गोपालगंज : उत्पाद विभाग के विशेष अभियान में 45 शराब तस्कर गिरफ्तार।

रविवार को गोपालगंज में उत्पाद विभाग की विशेष अभियान में तहत 45 शराब तस्करों और 11 शराब पीने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जहा उत्पाद अधिनियम के तहत सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों और तस्करों के पास से 42 लीटर से अधिक देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई हैं। तो वही, उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरा, एलेनाइजर मशीन व श्वान दस्ते की मदद से यूपी बिहार बॉर्डर इलाके, गंडक दियारे और कई संभावित शराब के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज : दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों का दबदबा।

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड में स्थित नंदपट्टी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ समिति की ओर से एक दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जहा यूपी के गोरखपुर, देवरिया और बिहार के गोपालगंज के पहलवानों का दबदबा रहा। तो वही, अयोध्या के के मानस मर्मज्ञ कथा वाचक रामअवध शुक्ल रामायणी ने फीता काटकर दंगल का उद्धघाटन किया। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी हरेराम दुबे, तारकेश्वर दुबे, नर्वदेश्वर शुक्ला, चन्द्रभूषण शुक्ल, हाकिम यादव, व्यास यादव, जयराम यादव और राजकुमार यादव मौजूद रहे।

Bihar General Gopalganj India Local News

अयोध्या : श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हनुमानगढ़ी में स्थापित किया जाएगा नया थाना।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या के शहरों में पांच नए पुलिस थाना स्थापित करने की योजना बनाई जा रही हैं। इसके लिए जिला स्तरीय समिति की संस्तुति को श्रीराम जन्मभूमि की स्थाई सुरक्षा समिति ने अनुमोदित कर शासन को प्रेषित कर दिया है। श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ हनुमानगढ़ी में देखी जाती हैं, इसलिए अयोध्या कोतवाली की जगह हनुमानगढ़ी में थाना खोला जाएगा। तो वही, कोतवाली का यलो जोन कंट्रोल रूम के सरयू तट पर कोरियाई महारानी के स्मारक के बगल में निर्माणाधीन नए भवन में शिफ्ट होगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : 84 कोसी परिक्रमा को लेकर विरोध जारी।

चित्रकूट से संत-श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा की एक नई परम्परा की शुरुआत करने के लिए पहुंच चुका हैं। मंगलवार को सभी परिक्रमार्थी अयोध्या से मखौड़ा धाम के लिए अपराह्न रवाना होंगे, लेकिन इस परिक्रमा पर आपत्ति करते हुए धर्मार्थ सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गया दास ने जिलाधिकारी नीतीश कुमार को एक पत्र भेज कर इस परिक्रमा पर रोक लगाने की मांग की है। उनके अनुसार, अवध धाम के तीर्थों की परिक्रमा परम्परा कायम रख रही हैं, लेकिन इस नई परिक्रमा से समाज में भ्रम फैलेगा और इससे प्राचीन परम्परा भी प्रभावित होगी।

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : 14 कोसी परिक्रमा के साथ मेले का शुभारंभ।

20 तारीख से अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के साथ साथ मेले का शुभारंभ किया गया था। रविवार को अयोध्या के अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर दिशा- निर्देश दिए, जहा सरयू तट के इर्द -गिर्द सबसे ज्यादा सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। साथ ही नागेश्वर नाथ ,हनुमानगढ़ी और कनक भवन जैसे प्रमुख मंदिरों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसएसपी राजकरन नय्यर से मिली जानकारी के अनुसार, तीन जोन और 15 सेक्टर में पूरे मेले क्षत्र को बांटा गया था और पार्किंग स्थल का निर्माण भी श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए कराया गया था।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : संविधान दिवस पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन।

रविवार को अयोध्या के तारुन में स्थित गोदवा बाग में संविधान दिवस के अवसर पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आदर्श कन्या पी जी कालेज टांडा अम्बेडकर नगर की प्राचार्या डॉ. करुणा वर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रही। तो वही संयोजक योगाचार्य अध्यक्ष लोकमंच राम निहाल निषाद, जि पस हरिश्चंद्र निषाद, सह संयोजक श्रींनाथ निषाद, सन्तोष निषाद और प्रेम वर्मा की देखरेख में अयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न कालेजों के मेधा बच्चों को मुख्य अतिथि और अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र, टिपिन प्रदान कर सम्मानित किया।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : राष्ट्रीय कैडेट कोर का 75 वां स्थापना दिवस आयोजित।

प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संतोष कुमार के तत्वाधान और एनसीसी की 65 वीं वाहिनी के कर्नल एम के सिंह के निर्देशन में अयोध्या में स्थित कैंट के विंग कमांडर धीरेंद्र सिंह जफ़ा पार्क में राष्ट्रीय कैडेट कोर का 75 वां स्थापना दिवस मनाया गया, जहा कैंट के विंग कमांडर धीरेंद्र सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही साकेत महाविद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल के कैडेट्स ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। बता दें कि सन 1948 में एनसीसी की स्थापना हुई थी। इसलिए नवंबर माह के चौथे रविवार को हर साल एनसीसी की स्थापना दिवस के रूप में …

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : कांग्रेसियों ने संविधान दिवस पर अंबेडकर को याद किया।

सोमवार को सुल्तानपुर के कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों संविधान दिवस मनाया और संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मानपूर्वक याद किया। साथ ही राजीव गांधी पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस कार्यक्रम में हरीश त्रिपाठी, नफीस फारूकी, तेज बहादुर पाठक, हौसिला प्रसाद भीम, विजयपाल, कृष्ण कुमार मिश्रा, सुनील चौहान, हाजी फ़िरोज़, इमरान सिद्दीकी, बलराम त्रिपाठी, जाकिर हुसैन, सिराज सिद्दीकी, रामनाथ तिवारी और शीतला प्रसाद साहू मौजूद रहे।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : भारतीय साहित्य में मानवीय मूल्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

शनिवार को गोपालगंज के बीपीएस कॉलेज भोरे में राजा सिंह कॉलेज सीवान और बीपीएस कॉलेज भोरे के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय साहित्य में मानवीय मूल्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जहा प्राचार्य डॉ. उदय शंकर पांडेय ने इस संगोष्ठी की अध्यक्षता की। तो वही नई दिल्ली से आए प्रसिद्ध साहित्यकार, समालोचक और अंतरराष्ट्रीय विद्वान डॉ. ज्योतिष जोशी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. ज्योतिष जोशी ने वैदिक साहित्य, आधुनिक साहित्य से लेकर सभी ग्रंथों की मानवीय मूल्यों की दृष्टि से चर्चा करते हुए भारतीय साहित्य की भावना को स्थापित करने के बारे में कही …

Bihar General Gopalganj India Local News

पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर दी गई निःशुल्क सुविधाए किसी भी पेट्रोल पंप पर नहीं है उपलब्ध।

पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से सिवान के सभी पेट्रोल पंपों पर निःशुल्क छह सुविधाएं देने का प्रावधान है। बावजूद इसके किसी भी पेट्रोल पंप पर कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है। पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, किसी भी पेट्रोल पंप पर निःशुल्क सुलभ शौचालय की सुविधा मिलती है, गाड़ी में हवा कम होने पर पेट्रोल पंप में जाकर मुफ्त हवा भरवायी जा सकती है, सड़क दुर्घटना में चोट लगने पर निःशुल्क प्राइमरी ट्रीटमेंट पेट्रोल पंप पर जाकर ले सकते है, पेयजल की सुविधा का लाभ उठा सकते है और पेट्रोल पंप पर जाकर कॉल भी कर सकते है। इन सभी सुविधायों के लिए पेट्रोल पंप डिस्ट्रीब्यूटर चार्ज नहीं वसूलेगा।

Bihar India Issues Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen