on 22 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
बुधवार को सुल्तानपुर के लम्भुआ प्रखंड में स्थित उर्वरक की निजी और सहकारी बिक्री केन्द्रों का जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूरिया के स्टाक के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही उन्होंने विक्रेताओं से यूरिया खाद की उपलब्धता निरन्तर बनाए रखने का निर्देश भी दिया। तो वही, विकास खण्ड कूरेभार और जयसिंहपुर में अवर जिला कृषि अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया और खाद के आधा दर्जन नमूने भी लिए।
General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
बुधवार को सुल्तानपुर के मधुसूदन विद्यालय इण्टर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय वार्षिक सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहा शिक्षक विधायक गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे और जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम के दौरान ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों का सेवा समाप्त करना और वेतन भुगतान न करना घोर अन्याय है। जातिगत, पार्टी गत राजनीति से शिक्षक समाज प्रेरित हो रहे हैं।
India Issues Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh
बुधवार को एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया से मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर दर्शन करने देश के विभिन्न भागों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सड़कों पर अलग-अलग भाषाओं में पट्टिका लगाई जाएंगी। जिसमें तमिल, तेलुगू जैसी बड़े पैमाने पर बोली जाने वाली भाषाओं की पट्टिकाएं लगाई जाएंगी। साथ ही पैदल जाने वाले मार्गो पर वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा और आवश्यकता के अनुरूप मार्गों का प्लान भी तैयार किया जा रहा है।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए अयोध्या के तारुन प्रखंड के बेलगरा और केवलापुर ग्राम पंचायतों में बुधवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम बगैर नोडल अधिकारी के सम्पन्न हुआ। कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नामित थे, लेकिन न ही वह दोनों कार्यक्रम में शामिल हुए और न ही उनका कोई प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद था।
Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh
बुधवार को मण्डलायुक्त गौरव दयाल के निर्देश पर आयुक्त सभागार में नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव की अध्यक्षता में अयोध्या विजन 2047 के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जहा अयोध्या विजन सम्बंधी विषय पर परियोजना निदेशक आरपी सिंह ने विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही इस बैठक के दौरान रेवेन्यू, पीडब्ल्यूडी, एयरपोर्ट, नगर निगम, अयोध्या विकास प्राधिकरण, जल निगम, यूपी पावर कारपोरेशन, राइट्स लिमिटेड, उत्तर रेलवे, सिंचाई एवं जल संसाान, राज्य निर्माण सहकारी संघ, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम, आवास निगम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, कंस्टक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज, सरयू नहर खण्ड, पर्यटन …
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
on 21 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
मंगलवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में गोपालगंज के कलेक्ट्रेट में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई, जहा डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक के दौरान डीएम ने रबी सीजन में गोपालगंज को प्राप्त हुए उर्वरकों की जानकारी ली और उर्वरक निगरानी समिति के सदस्यों से कई सुझाव लिए। साथ ही जिले के किसानों को उर्वरकों की कमी न हो इसके लिए डीएम ने निर्देश जारी किया है। बता दें कि इस दौरान बैठक में कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड के कृषि पदाधिकारी, मंत्री सुनील कुमार के प्रतिनिधि और विधायक हथुआ …
Agriculture Bihar General Gopalganj India Local News
पुलिस प्रताड़ना और विभिन्न जन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन हिंद गुट के जिला सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में धरने पर बैठे सुल्तानपुर के लंभुआ प्रखंड के किसानों ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही किसानों ने उन्हे अवगत करवाया कि अगर शीघ्र किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग पदयात्रा शुरू कर मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याओं को उठाएंगे। तो वही, प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपनी मनमानी करते हुए फर्जी ढंग से तहसील अध्यक्ष लंभुआ कृष्ण कुमार सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है और पुलिसिया प्रताड़ना …
Agriculture India Issues Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh
जल जीवन मिशन के तहत सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र में स्थित विकासखंड धनपतगंज के टीकर गांव में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना पहले चरण में ही फेल हो चुकी हैं। क्योंकि इस योजना के लिए लाखों की लागत से बनाई गई पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू होते ही उसमें लीकेज हो गई और पानी बाहर गिरकर बर्बाद हो रहा है। अब तक गांव के 10 फ़ीसदी घरों तक भी पानी नहीं पहुंच सका है। उच्च अधिकारियों से ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया।
मंगलवार को अपर आयुक्त प्रशासन अजय कान्त सैनी ने अयोध्या के रूदौली तहसील परिसर और नगर पालिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन ने खतौनी का मूल्य एकल खिड़की पर नहीं लिखने और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका अधूरी होने पर नाराजगी जताई। साथ ही नगर पालिका के कार्यालय में अधिशासी अधिकारी के नियमित न बैठने पर फटकार भी लगाई और इस दौरान आपदा धनराशि की जानकारी ली गई। बता दें कि मंगलवार को तहसील में आयुक्त का शीतकालीन निरीक्षण प्रस्तावित था, लेकिन आयुक्त के न आने पर अपर आयुक्त ने यह निरीक्षण किया।
Ayodhya General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
सिवान के हुसैनगंज प्रखंड में स्थित जमालहाता गांव को बिहार का मैनचेस्टर कहा जाता हैं, जो 80-90 के दशक में सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध था। अब वह गांव संसाधनों के अभाव में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा हैं। जमालहाता गांव के बुनकरों द्वारा बनाए गए सूती वस्त्र और रंगाई का कारोबार पूरे बिहार में प्रसिद्ध था और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी इसी गांव के बुनकरों द्वारा बनाए गए वस्त्रों को धारण करते थे।
Bihar General India Issues Local News Siwan
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने वाले वयोवृद्ध, अशक्त श्रद्धालुओं और दिव्यांग जन की सुविधा के लिए ई-वाहनों का संचालन किया जाएगा और तीर्थ क्षेत्र इसके लिए दर्जनों ई- वाहनों की खरीदारी करने वाले हैं। तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा. अनिल मिश्र से मिली जानकारी के अनुसार, जो श्रद्धालु छह सौ मीटर की दूरी तय नहीं कर सकते यह व्यवस्था उन श्रद्धालुओं के लिए होगी। हालांकि दर्जनों रामभक्तों की ओर से सेवा का प्रस्ताव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ को मिला तो है, लेकिन तीर्थ क्षेत्र ने अब तक इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया …
बुधवार को गोपालगंज सहित प्रदेश के सभी जिलों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का चुनाव शुरू किया गया, जहा सुबह आठ बजे से शाम के पांच बजे तक गोपालगंज के जिला विधिज्ञ संघ भवन वकालत खाना में मतदान हुआ। तो वही, जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार तिवारी को मतदान के लिए एआरओ बनाया गया और वकालत खाना में मतदाता वकीलों की सुविधा के लिए तीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
Bihar Gopalganj India Local News Politics
गोपालगंज में एक अपराधी ने टीवी से आइडिया लेकर आरा मशीन के कारोबारी से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी और व्यापारी को आरोपी ने जिस नंबर से कॉल किया था, वह उसे रास्ते में पड़ी मिली थी। आरोपी की पहचान पीयूष पटेल के रूप में हुई हैं और मंगलवार को हथुआ थाने की पुलिस ने लोकल इनपुट एवं तकनीकी सूचना के आधार पर मीरगंज थाना इलाके में स्थित एकडेंगा गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Bihar Crime Gopalganj India Local News
बुधवार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सिवान टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई थी, जहा सिवान में इस साल अब तक 92.58 फीसदी रबी फसलों की बुआई कार्य पूरा करने की बात बताई गई। साथ ही इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत डीएम ने ईकेवाईसी, एनपीसीआई के भौतिक सत्यापन में तेजी लाने का और उद्यान के कार्यों व अनुदान भुगतान में तेजी लाने का निर्देश जारी किया।
Bihar India Local News Politics Siwan
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममंदिर आंदोलन के अगुवा रहे मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को न्योता भेजा गया है। आरएसएस और विहिप के नेताओं ने खुद दोनों के घर जा कर उन्हे आमंत्रित किया है, लेकीन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय नहीं चाहते कि वह दोनों प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने आए। चंपत राय के अनुसार, मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी का मंदिर के उद्घाटन पर होना अनिवार्य है, लेकीन इस समय उनकी आयु और खराब तबीयत को देखते हुए वह चाहते हैं कि दोनों प्राण …
on 20 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
सोमवार को सीवान के सिसवन प्रखंड में स्थित जगदीशपुर गांव में छुट्टी पर घर आए बीएसएफ के जवान की हार्ट अटैक आने से मौत हुई हैं। मृतक जवान की पहचान 55 वर्षीय रोज मोहम्मद के रूप में हुई हैं, जो पंजाब के फिरोजपुर बटालियन 16 में कार्यरत थे। तो वही, जगदीशपुर आंगनबाड़ी केन्द्र में उनकी पत्नी अकबरी खातून सहायिका के पद पर कार्यरत है, बड़ा बेटा मो. इरफान खेती-बाड़ी का काम संभालता है, छोटा बेटा मो. आरिफ बंगाल में कमांडो के पद पर कार्यरत है और छोटी बेटी जोरा खातून अविवाहित हैं।
Accident Bihar India Local News Siwan
सोमवार को सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित सरसर गांव में एक युवक- युवती का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया, जहा मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी मनु पटेल और मृतका की पहचान नीतू कुमारी के रूप में हुई हैं। तो वही, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके से पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। खबर के अनुसार, कई वर्षों से दोनों के बीच प्रेम - प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दोनो की जाति …
Bihar Crime India Local News Siwan
सीवान के स्टेशन मोड़ पर स्थित गड्ढनुमा सड़क की जलजमाव की समस्या से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली हैं। जिसके लिए विभागीय स्तर पर कार्य शुरू किया गया है। विभागीय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन मोड़ पर नाला निर्माण की विभागीय रूपरेखा तैयार कर लिया गया है और नाला निर्माण के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, ताकि आवागमन सुलभ होने के साथ ही आरामदायक हो। बता दें कि स्टेशन मोड़ पर स्थित बिरयानी हाउस से गीतांजलि होटल तक 20 लाख की लागत से नाला बनाया जाएगा और ठेकेदार एलॉटमेंट के लिए 20 …
Bihar Gopalganj India Issues Local News
29 नवंबर को गोपालगंन के भोरे प्रखंड में स्थित सेमरा गांव के राजकुमार गुप्ता ने भरतपुरा निवासी नागेंद्र चौबे के ट्रक से 251 क्विंटल धान रक्सौल के मेसर्स आरके इंटरप्राइजेज में भेजने का करार किया था, लेकिन ट्रक रक्सौल पहुंचा ही नहीं। क्योंकि ट्रक चालक नागेंद्र चौबे धान को कहीं और बेचकर ट्रक लेकर फरार हो चुका था। जिसके बाद पीड़ित ने भोरे थाने में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया और 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूपी के बहराइच से चालक को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार को गोपालगंज की उत्पाद विभाग की टीम ने मांझागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित मठिया जाफरटोला गांव में छापेमारी कर महुआ शराब बनाने के अड्डे का खुलासा किया, लेकिन इस दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, टीम को मठिया जाफरटोला गांव में महुआ शराब की खुलेआम बिक्री होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर 42 किलो जावा गुड़ के पास को गांव के समीप नहर के किनारे जमीन में गाड़ कर रखे ड्रम से बरामद किया और टीम ने अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज …
Submit