on 14 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
33 रैयतों द्वारा सीवान के 62 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध रूप से अपने नाम से जमाबंदी कर लिए जाने के बाद रैयतों को एडीएम जावेद अहसन अंसारी ने जमीन पर अपनी अधिकारिता सिद्ध करने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन पर्याप्त समय प्राप्त होने के बावजूद अपना अधिकार कोई भी रैयत सिद्ध नहीं कर पाए। जिसके बाद एडीएम ने अवैध रूप से 62 एकड़ सरकारी भूमि पर की गई जमाबंदी को रद्द कर दिया और संबंघित सीओ से इन भूमि को सरकारी संपदा पंजी में दर्ज करने का निर्देश जारी किया।
Bihar Crime India Local News Siwan
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के समय नींव की खुदाई करने दौरान निकली मिट्टी को डिब्बों में पैक करके रखा गया था, जिसे 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को भेंट किया जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य से मिली जानकारी के अनुसार, उसी दिन जूट के थैले में पैक की गई राम मंदिर की 15 मीटर की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तस्वीर भेंट की जाएगी।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
शुक्रवार की शाम अयोध्या में एक आभूषण व्यावसायी की कनपटी पर मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाशों ने असलहा लगाकर लाखों के जेवरात लूट लिए। खबर के अनुसार, शाम को दुकान बंद करने के बाद अनिल कुमार सोनी गाड़ी से अपने घर बसवार कला के लिए जा रहे थे और यमदग्नि आश्रम के पीछे से गुजरने वाले सड़क पहुचने के बाद बिना नंबर प्लेट वाली स्पोर्ट बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आकार उनकी गाड़ी को रोक लिया। उसके बाद गाड़ी की चाबी निकाल डिग्गी में रखे आभूषणों को निकलने लगे और मौके से फरार हो गए। तो वही, पीड़ित से इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल …
Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh
शनिवार को सुल्तानपुर के बल्दीराय प्रखंड में स्थित बघौना बाजार में विद्युत विभाग की ओर से मेगा कैंप आयोजित किया गया था, जहा दर्जनों विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे और उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अपने बिल संशोधन सहित अन्य प्रकार की कई समस्याओं से अवगत कराया। तो वही, बघौना बाजार में जांच के दौरान विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बड़े बकायेदारों सहित विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के बारे में पता लगाया और बकाया बिल पर 30 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी कट दिए। साथ ही, एक लाख 68 हजार रुपए का बिजली का बकाया बिल भी जमा करवाया गया।
General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 13 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
वर्ष 2020 में गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में स्थित मोतीपुर चिकटोली गांव की निवासी साजिदा खातून की शादी डुमरिया महुआ टोला गांव के नूर आलम अंसारी के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी बीस लाख रुपए की मांग उठा कर पति, सास व परिवार के अन्य सदस्य साजिदा खातून को प्रताड़ित करने लगे और 22 मार्च 2021 को ससुरलवालों ने गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। उसी मामले में गुरुवार को अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार पर नूर आलम अंसारी, अफसाना खातून सहित नुरैशा खातून को दोषी करार दिया है। 16 जनवरी को इस मामले में सजा की बिंदु पर सुनवाई …
Bihar Crime Gopalganj India Local News
गोपालगंज के भोरे स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में चाचा ने अपनी सगी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। खबर के अनुसार, आरोपी चाचा अपने भाई की बेटी को लेकर एक दुकान पर गया था और भतीजी कुछ खाने का सामान दिला कर उसे गांव के चंवर की तरफ ले गया। जिसके बाद चंवर में स्थित एक पुल के नीचे रिश्ते को कलंकित करते हुए आरोपी ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस को इस बात की जानकारी मिलते ही नाबालिक की माँ द्वारा स्थानीय थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया …
गुरुवार को गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के सिपाया में स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों के लिए एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया था और वाराणसी के सहायक प्राध्यापक डॉ. पवन शर्मा इस वेबिनार के मुख्य वक्ता व बीएचयू रहे और वह थ्री डी प्रींटिंग के क्षेत्र में कई रिसर्च कर चुके हैं। तो वही, इस वेबिनार में छात्रों को नई तकनीक थ्रीडी प्रिंटिंग की जानकारी दी गई। साथ ही, थ्री डी प्रिंटिंग तकनीक से होने वाले नुकसान से भी छात्रों को अवगत कराया गया।
Bihar General Gopalganj India Local News
आकाशवाणी द्वारा वर्ष 2023 के ऑडिशन में सीवान के सिसवन निवासी डॉ. दिवाकर कश्यप और डॉ. प्रभाकर कश्यप को शास्त्रीय संगीत के ख्याल गायन श्रेणी में टॉप ग्रेड में रखा गया है और इन दोनों भाइयों को कश्यप बंधुओं के नाम से भी जाना जाता है। अनेक प्रतिष्ठित व भव्य मंचों पर इन दोनों भाइयों ने शानदार गायन प्रस्तुत किए थे और दोनों विदेशों में भी हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन के लिए विख्यात माने जाते है।
Bihar General India Local News Siwan
17 साल बाद भी सीवान के महाराजगंज प्रखंड में स्थित 9 नए प्राथमिक विद्यालय को भवन नहीं मिल सका है। खबर के अनुसार, विभिन्न पंचायतों के गांवों व टोलों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत 33 नया प्राथमिक विद्यालय खोला गया था और इसका मुख्य उद्देश्य टोले मोहल्ले के अबोध बच्चों को शिक्षा और स्कूल भेजना प्रदान करना था। शुरुआती कुछ दिनों तक पेड़ के नीचे, बागीचे में यह स्कूल चले, लेकिन कुछ समय बाद उन्हे गांव के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया गया। जिससे बच्चों की उपस्थिति में कमी आई।
Bihar India Issues Local News Siwan
अयोध्या जाने वाली कई ट्रेनों को 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले निरस्त कर दिया गया है और 22 जनवरी तक वंदे भारत ट्रेन भी बंद रहेगी। दरअसल, पूरे देश से आने वाली ट्रेनों की संख्या अयोध्या में अब बढ़ने वाली है। इसलिए उत्तर रेलवे ने लखनऊ- बाराबंकी- अयोध्या कैंट- शाहगंज- जाफराबाद जंक्शन पर दोहरीकरण कार्य करने का निर्णय लिया है और इस दौरान सुल्तानपुर जंक्शन पर ही कई ट्रेनों का ठहराव होगा।
चित्रकूट से अयोध्या तक श्रीराम चरणपादुका यात्रा अयोध्या में आयोजित रामोत्सव के तहत निकाली जाएगी और यह यात्रा 15 जनवरी को भरतपूर से कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुलतानपुर होते हुए 19 जनवरी को नंदीग्राम पहुंचेगी। तो वही, श्रीरामचरणपादुका यात्रा के संबंध में प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने एक पत्र प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सुलतानपुर सहित अयोध्या के जिलाधिकारियों को भेजा है और इस पत्र में यात्रा से संबंधित तैयारी करने के लिए कहा गया है।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
अयोध्या की यात्रा के लिए देश के कई शहरों और राज्यों से स्पेशल ट्रेनें सहित विशेष विमान चलाने की तैयारी हो रही है। इंडिगो एयरलाइन्स के बाद अब स्पाइसजेट एयरलाइन ने भी 21 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे राजधानी दिल्ली से अयोध्या के बीच एक विशेष उड़ान संचालित करने का ऐलान किया है और प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन ही शाम पांच बजे अयोध्या से इस विमान की वापसी की जाएगी।
शुक्रवार सुबह नौ बजे सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में स्थित गौरा गांव में ट्रैक्टर चालित चारा मशीन में फंसकर एक चालक की दर्दनाक मौत हुई है। मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर जनपद प्रखंड के नगला जटमासी निवासी 50 वर्षीय नवल सिंह के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, पुवाल कटाई के दौरान चालक का हाथ अचानक चारा मशीन के अंदर चला, जिससे उसका हाथ कट गया। ग्रामीणों ने चारा मशीन में फसे उसके हाथ को बाहर निकाला, लेकिन तब तक रक्तस्राव अधिक होने की वजह से चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Accident India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
पाकिस्तानी महिला सीमा और सचिन का ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आने के बाद भारत के दो प्रदेशों से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। खबर के अनुसार, पबजी खेलते-खेलते यूपी के युवक से राजस्थान की एक नाबालिग लड़की को प्यार हो गया और वह राजस्थान से यूपी अपने प्रेमी के पास भाग आई। नाबालिक के गायब होने के बाद राजस्थान पुलिस को परिजनों ने इसकी सूचना दी और तब सर्विलांस टीम ने सीओ सिटी शिवम मिश्रा के नेतृत्व में किशोरी को सुल्तानपुर से बरामद कर महिला थाना के सुपुर्दगी में रखा है।
India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 12 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरुवार को अयोध्या के विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज शैलेन्द्र सिंह यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र को जमानत के बाद भी जेल से रिहा न होने वाले कैदियों से प्रार्थना पत्र प्रेषित कराने के लिए निर्देशित किया। बता दे की, प्रार्थना पत्र प्रेषित करने के बाद थाने से आर्थिक सामाजिक एवं सम्पत्तियों की लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के माध्यम से जांच कर कैदियों की रिहाई के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जा सकेगा।
Ayodhya Crime General India Local News Uttar Pradesh
बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद-अयोध्या के लिए इंडिगो एयरलाइंस की नई हवाई सेवा आरंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। खबर के अनुसार, अहमदाबाद दिल्ली के बाद अयोध्या से जुड़ने वाला दूसरा प्रमुख शहर है और इसके बाद मुम्बई तीसरा प्रमुख शहर बन जाएगा। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह ने नई फ्लाइट के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी और अयोध्या से फ्लाइट संख्या 6ई112 की पहली उड़ान के पहले यात्री को बोर्डिंग पास भी प्रदान किया जाएगा।
गुरुवार को सुल्तानपुर में हुए अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड मामले में लखनऊ जेल में बंद आरोपी इस्माइल हाजिर नहीं हुआ और इसलिए आठ आरोपियों पर आरोप तय नहीं हो सका। जिसके बाद सेशन जज जय प्रकाश पांडेय ने 25 जनवरी को इस मामले की अगली सुनवाई तय की है। तो वही, कोर्ट मोहर्रिर प्रेम प्रकाश ने बताया कि रेडियो ग्राम के जरिए लखनऊ के जेल अधिकारियों को आरोपी को तलब करने के लिए समन भेजा गया है।
Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निरंतरण के लिए सुल्तानपुर के कूरेभार प्रखंड में स्थित गुप्तारगंज कस्बे में बिजली विभाग की ओर से मेगा कैंप का आयोजन किया गया और वहा एक मुश्त जमा योजना का बड़े बकायेदारों को लाभ दिया गया। उपप्रखंड अधिकारी सुजीत चौधरी व जेई आनंद केसरी से मिली जानकारी के अनुसार, 6 लाख 50 हजार रुपए बड़े बकायेदारों से जमा कराया गया और इसमें 87 लोगों ने एप्लीकेशन दिया था। साथ ही, 77 लोगों को एक मुफ्त समाधान योजना के तहत इसका सीधा लाभ प्राप्त हुआ।
शराब बरामदगी के सात माह पुराने मामले में गोपालगंज के एडीजे चार सह उत्पाद विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार शर्मा की कोर्ट ने दिल्ली के रोहिणी इलाके के निवासी एक तस्कर को दोषी करार दिया है और 18 जनवरी को सजा की बिंदु पर सुनवाई की जाएगी। खबर के अनुसार, बलथरी चेक पोस्ट से कुचायकोट थाने के दारोगा शैलेंद्र कुमार पप्पू ने एक पिकअप से 442 लीटर शराब बरामद करने के साथ साथ सोनू कुमार, अमन कुमार, विशेष कुमार और दीपक कुमार नाम के चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। जिनमे से तीन तस्करों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी, लेकिन अमन कुमार के खिलाफ सुनवाई अब भी जारी है।
गोपालगंज से अपराधियों के तांडव का ताजा मामला सामने आया है। खबर के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे गोपालगंज के नगर थाना इलाके में स्थित ब्रह्म चौक के पास बाइक सवार कुछ अपराधियों ने शहर सिविल कोर्ट के एक मुंशी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है। तो वही, इस घटना के बाद सदर थाना के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसआईटी का गठन किया है और पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
Submit