वकीलों के हड़ताल के कारण हर्ष फायरिंग के मामले में सुनवाई टली।

गुरुवार को सुल्तानपुर के कोर्ट में हर्ष फायरिंग के आरोपों से घिरे इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू सहित उनकी बहन अर्चना सिंह के मामले में साक्षी दरोगा सुशील कुमार गवाही के लिए हाजिर रहे, लेकिन विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र से मिली जानकारी के अनुसार, वकीलों के हड़ताल के कारण तीन फरवरी तक इस सुनवाई को टाल दिया गया है। बता दे की, 14 जून 2021 को धनपतगंज थाने के दरोगा सुशील कुमार ने हर्ष फायरिंग के मामले में अर्चना सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू का नाम विवेचना में सामने आया था।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज में युवा मतदाताओं की संख्या लाखों में, युवा मतदाता तय करेंगे संसदीय क्षेत्र का भविष्य।

गोपालगंज के युवा मतदाता लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में जिले के संसदीय क्षेत्र का भविष्य तय करेंगे। सोमवार को जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जारी की गई अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, गोपालगंज में 10 लाख के करीब युवा मतदाताओं की संख्या पहुंच चुकी है और 49.43 प्रतिशत मतदाता 18 से लेकर 39 वर्ष तक के युवा है। तो वही, युवा मतदाता ही चुनाव के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जिले के 49.43 प्रतिशत युवायों के मतदान के जरिए है आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार का भविष्य तय किया जाएगा।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

जेनरेटर से दबकर डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत।

सोमवार की शाम सिवान के हसनपुरा प्रखंड में स्थित एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा में एक डेढ़ साल की बच्ची की जेनरेटर से दबकर दर्दनाक मौत हुई है और इसी मामले मे सुनिल पाठक, राहुल पाठक सहित बच्चा प्रसाद को नामजद किया गया है। मृतका की पहचान वार्ड पार्षद सद्दाम अली की इकलौती बेटी आयत खातून के रूप में हुई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है की हादसे के समय तीनों आरोपी ठेला से जेनरेटर उतार रहे थे और बच्ची जब खेलते-खेलते वहां से गुजर रही थी, तब आपसी दुश्मनी को लेकर आरोपियों ने बच्ची पर जनरेटर का धक्का दे दिया था।

Accident Bihar India Local News Siwan

गंदगी व पानी की समस्या के कारण सामुदायिक शौचालय के संचालन में आई बाधा।

घटिया निर्माण, केयरटेकर की समस्या, पानी की समस्या के कारण सुल्तानपुर के  सभी ग्राम पंचायतों में बने 50 फीसदी शौचालय का प्रयोग नहीं हो रहा है और इसी वजह से पंचायत भवन व ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के समय बेहद समस्या होती है। बता दे की, करोड़ो रुपए खर्च करके सुल्तानपुर के जनपद की 966 ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है और सफाई सामाग्री सहित अन्य कार्यो के नाम पर भी हर माह तीन हजार रुपए प्रत्येक गांवों पर खर्च करने बावजूद केयरटेकर व प्रधान के बीच आपसी तालमेल नहीं होने से सामुदायिक शौचालय के संचालन में बाधा आ रही है।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

डिफरेंटली-एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले दिव्यांगजन ओपन ट्रायल आयोजित।

डिफरेंटली-एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले रविवार को सिवान में स्थित डीएवी कॉलेज के प्रांगण में संचालित पप्पू क्रिकेट अकादमी में दिव्यांगजन का ओपन ट्रायल आयोजित किया गया, जहा 20 दिव्यांग खिलाड़ी बिहार के अलग अलग जिलों से शामिल हुए। तो वही, कोच जफर इमाम ने खिलाडियों का ट्रायल लेकर उनमे से 5 खिलाड़ियों का चयन किया और चयनित होने वाले खिलाड़ियों में सिवान के धर्मेंद्र शाह, गोपलगंज के आदित्य कुमार, नवादा के शक्ति कुमार पांडे, रोहतास के संजीव कुमार सहित पटना के मनीष कुमार शामिल हैं।

Bihar India Local News Siwan Sports

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए 185 फ्लाइट महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरी।

सोमवार शाम तक अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए 185 फ्लाइट महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरी, जिसमे से 120 चार्टर्ड प्लेन थे और इनमें देश के बड़े उद्योगपति, कलाकार, साधू संत, राजनेता, खिलाड़ी आए थे। मुख्य रूप से मुकेश व नीता अम्बानी, अनिल अम्बानी, सुभाष चन्द्रा, चिरंजीवी, रामचरण, अभिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ, जैकी श्राप, रणवीर कपूर, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर, माधुरी दीक्षित के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सांस्कृतिक परम्परायों से उनका स्वागत किया गया।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen