on 8 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश के VVIP को न्योता भेजा गया है। साथ ही इस समारोह के लिए सुरक्षा को लेकर कई कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी भी खास व्यक्ति को कोड के बिना समारोह में ऐसे ही एंट्री नहीं दी जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, आमंत्रित लोगों को समारोह से पहले एक लिंक भेजा जाएगा और उस लिंक के साथ आमंत्रित व्यक्ति पंजीकृत होने के बाद एक बार कोड उत्पन्न होगा। उसी बार कोड के जरिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रवेश किया जा सकेगा।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
on 7 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
मंगलवार की शाम जयपुर में क्षत्रिय संगठनों ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की नृशंस हत्या पर आक्रोश जताया और उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। तो वही, संरक्षक अरविंद सिंह राजा की अगुवाई में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद और राजपुताना शौर्य फाउंडेशन ने सुल्तानपुर में स्थित तिकोनिया पार्क और पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में करणी सेना के अध्यक्ष को लेकर एक शोक सभा आयोजित किया था। इस मौके पर बृजेश सिंह, सजल सिंह, सचिव बसंत सिंह, वेदप्रकाश सिंह और मृत्युंजय समेत बड़ी संख्या में कई लोग शामिल हुए।
General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
बुधवार को 1992 के विवादित ढांचा विध्वंस की 31वीं बरसी थी, जिस कारण से जन्मभूमि के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। तो वही शाही ईदगाह सहित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अलर्ट जारी किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से आयोजित होने वाले विरोधाभासी कार्यक्रमों का सिलसिला दस सितंबर 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद बंद हो चुका है, लेकिन अब भी कुरान ख्वानी का आयोजन किया जाता है। इसलिए कई संगठन भी कृष्ण जन्मभूमि में जलाभिषेक, दीपदान करने की मांग उठाई रहे हैं। हालांकि इसकी अनुमति नहीं दी गई है।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
मंगलवार को अयोध्या के तिलक हाल में नगर निगम की ओर से जन जागृति दिवस मनाया गया। करीब एक माह पहले ही स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति को लेकर पार्षदों की अध्यक्षता में नगर निगम ने वार्डों में स्वच्छता समितियों का गठन किया था, उसी मामले को लेकर भी इस दौरान समिति की बैठक हुई। साथ ही शशिभूषण राय और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बैज, कैप, टीशर्ट व अन्य सामान वार्ड स्तरीय स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के सदस्यों को भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
Ayodhya General India Local News Politics Uttar Pradesh
भारत सरकार तथा विज्ञान भारती की सहयोगात्मक पहल पर आगामी 17 से 20 जनवरी तक फरीदाबाद में नवीं इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए जनपद अयोध्या के कई विज्ञान शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र भेजकर विज्ञान शिक्षकों इस इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के लिए आनलाइन आवेदन करवाने को कहा है।
सुल्तानपुर के अखंड नगर विकासखंड प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 114 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, जहा 46 जोड़े दोस्तपुर के, 13 जोड़े करौंदी कला ब्लॉक के और 55 जोड़े अखंड नगर के शामिल हुए। तो वही, इस अवसर पर कादीपुर के विधायक राजेश गौतम, अखंड नगर खंड विकास अधिकारी गौतम कृष्ण यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह, दोस्तपुर के खंड विकास अधिकारी अरविंद सिंह, करौंदी कला के खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा और कइ्र ग्राम प्रधान व सचिव शामिल हुए।
General India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh
डीएम से निर्देश मिलने के बाद वंचितों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मंगलवार से जिला परियोजना विभाग ने जीविका दीदियों के सहयोग से गोपालगंज की 230 पंचायतों में विशेष अभियान की शुरुआत की। बात दे की जन संवाद अभियान के दौरान हजारों लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, दिव्यांग पेंशन, नलजल योजना, शौचालय और आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिलने की शिकायतें की थी। जिसके बाद डीएम ने तीन लाख जीविका दीदियों को डोर-टू-डोर घूमकर सर्वे करने का निर्देश दिया।
Bihar General Gopalganj India Local News Politics
मंगलवार को गोपालगंज के चैनपट्टी में स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही इस कार्यशाला में महराजगंज, सीवान, छपरा, बेतिया, गोपालगंज, मोतिहारी और बगहा लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और स्वास्थ्य विभाग ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में सहयोग किया। तो वही, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
Bihar Gopalganj India Local News Politics
सिवान के गुठनी प्रखंड में 4656 हेक्टेयर भूमि में गेहूं की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन किसानों को लक्ष्य के हिसाब से बीज उपलब्ध नहीं हुआ है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी तरफ से 503 किवंटल बीज की डिमांड की गई थी, लेकिन गुठनी प्रखंड को सिर्फ 300 कक्विंटल बीज ही मिल पाई। अब इसी कारण से बुआई के लिए किसानों को बाजार पर निर्भर रहना पड़ रहा हैं और वहा दुकानदार अधिक पैसा लेकर किसानों का शोषण कर रहे हैं।
Bihar India Issues Local News Siwan
मंगलवार को सिवान के भगवानपुर हाट प्रखंड में स्थित ई-किसान भवन में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहा प्रभारी बीएओ सह कृषि समन्वयक सोनू कुमार ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि मनुष्य के स्वास्थ्य की उपचार की तरह मिट्टी के स्वास्थ्य की भी जांच और उपचार करना आवश्यक है। मिट्टी का स्वस्थ सही होने पर ही फसल उत्तम होगी। सरकार के योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान को आगे आने की जरूरत है।
Bihar India Local News Politics Siwan
सिवान के बसंतपुर में कई सालों से नगर पंचायत ने फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया गया है, जिस कारण से इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। नगर पंचायत के अंतर्गत स्थित 11 वार्ड में लगभग हजारों मकान हैं, जहा मच्छरों की बढ़ोत्तरी, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से लोग हमेशा परेशान रहते हैं। बावजूद इसके नालियों की सफाई और दवाइयों के छिड़काव का कोई स्थायी इंतजाम नहीं किया जा रहा हैं।
Bihar Health India Issues Local News Siwan
on 6 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
साल भर से पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय समेत 12 आरोपियों के मुकदमे में सुनवाई सुल्तानपुर के लंभुआ में स्थित एमपी/ एमएलए कोर्ट में लंबित है। उन पर आरोप है कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व विधायक और उनके समर्थकों ने आदर्श चुनाव आचार संहिता और कोरोना महामारी के नियमों का उल्लंघन कर कई स्थानों पर बिना अनुमति के जनसभा किया था। जिसके बाद वीडीओ संदीप सिंह ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
अयोध्या के एक दर्जन मंदिरों में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान आयोजित की जाएगी। जिसके लिए आयोजकों ने पहले से ही शिष्य परम्परा के श्रद्धालुओं को लेकर धर्मशालाओं व गेस्ट हाउसों की बुकिंग करवा लिया है। महंत अवधेश दास महाराज के अनुसार, सभी संतों की इच्छा है कि अयोध्या में विविध अनुष्ठान आयोजित किया जाए, ताकि वातावरण पवित्र हों। तो वही, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज भी नौ दिवसीय रामकथा की रसधार प्रवाहित करेंगे।
बुधवार को श्रम विभाग की टीम ने गोपालगंज के भोरे के मेन रोड में स्थित अंसारी ऑटो रिपेयर सेंटर और अनुज रिपेयर सेंटर पर छापेमारी करते हुए दो बाल मजदूरों को मुक्त कराया है और बाल मजदूरों से काम करवाने वाले दोनों दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। खबर के अनुसार, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी नंदनी कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर यह छापेमारी अभियान चलाया गया था। साथ ही इस टीम में सिधवलिया के अमित कुमार सिंह, भोरे थाना के पुलिस पदाधिकारी विश्वंभर माझी और मांझा के योगेंद्र प्रसाद शामिल थे।
Bihar General Gopalganj India Local News
कला संस्कृति युवा विभाग बिहार , राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन सिवान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से सीवान के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। डीडीसी भूपेन्द्र प्रसाद यादव ने इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले गए। नवादा व जहानाबाद बालिका अंडर 17 के मैच में नवादा की टीम ने जीत हासिल की और गया व शेखपुरा के बीच खेले गए मैच में गया ने शेखपुरा को 7-2 से पराजित किया। तो वही, पूर्णिया व शेखपुरा के बीच …
Bihar India Local News Siwan Sports
शनिवार को सिवान के मीरगंज शहर में स्थित राजेंद्र चौक पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई, जहां इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र स्मारक समिति के अध्यक्ष हरेराम सिंह ने थी। तो वही, हथुआ एसडीओ राकेश कुमार, उपाध्यक्ष धनंजय यादव, नगर परिषद अध्यक्ष पति अरुण केसरी, विजय कुमार सिंह, वार्ड पार्षद मिथिलेश तिवारी सहित अन्य कई लोगों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजाली अर्पित की और गीता ज्ञानालय के बच्चों ने भाषण, गीत और कविता पाठ की प्रस्तुति दी।
on 5 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
रविवार को गोपालगंज के हथुआ प्रखंड में स्थित सिंगहा पंचायत भवन पर नालसा की आदिवासी अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन योजना 2015 विषय पर प्राधिकार के सचिव प्रमोद कुमार महथा की देख रेख में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मालवीय के निर्देश पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता शंभू मिश्र और पीएलवी अमानुल्लाह की टीम ने आदिवासियों के अधिकार, बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार और विभिन्न विभागों की नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था आदि से संबंधित विभिन्न विषयों सहित कानूनी बिंदुओं पर जागरूक किया।
रविवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय पर डीलरों ने सर और हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रखंड अध्यक्ष अभय पांडेय की नेतृत्व में जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ के बैनल तले विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल डीलरों ने गुजरात राज्य के तर्ज पर बिहार के सभी डीलरों को वेतनमान देने, सरकारी कर्मी का दर्जा देने, मार्जिन मनी बढ़ाने सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए अपनी आवाज उठाई। प्रखंड अध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र और राज्यस्तरीय के संघ नेताओं के परामर्श पर उन लोगों ने सामूहिक हड़ताल का भी निर्णय लिया है।
Bihar Gopalganj India Issues Local News Politics
सिवान के दरौली प्रखंड के कुल 16 पैक्स और एक व्यापार मंडल में किसानों से धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू नहीं होने की वजह से किसान काफी परेशान हैं। तो वही, सिंचाई की उचित साधन नहीं होने वजह से फसल को उगाने में किसानों को आवश्यकता से ज्यादा लागत और मेहनत करनी पड़ रही है। दूसरी तरफ तैयार फसल की बिक्री में भी उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। विभाग की स्वीकृति नहीं मिलने की बात कहकर पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षों के द्वारा धान खरीदने से इनकार किया जा रहा है।
Agriculture Bihar India Issues Local News Siwan
सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र में नोटरी अधिवक्ता न होने की वजह से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और नोटरी करवाने के लिए लोगों को 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय या मुसाफिरखाना का चक्कर लगाना पड़ रहा हैं। इसलिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से नोटरी अधिवक्ता नियुक्त करवाने की मांग उठाई है। बता दें कि, नवसृजित तहसील बल्दीराय का दर्जा वर्ष 2016 में मिलने के बाद भी अब तक शासन की तरफ से नोटरी अधिवक्ता की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh
Submit