रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए चारों वेदों के विद्वान काशी से अयोध्या पहुंचेंगे।

अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चारों वेदों के विद्वानों और 21 पंडितों की टीम को काशी से अयोध्या आमंत्रित किया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक मालवीय से मिली जानकारी के अनुसार, 21 पंडितों की टीम का नेतृत्व वेद के प्रसिद्ध विद्वान पंडित. लक्ष्मीकांत दीक्षित करने वाले हैं, जिनमें उनके दो बेटे, पंडित जयकृष्ण दीक्षित और सुनील दीक्षित भी शामिल हैं। साथ ही 18 अन्य पंडित भी इस टीम का हिस्सा है।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या में ग्रीन फील्ड आवासीय योजना की डिजाइनिंग शुरू की गई।

अयोध्या के सरयू नदी के किनारे स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बाजार योजना-ग्रीन फील्ड आवासीय योजना और आवास विकास परिषद की भूमि विकास गृह स्थान योजना के पहले फेज की डिजाइनिंग शुरू हो चुकी हैं, जहा योगी सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग तीन सदस्यीय आईआईटी इंजीनियरों की टीम कर रही हैं। इसी मामले में सर्वे करने के लिए शनिवार को प्रोफेसर रैन सिन सू की अगुआई में तीन सदस्यीय इंजीनियरों की टीम अयोध्या पहुंची और उन्होंने माझा बरेहटा, शाहेनवाजपुर, समेत कई गांव की भौतिक स्थिति परखने के बाद परिषद के अफसरों से डाटा जुटाया।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सिवान: स्थानीय जंक्शन से होकर संचालित होने वाली कई ट्रेनें रद्द।

सीवान के स्थानीय जंक्शन से संचालित होने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने की वजह से इन दिनों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रूट की कई महत्वपूर्ण नियमित ट्रेनें रविवार को भी रद्द रहीं, जिनमें सीतामढ़ी से आनन्द विहार को जाने वाली गाड़ी संख्या 14005 अप लिच्छवी एक्सप्रेस, आनंद विहार से सीतामढ़ी को जाने वाली गाड़ी संख्या 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस, गोरखपुर से छपरा जंक्शन को जाने वाली गाड़ी संख्या 05156, गोरखपुर से सीवान को आने वाली गाड़ी संख्या 05036, बनमखी से अमृतसर को जाने वाली गाड़ी संख्या 14617 अप जनसेवा और बनमखी को जाने वाली …

Bihar India Issues Local News Siwan

सुल्तानपुर : समूह की महिलाओं को सरकारी विभागो में कार्य करने मिलेगा मौका।

सुल्तानपुर में अब सरकारी विभागो में समूह की महिलाओं को कार्य करने का मौका मिलेगा। पहले से ही उद्यान विभाग और पंचायत विभाग में महिलाओं को जोड़ा गया है और अब मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य सड़क परिवहन विभाग मे भी महिलाओं को जोड़ने की पहल की गई है। पिछले सप्ताह राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक के प्रयास से एनआरएलएम और राज्य सड़क परिवहन निगम के बीच अनुबंध हुआ है। जिसके बाद अब एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं में जिनको ड्राइविंग आती हैं, उन्हे सरकारी बस चलाने के लिए चयन किया जाएगा।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : 42वें रामायण मेला के पोस्टर का मुख्यमंत्री योगी ने विमोचन किया।

श्री सीता राम विवाहोत्सव के उपलक्ष्य में 14 से 19 दिसम्बर तक अयोध्या के रामकथा पार्क में आयोजित होने वाले 42वें रामायण मेला का पोस्टर विमोचन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू अतिथि गृह में किया और द्वितीय पोस्टर का विमोचन केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। बता दें कि रामायण मेला में होने वाले कार्यक्रम के क्रम में धनुष यज्ञ प्रसंग को प्रथम पोस्टर में और विदेहराज जनक के द्वारा कन्यादान के लीला प्रसंग को द्वितीय पोस्टर में दर्शाया गया है।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : सांस्कृतिक क्षमता के कण कण से बनाया गया हवाई अड्डा।

शनिवार को केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने अयोध्या में बन रहे हवाई अड्डे को लेकर कई बाते कही। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक शक्ति के आधार पर विश्व पटल पर अग्रसर हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतत्व में अध्यात्मिक शक्ति का केन्द्र बिन्दु भगवान की जन्मभूमि अयोध्या को सिद्धि तक ले जाने के लिए वह लोग कटिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री की सोच व विचारधारा से अयोध्या में बनाए जा रहे इस एयरपोर्ट में देशी व विदेशी के किसी भी व्यक्ति को भारत के सांस्कृतिक क्षमता का आभास होगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : बीज न मिलने पर नाराज किसानों ने किया हंगामा।

शनिवार को गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड में स्थित कृषि कार्यालय में गेहूं की बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने हंगामा किया और पदाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग उठाई। किसानों के अनुसार, कई दिनों से वह लोग इंतजार कर रहे हैं, लेकिन विभाग उन्हे बीज उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। दस बजे की जगह 12 बजे कृषि कार्यालय को खोला जाता हैं और प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क करने के बाद भी वह कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। तो वही, किसानों का आक्रोश देखते हुए मौके पर पहुंचे महम्मदपुर थाने की पुलिस ने किसानों को बीज वितरण …

Bihar Gopalganj India Issues Local News

गोपालगंज : उद्योग विभाग ने स्टार्ट-अप व आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया।

गुरुवार को गोपालगंज के महम्मदपुर में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में उद्योग विभाग ने स्टार्ट-अप व आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया था, जहा स्टार्ट-अप के प्रतिनिधि पुष्कर पराग ने पॉलिटेक्निक कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को उद्योग लगाने के संबंध में और पॉलिसी 2022 के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 10 वर्षों के लिए सरकार युवा उद्यमी को बिना ब्याज के 10 लाख रुपए देगी और उद्योग विभाग के अधिकारी आवश्यकता अनुसार स्टार्ट-अप पॉलिसी 2022 के तहत लाभान्वित युवाओं को मार्गदर्शन, ट्रेनिंग और उद्योग विस्तर संबंधित मदद भी करेंगे।

Bihar General Gopalganj India Local News

गोपालगंज : जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड में स्थित बेलवा पंचायत सरकार भवन पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि 80 प्रतिशत लोगों को जनवितरण प्रणाली के माध्यम से राशन मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही जरूरतमन्द लोगों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से आवास दिया जा रहा है। सभी अस्पतालों में चिकित्सक और भरपूर मात्रा में दवाईयां उपलब्धता करवाई गई हैं।

Bihar General Gopalganj India Local News Politics

सीवान : DCAB कोर कमिटी के द्वारा दिव्यांग 20-20 क्रिकेट मैच की तैयारी।

डिफरेंट-एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के कोर कमिटी के द्वारा सिवान जिला कमिटी का गठन किया गया है, जो 4 दिसंबर विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर सिवान के राजेंद्र स्टेडियम में दिव्यांग 20-20 क्रिकेट मैच आयोजित करने वाले हैं। इस मैच में बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम और पप्पू क्रिकेट अकादमी के बीच कड़ा मुकाबला होगा। खबर के अनुसार, इस मैच में पुलिस कप्तान शैलेश कुमार सिन्हा, विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद कविता सिंह और डीएम मुकुल कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे।

Bihar India Local News Siwan Sports

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen