास खण्ड दूबेपुर में केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया, जहा सुल्तानपुर के नोडल अधिकारी व भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण उप महानिदेशक शैलेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह और सीडीओ अंकुर कौशिक मौजूद रहे। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाभार्थियों का नामांकन किया गया है।
India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh
अयोध्या के जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की 46 पोस्ट होने के बावजूद सिर्फ 24 डॉक्टरों की तैनाती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बृज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद अब भी खाली हैं। इनमें ईएमओ के चार पद, रेडियोलॉजिस्ट के दो पद, अल्ट्रासाउंड, फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, कार्डियोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक्स, चिकित्साधिकारी, और जनरल सर्जन के एक-एक पद खाली है। डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं, जहा डाक्टरों की कमी ने इन दिक्कतों को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
Ayodhya Health India Issues Local News Uttar Pradesh
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या की सीमाएं सील रहेंगी और जिले में आने वाले सभी मेहमान अपने निजी वाहनों का उपयोग नहीं कर पाएंगे। साथ ही उस दिन सार्वजनिक वाहन के प्रयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने ले जाने के लिए श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से 120 स्कूली बसों की व्यवस्था की गई हैं। इस तरह की पाबंदियां प्रधानमंत्री और देश विदेश के विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी के अपनाई जाएगी। एक हफ्ते पहले से ही राममंदिर व आसपास का क्षेत्र सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी रहेगा।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे अयोध्या के पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट विद्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी 75 जिलों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत राज्य के 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 80 लाख बच्चों को पका भोजन प्रदान किया जाएगा, ताकि 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को पोषण में मदद मिले। बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने 403 करोड़ की लागत से 35 जनपदों में बनने वाली 3401 आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास वर्चुअल रूप से किया।
Ayodhya General India Local News Politics Uttar Pradesh
on 24 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
सिवान के महादेवा ओपी क्षेत्र में स्थित नई बस्ती में एक घर से लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार, यह चोरी स्वामी उमेश प्रसाद के घर में तब हुई हैं, जब वह छठ पूजा के लिए अपने घर के सदस्यों के साथ अपने ससुराल गए हुए थे। अगले दिन उन्हे सूचना मिली कि उनके घर से लाखों के समान की चोरी हुई हैं। बता दें कि चोर ने घर के दरवाज़े का ताला तोड़ कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
Bihar Crime India Local News Siwan
गोपालगंज के एसपी ने डीएसपी सहित पांच थानाध्यक्षों के पद में बदलाव किए हैं। खबर के अनुसार, छह माह से कुचायकोट के थानाध्यक्ष के रूप में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी साक्षी राय को साइबर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया । तो वही, विशंभरपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार साह और भोरे के इंस्पेक्टर सुरेन्द्र यादव को थानाध्यक्ष के पद से हटा कर साइबर थाना में तैनात किया गया है। साथ ही कुचायकोट के थानाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी जादोपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार को सौंपी गई है और जादोपुर का थानाध्यक्ष टेक्निकल सेल के प्रभारी विकास कुमार को बनाया गया हैं।
Bihar General Gopalganj India Local News
गुरुवार को अयोध्या के कृषि अधिकारी डॉ. ओपी मिश्र ने भेलसर के रूदौली ब्लाक में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान किसानों के बीच पर्याप्त मात्रा में गेहूं के बीज भी वितरण किया। स्टॉक एवं रेट बोर्ड का अंकन और बीजों पर अनुदान का अंकन बीज गोदाम प्रभारी अनिल कुमार गौड़ ने किया। साथ ही किसानों को मोटे अनाज और गेंहू बोने के लिए प्रेरित किया गया। बता दें कि इस मौके पर अमन प्रताप सिंह, द्वारिका प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश, राम विजय यादव और अयोध्या प्रसाद भी मौजूद रहे।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही भगवान श्रीराम से जुड़े पौराणिक स्थलों का भी निर्माण और खोज किया जा रहा हैं। देवी भागवत के अनुसार, अयोध्या का देवकाली मंदिर रामायण कालीन है, जिसका निर्माण इक्ष्वाकु वंश के राजा सुदर्शन ने करवाया था। इस मंदिर में विराजमान देवी को रघुवंशियों की कुलदेवी कहा जाता हैं। बाल स्वरूप रामलला को इस मंदिर में माता कौशल्या ने गोद में लाकर दर्शन कराया था। इस बात की पुष्टि खुद कांची के कामकोटि शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती महाराज ने की है।
बुधवार को अयोध्या के श्रीअनंत इंटर कॉलेज खपराडीह के खेल मैदान में शिक्षा क्षेत्र तारून के 14 न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में जूनियर स्तर के बालक वर्ग में जयसिंह मऊ विद्यालय के छात्र अरबाज, 400 मीटर की दौड़ में जजवारा विद्यालय के शिवा गुप्ता और 200 मीटर की दौड़ में खेमीपुर विद्यालय के रितेश निषाद ने पहला स्थान हासिल किया। तो वही, 100 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में बेनी गद्दोपुर विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी, 400 मीटर की दौड़ में भदार विद्यालय की छात्रा …
Ayodhya India Local News Sports Uttar Pradesh
बिना निबंधन के सिवान के मैरवा में संचालित अस्पतालों और लैब पर कार्रवाई के संबंध में मानवाधिकार आयोग से पत्र आने के बाद कार्रवाई की जा रही हैं और पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग ने पांच अस्पतालों से आवश्यक कागजात की मांग की गई है। साथ ही बिना निबंधन के संचालित कई संस्थानों की विभाग के द्वारा सूची बनाई जा रही है और इसी तरह संचालित अल्ट्रासाउंड और पैथोलाजी केन्द्र की भी जांच की जाएगी। सूत्रो के अनुसार, सिवान में लगभग पांच दर्जन से अधिक अस्पताल और पैथलाजी लैब का बीना निबंधन के संचालन हो रहा है।
Bihar Health India Issues Local News Siwan
बुधवार को अयोध्या के मेथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कालेज में डाक विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा है विषय पर निबन्ध और डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जहा इस प्रतियोगिता को जूनियर व सीनियर ग्रुप में भाग किया गया था। इस प्रतियोगिता के जरिए छात्राओं ने डिजाइन में कैनवास पर स्वच्छता की कला को उकेरा और निबन्ध में स्वच्छता का संदेश दिया। बता दे की इस कार्यक्रम में प्रवर अधीक्षक डाकघर एचके यादव सहित सत्येन्द्र प्रताप सिंह, सुशीला, धीरेंद्र दूबे, पूनम सिंह और अन्य कई लोग मौजूद रहे।
सुल्तानपुर के पेमापुर गांव में हुई युवक की हत्या के तीनो आरोपियों को बुधवार की शाम मोतिगरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद गुरुवार को न्यायालय में भेज दिया था, जहा से आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान नौशाद, दिलशाद और अकबाल के रूप में हुई हैं। बता दें कि सोमवार को पेमापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मृतक विकास यादव की हत्या कर दी थी।
Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
सुल्तानपुर के दाता करीमशाह धूनी मेला प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह रहे और खण्ड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी बालिका वर्ग में हलियापुर उपविजेता और दक्खिनगांव डीह विजेता बनी। तो वही खो-खो में पारागनापुर उपविजेता और हलियापुर विजेता रही। साथ ही बालिका वर्ग की 50 मीटर की दौर में सरोजनी प्रथम, गोल्डी द्वितीय, आफरीन तृतीया रही।
India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh
बुधवार को गोपालगन्न के टॉप- टेन में शामिल कुख्यात आरोपी मीरगंज का निवासी सुंदरम सोनी ने खुद को न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाने में इस कुख्यात आरोपी के खिलाफ करीब पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी शहर के स्वर्ण व्यवसायियों से रंगदारी की मांग करता था, जिस मामले में भी आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। लंबे समय से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं, जहा पुलिस की दबिश के कारण आरोपी को सरेंडर करना पड़ा।
Bihar Crime Gopalganj India Local News
on 23 Nov 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
मंगलवार को जिले के भी सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से किए गए एक दिवसीय हड़ताल का असर देखने को मिला। सिवान के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद होने के कारण अधिकतर मरीजों को वापस लौटना पड़ा, लेकीन कई मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में ही इलाज दिया गया था। पूर्णिया में चिकित्सक पर हमला होने के मामले में आईएमए की स्थानीय संगठन के एग्जीक्यूटिव बॉडी की मीटिंग अध्यक्ष डॉक्टर शशि भूषण सिन्हा के आवास पर हुई थी, जहा सर्वसम्मति से एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया था।
Bihar India Issues Local News Siwan
सिवान के सिसवन रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने रेलवे बोर्ड को 92 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है। रेलवे बोर्ड से इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद ही टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी और विधिवत रूप से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बता दें कि सिसवन ढाला पर ओवरब्रिज नहीं होने की वजह से दिनभर में कई बार फाटक बंद होता हैं, जिससे सीवान-छपरा व सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं।
मंगलवार को गोपालगंज में श्रद्धालुओं द्वारा अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया और श्रद्धालुओं ने विधान पूर्वक आंवला के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। साथ ही आंवले के वृक्ष के नीचे महिला श्रद्धालुओं ने दूध, धूप दीप, नैवेद्य मूली, खिचड़ी, बैगन, जल आदि चढ़ा कर परिक्रमा कर मंगलकामना की। बता दें कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को हर साल अक्षय नवमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि द्वारा द्वापर युग की शुरुआत हुई थी।
Bihar Gopalganj India Local News Religion
Submit