on 23 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कई किलोमीटर दूर तक राम भक्तों ने राम रथ शोभायात्रा निकली, जहा महोत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। साथ ही गांवो में मौजूद पुराने मंदिरों में अखंड रामायण सुंदरकांड, कीर्तन जैसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया था और राम भक्तों ने जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में भंडारे का भी आयोजन किया था।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
संस्कृति विभाग की ओर से आयोद्धा के धर्मपथ पर जगह-जगह मंच सजाए गए थे, ताकि लोकरंग के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जा सके और इन्ही कार्यक्रमों के दौरान धर्मपथ पर लोगों की भीड़ के कारण व्यवधान उत्पन्न होता दिखा। तो वही, पुलिसकर्मियों के कदम से कदम मिलाकर अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की महिलाएं भक्तों को कतारबद्व करने के लिए मुस्तैदी से डटीं रहीं। साथ ही, रास्ते को मेनटेन करने के लिए उन्हे बेहद मशक्कत करनी पड़ी।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
अयोध्या में हुए श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुल्तानपुर के अखंडनगर क्षेत्र में स्थित सभी प्रमुख मंदिरों को सजाया गया। साथ ही, श्री विश्वनाथ इंस्टीट्यूशन के प्रबंध निदेशक डॉ वेद प्रकाश सिंह सहित अतुल सिंह के नेतृत्व में बेलवाई के शिव धाम मंदिर परिसर स्थित पोखरे को भी सजाया गया और एक लाख 1000 दीपक मंदिर में पज्वलित किए गए। तो वही, भजन संध्या एवं जौनपुर से आए कलाकारों द्वारा बेलवाई धाम परिसर में भजन कीर्तन पर झांकी प्रस्तुत की गई।
India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh
भूमि विवाद के चलते सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में स्थित अहदा गांव में दो पक्षों के बीच भीषण मारपीट हुई और इस मामले में भूमि पर जबरदस्ती कब्जा और मारपीट करने के आरोप में सरोजा पत्नी ओम प्रकाश यादव ने तहरीर थानाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक को पड़ोस के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दे दी है। साथ ही, इस मारपीट के दौरान जगदीश यादव की पुत्री को गंभीर छोटे भी आई है।
Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 22 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
एक बार फिर गोपालगंज के 42 कुख्यात फरार अपराधियों को गिरफ्तार करवाने के लिए पुलिस ने इनाम की घोषणा की है और इस बार इनाम की राशि 15 से 25 हजार रुपए तक रखी गई है। साथ ही, एसपी स्वर्ण प्रभात ने कटेया थाने के मगहिया गांव के निवासी तिलक खटिक, रामानंद मांझी, खजुरहां गांव के निवासी गिरिश राम, बेलवा गांव के निवासी आशुतोष दुबे जैसे आरोपियों के बारे में सूचना देने के लिए 9431822991 मोबाइल नंबर को जारी किया है।
Bihar Crime Gopalganj India Local News
शहरस्तरीय फुटपाथ विक्रेता संघ के बैनर तले शनिवार को वेंडर दिवस के अवसर पर गोपालगंज में फुटपाथी दुकानदारों ने फुटपाथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष ताहिर हुसैन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और इस प्रदर्शन के दौरान वेंडिंग जोन बनवाने, फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे कराने, फुटपाथ विक्रेता के बच्चों को मुफ्त शिक्षा व निशुल्क आवास देने, उनके परिवार को निशुल्क चिकित्सा की सुविधा देने, नि:शुल्क राशन देने आदि की मांग उठाई गई।
Bihar Gopalganj India Issues Local News
शनिवार को गोपालगंज में आने वाले 9 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बीमा कंपनियों सहित दावा कर्ताओं के वकीलों की बैठक आयोजित की गई। तो वही, जिला एवं सत्र न्यायाधीश - सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश मालवीय के निर्देश पर और प्राधिकार के सचिव प्रमोद कुमार महथा की देखरेख में आयोजित इस बैठक के दौरान एमएसीटी वादों के निष्पादन संबंधी कार्य के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रतिभागियों के बीच विभिन्न वादों पर कई चर्चाए भी की गई।
Bihar General Gopalganj India Local News
रविवार को सीवान के मैरवा मुख्यमार्ग पर स्थित विजयपुर मोड़ के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने शराब से लदी सेंट्रो कार को बरामद किया है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी टीम को यूपी से शराब लेकर एक वाहन के आने की गुप्त सूचना मिलने के बाद उन्होंने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और इस अभियान के दौरान 24 कार्टून में 207 लीटर ऑफिसर चॉइस विदेशी शराब एक सेंट्रो कार से बरामद की गई। जिसकी कीमत दो लाख रुपए आंकी गई है। तो वही, गिरफ्तार शराब कारोबारियों की पहचान देवरिया जिले के भाटपार थाना क्षेत्र के बहियारी गांव निवासी गणेश और सीतारामपुर के निवासी पंकज जयसवाल के रूप …
Bihar Crime India Local News Siwan
गुरुवार की देर रात सिवान के आंदर थाना क्षेत्र में स्थित भवराजपुर गांव में प्रेम-प्रसंग के मामले में सजलपुर गांव के निवासी मनीष कुमार बैठा नाम के एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी और इस घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ लिया है। तो वही, मृतक के पिता बिरेंद्र बैठा से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आरोपी की बेटी से प्रेम करता था, जहा उसे धोखे से बुलाकर बंधक बना कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा आयोद्धा सुरक्षा घेरे में आ चुका है और समारोह के दौरान खुफिया दस्तों, एनएसजी के स्नाइपर ब्लैक कैट कमांडो आसमान से लेकर जमीन के हर कोने पर मुस्तैद रहेंगे। साथ ही, दो एंटी ड्रोन सिस्टम को भी तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी गड़बड़ी की आशंका होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बता दे की, 13000 से ज्यादा पुलिस कर्मी, 26 कंपनी पीएसी और सात कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती इस समारोह में की गई है।
सोमवार को आयोद्धा में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित होने वाला है। इस बीच, श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि से मिली जानकारी के अनुसार, अस्थायी मंदिर में राम लला की नई मूर्ति के सामने पुरानी मूर्ति को रखा जाएगा और अब तक 1,100 करोड़ रुपर से अधिक राम मंदिर के निर्माण में खर्च हो चुके हैं। तो वही, पूरा निर्माण होने के लिए 300 करोड़ रुपए की आवश्यकता हो सकती है।
राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर साइबर ठग बढ़ते ही जा रहे है, जहा वीवीआईपी पास, प्रसाद की होम डिलीवरी सहित अन्य धार्मिक चीजों की बात कहकर मोबाइल पर लिंक भेजा जा रहा है और इन लिंक्स पर क्लिक करने के बाद मोबाइल का डाटा चोरी हो जाता है। इसी मामले में प्रसाद, रामनाम प्रिंटेड टी-शर्ट व अन्य वस्तुओं के नाम पर ठगी करने वाले एक साईबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आरोपी ने ऑनलाइन आर्डर के माध्यम से करीब 10.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।
Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh
रविवार को सुल्तानपुर के कादीपुर कस्बे के नाले से एक युवक का शव बरामद किया गया है और युवक की पहचान जवाहरनगर निवासी 22 वर्षीय संतोष निषाद के रूप में हुई है। तो वही, कस्बे वालों से इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने नमूना भी एकत्र कर लिया है। बता दे की, युवक की गोली लगने से मौत हुई है और मृतक के पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
शनिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय जन अभियान के तहत सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील के इसौली, सैनी, चक्कारी भीट, बिही निदूरा, महुली, सिंहनी, महुली आदि गांव की महिलाओं द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही, इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सत्य नारायण सिंह, ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ रमेश कुमार यादव, अमर नाथ, प्रधान प्रतिनिधि निर्मल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 21 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
बिहार के अररिया में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने के बाद गोपालगंज से भी प्राण प्रतिष्ठा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार, सोशल मीडिया पर नगर थाना क्षेत्र का निवासी मोहम्मद हामिद रजा नामक युवक ने राम मंदिर के कार्यक्रम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 58/2024 दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
शुक्रवार को गोपालगंज के थावे प्रखंड प्रमुख रमावती देवी सहित उप प्रमुख आबिदा ख़ातून के खिलाफ अविशवास प्रस्ताव पर बहस और मत विभाजन के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई, जहा पंचायत समिति सदस्य किरण देवी ने इस बैठक की अध्यक्षता की और 15 सदस्यों में से महज पांच पंचायत समिति सदस्यों ने इसमे भाग लिया। जिस वजह से प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ लाया गया यह अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया।
शुक्रवार को गोपालगंज के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो चुका है और इस फरार कैदी की पहचान नगर थाने के एकडेरवा गांव निवासी संजय सिंह के रूप मे हुई है। बता दे की, आरोपी संजय सिंह को होमगार्ड जवान की हत्या के आरोप में नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे चनावे मंडल कारा से जेल से कोर्ट लाया जा रहा था।
गुरुवार को सिवान के भगवानपुर के स्थानीय बाजार के विभिन्न स्थलों पर बाल मजदूरी करने वाले बच्चों को मुक्त कराने के लिए श्रम अधीक्षक के आदेश पर गठित टीम ने भगवानपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। तो वही, इस छापेमारी के दौरान अंकित मिष्ठान से एक बाल श्रमिक को टीम ने मुक्त कराया और श्रम परिवर्तन पदाधिकारियों ने बाल श्रमिकों को मुक्त कराके सीडब्लूसी को हैंड ओवर कर दिया।
Bihar Crime India Issues Local News Siwan
शुक्रवार को शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सीवान के सिसवन प्रखंड के भीखपुर व आसड़ में स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया था, जहा बच्चों व उनके अभिभावक को शिक्षा से संबंधित लोक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। तो वही, अधिकारियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की सलाह दी और बिहार सरकार के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
रामलला के लिए सभी रामभक्त अपनी श्रद्धा से उपहार भेंट कर रहे है और सोमवार को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भोग प्रसाद के 1111 मन यानी 44,440 किलो लड्डू पूज्य संत देवरहा हंस बाबा के विंध्याचल आश्रम की ओर से तैयार किया जा रहा है। यह सभी लड्डू को चांदी के सात थाल में सजाकर रामलला को भोग लगाया जाएगा और सात जनवरी से ही लड्डू बनाने का कार्य शुरू हो चुका है।
Submit