सीवान : करणी सेना के हत्या से आक्रोशित विभिन्न क्षत्रिय संगठनों ने मार्च निकाला।

शुक्रवार को जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से आक्रोशित विभिन्न क्षत्रिय संगठनों ने जदयू नेता अजय सिंह के नेतृत्व में सीवान में आक्रोश मार्च निकाला और जयपुर जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए नारेबाज की। यह मोर्चा सिवान के तरवारा मोड़ से होते हुए जेपी चौक पर पहुंची और वहा एक सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान अजय सिंह ने बताया कि जिस प्रकार से देश व संस्कृति की रक्षा करने वालों की हत्या की गई है, उसे सहन नहीं किया जा सकता हैं।

Bihar Crime India Issues Local News Politics Siwan

सीवान : नवोदय विद्यालय में छात्र बैठे धरने पर।

गुरुवार को सीवान के जवाहर नवोदय विद्यालय करमलीहाता में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण नाराज होस्टल के छात्रों ने खाना पीना छोड़कर दिया और धरने पर बैठ गए। साथ ही छात्रों ने जवाहर नवोदय के प्राचार्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और छत पर जाने वाले गेट को भी बंद कर दिया। तो वही, इस मामले को लेकर नाराज छात्रों ने विद्यालय में तोड़फोड़ भी की। छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हॉस्टल में सौ से अधिक बच्चे होने के बावजूद पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करवाई गई हैं और छात्रों की संख्या के हिसाब से नल और …

Bihar India Issues Local News Siwan

गोपालगंज: स्नातक 2022-25 प्रथम खंड के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई।

गोपालगंज के कुचायकोट में स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय सारण की संबद्ध डिग्री कॉलेजों में नियमित सत्र स्नातक 2022-25 प्रथम खंड के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई हैं, जिसके तहत अगामी 9 दिसंबर तक छात्र स्नातक प्रतिष्ठा व सामान्य विषय का फार्म संबंधित कॉलेजों में भर सकते हैं। जयप्रकाश विश्वविद्यालय सारण की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, सामान्य विषय के परीक्षा फार्म के लिए 395 रुपए और स्नातक प्रतिष्ठा विषय के परीक्षा फार्म के लिए 420 रुपए छात्रों को जमा करना होगा।

Bihar General Gopalganj India Local News

सीवान : बिहार गृह रक्षा वाहिनी का स्थापना दिवस आयोजित।

बुधवार को सीवान में बिहार गृह रक्षा वाहिनी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहा निरीक्षक पवन कुमार मिश्र सहित गृहरक्षा वाहिनी के जवानों ने झंडोतोलन कर सलामी दी। साथ ही इस समारोह के दौरान विक्रमा सिंह , दिलनवाज अहमद, दिनेश सिंह, सिकंदर अली, रंजन श्रीवास्ते,ललित पांडे, भरत भूषण सिंह, मदन राम, हरेराम, अंबिका पंडित, उमा प्रसाद सहित दर्जनों गृहरक्षक मौजूद रहे। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक पवन कुमार मिश्र ने बताया कि जिस तरह अल्प संसाधनों का उपयोग करते हुए गृह रक्षा वाहिनी संगठन के सदस्य अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं, वह काबिले तारीफ़ है।

Bihar General India Local News Siwan

सुल्तानपुर : बीईओ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग।

सुल्तानपुर के कुड़वार विकासखण्ड में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत के बाद अब तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। क्योंकि मृतक शिक्षक के परिजन, शिक्षक नेता और ग्रामीण शव रखकर आरोपी बीईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठा रहे हैं। इस मामले को लेकर डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं और आरोपी बीईओ को बीएसए दफ्तर में अटैच कर दिया गया है। बता दें कि, मृतक शिक्षक ने आत्माहत्या करने से पहले अपने डायरी में खण्ड शिक्षा अधिकारी कुड़वार मनोजीत राव द्वारा प्रताड़ना करने का जिक्र किया था।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए वक्फ प्रापर्टियों को दिया ज्ञापन।

बुधवार को अंजुमन मुहाफिज मसाजिद व मकाबीर कमेटी के तत्वावधान में अयोध्या में शहादत दिवस मनाया गया और कुरान खानी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वक्फ प्रापर्टियों की सुरक्षा और वहा हुए अवैध कब्जे को हटाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंडलायुक्त को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। तो वही, इस ज्ञापन पर कमेटी के सदर हाजी महबूब, मोहम्मद मौलाना बादशाह रिजवान, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद आजम कादरी, मोहम्मद दानिश, अब्दुल हकीम और मोहम्मद शाहिद समेत कई अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किया।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen