on 2 Feb 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरूवार को आयोद्धा के मण्डलीय कार्यालय में 141वां डाक जीवन बीमा दिवस मनाया गया और इस दौरान कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रवर अधीक्षक ने केक काटकर जश्न मनाया। बता दे की, एक फरवरी 1884 में डाक जीवन बीमा योजना को प्रारम्भ किया गया था, ताकि देश के सरकारी सेवक को बीमा का लाभ मिले। हांलाकी, पॉलिसी की लोकप्रियता धीरे- धीरे बढ़ने के बाद भारत सरकार ने इसका विस्तार किया और तब डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, स्नातक डिग्रीधारक, देश के ग्रामीण किसान, आम नागरिक भी इस ग्रामीण डाक जीवन बीमा से जुडने लगे।
Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh
कुछ महीने ही अयोध्या को गंदगी मुक्त और सुदंर दिखाने के लिए नगर निगम ने नालियों और नालों के ऊपर सीमेंट की पटिया रखवाने का काम शुरू किया है, लेकिन ठेकेदारों ने विभाग का अंकुश न होने के कारण जल्दबाजी में मानक के विपरीत घटिया सामग्री का निर्माण कराकर अपने हित को सिद्ध कर लिया। जिस वजह से एक माह के भीतर ही नाली के ऊपर रखी पटिया टूट रही है और पानी का बहाव रुक गया है। साथ ही, गंदगी भी जमा हो गई है।
Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh
आयोद्धा यात्रा से पहले अब श्रद्धालु पौराणिक महत्व के स्थलों पर घूमने के लिए दिव्य अयोध्या ऐप के माध्यम से गाइड बुक करवा सकते है। साथ ही, यात्रा के उपरांत गाइड के सम्बंध में श्रद्धालु अपना फीडबैक भी इस एप में दे सकते है। बता दे की, ऐप की प्रक्रिया का उद्घाटन विकास प्राधिकरण व अवध विश्वविद्यालय के माध्यम से मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार सहित जिलाधिकारी नितीश कुमार ने किया।
Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh
गुरुवार को एक पीड़ित महिला ने करौंदीकला के थानाध्यक्ष अकरम खान समेत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बटेश्वर कुमार की कोर्ट में शरण ली है। जिसके बाद कोर्ट ने महिला की याचिका पर थानाध्यक्ष से मामले में रिपोर्ट तलब कर 15 फरवरी को सुनवाई नियत की है। बता दे की, बीते एक नवंबर को 13 आरोपियों ने पीड़ित महिला सन्तोषा देबी के पिता हौंसिला प्रसाद का अपहरण कर उसके तीन दिन बाद उनकी संपत्ति की लिखा पढ़ी करा ली और इसके बाद से हौंसिला प्रसाद का पता नही चला। पीडिता ने कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष मो. अकरम खान से कई बार शिकायत की, लेकिन थानाध्यक्ष ने कोई कारवाई …
General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
गुरुवार को सुल्तानपुर के सेशन जज जेपी पांडेय ने चांद बाबू हत्याकांड के आरोपी मो.अफसर की जमानत खारिज कर दी है। वादी के निजी वकील अरविंद सिंह राजा से मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश में 27 जून 2019 की शाम को दीवानी कोर्ट के निकट जलकल परिसर में सरेशाम गोली मारकर चाँद बाबू की हत्या की गई थी। जिसके बाद मृतक चांद बाबू की मां किश्वरजहाँ की तहरीर पर मो. सफदर, शमशाद, शमीम, अफसर, मो, मो. अयूब, मुशीर अहमद, एजाज, और टीटू पर हत्या सहित षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया था। हांलाकी, जेल में बन्द गोसाईंगंज थाना के सिरवारा गांव का निवासी आरोपी मो.अफसर की भूमिका को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने जमानत की अर्जी खारिज …
Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 1 Feb 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
गोपालगंज के बरौली प्रखंड में स्थित नवादा पंचायत के माड़नपुर गांव के थाना नंबर में गड़बड़ी होने के कारण वर्षों से दाखिल खारिज के दो सौ आवेदन लंबित हैं और इस वजह से जमीन रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन दाखिल खारिज की सुविधा शुरू होने के बाद से माड़नपुर गांव का थाना नंबर वेबसाइट पर 224 के जगह 254 अंकित हो गया था और इसी वजह से दाखिल खारिज कराने पर माड़नपुर गांव की जगह मलिकाना गांव में प्रदर्शित हो रहा है।
Bihar Gopalganj India Issues Local News
सोमवार को एसपी स्वर्णप्रभात के निर्देश पर गोपालगंज में पुलिस ने कोर्ट से वारंट निकाल कर हत्या के प्रयास व शराब तस्करी के मामलों में फरार चल रहे 46 आरोपियों को विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया था। बता दे की, गिरफ्तार आरोपियों में शराब बेचने के जुर्म में 5, हत्या के प्रयास कांड के 3, शराब पीने के 18, 151 कांड के एक, 107 कांड के तीन और विविध कांडों के तीन आरोपी शामिल है। साथ ही पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 1054 लीटर देसी व 9.36 लीटर विदेशी शराब, एक बाइक सहित एक नाव बरामद किया है।
Bihar Crime Gopalganj India Local News
सिवान में स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की नि:शुल्क कक्षाएं शुरू की गई है। मंगलवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सूर्यकांत सिंह और प्रोग्राम के को-ऑर्डिनेटर डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया की कक्षा 11 और 12 के लिए जेईई परीक्षा के लिए भी इसमें विशेष कक्षाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही, इन कक्षाओं में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, विज्ञान, अंग्रेजी की भी कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
Bihar General India Local News Siwan
बुधवार को दोपहर दो बजे सिवान के बड़हरिया थाना परिसर में पदस्थापित महिला दरोगा के कमरे में अचानक आग लग गई और इस घटना के दौरान कमरे को बंद करके महिला दारोगा किसी केस के मामले में सीवान कोर्ट गई हुई थीं। तो वही, कमरे से निकल रहे धुएं को देखकर थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने कमरे का ताला तोड़कर काफी मशकत के बाद आग बुझाने में कामयाबी पाई। पुलिस कर्मियों के अनुसार, बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी थी और इससे कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो चुके है।
Accident Bihar India Local News Siwan
अनियमित बिजली की सप्लाई से सिवान के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लोग काफी परेशान है। ग्रामीणों के अनुसार, रोज शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच बिजली कट जाने से लोगों को खाना बनाने सहित अन्य कामों में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वही, बिजली विभाग के कर्मियों का कहना है की कम बिजली आपूर्ति मिलने के कारण नियमित रूप से बिजली की सुविधा देने में परेशानी हो रही है।
Bihar India Issues Local News Siwan
संघ परिवार और विहिप समेत भाजपा की ओर से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर आंदोलन के सेनानीयों को आईआरसीटीसी लो दर्शन यात्रा की योजना बनाकर राम मंदिर दर्शन के लिए लाया जा रहा है। सोमवार को आस्था स्पेशल के जरिए राम मंदिर आंदोलन के सेनानीयों को आयोद्धा के राम मंदिर लाया गया था और इनसे कोई रेलवे टिकट नहीं लिया गया था। यात्रा के दौरान उन्हे ट्रेन से सम्बन्धित बुकिंग आईडी कार्ड दिया गया था। हांलाकी, एसी व नॉन एसी बुकिंग बर्थ के लिए इन यात्रियों ने संगठन की योजना में तीन हजार व 25 सौ रुपए जमा करवाया था।
आयोद्धा में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों का आगमन आयोद्धा के लिए हो रहा है। इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से विभिन्न राज्यों व स्थानों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 13 मजिस्ट्रेटों को जनपद के चारों रेलवे स्टेशनों पर स्थापित इंट्रीग्रेटेड कमांड सेंटर में तैनात किया है। यह 13 मजिस्ट्रेट सुबह छह बजे तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे के लिए तैनात रहेगे।
आयोद्धा में हुई प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 तारीख से अयोध्या धाम जंक्शन की तरफ जाने वाले तीनों मार्गो पर अनवरत वाहनों का प्रतिबंध अब भी जारी है और इसी वजह से नगर के अंदर कुछ झेत्रों में वाहनों का दबाव बढ़ चुका है। तो वही, रामपथ पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होने के बावजूद वाहनों के प्रवेश करने पर उन्हे हाइवे के कुछ क्षेत्र से रायगंज क्षेत्र भेजा जा रहा है। साथ ही, दो पहिया वाहनों को श्री राम अस्पताल की रोड से स्टेशन रोड पर भेजा जा रहा है।
सुल्तानपुर के गोसाईंगंज प्रखंड में एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपनी मंगेतर के साथ दुष्कर्म किया और जब पीडिता गर्भवती हुई आरोपी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने गोसाईंगंज थाने में शिकायत दर्ज कारवाई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर तीस जनवरी को उन्होंने एसपी के सामने न्याय की गुहार लगाई है। तो वही, थानाध्यक्ष धीरज कुमार के अनुसार, इस मामले पर जांच अब भी जारी है।
बुधवार को तहसीलदार हृदयराम तिवारी की मौजूदगी में सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील सभागार में 66 तालाबों की मछली पालन के लिए खुली बोली के माध्यम से नीलामी की गई, जहा पहले ही दिन 30 तालाबों की नीलामी हुई और इस नीलामी के दौरान 45 लोगों ने भाग लिया। बता दे की, डीहढग्गूपुर के तालाब की सबसे अधिक बोली लगी थी और इस तालाब को 10 हजार रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से 10 साल के लिए नीलाम किया गया है।
Crime General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh
on 31 Jan 2024 , Concise by Momisarma, 0 0
सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मालवीय के निर्देश पर गोपालगंज के सिविल कोर्ट के सभागार में वकीलों के लिए सेंसटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रमोद कुमार महथा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान सचिव ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सिविल अपील संख्या 4296/2023 में गत 20 अक्तूबर 2023 को पारित आदेश के बारे में बताते हुए कहा की आम जनता को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध हो यह बार एवं बेंच का सामूहिक दायित्व है। साथ ही इसके लिए 12 बिंदुओं का दिशा निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट एवं बार के लिए जारी किया है।
Bihar General Gopalganj India Local News
77 बीपीएल परिवारों के बीच जीवकोपार्जन के लिए समेकित बकरी -भेड़ विकास योजना के जरिए पशु एवं मत्स्य विभाग गोपालगंज में 231 बकरियों का वितरण करेगी और इन 77 बीपीएल परिवारों में सामान्य वर्ग के 26, जनजाति कोटि के 6 सहित अनुसूचित जाति के 45 परिवार शामिल हैं। तो वही, पशु एवं मत्स्य विभाग के पोर्टल पर बकरी पालने के इच्छुक बीपीएल परिवार ऑन लाइन आवेदन कर सकते है और विभाग के अधिकारी आवेदनों की जांच करने के बाद उक्त बीपीएल परिवार के घर जाकर बकरी पालने संबंधित जानकारी लेकर उन्हे तीन बकरी या भेड़ प्रदान करेंगे।
सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई और इस बैठक के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने सिवान में जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य खुर्शीद अंसारी अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कड़ी निंदा की। साथ ही, इस मामले पर गंभीरता से चर्चा करने के बाद जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रेम कुमार सिंह द्वारा आवश्यक सूचना जारी कर कहा गया कि खुर्शीद अंसारी अधिवक्ता के हमलावरों के मुकदमे में जिला अधिवक्ता संघ का कोई भी सदस्य अपना वकालतनामा भी नहीं देंगे और हमलावरों तरफ से कोई भी न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
Bihar Crime India Local News Siwan
सुल्तानपुर के हसनपुर प्रखंड में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यतर वाहन चालक जंग बहादुर शुक्ला 16 जनवरी से लापता है और उनका कोई सुराग न मिलने पर बंधुआ कला थाना की पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 27 जनवरी को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन विभागीय शिथिलता के कारण अभी तक लापता चालक का कोई पता नहीं चला है। बता दे की, जंग बहादुर शुक्ला अयोध्या के जनपद प्रखंड में स्थित रौतावां गांव के निवासी है।
India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh
श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ने अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक बाद रामलला की सेवा में पुजारियों की संख्या तीन गुना बढ़ा दी है और अब पुजारियों की कुल संख्या 15 है। बता दे की, इससे पहले मुख्य पुजारी समेत चार सहायक पुजारी रामलला की सेवा में तैनात थे और अब अधिक उमड़ी भीड़ के चलते पुजारियों की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनी है। खबर के अनुसार, पुजारी प्रशिक्षण योजना में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को अवसर प्रदान किया जाए या नहीं इस पर भी निर्णय लिया गया है।
Submit