अयोध्या: बसपा ने आयोजित की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।

बुधवार को अयोध्या के तारुन में स्थित ग्राम पंचायत चितावा में बसपा ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित की थी, जहा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष राम नारायण आजाद और संचालन अध्यक्ष रविंद्र भारती ने किया था। तो वही, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का सपनों का भारत बनाने के लिए उनके पार्टी के कार्यकर्ता अनवरत संघर्ष कर रहे हैं। जब तक संविधान में प्रदत्त अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक देश के गरीबों का भला नहीं होगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया।

मंगलवार को संविधान सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर प्रधान न्यायाधीश बृजेश कुमार की अध्यक्षता में गोपालगंज में स्थित स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने मल्यार्पण किया। साथ ही इस मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार देव, आशुतोष कुमार, योगेश कुमार गोयल, प्रणव कुमार झा, संजीव कुमार पांडेय, राकेश कुमार तृतीय, सीजेएम मानवेंद्र मिश्रा, एसीजेएम शैलेंद्र कुमार राय, दीपक सिंह …

Bihar General Gopalganj India Local News

सुल्तानपुर : शौचालय निर्माण के लिए गोशैसिंहपुर ग्राम पंचायत के लोगों के खाते में पहुंची धनराशि।

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर प्रखड़ में स्थित दोस्तपुर ब्लाक के गोशैसिंहपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण के लिए डीपीआरओ को पत्र देकर धनराशि की मांग की थी और शौचालय निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया था। जिसके बाद सेक्रेटरी की जांच में पात्र पाए गए लोगों के बैंक खाते में छह हजार रुपए प्रथम किश्त के रूप में पहुंच चुकी हैं। प्रथम किश्त पाने वाले ग्रामीणों में आनूपुर गांव की निवासी सावित्री, शान्ति, माया, कुसुम, सुधा समेत कई लोगों का नाम सामने आया है।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सीवान : अमान्य संस्थाओं से प्रशिक्षण पत्र प्राप्त 35 कार्यरत शिक्षकों से विभाग ने मांगी सूची।

जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारियों को अमान्य संस्थाओं से प्रशिक्षण पत्र प्राप्त सीवान के 35 कार्यरत शिक्षकों की सूची 24 घंटे के अंदर डीईओ कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बता दें कि पहले ही संबंधित नियोजन इकाईयों को इन संस्थानों से जारी प्रमाण पत्र पर नियुक्त 35 शिक्षकों का वेतन स्थगित कर इनकी सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया जा चुका है। हालांकि इन शिक्षकों के अलावा और भी कई शिक्षक अमान्य संस्था से जारी प्रमाण पत्र के आधार पर सिवान में नियोजित शिक्षक के रूप में कार्यतर है।

Bihar India Issues Local News Siwan

सिवान : फायरिंग व विवाद के मामले में बीडीसी सदस्य ने केस दर्ज कराया।

बीडीसी सदस्य तिलेश्वर राम ने सीवान के गोरेयाकोठी में हुए फायरिंग व विवाद के मामले को लेकर थाने में केस दर्ज करवाया हैं। तिलेश्वर राम के अनुसार, रविवार रात आठ बजे गोरेयाकोठी समिति के सदस्य श्याम बली प्रसाद के घर वह एक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहा पहले से मौजूद हनी वर्मा, प्रेम चंद साह और कृष्णा सिंह ने उन्हे देख कर उनको बात करने के लिए बुलाया। जिसके बाद बातो ही बातो में उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी और उन पर फायरिंग भी की। हालांकि पूरे घटनाक्रम को आरोपित हनी वर्मा ने इनकार …

Bihar Crime India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen