on 30 Jan 2024 , Concise by Abhishekrai, 1 1
कार्टेवा एग्रोसाइसं द्वारा आयोजित फसल कटाई कार्यक्रम के बाद किसानो द्वारा धान को पैक्स तक पहुंचाने का कार्यक्रम किया गया। जिसमें ट्रेट्ररी प्रमुख वीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम द्वारा किसानो को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से बचने के लिए सरकार द्वारा तय मानक पर फसल बीमा योजना और उचित मुल्य पर धान को बेचने के बारे मे बताया गया। इसी कार्यक्रम के तहत वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्टेवा एग्रोसाइंस ने किसानों के बीच अपनी सहभागीता बढ़ाया है। उपस्थित गणमान्य लोगों में बबलू पांडेय मजीरवाँ खुर्द पैक्स अध्यक्ष, कररीया पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह के साथ अन्य किसान भी …
Agriculture Bihar Gopalganj India Local News
on 30 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरुवार को गोपालगंज में हुई उत्पाद विभाग की नोडल रेड में 41 शराब तस्करों व पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 35 लीटर से अधिक देसी व विदेशी शराब भी बरामद की गई थी। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी बिहार बॉर्डर इलाके, गंडक दियारे सहित कई संभावित शराब के ठिकानों पर नोडल रेड के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरा, एलेनाइजर मशीन, श्वान दस्ता की मदद से छापेमारी की थी और ईसके बाद गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Bihar Crime Gopalganj India Local News
रविवार को भाकपा माले के कार्यकर्तायों ने सिवान के गावों में जन संकल्प अभियान के तहत कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष पर पदयात्रा निकली, जिसमे भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और उनपर कई आरोप लगाए। उनके अनुसार, नीतीश कुमार की बदली राजनीति से बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट को जीतने के महागठबंधन के संकल्प को बड़ा धक्का पहुंचा है और बिहार की जनता के साथ नीतीश कुमार ने विश्वासघात करते हुए भाजपा के आगे घुटने टेक दिए हैं।
Bihar India Local News Politics Siwan
एक फरवरी से 30 मार्च तक गोरखपुर से दिल्ली और मुम्बई की तीन उड़ानें स्पाइस जेट ने स्थगित कर दी हैं और 31 जनवरी की शाम को अपने कर्मचारियों को भी गोरखपुर से हटाकर अयोध्या शिफ्ट करने वाला है। दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या यात्रियों की आने की संखा बढ़ती जा रही है और इसी अवसर को देखते हुए कंपनी अयोध्या से अपनी विमान सेवाएं शुरू करने जा रही है।
Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh
सोमवार को अयोध्या महाराजगंज थाना पुलिस ने एक जानलेवा हमले के मामले में गैंगस्टर विकास सिंह को क्लीन चिट दे दी है। हांलाकी, इस समय यह आरोपी पंजाब के माफिया लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों को संरक्षण देने के आरोप में जेल में बंद है। बता दे की, 18 फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान गोसाईगंज के वर्तमान सपा विधायक अभय सिंह ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और विवेचना में प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र भी प्रस्तुत किया गया था।
Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh
29 सितंबर 2022 से दस साल के लिए सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सरैया गांव निवासी अलीजान को गाव में ही मछली पालन के एक हेक्टेयर तालाब का पट्टा मिला है, लेकिन कुछ लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल की बुआई कर रहे है। इस वजह से वह एक हेक्टेयर के तालाब में सिर्फ चार बीघे जमीन पर ही मछलीपालन कर पा रहे है। उनके शिकायत के बाद लेखपाल की ओर से निशानदेही कर खूंटा गड़वाने बाद भी कब्जा करने वालों ने उसे उखाड़ दिया। इसलिए थक हारकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री से प्रकरण की शिकायत की है और मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी एनकेएस चौहान ने भी इस मामले में विधिक कार्रवाई के लिए …
Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 29 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
रविवार को पटना हाईकोर्ट में गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखंड प्रमुख वाजिद अली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद बीडीसी सदस्य रंजीत कुमार की ओर से याचिका दायर की गई है। एस याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है की प्रमुख वाजिद अली के द्वारा बीडीसी सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की बैठक में जाने से रोक दिया गया था। तो वही, पटना हाइकोर्ट में प्रमुख खेमे की ओर से भी इसी मामले को लेकर याचिका दायर करने की बात सामने आई है।
शुक्रवार की शाम को सिवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र की पुलिस ने मिरहाता गांव से अपहृत नाबालिक को बरामद कर लिया है और शनिवार को पुलिस विकास कुमार धारा 164 के तहत बरामद की गई नाबालिग लड़की को बयान दर्ज कराने के लिए सीवान कोर्ट ले गए हैं, जहा अब इस मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दे की, इसे लेकर करीब एक सप्ताह पहले अपहृत लड़की की मां सुनीता देवी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से यह पता चला है की शादी की नीयत से गांव के ही पांच लोगों ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया था।
Bihar General India Local News Siwan
अयोध्या के सीतापुर प्रखड़ के संदना थाना क्षेत्र में स्थित रामपुर खेउटा गांव में शनिवार की देर रात 11 बजे के आसपास एक टाइगर की दहाड़ सुनाई देने से गाव के लोग दहशत में है और कई ग्रामीणों ने मोबाइल कैमरे में भी शेर की तस्वीर कैद की थी। तो वही, ग्रामीणों से इस घटना की सूचना मिलते ही विभाग के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुचे और वन विभाग की टीम शेर को पकड़ने के लिए काम्बिंग कर रहे हैं।
on 28 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरुवार को गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड में स्थित सुपौली गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के बाद उसमे निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। जिसके बाद इस घटना की सूचना मिलते ही सीओ अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण कार्य को रोक दिया। साथ ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया गया है। बता दे की, आरोपियों की पहचान गांव के ही निवासी अजगर अंसारी व मंसूर अंसारी के रूप में हुई है।
गुरुवार को सिवान के रघुनाथपुर प्रखड़ सचिव सतेंद्र राम के नेतृत्व में भाकपा माले ने संविधान और लोकतंत्र बचाओं पदयात्रा निकाली थी और इस पदयात्रा के दौरान केंद्र की सरकार पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव सतेंद्र राम ने भारत में संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। साथ ही, केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध भी किया। बता दे की, कर्पूरी ठाकुर की जयंती से लेकर 30 जनवरी महात्मा गांधी के शहादत दिवस तक यह पदयात्रा चलने वाली है।
वित्तिय वर्ष 2016-17, 19-20, 21-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिवान के पचरुखी प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में एक और दो किस्त का भुगतान पाने वाले दर्जनों लाभुकों ने अपना सरकारी मकान का निर्माण पूरा नहीं किया है। इसलिए अब बीडीओ वैभव शुक्ल ने विभाग द्वारा नौ लाभुकों को चिन्हित कर सर्टिफिकेट केस के लिए सदर एसडीओ के पास अनुशंसा भेजी है और कुछ अन्य लाभुकों को भी चिन्हित कर उन्हे लाल नोटिस भेज दिया गया है।
Bihar India Issues Local News Siwan
ढाई वर्ष पूर्व हुई पत्नी की हत्या के आरोप में उसके पति को गोपालगंज के एडीजे 13 दीपक सिंह वर्मा की कोर्ट ने 10 वर्ष का सश्रम कारावास के साथ 25 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है और अर्थदंड की राशि का भुगदान न करने पर आरोपी को छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी। बता दे की, आरोपी की पहचान गोपालगंज में स्थित भवानी छापर गांव के निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। जिसकी शादी नवंबर 2020 में यूपी के देवरिया जिले में स्थित छपिया गांव के निवासी सोनी कुमारी के साथ हुई थी। जिसके बाद 29 जुलाई 2021 को पति सहित ससुराल वालों ने मृतका के साथ दुर्व्यवहार किया और …
बुधवार की शाम को पुलिस ने गोपालगंज के सिधवलिया स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित रामपुर गांव में एक महिला का शव फासी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया और इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे की, मृतका की पहचान 25 वर्षीय पूजा शर्मा के रूप में हुई है, जो राजीव कुमार शर्मा की पत्नी है और मृतका का शव मिलने के बाद परिवार वाले फरार हो चुके है।
एक बार फिर अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगने वाला है, जहा राम मंदिर में हेमा मालिनी, अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, मालिनी अवस्थी, सोनल मानसिंह समेत लगभग 100 कलाकार 'श्री राम राग सेवा' पेश करेंगे और शुक्रवार से 10 मार्च तक भगवान राम को समर्पित यह 45 दिवसीय भक्ति संगीत समारोह चलने वाला है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक सदस्य से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी से प्राचीन परंपरा के अनुरूप श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 'राग सेवा' का आयोजन किया जा रहा है।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
रामभक्तों की राह अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अब आसान हो चुका है। खबर के अनुसार, रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्वालुओं के वाहनों का आवागमन राममंदिर के नजदीक तक बहाल कर दिया गया है और श्रद्वालुओं की भीड़ नियंत्रित होने पर यातायात पुलिस ने भी उदया चौराह एवं साकेत पेट्रोल पंप से आवागमन सुनिश्चित करवा दिया है। साथ ही, ई- बसों और ई-रिक्शा का संचालन भी शुरू हो गया है।
भगवान राम के प्रति प्राचीन काल से कई शासकों ने अपनी अटूट श्रद्धा दिखाई है, जिनमे कई मुस्लिम शासक भी शामिल हैं। मुस्लिम शासकों सहित कई हिन्दू और अन्य राजायों ने अपनी विनिमय की मुद्राओं पर भगवान राम का चित्र अंकित कर अपनी अनन्य भक्ति को प्रदर्शित किया था। वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. अमित राय जैन से मिली जानकारी के अनुसार, 16वीं सदी में मुगल शासक मौहम्मद अकबर ने ऐसी मुद्रा का चलन लाया जिसमे भगवान राम वनगमन में माता सीता के साथ मौजूद थे।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले साथ ही हिन्दुओं को धमकी देने वाले तीन युवकों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया है और वहा अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दे की, आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर के कुड़वार गाव के निवासी मोहम्मद अशरफ, मो. हलीम सहित मो. मोहिद के रूप में हुई है।
शनिवार को सुल्तानपुर के गुरेगांव सुदामा में स्थित पुरवा गांव के हनुमान मंदिर में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने ब्लाक प्रमुख मोतिगरपुर चन्द्र प्रताप सिंह के साथ पूजा-अर्चना और मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल में भाग लिया। तो वही, इस चौपाल में जनहित से जुड़ी समस्याओं के बारे में ग्रामीणों ने विधायक को जानकारी दी। जिसके बाद विधायक ने सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं को जल्द दूर करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 26 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
भीषण शीतलहर से इस समय बिहार के सभी जिले अस्तव्यस्त है और इसी ठंड की वजह से बुधवार को गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, बक्सर, लखीसराय और छपरा के पाँच लोगों की मौत हुई है। तो वही, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल हाड़ कंपाने वाली ठंड से बिहार के सभी जिलों को राहत नहीं मिलने वाली है। हांलाकी, आशंका जताई जा रही है की शीतलहर का जोर फरवरी महीने के पहले सप्ताह से कम हो सकती है।
Accident Bihar Gopalganj India Local News
Submit