सिवान: लोक अदालत की सफलता को लेकर सिविल कोर्ट परिसर में बैठक आयोजित।

9 दिसंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी, जिसकी सफलता के लिए स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में सिवान के सिविल कोर्ट परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में आने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा मामलों के निष्पादन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और सुलह व समझौता के आधार पर निष्पादन होने वाले कुछ पक्षकारो मामलों को राष्ट्रीय लोक …

Bihar General India Local News Siwan

सुल्तानपुर : आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया।

शनिवार को सुल्तानपुर के रुपिनपुर गांव में आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया, जहा सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से रामलीला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। जिसके बाद समित के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने दर्शकों और अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। बता दे की हरेंद्र सिंह और सतीश सिंह ने इस रामलीला का संचालन किया और इंद्रभान सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, हर्ष वीर सिंह, राम प्रकाश, आशा राम और ओम प्रकाश ने इस रामलीला में मुख्य भूमिका निभाई।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

औपबंधिक रूप से सभी नवनियुक्त शिक्षकों का बीआरसी स्तर से स्कूल का आवंटन किया जाएगा।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नवनियुक्त 1688 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सिवान के राजेन्द्र स्टेडियम और पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उनके ज्वाईनिंग को लेकर अब बात उठ रही है। डीईओ मिथिलेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, बीआरसी स्तर से औपबंधिक रूप से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्कूल का आवंटन किया जाएगा, जिसके लिए बीआरसी भेजने का कार्य शुरू किया गया है। तो वही साफ्टवेयर के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्थायी रूप से स्कूल आवंटन राज्य स्तर पर पटना से ही होगा।

Bihar General India Local News Siwan

बार अध्यक्ष का नया फैसला, पंजीकृत मुंशी तथा अधिवक्ता ही तहसील परिसर में बैठ सकेंगे।

अब से पंजीकृत मुंशी तथा अधिवक्ता ही सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील परिसर में बैठ सकेंगे। बार अध्यक्ष गणेश प्रसाद पाण्डेय एवं सचिव राजेश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, कई दिनों से उन्हे शिकायत मिल रही थी की बिना पंजीकृत अधिवक्ता और मुंशी तहसील परिसर में आकर अधिवक्ता तख्ते पर बैठने के साथ साथ वादकारियों को भ्रमित करने का काम कर रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार से ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी लोगों से सचिव ने अपने कागजात कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलित गौरव संवाद का आयोजन किया।

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ओझा के नेतृत्व में सुल्तानपुर के जयसिंहपुर विकास क्षेत्र में स्थित धनऊडीह गांव पहुंचे, जहा उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से दलित गौरव संवाद अभियान के तहत मांग पत्र भरवाया और लोकसभा चुनाव में लोगों को एक जुट होने का आह्वान भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया की जनता को भाजपा सरकार गुमराह कर रही है। इसलिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता जनता के हित में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या में आयोजित होने वाले 17वें फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर जारी।

2 और 3 दिसंबर को अयोध्या में आयोजित होने वाले 17वें  फिल्म फेस्टिवल में फिल्म और कला जगत से जुड़े कई दिग्गज शामिल होने वाले है। आयोजन समिति की ओर से शुक्रवार को ऐतिहासिक गुलाबबाड़ी परिसर में अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के 17वें संस्करण का पोस्टर जारी किया गया। गुरुनानक गर्ल्स पीजी कालेज उसरु में यह फिल्म फेस्टिवल भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक डॉ. शाह आलम से मिली जानकारी के अनुसार, इस फेस्टिवल में शिक्षाप्रद, प्रेरणादायक, विचारोत्तेजक, हास्य और व्यंग्यात्मक फिल्में दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

Ayodhya General India Local News Religion Uttar Pradesh

केके पाठक की सख्ती के बाद गोपालगंज से काटे गए हजारों स्कूली छात्रों के नाम।

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की सख्ती का असर दिखने को मिल रहा है। खबर के अनुसार,पिछले 15 दिनों से कई छात्र अपने विद्यालय से अनुपस्थित थे। जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की रिपोर्ट पर कारवाई करते दौरान पाया की गोपालगंज के कई छात्रों का प्राइवेट और सरकारी विद्यालय दोनों में नाम दर्ज है, कई छात्र स्कूल में 75 फ़ीसदी से कम उपस्थित है। इसलिए गोपालगंज के 50 हजार छात्र-छात्राओं के नाम स्कूलों से काट दिए।

Bihar General Gopalganj India Issues Local News

सुलतानपुर : पर्यावरण विज्ञान विभाग के छात्रों द्वारा गोमती नदी में जल प्रदुषण के स्तर का मापन।

बुधवार को सुल्तानपुर के कमला नेहरू भौतिक और समाजिक विज्ञान संस्थान के पर्यावरण विज्ञान विभाग के परास्नातक छात्रों ने गोमती नदी में जल प्रदुषण के स्तर का मापन किया। यह कार्य दूर्गा पूजन, मूर्ति विसर्जन और उसके बाद के समय में सिवान के कई जगहों किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार, जल प्रदूषण की मात्रा के मापन के लिए हर दिन सुबह 8.30 बजे और शाम 8.30 बजे छात्र सीताकुंड, केएनाई सहित कुछ चयनित स्थानों से जल एकत्रित कर रहे हैं, ताकि पर्यावरण में जल प्रदुषण के प्रभाव को बेस लाईन ग्राऊंड डाटा …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : पानी की टंकी की निर्माण सामग्री हुई चोरी।

सुलतानपुर में जलजीवन मिशन शक्ति के तहत पानी की टंकी के निर्माण के लिए आई सामग्री को चोरी करते वक्त गांव के लोगों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद कार्यदायी संस्था के इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। खबर के अनुसार, जलजीवन मिशन के तहत सुल्तानपुर के कूरेभार विकास खण्ड के जोगीवीर जियापुर गांव में पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन सरिया को गांव के ही कुछ लोग निर्माण कार्य के लिए मौके पर रखे गए लोहे की सामग्री को ई रिक्शा की मदद से चोरी करते पकड़े गए।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : कई किसानों को नहीं मिली शतप्रतिशत अनुदान की धनराशि।

योजना के तहत खरीफ की फसल बुआई के समय नगद मूल्य देकर कृषि यंत्र खरीदने वाले और बीज प्राप्त करने वाले सुलतानपुर के सैकड़ों किसानों को अब तक शतप्रतिशत अनुदान की धनराशि नही मिली है। तो वही बीज ग्राम्य योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत बजट न आने के कारण किसानों का 17 लाख रुपए जनपद में अनुदान के रुप में बकाया है। बता दे की खरीफ व रबी के सीजन में किसानों को राजकीय बीज बिक्री केन्द्रों से अनुदान पर बीज मुहैया कराया जाता है, लेकिन नकद मूल्य देकर किसानों को बीज खरीदना पड़ता है।

Agriculture General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर के शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया।

सोमवार को सुलतानपुर के कई शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया था। खबर के अनुसार, रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुल्तानपुर के 10 शिक्षकों को लखनऊ में उपशिक्षा निदेशक ने सम्मानित किया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर से सत्येंद्र कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनगवां दोस्तपुर से अजय पांडेय, कम्पोजिट विद्यालय कटसारी के अखिलेश कुमार, यूपीएस कुम्ही हमजापुर से महेन्द्र कुमार, यूपीएस कैथाना के अरुण प्रजापति, कम्पोजिट मरुई कृष्णदासपुर अखंडनगर के विनय श्रीवास्तव और कम्पोजिट रायपुर अखंडनगर के मंगला प्रसाद गुप्ता शामिल रहे।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : एलुमनी सेल द्वारा एआई और रोबोटिक्स ऑटोमेशन विषयक वेबिनार का आयोजन।

सुलतानपुर के कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक एलुमनी सेल का गठन किया गया, जिसके माध्यम से भूतपूर्व छात्रों ने ऑनलाइन वेबिनार्स की श्रृंखला ज्ञानसंचय का आरंभ किया। वेबिनार्स का मुख्य उद्देश्य संस्थान से पढ़े हुए पुरातन छात्रों से अनुभव एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना है। रविवार को ज्ञानसंचय का पहला वेबिनार रोबोटिक्स ऑटोमेशन और एआई विषय पर किया गया, जिसके मुख्य वक्ता बहु-राष्ट्रीय कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विश्वास यादव थे। साथ ही टीएसी के संयोजक डॉ. अनिल कुमार भी इस वेबिनार में शामिल हुए।

 

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen