सिवान: पंचायत के मुखिया पर वित्तिय अनियमितता का लगा आरोप।

सिवान के पचरुखी प्रखंड में स्थित गोपालपुर पंचायत के मुखिया पर वित्तिय अनियमितता का आरोप लगा है और इसी मामले में प्रखंड प्रशासन ने डीएम मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर 18(5) की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। तो वही, इस कारवाई के चलते मुखिया पर पदमुक्त होने का खतरा भी मंडराने लगा है। बीडीओ वैभव शुक्ल से मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम क़िस्त की 60 फीसदी राशि स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत पंचायतों में दी गई थी, लेकिन पंचायत सचिव व मुखिया ने मनमाने ढंग से राशि को पंचायत में सोख्ता निर्माण कार्य में खर्च कर दिया। जिससे स्वछताकर्मियों के मानदेय का भुगतान सहित कई कार्य नहीं हो सका।

Bihar India Issues Local News Siwan

सीवान: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।

मंगलवार को सीवान स्थानीय रूट के जीरादेई-मैरवा स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है। मृतक युवक की पहचान सीतामढ़ी जिला के सैदपुर थाना क्षेत्र में स्थित बघारी निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। तो वही, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से सूचना मिलते ही मैरवा में ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह, स्थानीय आरपीएफ पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक मयंक भूषण तिवारी और कांस्टेबल जगतपाल यादव घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Accident Bihar India Local News Siwan

अयोध्या में हर जगह पर नहीं कर सकते गाड़ी पार्क, जानिए यूपी सरकार का निर्देश।

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आयोद्धा आने वाले श्रद्धालुओं को सड़क किनारे वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं मिलेगी। अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण से मिली जानकारी के अनुसार, प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान होने वाली भीड़ को लेकर सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और अयोध्या के मंडलायुक्त सहित विकास प्राधिकरण को इस संबंध में निर्देश भेज दिया गया है। साथ ही, हाईवे व सड़कों पर टैक्सी, थ्री ब्हीलर गाड़ियां न खड़ी हो पाए इसके लिए लोक निर्माण विभाग सहित पुलिस विभाग की टीम पल-पल नजर रखेगी।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर: झोलाझाप डाक्टर की गलत इलाज के चलते शिशु की मौत।

मंगलावर की रात आठ बजे सुल्तानपुर के चांदा कस्बे के पट्टी रोड में स्थित अमरावती बाल चिकित्सालय में कोतवाली क्षेत्र के बरनी गांव के निवासी सोनी निषाद और अजय कुमार निषाद अपने चार माह के बालक को सर्दी जुकाम के कारण इलाज के लिए ले गए थे, जहा एक झोलाछाप डाक्टर के दवाई की ओवरडोज की वजह से शिशु की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। तो वही, इस घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ आरसी यादव ने चिकित्सक को डिग्री की प्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होने को कहा।

Crime Health India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : ग्राम प्रधान को धमकी देना पड़ा महंगा।

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में स्थित श्रीरामपुर लमौली गांव में बने रहे खडंजा मार्ग को उखाड़कर ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देना कुछ लोगों को बड़ा महंगा पड़ा। खबर के अनुसार, गांव में 600 मीटर खडंजा निर्माण कार्य किया जा रहा था, जहा गांव के ही शिव शंकर, विकास, डीके और हर्ष कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहा पहुंचे और कार्य बाधित कर जगह जगह खडंजा खोद दिया। साथ ही ग्राम प्रधान व वहा पर मौजूद लोगों को गाली देते हुए असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान शिव नायक मौर्य ने सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सऊदी अरब का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार अयोध्या।

वैश्विक कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में भी सूर्यवंश की गौरवशाली भूमि आयोद्धा तेजी से आगे बढ़ रही है। अयोध्या के सीएम योगी आदित्यनाथ के अनुसार, जल्द ही सोलर सिटी के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आयोद्धा का नाम दर्ज होने वाला है। इसलिए, सीएम योगी के दिशा-निर्देशन बनाई जा रही दुनिया की सबसे बड़ी सोलर पावर्ड स्ट्रीट लाइट्स लाइन नाम की इस विशिष्ट कार्ययोजना को पूर्ण करके वैश्विक कीर्तिमान स्थापित करने कोशिश की जा रही है। बता दे की, फिलहाल सऊदी अरब के मलहम का नाम इस विश्व रिकॉर्ड में दर्ज है।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

गोपालगंज : निर्धारित समय तक भुगतान नहीं होने पर डाक विभाग पर होगी कारवाई।

सेवा में त्रुटि पाने के बाद गोपालगंज के उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने डाक विभाग के अधिकारियों को दो महीने के अंदर जमा राशि दस प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया है और 60 हजार रुपए आवेदिका को हुई शारीरिक, आर्थिक और मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए अलग से भुगतान करने का आदेश भी दिया है। साथ ही, आयोग के अध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी और सदस्य अशोक कुमार सिंह ने डाक विभाग को चेतावनी दी है की अगर समय सीमा के अंदर भुगतान नहीं किया गया तो अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Bihar General Gopalganj India Local News

सुल्तानपुर: दो बच्चों के विरुद्ध शान्तिभंग पर की गई कार्रवाई।

सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र में स्थित धनजई गांव के दो बच्चों के शांतिभंग में पुलिस ने पति -पत्नी का चालान कर दिया। खबर के अनुसार, दो महीने पहले गांव में मामूली विवाद को लेकर चकबहादुर और संतोष के बीच मारपीट हुई थी और तब चकबहादुर पक्ष से पुलिस ने पति -पत्नी का चालान कर दिया था। साथ ही, संतोष के घर के दो बच्चों के विरुद्ध हल्का दरोगा सूर्यपाल सिंह ने शान्तिभंग की कार्रवाई की थी। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सावंत ने जांच के बाद संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen