on 14 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
सीवान के महाराजगंज के स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्थापित करने का मामला उठाया। उनका कहना था कि भारत सरकार द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर विकासात्मक और सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा हैं। साथ ही रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी रक्षा मंत्रालय द्वारा कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन भारत में निर्मित हथियार अधिक से अधिक उपलब्ध कराने के लिए आर्डिनेंस फैक्ट्री की संख्या में बढ़ोतरी करनी चाहिए।
Bihar India Local News Politics Siwan
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी में अयोध्या के सरयू नदी में सोलर बोट का संचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों इस सोलर बोट का जलावतरण किया जाएगा। खबर के अनुसार, भारतीय अन्तर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण और मिनिस्ट्री आफ पोर्ट शिपिंग एण्ड वाटरवेज गर्वनमेंट आफ इंडिया की ओर से दो फ्लोटिंग जेट्टी अयोध्या भेजी गई हैं। संत तुलसीदास घाट पर इन दोनो जेट्टी में से एक को तुलसीदास घाट पर रोका गया और दूसरे को गुप्तारघाट पहुंचाया गया है।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर भारत के कोने कोने से अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए तीन दर्जन भोजनालय संचालित किया जाएगा। इसी दौरान मंगलवार को असम से खाद्य सामग्रियों की पहली खेप अयोध्या भेजी गई हैं और रामसेवकपुरम स्थित केन्द्रीय खाद्य भण्डारण गृह में इन खाद्य सामग्रियों को व्यवस्थित रूप से रखवाया गया है। केन्द्रीय भण्डारण गृह के प्रमुख एवं विहिप के पूर्वी उत्तरप्रदेश के संगठन मंत्री दिवाकर से मिली जानकारी के अनुसार, असम से 25 कुंतल चायपत्ती, 20 कुंतल अदरक, पांच कुंतल काली मिर्च, 20 कुंतल दालचीनी और छह कुंतल तेजपत्ता लाया गया है।
25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी अयोध्या में बन रहे श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। बुधवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या हवाई अड्डे के निर्माण का निरीक्षण करने के बाद कार्य को 15 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। बता दे की दिसंबर 2023 तक पहले चरण के सभी कार्यों को पूरा करने के बाद एयरक्राफ्ट का संचालन शुरू किया जाएगा।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
बुधवार दोपहर को सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र में स्थित बनहरा गांव के बगैर लाइसेंस संचालित एक मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षकों की टीम ने छापेमारी करने के बाद उसे सीज कर दिया। साथ ही संयुक्त टीम ने शिवपुर थाना निवासी राज बहादुर उपाध्याय और उनके बेटे अमित कुमार उपध्याय को भी गिरफ्तार कर लिया है और दुकान से लगभग 76500 रूपए कीमत की दवाइया भी जब्त कर ली हैं।
Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
बुधवार को सुल्तानपुर में स्थित गोलाघाट से टेढुई के बीच 2.71 किमी फोरलेन सड़क चौड़ीकरण परियोजना का सांसद मेनका गांधी ने शिलान्यास किया। परियोजना का अनावरण करने के बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन संतोषमणि त्रिपाठी को प्रयाग-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित हरे पेड़ों को काटे बिना चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने को कहा। बता दें कि शासन ने इस सड़क निर्माण के लिए 67 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
General India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh
on 13 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
सोमवार को अयोध्या के कुबेर नवरत्न टीला पर जटायु राज की मूर्ति स्थापित की गई और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूजन के पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मूर्ति का अनावरण करेंगे। बता दे की कांस्य की यह मूर्ति दिल्ली से बनकर यहां आई है। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा. अनिल मिश्र ने बताया कि जन्मभूमि पथ को खूबसूरत बनाने की परियोजना 4.36 करोड़ की लागत से स्वीकृत हैं। इसलिए पथ को मूर्ति व 14 फिट ऊंची दीवारों से सजाया जा रहा हैं।
अयोध्या में स्थित मणि पर्वत के बगल में तीर्थ क्षेत्र पुरम की 50 एकड़ की भूमि पर टेंट सिटी का निर्माण युद्ध स्तर चल रहा हैं, जहा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने वाले 15 हजार रामभक्तों को ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, इस टेंट सिटी में 10 बेड का अस्पताल, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और दो हजार शौचालय भी मौजूद रहेगा। उम्मीद जताई जा रही हैं कि इस साल के अंत तक इस सिटी का निर्माण पूरा हो जाएगा।
सरकारी कामकाज में बाधा, खराब बिजली व्यवस्था को लेकर रोड जाम, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और कई अन्य आरोपों में पूर्व विधायक अनूप संडा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर केस अब भी सुल्तानपुर के विशेष अदालत में लम्बित है। बता दें कि इन मामलों में पुलिस ने पूर्व विधायक अनूप सण्डा समेत 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अब कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की गवाही लेने के लिए 18 दिसम्बर की तारीख नियत की है।
Crime India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh
मंगलवार को सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दो अन्य के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई फिर से टल गई हैं। अब 22 दिसंबर को इस मामले की अगली सुनवाई की जाएगी। बता दें कि 22 फरवरी 2018 को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने कोर्ट में गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल और विनय मालवीय के खिलाफ परिवाद दायर किया था।
सोमवार को गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड में स्थित एनएच 27 के महम्मदपुर चौक पर करीब चार घंटे तक भीषण जाम लग गया, जिस कारण से वहा सैकड़ों वाहन फंस रहे और वाहन सवार, चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। तो वही, जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महम्मदपुर थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने जाम करने वाले चालकों पर कार्रवाई की और 20 बाइकें भी जब्त कर लीं। साथ ही उन्होंने जाम की स्थिति से निपटने के लिए पेट्रोलिंग टीम को डुमरिया एनएच 27 पुल पर भेजा।
Bihar Gopalganj India Issues Local News
लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने को लेकर सोमवार को गोपालगंज के भोरे प्रखंड कार्यालय परिसर से जीविका दीदियों ने बीडीओ दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जागरूकता रैली निकाली और यह रैली भोरे बाजार की मुख्य सड़कों से होते हुए गली-मुहल्लों से भी गुजरी। साथ ही इस रैली में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने लैंगिक हिंसा, भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, आर्थिक हिंसा, मनोवैज्ञानिक हिंसा, बेटा पैदा करने के लिए अनुचित दबाव देना, दहेज प्रथा के विरूद्ध लोगों को आगे आने की अपील की।
Bihar Gopalganj India Local News Politics
सोमवार को गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित दानापुर गांव के एक शिव मंदिर से पूर्व मुखिया के भाई मनोज साह के अपहरण की अफवाह फैली थी। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। जिससे यह पता चला कि पिछले छह माह से मनोज साह अपने दो दोस्तों के साथ उसी शिव मंदिर पुजारी का कार्य कर रहे हैं, लेकीन सोमवार सुबह लोगों को मंदिर में मनोज साह नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरा चैक करने के बाद पता चला कि मनोज साह खुद ही रात को मंदिर से निकल गए थे।
Bihar Crime Gopalganj India Local News
पंचायत उप चुनाव को लेकर सीवान में प्रशासनिक तैयारी जोरों शोरों पर है। 126 पदों के लिए 28 दिसंबर को पंचायत उप चुनाव आयोजित किया जाएगा, जहा ग्राम पंचायत सदस्य के 24 पद और ग्राम कचहरी के 102 पद शामिल हैं। तो वही, 30 दिसंबर को चुनाव की मतगणना होगी। पंचायत उप चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने 21 कोषांगों का गठन किया है।
सिवान के जीरादेई प्रखंड में डॉ राजेन्द्र प्रसाद के सम्मान में पहली बार महोत्सव का आयोजन किया गया, जहा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने जिले के आलाधिकारियों के साथ राजेन्द्र पार्क में स्थित राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। तो वही, इस कार्यक्रम में अलका कुमारी ने कथक नृत्य किया, महेंद्र उच्च विद्यालय जीरादेई की छात्रों ने कला की प्रस्तुति की और कला संग्रह के सावन कुमार, लाल केश्वर ने गीत गाया।
Bihar General India Local News Siwan
मंगलवार को सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल अयोध्या के वार्षिक उत्सव का निमंत्रण पत्र नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा। साथ ही सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के चेयरमैन और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, स्कूल के डायरेक्टर विशाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर, वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आने के लिए उनसे आग्रह किया। सीएम ने भी इस दौरान विधायक से अयोध्या विकास कार्यो पर विस्तृत चर्चा की।
Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh
on 12 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अयोध्या के दिव्य राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामनगरी का शृंगार किया जा रहा हैं। इस बीच नवनिर्मित धर्म पथ के करीब नौ मीटर ऊंचे दोनों पटरियों पर 40 सूर्य स्तम्भ स्थापित किए जा रहे हैं, जो दर्शनार्थियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। अयोध्या धाम की आभा में यह सूर्य स्तम्भ चार-चांद लगा रहे हैं और स्तंभ के ऊपर लगने वाली लाइट रात में भी सूर्य के प्रकाश का एहसास करवाएगी। बता दें कि इस सूर्य स्तम्भ का निर्माण महाराष्ट्र की सन सिटी इनोवेशन कंपनी ने की है।
श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र पेरिस के लूव्र संग्रहालय की तर्ज पर अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को दुनिया के सबसे खूबसूरत संग्रहालय में बदलने की योजना बना रहे हैं। भगवान राम के अतिरिक्त अयोध्या की उन विशेषताओं को इस संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा और इस योजना को सफल बनाने के लिए रविवार को श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने अपराह्न दूसरे सत्र की बैठक आयोजित की थी। इस बैठक के दौरान तीर्थ क्षेत्र के न्यासियों, अन्य समितियों के सदस्यों, भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीक विभाग के विशेषज्ञों, आईआईटी चेन्नई के तकनीकी विशेषज्ञ और …
अयोध्या में निर्माणाधीन दिव्य मंदिर जिस तरह तकनीक और सुंदरता की दृष्टि से खास होगा, ठीक उसी तरह रामलला के वस्त्र भी बेहद खास होने वाले हैं। रामलला के इस वस्त्र का निर्माण पुणे शहर सहित पांच स्थानों पर किया जाएगा। तो वही, इस वस्त्र के निर्माण के लिए हेरिटेज हैंडविविंग रिवाईवल चेरिटेबल ट्रस्ट से श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ने अनुबंध किया है। बता दें कि असम के खास उत्पाद मूंगा रेशम और सोने की जरी का संयोजन करके रामलला के इस वस्त्र का निर्माण किया जाएगा।
21 जून को सुल्तानपुर के जेल में विजय पासी और मनोज रैदास के शव पेड़ से लटके मिले और इस मामले में जेल प्रशासन का कहना था कि दोनों अवसाद में थे इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। तो वही, न्यायिक जांच से छह महीने बाद अब खुलासा हुआ हैं कि दोनों को जहर देकर मार डाला गया था और हत्या के बाद उनके शवों को पेड़ से लटका दिया गया था। अब इस मामले को लेकर जेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा हैं, क्योंकि इस सनसनीखेज वारदात को दो दिनों तक जेल प्रशासन ने छिपाए रखा था।
Submit