मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से गेहूं खरीदेगी सरकार।

आगामी पन्द्रह मार्च से होने वाली गेहूं खरीद व्यवस्था की समय सारिणी में बदलाव करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य राज्य सरकार द्वारा मूल समर्थन योजना के तहत एक मार्च से ही किसानों के लिए क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं, लेकिन अयोध्या के जनपद में गेहूं की फसल में बालियां निकल रही हैं और इसे पक कर तैयार होने में एक महीने से अधिक का वक्त लग सकता है। इसलिए सरकार ने गेहूं क्रय नीति जारी की है, जहा मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों के घर पर जाकर विभाग के अधिकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद करेंगे। 

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

एसडीएम सदर का अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को सौपा गया।

बुधवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शासन की ओर से उपजिलाधिकारी सदर सीपी पाठक का गैर जनपद मथुरा के लिए किए गए तबादले के क्रम में उन्हे कार्यमुक्त कर दिया और अतिरिक्त उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद को शासन से एसडीएम सदर का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया। तो वही, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनन्दू सुधाकरन से मिली जानकारी के अनुसार, शासन की ओर से उपजिलाधिकारियों के आने तक उपजिलाधिकारी सदर का प्रभार ठाकुर प्रसाद को दिया गया है और एसडीएम न्यायिक विपिन कुमार दूबे को एसडीएम जयसिंहपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बुधवार को सीवान के पचरूखी प्रखंड के बड़कागांव में स्थित अयोध्या अग्रवाल सनातन धर्म उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था और संतोष कुमार एवं प्रचार्य बदरुदीन अंसारी ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। तो वही, विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और इस दौरान मौके पर शिक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश मिश्रा, सतेंद्र यादव, राजन तिवारी, वीरेंद्र कुमार, संतोष तिवारी सहित सुजीत कुमार सिंह मौजूद रहे।

Bihar General India Local News Siwan

गोल्डेन जुबली राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर 30 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।

37 वर्षों के बाद अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में स्वर्ण जंयती राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई, जहा कृषि जगत में सब्जी विज्ञान के क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले 30 वैज्ञानिकों को विश्वविद्यालय के कुलपति ने अवार्ड देकर सम्मानित किया और उनमे 26 वैज्ञानिकों को आईएसवीएस फेलो अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। तो वही, गोल्डेन जुबली सेमिनार में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक एवं पदमश्री से सम्मानित डा. आर.एस परौदा भी मौजूद रहे।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

3098 परीक्षार्थी नहीं हुए परीक्षा में शामिल।

गुरुवार से जनपद के 116 परीक्षा केदो पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2024 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारू व्यवस्थाओं के बीच शुरू हो चुका है, लेकिन पहले दिन की परीक्षा में ही 3098 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा केन्द्रों के बाहर  परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद उन्हे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया और किसी भी केन्द्र पर कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा नहीं गया। हांलाकी, हाई स्कूल के कुल 42989 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में से 2365 बच्चों ने और इंटरमीडिएट के 36567 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में से 733 परीक्षार्थी परीक्षा में …

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

भोरे :दहेज को लेकर नवविवाहित महिला की बेरहमी से हत्या

भोरे : बिहार के गोपालगंज में एक चौंकाने वाली घटना में, दहेज विवाद को लेकर एक नवविवाहित महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पीड़िता की पहचान भोरे ,थाना क्षेत्र के छोटकी सिसई गांव  की निवासी के रूप में हुई है, जिसे उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर इसलिए मार डाला क्योंकि वह दहेज के रूप में मोटरसाइकिल लाने में विफल रही थी। खबरों के मुताबिक, खबर सुनकर पीड़िता के पिता अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। हालाँकि, उन्हें बंधक बना लिया गया और कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया, जिससे आगे की गड़बड़ी की …

Bihar Crime General Gopalganj India Local News

एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को मिला प्रमाणपत्र।

जून 2023 में राजकीय इंटर कालेज सुल्तानपुर में आयोजित एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में सुल्तानपुर के जनपद प्रखंड में स्थित दस विद्यालयों से उच्च प्राथमिक के 45 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था और इस परीक्षा में तीन बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। तो वही, परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले यह तीनों बच्चे मोतिगरपुर क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय राघवपुर से पंकज और उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथाना से धीरज श्रीवास्तव, आजाद कुमारी है, जिन्हे गुरुवार को प्रमाणपत्र दिया गया।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

जिले में स्वावलंबन उत्सव का आयोजन, 140 जीविका दीदियां बनीं आत्मनिर्भर।

सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय में स्वावलंबन उत्सव का आयोजन किया गया था, जहा जिला परियोजना प्रबंधक प्रियंका गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही, सदस्यों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया की सतत जीवीकोपार्जन योजना मिशन स्वावलंबन के तहत कुचायकोट प्रखंड की 140 दीदियां प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर हुई है और उन्हे इसी योजना के तहत 20 हजार से लेकर 50 हजार रुपए की राशि उपलब्ध करायी गई है।

Bihar General Gopalganj India Local News

दो दिवसीय लोक कला संगीत महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुति।

सोमवार को सुल्तानपुर के नगर पंचायत कोइरीपुर में स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर सिहौली के प्रांगण में कविवर पंडित राम नरेश त्रिपाठी लोक कला संगीत का दो दिवसीय महोत्सव पंडित राम आसरे मिश्र शिक्षण संस्थान पारम्परिक लोक नाट्य कला केंद्र कोइरीपुर के संयोजन में आयोजित किया गया था, जहा मां सरस्वती एवं कविवर पंडित राम नरेश त्रिपाठी को मुख्य अतिथि जय प्रकाश गुप्ता ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा लोक गायन को लोगों ने खूब सराहा।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen