on 12 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
आए दिन सुल्तानपुर के सरकारी अस्पताल के खराब व्यवस्था को कई बाते सामने आ रही हैं। हालही में यह खबर सामने आई हैं कि निकासी के अभाव में सुल्तानपुर के मेडिकल कालेज के अधीन महिला अस्पताल में नालियां चोक हो गई है। अस्पताल परिसर में गंदगी और दुर्गंध से मरीजों, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का रहना मुश्किल हो रहा है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के परिजन मेडिकल कालेज के प्राचार्य से नालियों के साफ-सफाई कराने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन शिकायत मिलने के बाद भी अस्पताल के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh
सिवान के मैरवा में स्थित रामपुर प्रतापपुर मार्ग नेशनल हाईवे की मरम्मत 56 लाख की लागत से की जाएगी और अब तक एनएचआई के द्वारा इस हाईवे की मरम्मत को लेकर टेंडर निकाल दिया गया है। कई महीनों से विधायक समेत स्थानीय लोग इस सड़क के मरम्मत को लेकर आवाज उठा रहे थे। चार वर्ष पूर्व 1 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से लगभग चार किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन निर्माण के साथ ही यह सड़क टूटने लगी थी।
Bihar India Issues Local News Siwan
रविवार को गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय में स्थित खेल मैदान में पुलिस प्रशासन और मीडिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जहा इस मैच का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख ने किया था। टॉस जीतकर मीडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए और इसके जवाब में पुलिस प्रशासन की टीम ने 14 ओवर तीन बॉल में 127 रन बनाकर ऑल आउट हुई। तो वही, मीडिया टीम के गुड्डू कुमार ने मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
Bihar Gopalganj India Local News Sports
सोमवार को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नवाज़ आलम ने गोपालगंज के मांझा प्रखंड में स्थित कोइनी निवासी मंसूर अली अंसारी को गोपालगंज के राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस फैसले के दौरान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रेयाजुल हक राजू, प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो, राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, सुनील कुमार बारी, फ़ैज़ अकरम और पिन्टू पांडेय मौके पर मौजूद रहे।
Bihar Gopalganj India Local News Politics
on 11 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
सिवान के बसंतपुर प्रखंड में स्थित थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न जगहों पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहिया वाहन की सघन जांच अभियान की शुरू की है। पुलिस के इस वाहन जांच अभियान को देखते हुए दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह अभियान शराब और नशीले पदार्थ के तस्करी को देखते हुए चलाया जा रहा है। तो वही, पुलिस विभाग ने दोपहिया वाहन के चालकों से सतर्कता बरतने की है।
Bihar Crime India Local News Siwan
सिवान के बसंतपुर प्रखंड में स्थित नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। थाना रोड, आलम मार्केट, हर एक गली मुहल्ले सहित मुख्य सड़कों पर भी गंदगी जमा रहती है। बता दे की एनजीओ नगर पंचायत के वार्डों में साफ-सफाई का कार्य कर रही है। साफ-सफाई व्यवस्था में उनकी उदासीनता बरतने का खामियाजा नगर पंचायत क्षेत्र की आम जनता अब भुगतना पड़ रहा है, लेकिन साफ सफाई को लेकर अब भी कोई कदम नहीं उठाया गया है।
अयोध्या में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा से पहले श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने आम श्रद्धालुओं के लिए 20 जनवरी से रामलला के दर्शन को बंद कर दिया है। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नेता और कई बड़ी हस्तियां मंदिर परिसर में मौजूद रहेंगे। इसलिए सुरक्षा कारणों को देखते रामलला के दर्शन को आम श्रद्धालुओ के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है, लेकीन प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर पाएंगे।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
आगामी 16 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अयोध्या के मनोहर लाल इंटर कॉलेज रिकाबगंज में निबंध व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए अयोध्या के 18 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेने वाले हैं। इस प्रतियोगिता को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। तो वही, 19 दिसम्बर को आमर शहीद अशफाक उल्ला के सहादत दिवस के अवसर पर अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान की ओर से इसी प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को पुरस्कृत किया जाएगा।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
अयोध्या के बारून प्रखंड में स्थित मिल्कीपुर सर्किल के इनायत नगर, कुमारगंज और खंडासा थानों में कुमारगंज थाने के तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में 46 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश कीं, जहा थाना प्रभारियों द्वारा मात्र एक मामले का ही निस्तारण किया गया। साथ ही यह पूरा दिवस सक्षम राजस्व अधिकारी के बिना आयोजित की गई। बता दें कि थाना समाधान दिवस में जिन मामलों का त्वरित निस्तारण नहींं हुआ, उन्हे निस्तारित करने के लिए राजस्व और पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित कर समयसीमा के अंदर निस्तारित किए जाने का निर्देश जारी …
रविवार को सुल्तानपुर के चांदा में स्थित नगर पंचायत कोइरीपुर में सड़कों से अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ लिपिक रामकृष्ण मिश्र के अगुवाई में अधिशाषी अधिकारी सचिन कुमार पाण्डेय के आदेश पर कर्मचारियों के साथ शुरू किया गया था, जहा सरकारी संपत्तियों पर लगे अवैध होर्डिंग और पटरियों पर मौजूद अवैध दुकानों को हटवाया गया। बता दें कि इस अभियान के दौरान विवेक, इश्तियाक, अमन अग्रहरि, ओम प्रकाश मौके पर मौजूद रहे।
Crime India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh
21 से 25 दिसंबर तक मैनपुरी में 72वीं पुरुष महिला वॉलीबॉल उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप आयोजित किया जाएगा। रविवार को सुल्तानपुर में स्थित पंत स्पोर्ट स्टेडियम में जिला वॉलीबाल संघ की अगुआई में जिला स्तरीय ट्रायल शुरू किया गया, जहा चयन समिति की ओर से इस ट्रायल में कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र मिश्रा और स्टेडियम कोच प्रदीप यादव की देख रेख मे पुरुष वर्ग में 18 खिलाडियों और महिला वर्ग में 16 खिलाडि़यों का चयन किया गया।
India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh
शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड में स्थित स्थानीय सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए शिविर लगाया गया था, जहां 465 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई थी। एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, जांच की गई महिलाओं में से 15 गर्भवती महिलाओं में ब्लड की कमी पाई गई, जिन्हे आयरन विटामिन और अन्य आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई। तो वही, एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को सदर अस्पताल गोपालगंज में रेफर किया गया।
Bihar Gopalganj Health India Local News Politics
गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड में स्थित गोपालपुर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान क्षेत्र के विक्रमपुर गंडक नहर के पास 17 कार्टन शराब बरामद की, दो बाइक भी जब्त कर ली हैं और साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दूसरा शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विक्रमपुर गांव के निवासी संजू यादव के रूप में हुई हैं और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद की गई 17 कार्टन में 765 …
Bihar Crime Gopalganj India Local News
गोपालगंज के बैकुंठपुर में खाद-बीज की बढ़ती महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पिछले एक वर्ष के दौरान खाद व बीज की कीमत 25 प्रतिशत महंगी हो गई है। बता दें कि गेहूं का बीज खुले बाजार में पिछले वर्ष 29 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा था, जो इस साल 3600 सौ प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा हैं। तो वही, 50 फ़ीसदी अनुदान के साथ सरकारी स्तर पर किसानों को बीज मुहैया कराई जा रही है।
Agriculture Bihar Gopalganj India Local News
सिवान के गुठनी प्रखंड में होने वाले पंचायत उपचुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन नामांकन के पहले ही दिन स्थानीय प्रशासन प्रत्याशियों के आने के इंतजार में बैठे रहे। बीडीओ डॉ संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड के पंच पद के लिए सोनहुला में 7 और वॉर्ड सदस्य के लिए जतौर में एक पद पर चुनाव होगा। तो वही, 9 से 15 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करना होगा और अगर नाम वापसी लेना हो तो वह 20 दिसंबर तक ले सकते हैं।
Bihar India Local News Politics Siwan
कांग्रेस के राज्य सभा के सांसद धीरज साहू के ठिकाने से अवैध संपत्ति बरामद होने के मामले में बीजेपी के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। रविवार को सिवान के अतिथि भवन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि आजाद भारत के इतिहास में यह आज तक की सबसे बड़ी अवैध संपत्ति की बरामदगी है। 2018 में धीरज साहू के द्वारा उनकी 34 करोड़ की संपत्ति घोषित की गई थी, लेकीन आज उनके घर से दो सौ करोड़ रुपए बरामद होना यह दर्शाता है कि यह कांग्रेस की काली कमाई है।
on 10 Dec 2023 , Concise by kamta1394, 0 0
HareKrsnaTV हिंदी टीवी इंफोर्मेशन नाम : HareKrsnaTV टाइप : धार्मिक भाषा : हिंदी टोटल मंथली ट्रैफिक : <1L कंपनी मालिक : ISKON आरंभ करने की तिथि : 2009
HareKrsnaTV हिंदी टीवी इंफोर्मेशन
नाम : HareKrsnaTV
टाइप : धार्मिक
भाषा : हिंदी
टोटल मंथली ट्रैफिक : <1L
कंपनी मालिक : ISKON
आरंभ करने की तिथि : 2009
Boost Post Featured Post Hindi India Live TV Local News
on 10 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का गर्भगृह बनकर लगभग पूरा हो चुका हैं। शनिवार को महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के कुछ तस्वीरे जारी की, जहा देखा गया की गर्भगृह में लाइटिंग फिटिंक का भी काम पूरा हो चुका हैं और मकराना मार्बल से बनी फर्श पर खिसाई का काम किया जा रहा हैं। तो वही, भवन निर्माण समिति ने 31 दिसंबर तक भूतल और पहली मंजिल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से पहले नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य को समय सीमा में पूरा करने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, जहा प्राधिकरण ने रामपथ के निर्माण में धीमा काम करने वाली फर्म के खिलाफ रिपोर्ट करने के लिए कैंट थाने में तहरीर दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 13 किलोमीटर लम्बे रामपथ को 12 भागों में बांटकर विभिन्न फर्मो को इसका कार्य दिया गया है। गुदड़ी बाजार से नियांवा तक रामपथ का निर्माण कर रहे तनिष्का एसोसिएट को 11 …
Ayodhya Crime India Issues Local News Uttar Pradesh
शुक्रवार को दोपहर बारह बजे अयोध्या के 24 कक्षीय आठ मंजिली जिला न्यायालय की इमारत में अचानक दरार पड़ने लगी, जिससे जिला न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। दोपहर बारह बजे इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस नाथ पांडे और मंत्री विपिन मिश्रा ने न्यायालय में कार्य कर रहे अधिवक्ता और वादकारियों को वहा से बाहर निकलने को कहा। बता दें कि 22 मार्च 2022 को 33 करोड़ 18 लाख की लागत से निर्मित इस न्यायालय भवन का लोकार्पण किया गया था।
Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh
Submit