on 24 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरुवार की देर शाम शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गोपालगंज के दौरे पर पहुंचे और रात को उन्होंने थावे प्रखंड में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छ पानी के लिए आरओ लगाने और रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया। साथ ही वह प्रशिक्षुओं के भोजन व्यवस्था को देखने के लिए रसोई घर में गए, रसोइया से खाने का मेन्यू पूछा और खाने की गुणवत्ता की जानकारी शिक्षकों से ली। इस निरीक्षण के दौरान डीडीसी अभिषेक रंजन, डीपीओ रणजीत पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीपीओ राजन कुमार, डीपीओ जमालुद्दीन सहित शिक्षा विभाग …
Bihar General Gopalganj India Local News
शुक्रवार को जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में गोपालगंज के जंगलिया मोहल्ले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कानूनविद मौलाना मजहरूल हक की 157 वीं जयंती मनाई गई, जहा जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने इस समारोह की अध्यक्षता की। तो वही, मौलाना साहब के चित्र पर सेवा दल के नेताओं व बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही इस कार्यक्रम में कांग्रेस बाल सेवादल प्रभारी अबरार आलम, जिला कांग्रेस महासचिव माहताब आलम, जैनब फसीहा रमीसा, अफरोज, भीम राम और जहांगीर अहमद सहित कई अन्य …
Bihar General Gopalganj India Local News Politics
शुक्रवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से जदयू के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने मुलाकात की और जिले के किसानों को कम धान अधिप्राप्ति पर नाराजगी जताई। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पत्र के माध्यम से किसानों को जागरूक करने और धान क्रय में तेजी लाने को लेकर आग्रह किया। पूर्व विधायक के अनुसार, गोपालगंज जिले में राज्य सरकार के निर्देश पर धान अधिप्राप्ति का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था, उनमें से सिर्फ दो प्रतिशत धान खरीदी गई हैं। यह किसानों के साथ बड़ा अन्याय है।
Bihar Gopalganj India Issues Local News
शुक्रवार को अनु. जाति व अनु. जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई थी, जहा डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी सह सदस्य सचिव से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023-24 में एसपी के कार्यालय से जिला कल्याण कार्यालय को 184 मामलें प्राप्त हुए, जहां भुगतान के लिए संचिका में 175 मामलों में डीएम से स्वीकृति प्राप्त हो चुका हैं। तो वही अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज 94 मामलों में द्वितीय किस्त की राशि …
Bihar General India Local News Siwan
नए साल में सीवान को एक अत्याधुनिक पार्क का तोहफा मिलने वाला है। पिछले दो महीने से इस पार्क को सुसज्जित बनाने के लिए कार्य चल रहा है और इस पार्क में आई लव यू सीवान का एक सेल्फी प्वाईंट्स भी बनाया जाएगा। इस पार्क में एक अत्याधुनिक मुख्य द्वार और एक पीछे का द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्क में कुल पांच शौचालय बनाए जा रहे हैं, जिनमें दो महिलाओं के लिए और 3 पुरुष के लिए बनवाया जा रहा है।
on 23 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरुवार को गोपालगंज के सर्किट हाउस में विधानसभा की प्रश्न व ध्यानाकर्षण समिति के पदाधिकारियों ने आपूर्ति, धान अधिप्राप्ति, ग्रामीण विकास, कृषि और अन्य विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। साथ ही इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने योजनाओं के कार्यों में प्रगति लाने और योजनाओं में सुधार करने पर कई दिशा निर्देश दिए। तो वही, इस कार्यों समीक्षा के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी और विभागीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
गुरुवार को गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड में स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में विज्ञान प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव गजेन्द्र कुमार मिश्र ने प्रमंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। साथ ही इस प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज के प्राध्यापक चंदन कुमार मिश्र, डॉ. अशोक कुशवाहा, निशिकांत श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार पाठक, हिमांशु रंजन, नीरज कुमार सिंह, संतोष कुमार, विनय कुमार, मो. खालिद, राजीव कुमार, छबीला राम, नागेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।तो वही, खेल महोत्सव के उद्घाटन से पहले संयुक्त सचिव ने कॉलेज के सभी विभागों का एक-एक कर निरीक्षण किया और सभी छात्र-छात्राओं को बेहतर तरीके से खेलने की …
Bihar Gopalganj India Local News Sports
गुरुवार की दोपहर को जनवितरण प्रणाली में धांधली के खिलाफ माले कार्यकर्ताओं ने सीवान के गुठनी प्रखंड में स्थित मुख्यालय की तरफ आक्रोश मार्च निकाला और इस माले नेता लक्ष्मण राम ने इस मार्च का नेतृत्व किया था। इस दौरान सैकड़ों माले कार्यकर्ताओं ने एमओ के खिलाफ ब्लॉक परिसर में नारेबाजी की और बीडीओ ज्ञापन भी सौंपा। बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि राशन वितरण के नाम पर पूरे प्रखंड में धांधली हो रही है, डीलरों द्वारा तौल में भी गड़बड़ी की जाती हैं।
Bihar Crime India Issues Local News Siwan
विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाले वर्ष 2024 मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा के फॉर्म भरने से सीवान के कई छात्र वंचित रहे। जिसके बाद सीवान के लकड़ी प्रखंड में स्थित जनता उच्च विद्यालय मूसेपुर, होतिक लाल राय उच्च विद्यालय उज्जैना और पलटु उच्च विद्यालय गोपालपुर के गुस्साए छात्रों ने मदारपुर एनएच सड़क पर घंटो तक प्रदर्शन व नारेबाजी की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की छात्रों ने मांग भी उठाई।
फाइलेरिया, हाथीपांव जैसी लाइलाज बीमारी को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से डब्ल्यूएचओ, पिरामल स्वास्थ्य, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च एवं पीसीआई जैसे सहयोगी संगठनों द्वारा सिवान के सभी चयनित प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे अभियान शुरू किया गया। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार भट्ट से मिली जानकारी के अनुसार, विगत बैठक के दौरान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एमडीए की सफलता को लेकर नाइट ब्लड सर्वे के आयोजन में आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ताओं और पंचायत जनप्रतिनिधि को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था।
Bihar Health India Issues Local News Siwan
गुरुवार को अयोध्या के उसरु अमौना में स्थित देवा इंटर कालेज मे तीन दिवसीय अंतरर्विद्यालयीय खेलकूद स्पोर्ट्स कार्निवल का उद्घाटन किया गया, जहा पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय इस कार्निवल के मुख्य अतिथि रहे। और विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, रालोद के महासचिव विश्वेशनाथ मिश्र, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा, विद्यालय प्रबन्धक सहदेव उपाध्याय सहित महेश नारायन पाण्डेय इस कार्निवल में मौजूद रहे। तो वही, पहले दिन स्पोर्ट्स कार्निवल के दौरान बनाना रेस, बॉल इन द बास्केट, टॉफी रेस जैसे खेलों का आयोजन किया गया।
Ayodhya India Local News Sports Uttar Pradesh
बच्चों को खिलौनों से प्रिय कुछ नहीं है, यह धारणा प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण के समय से चली आ रही है। इसी धारणा में आस्था रखते हुए काशी के रामरमापति बैंक से अयोध्या में प्रतिष्ठित होने वाले बाल राम के लिए खिलौनों की खेप भेजी जाएगी। 96 वर्ष पुराना काशी का यह बैंक इकलौता ऐसा दरबार है जहां राम को खिलौना चढ़ाया जाता है। काशी में भगवान राम के लिए तैयार की गई खिलौनों की खेप में गदा, बाल हनुमान, झुनझुना, तीर-धनुष, लकड़ी की बग्धी, मोटर गाड़ी, कुश्ती लड़ते, व्यायाम करते पहलवान, फलों, बैंड पार्टी, सब्जियों की अनुकृतियां आदि शामिल …
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एय़रपोर्ट पर इंडियन एयर फोर्स का पहला विमान उतारा गया। 30 दिसंबर को इसी विमान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आने वाले हैं। इसीलिए विमान का ट्रायल किया गया है, जहा सुरक्षित और आरामदेह लैंडिंग को लेकर प्लेन के क्रू मेंबरों ने संतोष व्यक्त किया है। तो वही, मातहतों व स्थानीय पुलिस के साथ पीएम की सुरक्षा करने वाली एसपीजी के प्रमुख ने भी एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
शुक्रवार को महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्म उत्सव पर कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन करौदियां में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह आयोजित किया गया था, जहा मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि जीत के लिए सभी के अंदर जुनून होना जरूरी हैं और शिक्षक एक दीपक की तरह है, जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देते हैं। तो वही, प्रधानाचार्य डॉ.एनडी सिंह ने इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों सहित अभिभावकों को विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
शुक्रवार को केएनआईटी कॉलेज के सभागार में कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहा छात्रों ने उच्च स्तर का प्रदर्शन करके कॉलेज को गौरव प्रदान किया है। तो वही, सीआईएससीओ से आईटी ब्रांच की छात्रा दिव्या पोरवाल को 28 लाख रुपए प्रतिवर्ष पैकेज पर नौकरी का प्रस्ताव मिला हैं और रितिक जुनेजा, कविता रंजन, अखंड प्रताप सहित सौरभ केशरवानी का 12लाख प्रति वर्ष पैकेज नौकरी के लिए चयन किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने छात्रों के उच्चतम स्तर की जानकारी, पेशेवर अनुभव की महत्वपूर्णता और कौशल को समझकर चयन किया है।
on 22 Dec 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गोपालगंज की सभी किसानों को मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का लाभ प्राप्त होगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, न्यूनतम 40 डिसमिल भूमि जिन किसानों के पास होगी, वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत पिछड़ा वर्ग के लाभुकों को 70 प्रतिशत, एससी-एसटी वर्ग के लाभुकों को 80 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के लाभुकों 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त होगा। साथ ही दो चरणों में आधार लिंक बैंक खाते में डीडीटी के माध्यम इस अनुदान का भुगतान भेजा जाएगा।
Agriculture Bihar Gopalganj India Local News
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड में स्थित सपहां मध्य विद्यालय से डूमरिया तक जाने वाले जर्जर सड़क का 5 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था और विभाग की तरफ से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी हैं। जिसके बाद विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सड़क निर्माण कार्य जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू किया जाएगा।
गुरुवार को बिहार बार काउंसिल के चुनाव को लेकर सीवान के सिविल कोर्ट परिसर में स्थित जिला अधिवक्ता संघ परिसर में प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी और इस चुनाव को लेकर पूरे दिन चहल-पहल की स्थिति बनी हुई थी। तो वही, मतदाता अधिवक्ताओं से कई प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने करीबी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए अपने प्रत्याशी का सीरियल नंबर अवगत कराते रहे। जिसके बाद करीब शाम 5 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
Bihar India Local News Politics Siwan
गुरुवार को सीवान के महाराजगंज प्रखंड में स्थित केंद्र संख्या 333 वार्ड संख्या 6 सामुदायिक भवन पोखरा मठिया में आंगनबाड़ी सेविका किरण भारती द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र का सामाजिक अंकेक्षण बैठक आयोजित किया गया, जहा पोषक क्षेत्र के सभी जाति की सहभागिता से इस बैठक के दौरान वैचारिक बिंदु पर विचार विमर्श किया गया और केंद्र संचालन की नियमों पर चर्चा की गई। साथ ही बच्चों की पोषाहार की गुणवत्ता व मात्रा पर बातचीत की गई और गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया।
गुरुवार को सीवान के लकड़ी नबीगंज प्रखंड में स्थित नरहरपुर गांव में मशहूर समाजसेवी दिवंगत शिवकुमार सिंह की सातवीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित की गई थी।जहा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस समारोह के दौरान प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह, पूर्व मुखिया हेदायत हुसैन, शिवाजी सिंह, मृत्युंजय पांडेय, महादलित नेता त्रिभुवन राम, विश्वनाथ सिंह, शिवजी साह, सरपंच राजीव रंजन, चंद्रभूषण शुक्ल, नागेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, मुकुलानंद स्वामी और उमेश शर्मा मौजूद रहे।
Submit