अयोध्या : राम मंदिर में मार्बल फर्श निर्माण के साथ इन-ले वर्क शुरू हुआ।

शनिवार को अयोध्या के श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से राम मंदिर का निर्माण कार्य की प्रगति लोगों को अवगत कराने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को साझा किया गया। इन तस्वीरों से मिली जानकारी के अनुसार, मार्बल पत्थरों से भूतल में गर्भगृह के बाहर मंदिर के फर्श का निर्माण किया जा रहा है और इन पत्थरों पर इन-ले वर्क भी चल रहा है। उसी के साथ पत्थर पर तयशुदा डिजाइन को चित्रकारी से पहले उकेरा जा रहा है और आयताकार डिजाइन, सर्किल के चित्रों में रंगों का संयोजन भी किया जा रहा हैं।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : पूजा सामग्री की मोलभाव के दौरान महिला श्रद्धालु से मारपीट।

अयोध्या के राम जन्मभूमि क्षेत्र में स्थित कनक भवन मंदिर के पश्चिमी गेट की एक दुकान पर पूजा की सामग्री खरीदते समय मोलभाव करने के दौरान हुए विवाद में चार दुकानदार पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया। थाना इंचार्ज विजय पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार, झांसी के निवासी महेश मिश्रा अपनी पत्नी के साथ कुछ पूजा का सामान खरीद रहे थे। जिस दौरान दुकानदार के साथ कुछ कहासुनी से हाथापाई तक बात चली गई। आरोपी दुकानदारों की पहचान शिव शंकर, शुभम, सौरभ और मुन्ना के रूप में हुई हैं और सभी पर केस दर्ज कर चालान कर दिया …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : 12 कर्मियों के वेतन व मानदेय भुगतान पर लगाई गई रोक।

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखड़ के निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 12 कर्मियों के मानदेय और वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई हैं। बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार मिश्र से मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी कर्मचारी मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण कार्य में रुचि नहीं दिखा रहे थे, जिस वजह से उनके वेतन पर रोक लगाई गई है। बता दें कि इन कर्मचारियों में शिक्षक महंत राम, दिलीप पटेल, आंगनबाड़ी सेविका रीता देवी, नीरज कुमार पांडेय, सुधांशु कुमार पांडेय, नीरज देवी, शबीना खातून, नागेन्द्र राम, कचहरी सचिव बिन्दा देवी, अनीता देवी, माया देवी और …

Bihar Crime Gopalganj India Issues Local News

सुल्तानपुर : स्थानीय प्रशासन से किसानों ने चकरोड का अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई।

सुल्तानपुर केलंभुआ तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में निर्माण चकरोड पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिस वजह से किसानों को अपने-अपने चक में आने जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसलिए चक रोड पर हुए अवैध कब्जे को स्थानीय प्रशासन से किसानों ने शीघ्र हटवाने की मांग उठाई है। किसानों से मिली जानकारी के अनुसार, किसान अपने-अपने खेतों में आसानी से आ जा सके और खेतों से फसल को आसानी से घर ला सके इसलिए चकरोड को बनाया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने चकरोड की जमीन पर कब्जा कर लिया है।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज: सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों और गर्भवतियों को दिए जाएंगे टीके।

गोपालगंज में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 27 नवंबर से 2 दिसम्बर तक सघन मिशन इंद्रधनुष 0.5 अभियान चलाया जाएगा। जहा स्वास्थ्य विभाग ने तीसरे चक्र के इस अभियान को लेकर 5010 बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लक्षित किया है। साथ ही इस अभियान के लिए 574 सेशन बनाए गए हैं। डीआईओ से मिली जानकारी के अनुसार, इसकी शुरुआत नियमित टीकाकरण को गति देने के उद्देश्य से की गई हैं। सघन मिशन इन्द्रधनुष 0.5 कार्यक्रम को सफलता से पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग माइक्रोप्लान तैयार कर इस काम में जुट चुके हैं।

Bihar Gopalganj Health India Local News

मुख्यालय की टीम की जांच के दौरान गोपालगंज में मिली 11 जर्जर सड़के।

पटना से ग्रामीण कार्य विभाग की मुख्यालय से पहुंची टीम ने ऑनलाइन जांच मोबाइल एप के माध्यम गोपालगंज के ग्रामीण सड़कों की जांच शुरू की थी। पहले दिन अधिकारियों ने गोपालगंज वन, टू व हथुआ के 30 सड़कों की जांच की और जांच के दौरान गोपालगंज वन के दस में से तीन, हथुआ की दस में से तीन सड़कें और गोपालगंज टू के दस में से पांच सड़के पूर्ण रूप से जर्जर पाई गई। जबकि पांच वर्षों तक इन सड़कों का मेन्टेनेंस करना था। जिसके बाद गोपालगंज वन, टू व हथुआ डिविजनों के कार्यपालक अभियंताओं से टीम ने इन सड़कों …

Bihar Gopalganj India Issues Local News

अयोध्या : रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क आपरेशन और कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन।

शुक्रवार को अयोध्या के रोटरी क्लब ने कृत्रिम अंग वितरण और निःशुल्क आपरेशन कार्यक्रम का आयोजन किया, जहा रीडगंज स्थित निजी हास्पिटल में 10 मरीजों का मुफ्त आपरेशन भी किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज अभिषेक बागड़िया ने आलोक पाण्डेय, मोनिका, हुकुम अली, प्रज्ञा सिंह, मानवी वर्मा, राजा प्रसाद, बुधीराम, रघुराज यादव और संजू देवी को कृत्रिम अंग वितरित किया। बता दें कि इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. एस एम द्विवेदी, कोषाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष आनन्द कुमार, सचिव नीरज श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Ayodhya Health India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर तहसीलदार को किसान नेता ज्ञापन सौंपा।

सुल्तानपुर के लंभुआ प्रखड़ में स्थित तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन शिव गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव श्याम उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को कई किसान इकट्ठा हुए और विभिन्न विभागों की किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार ने किसान नेताओं को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। किसानों से मिली जानकारी के अनुसार, तमाम चकरोड पर अवैध कब्जा होने के कारण किसानों को अपने खेतों में आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

कादीपुर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का मुकदमा समाप्ति की सिफारिश।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और कादीपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी समेत 10 आरोपियों का मुकदमा समाप्त करने की अर्जी पर अभियोजन पक्ष ने शुक्रवार को सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में लिखित समर्थन दाखिल किया। बता दे की 17 अक्टूबर 2002 को कादीपुर क्षेत्र में स्थित संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज के सामने सड़क दुर्घटना में पूनम श्रीवास्तव नाम की एक छात्रा की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस घटना से आक्रोशित पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, अभिषेक सिंह राणा सहित 14 लोगों ने कादीपुर कोतवाली में पहुंचकर नारेबाजी, पथराव, लूटपाट और बलवा जैसे घटना को अंजाम दिया था।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : जहरीली शराब के मामले में प्रशासन पर साक्ष्य छुपाने लगा आरोप।

गोपालगंज के बैकुंठपुर के पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में प्रशासन के ऊपर साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, 18 नवंबर को बैकुंठपुर सीएचसी में बहरामपुर निवासी मृतक सुरेश राम का इलाज डॉक्टर ने पर्ची पर अल्कोहल प्वाइजनिंग लिखकर शुरू किया था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन द्वारा पर्ची को बदल दिया गया और पर्ची पर फूड प्वाइजनिंग लिखकर उनके परिजनों को सौप दिया गया। इससे यह स्पष्ट होता हैं कि सभी लोगों की मौत जहरीले शराब की वजह से हुई हैं।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज : खेत की जुताई के दौरान मिली भगवान विष्णु की मूर्ति।

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के सोनिकपुर गांव में बुधवार की देर शाम खेत की जुताई के दौरान पन्ना लाल की जमीन से भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है। ग्रामीणों से मूर्ति मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर बीडीओ सुनील कुमार मिश्र और थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने हरिचरण साह के दरवाजे पर मूर्ति को सुरक्षित रखवा दिया। बता दें कि पहले भी सोनिकपुर गांव में खेत की जुताई के दौरान भगवान हनुमान की मूर्ति और राधा कृष्ण की एक मूर्ति मिली थी। अब भगवान विष्णु की मूर्ति मिलने के बाद ग्रामीण यहां प्राचीन मंदिर …

Bihar Gopalganj India Local News Religion

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen