on 9 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
सिवान के नौतन स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित हसुआ गांव के निवासी मोहम्मद मुस्तफा गंभीर रूप से घायल अवस्था में गोपालगंज के मीरगंज थाने के सबेया मैदान के पास पड़े मिले। जिसके बाद उन्हे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खबर के अनुसार, तीन दिन पहले घायल वृद्ध व्यक्ति बदली मोड़ पर स्थित अपनी वेल्डिंग की दुकान के पास से गायब हुआ था और काफी प्रयास के बाद भी परिजन जब उनसे संपर्क नहीं कर पाए। उन्होंने थाने में लापता होने का आवेदन दिया।
Accident Bihar Gopalganj India Local News Siwan
कई दशकों से अयोध्या तनाव और समस्याओं को झेल रहा है, लेकिन हिन्दू-मुस्लिम का सदभाव गंगा जमुनी तहजीब शहर में हमेशा बना रहा है। आज जब अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है और रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है, ऐसे में अयोध्या के मुस्लिम समुदाय भी श्रद्धालुओं के हर जरूरत को पूरी करने के लिए तैयार है। हालही में शिया मुस्लिम नेता मुनीर आब्दी ने बताया की अयोध्या का विकास राममंदिर के कारण ही हो रहा है। जिससे अयोध्या के मुसलमानों का भी भला होगा।
Ayodhya General India Local News Religion Uttar Pradesh
on 7 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
शनिवार को गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में स्थित बंजारी गांव में भूमि विवाद को लेकर जमीन पर मिट्टी डालने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हुई और उसी मारपीट के समय लाठी डंडे से कुछ युवकों ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान मोतीलाल साह सहित उनके पुत्र धर्मेंद्र कुमार पर हमला किया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया और अब पुलिस द्वारा इस मामले की कार्रवाई की जाएगी।
Bihar Crime Gopalganj India Local News
गुरुवार को जिले के टॉप टेन की सूची में शामिल एक आरोपी को सिवान के गोरेयाकोठी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया और आरोपी की पहचान छतौली कला निवासी अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। साथ ही, आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक गोली, सहित 40 पुड़िया स्मैक बरामद किया है। बता दे की, आरोपी लूट, डकैती, शस्त्र अधिनियम के कांडों में वांछित और फरार था।
Bihar Crime India Local News Siwan
शुक्रवार को सिवान के रघुनाथपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल नेवारी में बच्चों को एमडीएम के वेंडर द्वारा उपलब्ध कराए गए अंडे बनावटी निकले। शिक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार, अंडे को उबालने के बाद अंडे के अंदर से काला पदार्थ निकला जो जर्दी के आकार का दिख रहा था। जिसके बाद प्रधानाध्यापिका गायत्री कुमारी के साथ सहायक शिक्षकों ने वेंडर के कर्मी सोनू से अंडा की सप्लाई लेकर पूछताछ की। साथ ही वरीय पदाधिकारियों को भी इस बारे में सूचना दी गई।
Bihar India Issues Local News Siwan
बाराबंकी- अयोध्या कैण्ट- अकबरपुर- जफराबाद रेल खंड मार्ग दोहरीकरण के कारण कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ साथ कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 8 से 13 जनवरी तक मनकापुर- अयोध्या एक्सप्रेस और मनकापुर- अयोध्या कैण्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा 8, 10 और 11 जनवरी को सुल्तानपर होकर जाने वाली टाटा- अमृतसर जलियावाला बाग, दुर्ग- नौतनवां एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। तो वही, लोकमान्य तिलक तुलसी एक्सप्रेस सात व नौ जनवरी को सुल्तानपुर तक ही आएगी।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नेपाल की सीमा से अयोध्या तक 24 घंटे पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां कड़ाई से जांच पड़ताल कर रही है। स्थानीय प्रशासन को नेपाल के पूर्व राजा राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाहदेव, राजनेता, कई संगठन के सदस्य, कई मंदिरों के मठाधीशों और साधु संतों के पहुंचने की जानकारी मिल चुकी है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी अधिकारी जुटे हुए है।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
1990 में अयोध्या में कारसेवा करने जा रहे कार सवकों को पुलिस द्वारा बंदी बनाए जाने के बाद जेल में जेल प्रशासन की तरफ से उन्हें 107-16 की धारा में राम भक्ति चालान का एक प्रमाण पत्र दिया जाता था। कार सेवा में जेल जाने वाले अलीगढ़ के अनुराग वार्ष्णेय से मिली जानकारी के अनुसार, उस समय मंदिर जाना, राम का नाम लेना एक अपराध था। राम का नाम लेने पर मुलायम सरकार की पुलिस मर्डर करने वाले आरोपियों जैसे उनसे व्यवहार करती थी।
Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में समन जारी होने के बाद शनिवार को सुल्तानपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी हाजिर नहीं हुए और इस वजह से 18 जनवरी के लिए सुनवाई टल गई। परिवादी के वकील संतोष पांडेय के अनुसार, बंगलौर के एक प्रेस कान्फ्रेंस में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए अभद्र टिप्पणी के आरोप में यह केस विचाराधीन है।
Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
गुरुवार की देर रात सिवान के मैरवा नगर के मेन रोड में स्थित शाही काम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई, जिससे पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। तो वही, दुकान के मालिक रवि कुमार ने इस हादसे के बाद स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। हालाकी, अब तक आग लगने का कोई कारण पता नहीं चला है।
Bihar Crime India Issues Local News Siwan
शुक्रवार को प्राधिकार के सचिव ने गोपालगंज जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष सहित जिला विधिक सेवा प्राधिका के निर्देश पर मंडल कारा चनावे एवं लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया, जिस दौरान काराधीक्षक के साथ साथ कारा के अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। तो वही, इस निरीक्षण के अवसर पर कार्यकलाप, कई अन्य बिंदुओं, क्लीनिक में कार्यरत पीएलवी के रजिस्टर सहित तरुण वार्ड, महिला वार्ड, सीनियर सिटीजन वार्ड की गहन जांच भी की गई।
Bihar Gopalganj Health India Local News
गुरुवार की सुबह गोपालगंज के कटेया स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित रैपुरा गांव में हुई दीपेंद्र गुप्ता नाम के एक युवक की संदेशजनक मौत के मामले में मृतक के भाई सुरेंद्र गुप्ता द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। साथ ही उन्होंने कटेया नगर पंचायत के रानीपुर मोहल्ले के निवासी बबलू यादव, सिंधु यादव, मुकेश कुशवाहा को नामजद सहित चार अन्य लोगों को आरोपित किया है। सुरेंद्र गुप्ता के अनुसार, 3 जनवरी की शाम 7 बजे उनके भाई को किसी का फोन आने के बाद वह उनसे मिलने घर से निकाल गए और रात को 8 बजे एक स्कॉर्पियो पर आए कुछ लोग मृतक को घर के बाहर फेक कर चले गए।
on 6 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
नए साल क शुरुआत में ही त्रि-स्तरीय पंचायत के सभी प्रतिनिधि एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए राजनीति में सत्ता बदलने की कोशिश कर रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहीं सीवान सदर प्रखंड प्रमुख प्रियंका देवी को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। बता दे की, विपक्षी खेमे द्वारा सीवान सदर प्रखंड के सभागार में लाए गए अविश्वास के समर्थन में 21 मत और विरोध में 3 मत पड़े। अब इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए नई व्यवस्था में पुन: चुनाव आयोजित किया जाएगा।
Bihar India Local News Politics Siwan
गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में स्थित लखपतिया मोड़ के समीप एक किराए के मकान में रहने वाली निशा नाम की एक किन्नर को एक युवक ने प्यार में फसा कर उससे चार लाख से अधिक संपत्ति की ठगी की और फरार हो गया। जिसके बाद गुरुवार को अपने साथियों के साथ पीड़ित किन्नर ने नगर थाना में पहुंच कर युवक के खिलाफ ठगी का आरोप लगाते हुए आवेदन दर्ज करवाया। आरोपी युवक लखपतिया मोहल्ला का निवासी है।
पिछले नौ महीने में उत्तर प्रदेश पयर्टकों के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुका है। यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या 2022 में जहा 31.85 करोड़ थी, तो वहीं 2023 में 32 करोड़ हुई है और ज्यादातर इसमें विदेशी पर्यटकों का नाम सामने आता है। साथ ही, काशी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा करने वाले सैलानियों की संख्या करोड़ों में रही। अब पयर्टकों के जरिए उत्तर प्रदेश नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला है।
अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के न्यू कैम्पस, आईईटी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मियों के लगातार गैर हाजिर को लेकर शिकंजा कसा जा रहा है, जहा कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने कुलपति प्रो. गोयल के निर्देश पर गुरूवार को उपस्थिति पंजिका रजिस्टर को तलब करने का निर्देश जारी किया है। साथ ही, अब से सभी विभागों के शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों की उपस्थिति पंजिका सुबह 10.30 बजे कुलपति कार्यालय में जमा कर ली जाएगी।
Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh
छह वर्ष पूर्व सुल्तानपुर के गौरीगंज प्रखंड में प्रशासन की अनुमति के बिना अमेठी की पूर्व भाजपा विधायक गरिमा सिंह और उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह ने जुलूस निकाला था। जिसके बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अमेठी के तत्कालीन एसओ आरपी शाही ने छह फरवरी 2017 को उन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन दोनों ने सभी आरोपों से इंकार किया था। तो वही, शुक्रवार को एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने दोनों पर तय किए और साक्ष्य हेतु 16 जनवरी की तारीख नियत की है।
on 4 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
सोमवार की रात गोपालगंज के सिधवलिया स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित बरहीमा बाजार के एक हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने तीन टन लोहे की रॉड, 20 बोरी सीमेंट, दो हेड सहित लाखों रुपए के सामान की चोरी को अंजाम दिया है। जिसके बाद इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध दुकानदार सोनू पांडे ने थाने में केस दर्ज करवाया है। तो वही, पुलिस भी अब इलाके की छानबीन कर इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
on 3 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
शनिवार की रात गोपालगंज के भोरे स्थानीय थाने के जगदीश बंतरिया गांव में रसोई गैस के रिसाव से लगी आग में मा बेटे बुरी तरह झुलस गए थे, जिस दौरान बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और गोरखपुर में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मां की भी मौत हो चुकी है। मृतका की पहचान पुष्पा देवी और मृतक बेटे की पहचान 5 वर्षीय गुलशन के रूप में हुई है। तो वही, महिला की शव को तो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, लेकिन मृत बच्चे के शव का परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया था।
Accident Bihar Gopalganj India Local News
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नव वर्ष के जश्न के दौरान गोपालगंज के 24 थानों की पुलिस एनएच 27, पिकनिक स्पॉटो, दियारा इलाका, ग्रामीण इलाकों, एनएच 27 के किनारे स्थित लाइन होटलों, मंदिरों सहित कई अन्य इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग करती दिखी। उसके अलावा पुलिस खोजी कुत्ते व ड्रोन कैमरे की मदद से थावे जंगल और अन्य बड़े पिकनिक स्पॉटों पर निगरानी कर रही थी। इसी छानबीन के दौरान शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 26 शराबी और 18 शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, आरोपियों के पास से उत्पाद टीम ने 20 लीटर देसी, विदेशी शराब भी बरामद की है।
Submit