डीएम की अधक्षता में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

शुक्रवार को गोपालगंज के कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जहा डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी मौजूद रहे। इस बैठक में पीएचईडी विभाग को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायतों में वार्ड स्तर पर सर्वे कराने को कहा गया, ताकि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति का पता लगाया जा सके। तो वही स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को चालू स्थिति रखने को कहा गया।

Bihar General Gopalganj India Local News

निर्वाचक सूची में नाम पंजीकृत कराने को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

शुक्रवार को सिवान में आयोजित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2024 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत डीएम मुकुल कुमार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर कल्याण छात्रावास के सभी छात्र को संबोधित कर उन्हे निर्वाचक सूची में नाम पंजीकृत कराने को लेकर प्रेरित किया। साथ ही सभी विकास मित्रों को डीएम ने घर-घर सर्वे कर अधिकाधिक संख्या में 18-19 आयुवर्ग के योग्य व्यक्तियों का नाम निर्वाचक सूची में पंजीकृत कराने को कहा। बता दें अधिकाधिक संख्या में योग्य व्यक्तियों का नाम पंजीकृत कराने वाले 3 विकास मित्र का चयन कर 26 जनवरी को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Bihar General India Local News Siwan

सिवान : लीगल सर्विस डे के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और पटना के आदेशानुसार सिवान के महाराजगंज में स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में लीगल सर्विस डे के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकार के सचिव सह न्यायिक पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई और लोगों को उनके द्वारा कानूनी सहायता से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई। बता दे की इस कार्यक्रम में पीएलबी कृष्ण कुमार राम, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार माली, सीओ रविंद्र राम मौजूद रहे।

Bihar General India Local News Siwan

सुल्तानपुर : दीपावली के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन।

शुक्रवार को सुल्तानपुर के लंभुआ नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार की ओर से दीपावली के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहा सभी सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सम्मान जिस भी व्यक्ति को मिलती हैं, उसके अंदर एक उत्साह भर देती हैं। सुल्तानपुर के सफाई कर्मी दिन-रात नगर पंचायत को स्वच्छ बनाने में लगे रहते हैं, इसलिए सम्मान पाना उनका हक बनता है। बता दे कि इस कार्यक्रम में ईओ अमित सिंह, चंद्रकांत विश्वकर्मा, सभासद राजेंद्र यादव, अंकुर चतुर्वेदी, नियाज राइन और हरिओम अग्रहरि भी …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सिवान के दो पंचायतों में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

गुरुवार को सिवान के दो अलग-अलग पंचायतों में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अंगौता पंचायत में इस कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया मीनू शाही, उप विकास आयुक्त भूपेंद्र यादव, सीओ अतुल कुमार, पंचायत राज पदाधिकारी गोल्डी कुमारी और बीडीओ अर्चना ने की। साथ ही इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रकाश डाला गया। तो वही खलवां पंचायत के बलवां चंद्रशेखर सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Bihar General India Local News Siwan

सुल्तानपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला निशुल्क गैस वितरण कार्यक्रम आयोजित।

शुक्रवार को सुल्तानपुर में पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला निशुल्क गैस रिफिल वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जहा उज्ज्वला योजना के 150 लाभार्थियों को विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और सीताराम वर्मा ने सब्सिडी चेक वितरण किया। तो वही जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस रिफिल दी जा रही है। पहले गैस नगद पैसा देकर लेने के बाद तीन दिन के अंदर सब्सिडी की धनराशि खाते में चली जाएगी।

 

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : 3 दिनों तक गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रहेगा डायवर्जन।

अयोध्या में दीपोत्सव के कारण 8 नवंबर से 11 नवंबर की आधी रात तक गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर डायवर्जन रहेगा। इन 3 दिनों के लिए लखनऊ से बस्ती-गोरखपुर आने जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। डायवर्जन की व्यवस्था के अनुसार, लखनऊ से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को अब से बाराबंकी से जरवल रोड, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, हर्रैया होते हुए जाना पड़ेगा। तो वही अयोध्या से बस्ती होते हुए गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को कटरा से लकड़मंडी थाना नवाबगंज, गोण्डा, डुमरियागंज की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सिवान : इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड खिताब नवाजा गया युसरा फातिमा को।

सिवान के बड़हरिया प्रखंड़ में स्थित तेतहली गांव के निवासी शकील अहमद और अर्शिया फातमा के बेटी युसरा फातमा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड खिताब से नवाजा गया, इसी के साथ वह किशोर अवस्था मे सर्वाधिक काव्य पुस्तिका लिखने वाली भारत की पहली लड़की बनी। बता दे की युसरा फातमा ने आठ वर्ष से लेकर 12 वर्ष की उम्र में अपनी पहली काव्य पुस्तिका लिखी थी, जिसमे उन्होंने समाज के रूप को हिंदी कविताओं के माध्यम से दिखाया था। साथ ही उन्होंने जज्बा, मेरे हिस्से की कोशिश, शाम और तन्हाई, और बेरुखी काव्य पुस्तक की कविता के माध्यम से समाज को आईने के रूप में लोगों के सामने रखा।

Bihar General India Local News Siwan

गोपालगंज: बैंकिंग वित्तीय साक्षरता व जागरूकता कैंप का आयोजन।

मंगलवार को गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड के गणेश डूमर गांव में स्थित पंचायत भवन के परिसर में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की मिश्र बतरहां शाखा के बैनर तले बैंकिंग वित्तीय साक्षरता व जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया था। जहा सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरूष खाताधारी शामिल हुए। स्थानीय मुखिया दिलीप बैठा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बैंक ग्राहकों को डीडीएम नवार्ड डॉ. अनुपम लाल कुसुमाकर व शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने साइबर अपराधियों से सावधान रहने का परामर्श दिया। साथ ही बैंक द्वारा संचालित प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओ के बारे में भी लोगों …

Bihar General Gopalganj India Local News

अयोध्या : कंपोजिट विद्यालय करेरु प्रथम में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिवर आयोजित।

अयोध्या के शिक्षा क्षेत्र सोहावल में स्थित कंपोजिट विद्यालय करेरु प्रथम में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिवर आयोजित की गई, इन तीन दिनों में स्काउट लीडर अनूप प्रियदर्शी और गाइड लीडर सुमनचंद्रा की देख- रेख में परिषदीय विद्यालय के कक्षा-छह एवं सात के बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया है और आयोद्धा स्काउट लीडर अनूप मल्होत्रा ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बता दे की इस प्रशिक्षण शिवर में प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, स्काउट गाइड नियम, टेंट निर्माण और पिरामिंड निर्माण सिखाया गया था।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : निर्धन पात्र परिवारों को डीएसओ ने राशन कार्ड प्रदान किया।

मंगलवार को सुल्तानपुर पूर्ति कार्यालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने शहरी क्षेत्र के अति निर्धन पात्र परिवारों का चिन्हाकंन करते हुए शासन की मंशा के अनुसार पात्र गृहस्थी योजना के अन्तर्गत नए राशन कार्ड प्रदान किए। जिसके तहत पात्र शहरी क्षेत्र की शकुन्तला, मीनू, शाइस्ता, लक्ष्मी, रोशनी, यासमीन, कमर जहां, अंजना, महताब नाम की महिलायों ने नए राशनकार्ड प्राप्त किए। तो वही, नगर पालिका परिषद के पूर्ति निरीक्षक वैभव श्रीवास्तव और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी माला कुमारी भी इस मौके पर मौजूद रही। 

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सिवान : बीमा कंपनी के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक।

9 दिसंबर 2023 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सिवान में कार्यरत बीमा कंपनियों के प्रबंधक व अधिवक्ताओं के साथ सिविल कोर्ट परिसर मे स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव और तृतीय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरुण तिवारी की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा मामलों के निष्पादन को लेकर कई विचार विमर्श किए गए, ताकि बीमा कंपनी से संबंधित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन हो सके।

 

Bihar General India Local News Siwan

स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित की जाएगी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा।

गोपालगंज के फुलवरिया में स्थित स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी उच्चाई 30 फुट होगी। रविवार को गोपालगंज के स्थानीय कौशल विकास केन्द्र परिसर में मुखिया अल्ताफ हुसैन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जहा 17 सदस्यीय प्रतिमा निर्माण समिति का गठन किया गया था। इस कमिटी के तहत संयोजक के रूप में मोहम्मद सरफराज, अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत राम, उप सचिव के रूप में कौशल विकास केन्द्र के समन्वयक राजेश साह और सचिव पद पर उपेन्द्र प्रसाद यादव को शामिल किया गया।

Bihar General Gopalganj India Local News

सिवान : पंद्रह लाख की लागत से बनने वाली सड़क का विधानसभाध्यक्ष ने शिलान्यास किया।

सिवान में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत पंद्रह लाख की लागत से बनने वाली 750 फीट लंबी पीसीसी सड़क का जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज परिसर में बिहार विधानसभाध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने शिलान्यास किया और कॉलेज परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया। बता दे की करीब पांच साल से जर्जर इस सड़क पर हल्की बारिश में भी जलजमाव होता था, जिससे शहर के जेडए इस्लामियां कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों और लक्ष्मीपुर बथान, इस्लामियां नगर आदि मोहल्ले के लोगों को बेहद परेशानी उठानी पड़ती थी।

Bihar General India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen