सिवान बिहार: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शनिवार को सिवान पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। सिवान के अलग-अलग जगह पर उन्हें लड्डू से वह फलों से तौला गया। सम्राट चौधरी का रथ जहां- जहां से गुजरा उनके समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया।
क्या कहा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने
सम्राट चौधरी ने शहर के टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत चांदी का मुकुट पहनाकर व तलवार देकर किया गया।
इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि इस सम्मान को …