अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला को अनूठी भेंट चढ़ाए जा रहे हैं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश भर से रामभक्त अपनी अनूठी भेंट चढ़ाने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। इसी बीच हाथरस नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन आशीष शर्मा के साथ गिरिराज मित्र मंडल के तत्वावधान में सैकड़ों सदस्य गुलाब के सुगंधित इत्र, वृज के मंदिरों की रज और चंदन के साथ यमुना नदी का पवित्र जल लेकर अयोध्या पहुचे। जिसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय को यह सभी सामग्री भेट की। साथ ही श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव ने हाथरस के भक्तों के इच्छा अनुसार रामलला को 56 भोग अर्पित करने की अभिलाषा को …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

गोपालगंज: मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत आयोजित की गई बैठक।

शनिवार को गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत एक बैठक आयोजित की गई, जहा एमवीआई सुनील कुमार सिंह और बीडीओ रविंद्र कुमार ने विकास मित्रों योजना की जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के सात लाभुकों को मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत सरकारी स्तर पर मिनी बस उपलब्ध कराई जाएगी और इसके लिए 5 लाख का अनुदान सरकार की तरफ से निर्धारित किया गया है। आवेदन ऑनलाइन 6 दिसंबर से शुरू हो चुका हैं और इस योजना का लाभ उठाने के लिए 27 दिसंबर से पहले आवेदन ऑनलाइन करना होगा।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

गोपालगंज में नया कांग्रेस सेवा दल का कार्यालय खोला गया।

शनिवार को गोपालगंज के जंगलिया मोहल्ले में कांग्रेस सेवादल का कार्यालय खोला गया, जहा स्वतंत्रता सेनानी स्व. कैलाश पांडेय के पुत्र विजय पांडेय ने इस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष प्रेमनाथ राय शर्मा ने गांधी टोपी, कलम, डायरी सूत की माला और तिरंगा पट्टा देकर उनको सम्मानित किया। तो वही, इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, मुअज्जम खान, कांग्रेस जिला महासचिव माहताब आलम, राजन पाण्डेय, भीम राम, अबरार आलम, जैनब फसीहा, रामाशीष शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

सीवान में घर घर नहीं पहुंची नल-जल योजना का पानी।

नल-जल योजनाओं में से करीब बीस प्रतिशत योजनाएं सीवान के भगवानपुर की बीस पंचायतों में विभिन्न कारणों से बंद पड़ी हुई हैं। पिछले अक्टूबर महीने से सरकार के निर्देश पर पीएचईडी को प्रखंड में नल-जल का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन अभी तक कोई भी काम पूरा नहीं हुआ है। तो वही, सहसरांव पंचायत में स्थित हुलेसरा गांव में वार्ड संख्या- 2 में नल-जल योजना से निर्मित पानी टंकी फूट जाने के कारण पीने योग्य पानी बर्बाद हो चुका हैं और मोटर व विद्युत उपकरण पर लगातार तेजी से पानी गिर रहा हैं। इससे ग्रामीणों को अनहोनी या बड़ा हादसा …

Bihar General India Issues Local News Siwan

गोपालगंज : भाजपा के लोकसभा संयोजक बने मार्कंडेय राय शर्मा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मार्कंडेय राय शर्मा को गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है। श्री शर्मा को यह जिम्मेवारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सौंपी है। बता दें कि भाजपा के विभिन्न पदों पर श्री शर्मा जिले में काम कर चुके हैं, प्रदेश के भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक और जिला पार्षद भी रह चुके हैं। तो वही, वर्तमान में वह अहिरौली दुबौली टैक्स के अध्यक्ष हैं। बता दें कि गोपालगंज से भाजपा पिछड़ा मोर्चा का बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व डॉ. राजेश वर्नवाल को दिया गया है।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

अयोध्या : एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 639.1684 एकड़ जमीन ली गई।

अयोध्या के मण्डलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, रिकार्ड समय में ही श्रीराम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण पूरा कर लिया गया है और नागर विमानन महानिदेशालय से लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया गया है। 639.1684 एकड़ अतिरिक्त भूमि की एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए आवश्यकता थी, लेकिन एयरस्ट्रिप के चारों तरफ आबाद गांव होने के कारण जमीन अर्जन का एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। जिसके बाद जनौरा, गंजा, धरमपुर सहादत, कुशमाहा और त्रिभुवननगर कालोनी से एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भूमि अर्जन का कार्य किया गया।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : कलेक्ट्रेट सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में गोपालगंज में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई थी, जहा इस बैठक की अध्यक्षता डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। इस दौरान डीएम ने सात निश्चय-1, सात निश्चय-2, जल-जीवन-हरियाली, प्रधानमंत्री आवास योजना को विभागीय पारस्परिक सहयोग से पूरा करने का निर्देश दिया और कल्याण विभाग को जल्द से जल्द सभी पंचायतों में सामुदायिक भवन का निर्माण करने की बात कही। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को ग्रामीण हाट, खेल का मैदान, मनरेगा पार्क, विद्यालयों की चहारदिवारी निर्माण के संबंध में कई निर्देश दिए गए।

Bihar General Gopalganj India Local News

सुल्तानपुर : जिलाधिकारी को वकीलों ने 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

अचल संपत्तियों की दरों के वार्षिक पुनरीक्षण 2023-24 के विसंगतियों से सुल्तानपुर के वकील नाराज हैं। इसलिए शुक्रवार को सभी वकीलों ने जिलाधिकार कृत्तिका ज्योत्स्ना से मिलकर उन्हें 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। बता दें की इस ज्ञापन में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभान तिवारी ने बैनामे में ग्रामीण क्षेत्र में लिंक‌मार्ग का निर्धारण 15 फीट और शहरी क्षेत्र में 20 फिट किए जाने, कृषि क्षेत्र की दर प्रति हेक्टेयर के साथ तीन-चार अन्य प्रकार से खोले जाने, पूर्वांचल औद्योगिक गलियारे में किसानों को पुरानी दर पर प्रतिकर दिये जाने पर नाराजगी जाहिए की।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : हज यात्रा के लिए आनलाइन आवेदन हुआ शुरू, जानिए कैसे करे आवेदन।

सुल्तानपुर के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी से मिली जानकारी के अनुसार, चार दिसम्बर से हज यात्रा-2024 के लिए आनलाइन आवेदन शुरू किया गया है, जिसकी अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई की वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर हज यात्रा के लिए आनलाइन आवेदन दाखिल कर सकते हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी जिला स्तर पर हज-ई-सुविधा केन्द्र, हज फैसिलीटेशन सेन्टर निर्धारित करते हुए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही इन नोडल अधिकारियो को इच्छुक हज यात्रियों के साथ आनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करने और प्रगति रिपोर्ट जिला अल्पसंख्यक …

General India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज: विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी।

लगातार तीन दिन से विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर गोपालगंज के उप डाकघर भोरे से संबद्ध ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी है और इस हड़ताल से डाक सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। गुरुवार को संघ के प्रखंड सचिव केशव राय बर्नवाल की अध्यक्षता में उप डाकघर भोरे के परिसर में डाक सेवकों ने धरना भी दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनसे 12 घंटे कार्य करवा कर सिर्फ चार घंटे का ही वेतन दिया जाता है और मेडिकल एवं अन्य विभागीय सुविधाएं भी उनको नहीं मिलती।

Bihar Gopalganj India Issues Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen