अयोध्या : चार वार्डो में विकसित भारत संकल्प यात्रा ने किया संवाद।

भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा अयोध्या के चार वार्डो में पहुंची, जहा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव कर्पूरी ठाकुर वार्ड की यात्रा के मुख्य अतिथि रहे। इस यात्रा के दौरान जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाने और भारत को विकसित करने का संकल्प लिया गया। तो वही, कर्पूरी ठाकुर वार्ड की यात्रा में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश श्रीवास्तव, उपसभापति नगर निगम जय नारायण सिंह रिंकू, शैलेंद्र कोरी, रवि सोनकर, तिलक राम मौर्या, वरुण चौधरी, सचिन सरीन, पवन मौर्य पार्षद विकास कुमार मौजूद रहे।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

सीवान: बिजली बिल के नाम पर उपभोक्ताओं से की जा रही हैं अवैध वसूली।

सीवान के बड़हरिया प्रखंड में स्थित बहादुरपुर पंचायत के बिजली मीटर रीडर द्वारा बिजली बिल के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही हैं, जिसकी शिकायत बहादुरपुर पंचायत के बीडीसी सदस्य समीउल्लाह अंसारी ने जामो फीडर के जेई को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। बीडीसी ने अपने आवेदन में बताया है कि बहादुरपुर क्षेत्र के मीटर रीडर जियाउल हक गलत बिल बनाकर उपभोक्ताओं को डरा धमका कर उनसे अवैध राशि की वसूली कर रहे हैं और उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत करने पर उन्होंने अभद्र भाषा का व्यवहार भी किया।

Bihar Crime India Issues Local News Siwan

गोपालगंज : डाक कर्मियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

गुरुवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय के दिघवा दुबौली में स्थित उप डाकघर में ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही, जिस वजह से दिघवा दुबौली एवं राजापट्टी उप डाकघरों से जुड़े सभी ब्रांच बंद रहे। इस हड़ताल के दौरान अन्य ग्रामीण डाकघरों के कर्मियों को समर्थन देने की अपील की गई और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डाक कर्मियों ने सहायक डाकपाल को सौंपा। इस धरना-प्रदर्शन में अखिलेश कुमार पांडेय, निशिकांत सिंह, अरमान खान, उदय नारायण सिंह, प्रभात रंजन पांडेय, निशिकांत तिवारी, मदन कुमार सिंह, विश्वनाथ चौधरी, सुमन त्रिवेदी मौजूद रहे।

Bihar Gopalganj India Issues Local News

अयोध्या : भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने ड्योढी संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया।

शुक्रवार को बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान और भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नु ने अयोध्या के सोहावल प्रखंड में स्थित रौनाही-ड्योढी जर्जर सड़क के उच्चीकरण और चौडीकरण का शिलान्यास किया। साढ़े सात करोड़ रूपए के लागत से लोक निर्माण विभाग इस सड़क का निर्णय करने वाला है। तो वही इस शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक को डा. अनुपम मिश्रा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष तिवारी, डा विवेक सिंह, शिक्षक नेता ज्ञान स्वरूप सिंह और गिरजेश त्रिपाठी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

गोपालगंज: दो प्रत्याशियों ने पंचायत उपचुनाव में नामांकन दाखिल किया।

पंचायत उपचुनाव को लेकर वार्ड सदस्य पद के लिए गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। बीडीओ सह आरओ अशोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, हकाम पंचायत के वार्ड संख्या चार से मनोरमा देवी एवं कुंती देवी ने वार्ड सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। हालांकि इसी पंचायत की वार्ड संख्या पांच, बखरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 में पांच पद, धर्मबारी पंचायत के वार्ड संख्या 12 में पांच पद और बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में वार्ड सदस्य पद के लिए अब तक नामांकन का खाता …

Bihar Gopalganj India Local News Politics

गोपालगंज : शौचालय सफाई मशीन की टंकी से 1080 लीटर विदेशी शराब बरामद।

मंगलवार की रात गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के पुलिस ने दियारा से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की और तस्करों के नए तरकीब का भी पर्दाफाश किया है। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर शौचालय सफाई मशीन की टंकी में विदेशी शराब भरकर दियारा क्षेत्र से ले जाने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने जब छापेमारी की तो उन्हे एक टंकी से 1080 लीटर विदेशी शराब मिली। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने लापता पुजारी की बरामदगी की मांग उठाई।

मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन सहित भाजपा नेता जय हिंद प्रसाद, अमृत लाल साह, रवि कुमार और प्रिंस मदेशिया ने गोपालगंज के मांझा प्रखंड के दानापुर में स्थित धनेश्वर मंदिर के पुजारी के लापता होने के मामले में प्रभारी पुलिस एसपी को आवेदन देकर बरामदगी की मांग की है। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष जगत नारायण प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की जमीन को लेकर पुजारी से बड़ा विवाद चल रहा था और इसी दौरान उनके लापता होने के बात शक का कारण बनी हुई हैं।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज: राष्ट्रीय व्योश्री योजना के तहत शिविर आयोजित।

गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड मुख्यालय में समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय व्योश्री योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया, जहा 60 वर्ष से अधिक और डेढ़ लाख से कम वार्षिक आय के वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क जीवन यापन में सहायक भौतिक उपकरण प्रदान किया गया। तो पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यांगता, दुर्बलता, कम दृष्टि, श्रवण हानि, दांतो की हानि और लोकोमीटर से ग्रसित वरिष्ठ लोगों को विभाग की तरफ से चलने की छड़ी, कोहनी की वैशाखी, व्हील चेयर,चश्मा, वाकर, कान की मशीन दिया गया है। साथ ही 98 लाभुकों का स्वास्थ परीक्षण भी करवाया गया।

Bihar General Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen