प्लाट दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में कोर्ट का फैसला।

शनिवार को सुल्तानपुर के कोर्ट ने जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र की यूपीएसआईडीसी कंपनी के जरिए प्लाट दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में परिवादी का बयान दर्ज कर लिया है। वकील शेख नजर अहमद से मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड कर्मचारी लियाकत हसन समेत नौ लोगों पर कमरौली थाना के पूरे गरवर निवासी कंपनी के कर्मचारी अख्तर अली ने याचिका कोर्ट में दाखिल की है। क्युकी धोखाधड़ी का शिकार हुए 17 लोगों को  कंपनी ने चेक दिया था और उनमे से तीन करोड़ की धनराशि वापस होनी थी, लेकिन धनाभाव के कारण चेक बाउंस हो गए।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

कापियों के संकलन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर केन्द्र बना।

22 फरवरी से प्रारम्भ होकर 9 मार्च 2024 को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से आयोजित हाईस्कूल इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त होगीं और किसी भी समय राजकीय मुद्रणालय की ओर से परिषदीय परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए हाईस्कूल एवं इण्टर की उत्तरपुस्तिकायें कला पत्रादि परीक्षा केन्द्रों को उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त हो सकते हैं। तो वही, परीक्षा केन्द्रों को कला पत्रादि एवं सादी उत्तरपुस्तिकायें परीक्षा केन्द्रों को वितरित करने के लिए विगत वर्षों की तरह राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर को केंद्र बनाया गया है।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : 12 दिनों से जारी डीलर संघ की हड़ताल हुई खत्म।

शनिवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के गोपालगंज के अध्यक्ष रविरंजन प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएसन संगठन के प्रदेश महामंत्री वरुण सिंह की उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और बिहार की खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह से वार्ता हुई थी। इस वार्ता के दौरान डीलर्स एसोसिएसन को फरवरी महीने से 200 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन देने का आश्वासन दिया गया है। तो वही, सरकार से आश्वासन मिलने के बाद फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएसन ने 12 दिनों जारी हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। 

Bihar General Gopalganj India Local News

सुल्तानपुर : मेगा कैंप में एक लाख 68 हजार रुपए का बिजली का बकाया बिल जमा कराया गया।

शनिवार को सुल्तानपुर के बल्दीराय प्रखंड में स्थित बघौना बाजार में विद्युत विभाग की ओर से मेगा कैंप आयोजित किया गया था, जहा दर्जनों विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे और उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अपने बिल संशोधन सहित अन्य प्रकार की कई समस्याओं से अवगत कराया। तो वही, बघौना बाजार में जांच के दौरान विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बड़े बकायेदारों सहित विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के बारे में पता लगाया और बकाया बिल पर 30 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी कट दिए। साथ ही, एक लाख 68 हजार रुपए का बिजली का बकाया बिल भी जमा करवाया गया।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : ऑनलाइन वेबिनार में इंजीनियरिंग छात्रों को थ्रीडी प्रिंटिंग की जानकारी दी गई।

गुरुवार को गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के सिपाया में स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों के लिए एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया था और वाराणसी के सहायक प्राध्यापक डॉ. पवन शर्मा इस वेबिनार के मुख्य वक्ता व बीएचयू रहे और वह थ्री डी प्रींटिंग के क्षेत्र में कई रिसर्च कर चुके हैं। तो वही, इस वेबिनार में छात्रों को नई तकनीक थ्रीडी प्रिंटिंग की जानकारी दी गई। साथ ही, थ्री डी प्रिंटिंग तकनीक से होने वाले नुकसान से भी छात्रों को अवगत कराया गया।

Bihar General Gopalganj India Local News

अयोध्या: कैदियों को जेल से रिहाई के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

गुरुवार को अयोध्या के विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज शैलेन्द्र सिंह यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र को जमानत के बाद भी जेल से रिहा न होने वाले कैदियों से प्रार्थना पत्र प्रेषित कराने के लिए निर्देशित किया। बता दे की, प्रार्थना पत्र प्रेषित करने के बाद थाने से आर्थिक सामाजिक एवं सम्पत्तियों की लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के माध्यम से जांच कर कैदियों की रिहाई के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जा सकेगा।

Ayodhya Crime General India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen