on 18 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
बुधवार को इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र अमेठी द्वारा सुल्तानपुर के जयसिंहपुर विकास क्षेत्र में स्थित राहिलपारा गांव में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था, जहा सैकड़ो की संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। तो वही, इस शिविर में करीब दो सौ लोगों का डॉ. रमन पटेल ने अपनी टीम के साथ आखों की जांच कर परामर्श दिया और इसमें से ग्यारह मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
Health India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
बुधवार की सुबह कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया ने काशी विश्वनाथ मंदिर से अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए रोलर स्टेट्स पर अपनी यात्रा शुरू कर दी। सोनी की इस यात्रा को वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और काशी से अयोध्या की 228 किलोमीटर की यात्रा वह चार दिनों में पूरी करने वाली है। बता दे की, सोमवार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए विश्व रिकॉर्डधारी रोलर स्केटर और कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया को निमंत्रण मिला था।
Ayodhya India Local News Religion Sports Uttar Pradesh
यूपी की योगी सरकार अयोध्या में लोगों के आवागमन को आसान बनाने की कोशिश में जुटी हुई है और इसी के तहत उत्तर प्रदेश के छह जिलों से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरूआत की जा रही है। खबर के अनुसार, हेलिकॉप्टर से ही अयोध्या आने वाले राम भक्तों और पयर्टकों को अयोध्या धाम का एरियल व्यू भी दिखाया जाएगा और इस हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे। तो वही, 15 मिनट के इस हवाई सफर का एक श्रद्धालु का किराया 3,539 रुपए होगा और गोरखपुर से अयोध्या धाम के लिए हेलीकॉप्टर का किराया प्रति श्रद्धालु 11,327 रुपए तय किया गया है।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
बुधवार को मैरवा थाना क्षेत्र में स्थित धरनी छापर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा से शराब लेकर आने की सूचना मिलने के बाद टीम ने धरनी छपार चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया था और इसी दौरान उन्होंने शराब से भरी इस ट्रैक्टर को जब्त किया। तो वही, गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान गौरव सिंह के रूप में हुई है और ट्रैक्टर से 111 कार्टन में 984 लीटर शराब बरामद की गई है। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई …
Bihar Crime India Local News Siwan
रामलला के दर्शन की आस लिए उत्तराखंड के रूद्रपुर जिले में स्थित दलकी रामपुरा बुजुर्ग गांव का निवासी 18 साल का अर्जुन 700 किमी से अधिक की दूरी साइकिल से तय करके मंगलवार को अयोध्या पहुंचा। साइकिल के आगे तिरंगा और पीछे भगवा ध्वज धारण किए महज आठ दिन में ही उन्होंने 700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ली। तो वही, रास्ते में मिले एक कटरा गांव में उन्हे कुछ अराजकतत्वों की जलालत का सामना भी करना पड़ा।
Ayodhya General India Local News Religion Uttar Pradesh
इन दिनों शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में सीवान जिला आ चुका है और सिवान के न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। तो वही, इसी कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम मुकुल कुमार गुप्ता की ओर से 20 जनवरी तक कक्षा नर्सरी से 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। हालाकी पूर्व की ही तरह सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 3 बजे तक कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा।
Bihar General India Local News Siwan
सोमवार की रात गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में स्थित जिगना जगरनाथ गांव में जमीन विवाद के चलते चाकू से गोदकर एक अधेड़ किसान की हत्या कर दी गई और मृतक की पहचान 55 वर्षीय राधेश्याम सिंह के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, सोमवार की रात साढ़े आठ बजे बजरंग बाजार से घर आने के बाद मृतक अपने कमरे में चले गए थे, जहा पूर्व से घात लगाए दो आरोपी युवकों ने उनके कमरे में घुस कर चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। तो वही, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट हुई है।
Bihar Crime Gopalganj India Local News
पिछले एक पखवारे से गोपालगंज में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से पांच सौ से अधिक पशु बीमारियों की चपेट में आ चुके है और धूप नहीं निकलने से पशुओं में कैल्शियम की कमी होने के साथ साथ नजला,जुकाम, हंफनी, निमोनिया सहित डायरिया के भी संक्रमण देखे जा रहे है। इन बढ़ती समस्या को देखते हुए पशुपालन विभाग 24 घंटे तक मवेशी अस्पतालों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
Ghaziabad Health India Local News Uttar Pradesh
सोमवार की शाम गोपालगंज के बरौली स्थानीय थाने के जलपुरवा गांव के पास एक महिला की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हुई है और मृतका की पहचान मांझा थाने के शेख परसा गांव के निवासी आमना बीबी के रूप मे हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका जब अपनी पति इब्राहिम अंसारी के साथ बाइक से घर आरही थी, तब गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनके सामने से साइड ली और तब उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद मृतका ट्रॉली की चपेट में आ गई थी।
Accident Bihar Gopalganj India Local News
on 16 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
सोमवार की सुबह करीब पांच बजे गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में स्थित सडार गांव में बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग में 20 झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पछिया हवा के कारण आग की लपटें तेज हो गईं और आग ने एक के बाद एक घर को अपने चपेट में ले लिया। आग लगने से करीब 20 परिवार प्रभावित हुए और उनके लाखों का सामान जल कर राख हो गया। साथ ही खूंट से बंधी 10 बकरियां भी जिंदा जल कर मारी गई।
गोपालगंज के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निलेश भारद्वाज की अदालत ने जुलूस में एयर गन का प्रदर्शन करने के मामले में एकमात्र आरोपी के दोष स्वीकारोक्ति के आधार पर 7200 रुपए का जुर्माना लगाया है और अगर जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई तो दोषी को तीन माह जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी। बता दे की, 11 सितंबर 2019 को एक जुलूस में गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के दरगाह रोड निवासी ग्यासुद्दीन ने एयरगन का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद धारा 290 और 504 के तहत आरोपी पर केस दर्ज किया गया।
सीवान के स्थानीय रूट पर संचालित कई ट्रेन अपने नीयत समय से घंटों की देरी से चलने के कारण यात्री बेहद परेशान है। खबर के अनुसार, शाम के चार बजे तक दरभंगा से चलकर नई दिल्ली को चलने वाली गाड़ी संख्या 12565 बिहार संपर्क क्रांति रवाना नहीं हुई। जबकि इस ट्रेन को दरभंगा से सुबह 08.25 बजे से चलकर दोपहर के 01.45 बजे सीवान पहुंचकर अगले स्टेशन के लिए रवाना होना था। अब इन ट्रेनों की रूट बदले जाने से कई यात्री बेहद परेशान है और वह दूसरी ट्रेनों के सहारे अपनी यात्री प्रारंभ करने को मजबूर है।
Bihar India Issues Local News Siwan
सोमवार की शाम को सीवान के दरौंदा में स्थित अंचल कार्यालय में कार्यरत परिचारी कृष्णा कुमार गिरि का निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, लगभग पिछले कुछ दिनों से परिचारी कृष्णा कुमार गिरि बेहद बीमार थे और उनका इलाज करवाया जा रहा था। अंचल एवं प्रखंड के पदाधिकारी सहित कर्मियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। तो वही, उनके पैतृक गांव दरौंदा प्रखंड में स्थित रसूलपुर पंचायत के सतजोरा मठिया गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सोमवार की दोपहर को सीवान शहर में स्थित पुलिस लाइन में करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत वाली 9234 लीटर देसी शराब, 4368 लीटर विदेशी शराब और विभिन्न थानों द्वारा लाई गई 9881 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन से मिली जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती इलाके एवं मुख्यालय में बीते दिनों शराब तस्करी एवं बिक्री की सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी की थी और इस दौरान बरामद की गई शराब सहित पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान जप्त की गई शराब को नष्ट किया गया।
अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे अयोध्या में नगर निगम ने इन्फ्रारेड आउटडोर हीटर लगाए है। जिसके बाद नगर निगम का यह कदम बेहद सराहनीय बताया जा रहा है। बता दे की, यूपी में तेजी से गिरते तापमान के कारण रामलला के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ को ठंड का सामना कर पद रहा था और दर्शन के लिए श्रद्धालु ठंड में लंबी लाइनों में लगे हुए थे। ऐसे में इन हीटरों के कारण उन्हे खुद को गर्म रखने में मदद मिल रही है।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
जो लोग अयोध्या के राम मंदिर का दीदार नहीं कर पा रहे है, उनके लिए एक खुशखबरी है। खबर के अनुसार, अयोध्या के बाद अब लखनऊ में भी राम मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर का मॉडल हुबहू लोहे के स्क्रैप से बनकर तैयार हो चुका है और इस मंदिर को ताज होटल के पीछे एलडीए के यूपी दर्शन पार्क में बनाया गया है। सीएम द्वारा लोकार्पण करने के बाद इस राम मंदिर को पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा।
पूज्यपाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोद्धा में अमृत महोत्सव में आयोजित किया गया है और इस कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग ने रामभद्राचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। तो वही, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। साथ ही, इस कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित कथक नृत्यांगना नलिनी कमलिनी, कथक नृत्यांगना शोभना नारायण, मैन ऑफ इंडिया रजनीकांत समेत कई लोग मौजूद रहे।
Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh
मुंबई के रणजी ट्रॉफी टीम में सुल्तानपुर के निवासी हिमांशु सिंह का चयन हुआ है, जो 19 जनवरी से 22 जनवरी तक केरल के विरुद्ध त्रिवेंद्रम में खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए खेलेगा। बता दे की, इस समय मुंबई की अंडर 23 टीम में हिमांशु खेल रहे हैं और पिछले सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में विदर्भ के विरुद्ध एक पारी में शानदार 7 विकेट लेने के बाद वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।
India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh
22 फरवरी से प्रारम्भ होकर 9 मार्च 2024 को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से आयोजित हाईस्कूल इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त होगीं और किसी भी समय राजकीय मुद्रणालय की ओर से परिषदीय परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए हाईस्कूल एवं इण्टर की उत्तरपुस्तिकायें कला पत्रादि परीक्षा केन्द्रों को उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त हो सकते हैं। तो वही, परीक्षा केन्द्रों को कला पत्रादि एवं सादी उत्तरपुस्तिकायें परीक्षा केन्द्रों को वितरित करने के लिए विगत वर्षों की तरह राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर को केंद्र बनाया गया है।
General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 14 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
शनिवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के गोपालगंज के अध्यक्ष रविरंजन प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएसन संगठन के प्रदेश महामंत्री वरुण सिंह की उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और बिहार की खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह से वार्ता हुई थी। इस वार्ता के दौरान डीलर्स एसोसिएसन को फरवरी महीने से 200 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन देने का आश्वासन दिया गया है। तो वही, सरकार से आश्वासन मिलने के बाद फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएसन ने 12 दिनों जारी हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है।
Bihar General Gopalganj India Local News
Submit