डीडीसी ने एक करोड़ रुपए उपयोगिता शुल्क संग्रहित करने का दिया निर्देश।

मंगलवार को सीवान में कलेक्ट्रेट के सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन की समीक्षा डीडीसी भूपेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में की गई और समीक्षा के दौरान पाया गया की अब तक उपयोगिता शुल्क संग्रहण की कुल उपलब्धि 87 लाख रुपए है। साथ ही, सीवान में अब तक 148 डब्ल्यूपीयू का निर्माण पूरा हो चुका है। जिसके बाद डीडीसी ने पदाधिकारियों को 15 फरवरी 2024 तक एक करोड़ रुपए उपयोगिता शुल्क संग्रहित करने और फरवरी के अंत तक 48 और डब्ल्यूपीयू का निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया। 

Bihar General India Local News Siwan

500 दर्शकों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, यज्ञशाला और गौशाला के निर्माण को मिली मंजूरी।

सोमवार को श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की भवन निर्माण समिति की बैठक में ऑडिटोरियम, यज्ञशाला और गौशाला के निर्माण को लेकर गहन विमर्श के बाद समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा मिश्र से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2024 तक पब्लिक फैसिलिटी सेंटर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और इसके बीच पीएफसी की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही, लॉकरों की संख्या में बढ़ोतरी और एक अतिरिक्त तल का भी निर्माण करवाया जाएगा, जहा एक हजार यात्रियों के विश्रामालय की व्यवस्था होगी। 

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

रोजगार भर्ती अभियान के तहत 14 युवाओ को मिला नियुक्ति पत्र।

गुरुवार को गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड में सीधे रोजगार भर्ती अभियान के तहत और दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत जीविका की प्रखंड इकाई के तत्वाधान में सिक्योरिटी गार्ड की बहाली की गई थी, जहा जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई गरीब दीदियों के परिवार के कई युवा शामिल हुए और इनमे से 14 युवाओ को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान मौके पर प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक मुकुल उपाध्याय, विजय कुमार, आशुतोष कुमार मंशि शर्मा, अनामिका कुमारी, प्रीतम सहित अनुपम कुमार मौजूद रहे।

Bihar General Gopalganj India Local News

पीड़ित महिला ने कोर्ट में थानाध्यक्ष समेत पर 14 पर केस की अर्जी दी।

गुरुवार को एक पीड़ित महिला ने करौंदीकला के थानाध्यक्ष अकरम खान समेत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बटेश्वर कुमार की कोर्ट में शरण ली है। जिसके बाद कोर्ट ने महिला की याचिका पर थानाध्यक्ष से मामले में रिपोर्ट तलब कर 15 फरवरी को सुनवाई नियत की है। बता दे की, बीते एक नवंबर को 13 आरोपियों ने पीड़ित महिला सन्तोषा देबी के पिता हौंसिला प्रसाद का अपहरण कर उसके तीन दिन बाद उनकी संपत्ति की लिखा पढ़ी करा ली और इसके बाद से हौंसिला प्रसाद का पता नही चला। पीडिता ने कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष मो. अकरम खान से कई बार शिकायत की, लेकिन थानाध्यक्ष ने कोई कारवाई …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर वकीलों के लिए सेंसटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन।

सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मालवीय के निर्देश पर गोपालगंज के सिविल कोर्ट के सभागार में वकीलों के लिए सेंसटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रमोद कुमार महथा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान सचिव ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सिविल अपील संख्या 4296/2023 में गत 20 अक्तूबर 2023 को पारित आदेश के बारे में बताते हुए कहा की आम जनता को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध हो यह बार एवं बेंच का सामूहिक दायित्व है। साथ ही इसके लिए 12 बिंदुओं का दिशा निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट एवं बार के लिए जारी किया है।

Bihar General Gopalganj India Local News

बीपीएल परिवारों के लिए शुरू की गई समेकित बकरी- भेड़ विकास योजना।

77 बीपीएल परिवारों के बीच जीवकोपार्जन के लिए समेकित बकरी -भेड़ विकास योजना के जरिए पशु एवं मत्स्य विभाग गोपालगंज में 231 बकरियों का वितरण करेगी और इन 77 बीपीएल परिवारों में सामान्य वर्ग के 26, जनजाति कोटि के 6 सहित अनुसूचित जाति के 45 परिवार शामिल हैं। तो वही, पशु एवं मत्स्य विभाग के पोर्टल पर बकरी पालने के इच्छुक बीपीएल परिवार ऑन लाइन आवेदन कर सकते है और विभाग के अधिकारी आवेदनों की जांच करने के बाद उक्त बीपीएल परिवार के घर जाकर बकरी पालने संबंधित जानकारी लेकर उन्हे तीन बकरी या भेड़ प्रदान करेंगे।

Bihar General Gopalganj India Local News

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर वकीलों की बैठक आयोजित।

शनिवार को गोपालगंज में आने वाले 9 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बीमा कंपनियों सहित दावा कर्ताओं के वकीलों की बैठक आयोजित की गई। तो वही, जिला एवं सत्र न्यायाधीश - सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश मालवीय के निर्देश पर और प्राधिकार के सचिव प्रमोद कुमार महथा की देखरेख में आयोजित इस बैठक के दौरान एमएसीटी वादों के निष्पादन संबंधी कार्य के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रतिभागियों के बीच विभिन्न वादों पर कई चर्चाए भी की गई।

Bihar General Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen