सुल्तानपुर : ड्रेन के ऊपर पुल न होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी।

सुल्तानपुर के बल्दीराय प्रखंड में स्थित उधैला ड्रेन के ऊपर पुल नहीं होने के कारण गांवों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसी वजह से संगम दूबे, तुलसीपुर, हनुमान दूबे और पुरवा के किसानों को तीन किलोमीटर दूर चक्कर लगाकर सेवरा गांव में खेती करने जाना पड़ता है। साथ ही हजारों बीघा कृषि योग्य जमीन पुल निर्माण नहीं होने के कारण बिना उपयोग के पड़ी हुई हैं। विभागीय अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से कई बार पुल की मांग करने के बाद भी अभी तक पुल निर्माण नहीं किया गया है।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

वेतन भुगतान की मांग को लेकर 199 तदर्थ शिक्षकों ने डीआईओए ऑफिस पर की तालाबंदी।

मंगलवार को 17 माह से बाधित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर सुल्तानपुर के 199 तदर्थ शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। तालाबंदी के दौरान डीआईओएस ऑफिस के लिपिक और डीआईओएस को आफिस के अंदर घुसने नहीं दिया गया, जिसके बाद यह मामला शासन तक पहुंचा। इसी बीच डीआईओएस और तदर्थ शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल के साथ मुख्य विकास अधिकारी ने वार्ता की और इस मामले के समाधान के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने भी शासन को पत्र लिखा है।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : साकेत महाविद्यालय में डॉ.मिर्जा शहाब शाह को सम्मानित किया गया।

14 दिसंबर को इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की 74वीं ऑल इंडिया कॉमर्स कॉन्फ्रेंस में दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के उत्तरी क्षेत्र की कार्यकारिणी का चुनाव आयोजित किया गया था, जिसमें अयोध्या के साकेत महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. डॉ. मिर्जा शहाब शाह सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। इसलिए सोमवार को वाणिज्य विभाग एवं उनके शोध छात्रों की ओर से डॉ. मिर्जा शहाब शाह के सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहा साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह ने उन्हे सम्मानित किया।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : पूर्व विधायक समेत 33 आरोपियों के खिलाफ माननीयों की विशेष अदालत में सुनवाई टली।

सोमवार को सुल्तानपुर के माननीयों की विशेष अदालत में पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 33 आरोपियों के खिलाफ खराब बिजली व्यवस्था को लेकर रोड जाम, पुलिसकर्मियों से अभद्रता, सरकारी कामकाज में बाधा सहित कई अन्य आरोपों में 21 दिसम्बर तक सुनवाई टाल दी गई हैं और अभियोजन पक्ष की गवाही में यह मामला लम्बित है। बता दें कि दो सितंबर 2008 को खराब विद्युत व्यवस्था के खिलाफ आरोपियों ने सुल्तानपुर के ख्वाजा कांप्लेक्स के सामने स्थित हाईवे को जाम कर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक अनूप सण्डा सहित राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर …

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : लंबित मांगों के निदान होने तक शिक्षामित्रों की अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी।

सोमवार को आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाहा ने सुल्तानपुर जनपद के पदाधिकारीयों से मुलाकात की और इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि शिक्षा मित्रों की लंबित मांगों के निदान होने तक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और धरना देने का निर्णय लिया गया है। इस मुलाकात के दौरान जिला महामंत्री प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति, अध्यक्ष कूरेभार रणजीत सिंह, बल्दीराय अध्यक्ष जगध्यान यादव, ओम प्रकाश यादव और मंत्री धनपतगंज अमरपाल मौजूद रहे।

India Issues Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सीवान: रघुवीर सिंह पुस्तकालय में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित।

सोमवार को सीवान के महाराजगंज प्रखंड में स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सहित वाचनालय परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहा बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधींद्र कुमार सिंह सहित सचिव विक्रमा पड़ित ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम के दौरान पुस्तकालय सह वाचनालय में स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने चारों वेदों को स्थापित किया। इस कार्यक्रम में कुमार राजकपूर टीपू, उप मुखिया कौशल्या देवी, स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, शिवशंकर सिंह, डॉ. त्रिपुरारी शरण, केदारनाथ सिंह, सरपंच नागेंद्र किशोर सिंह, अजय कुमार और शिक्षिका संगीता कुमारी मौजूद रहे।

Bihar General India Local News Politics Religion Siwan

सीवान : शारदानंदन तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्मृति सभा आयोजित।

रविवार को सीवान के पत्रकार भवन में शारदानंदन तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्मृति सभा आयोजित किया गया था। वरिष्ठ शायर कमर सीवानी व संचालन प्रो. उपेन्द्र नाथ यादव ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और स्वा. शारदानंदन तिवारी के चित्र पर अतिथियों ने पुष्पांजलि भी अर्पित की। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रजापति त्रिपाठी, प्रो. डॉ. उदयशंकर पांडेय, डॉ. हारून शैलेन्द्र, शायर कमर सीवानी, वरिष्ठ शिक्षक व साहित्यकार युगल किशोर दूबे और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विक्रम सिंह चौहान को शिक्षा, साहित्य व सामाजिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Bihar General India Local News Siwan

गोपालगंज : आजादी से पूर्व बने जर्जर पुल से आवागमन कर रहे हैं ग्रामीण।

गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड में स्थित श्रीपुर बंगाली कॉलोनी के पास झरही नदी पर आजादी से पहले बना पुल अब जर्जर अवस्था में है, फिर भी अपनी जान जोखिम में डालकर ग्रामीण इस पुल से होकर यात्रा करने को मजबूर हैं। क्योंकि बथुआ से कई व्यवसायी इसी पुल से होकर बगही बाजार और भागीपट्टी समउर बाजार जाते हैं। साथ ही यह पुल फुलवरिया क्षेत्र के 50, भोरे प्रखंड के 80 और कटेया प्रखंड के 100 गांव को यूपी से जोड़ता है। तो वही, स्थानीय प्रशासन ने पुल की जर्जर अवस्था को देख कर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा …

Bihar India Issues Local News Siwan

सीवान : स्व. नारायण प्रसाद सिंह की 136 वीं जयंती मनाई गई।

सोमवार को सीवान के नारायण कर्मयोगी उच्च विद्यालय सह महाविद्यालय में केंद्रीय धारा सभा के पूर्व सदस्य स्व. नारायण प्रसाद सिंह की 136 वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के दौरान गोरेयाकोठी के भाजपा विधायक व उनके पौत्र देवेश कान्त सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि देश के संविधान बनाने में स्व. नारायण प्रसाद सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी और 1916 में उन्होंने नारायण कर्मयोगी उच्च विधालय की स्थापना की थी। साथ ही 1936 में कैलगढ़ महाराज को पराजित करने के बाद वह केंद्रीय धारा सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित …

Bihar General India Local News Politics Siwan

इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज अमेठी की ओर से नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन।

रविवार को इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज अमेठी की ओर से सुल्तानपुर के लंभुआ प्रखंड में स्थित गजापुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया, जहा 217 मरीजों का पंजीकरण उमाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। तो वही, मोतियाबिंद सर्जरी के लिए डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने 77 मरीजों को चिन्हित किया और आंखों की सुरक्षा करने के लिए उन्होंने मरीजों को कई तरह की जानकारियां भी दी। इस नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सुरेश कुमार पांडेय, पिंटू सिंह और विजय सिंह के सहयोग से किया गया।

Health India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : मेधावियों को 21 साइकिल और जरूरतमंदों को एक हजार कंबल वितरित किए गए।

शनिवार को अयोध्या के रुदौली प्रखंड में स्थित एलएसडीपी पब्लिक स्कूल गौरियामऊ के संस्थापक समाजसेवी धर्मदत्त पाठक के जन्मदिवस के अवसर पर जरूरतमंदों को एक हजार कंबल और मेधावियों को 21 साइकिल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के सेवानिवृत्त प्रो. आरके तिवारी और संस्थापक धर्मदत्त पाठक ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। तो वही, इस दौरान गन्ना प्रबंधक रौजागांव मिल विकास सिंह, कोतवाल देवेंद्र सिंह, प्रबंधक अनिल पाठक, मो. मेराज, प्रधानाचार्य आदित्य पाठक सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Ayodhya General India Local News Politics Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen