सीवान के लायन क्लब ने रेल यात्रियों को निःशुल्क भोजन बांटा।

 

बुधवार को लायंस क्लब व रेल प्रशासन ने सीवान जंक्शन पर वैशाली एक्सप्रेस के जनरल बोगी में छठ पूजन के बाद वापस घर जा रहे यात्रियों को मुफ्त में भोजन पैकेट का वितरण किया। इस दौरान एसीएम विशाल कुमार, प्रेसिडेंट रूपेश कुमार, आरपीएफ़ इंस्पेक्टर आर के सिन्हा और गणेश दत्त पाठक मौजूद रहे। प्रेसिडेंट रूपेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, जनरल बोगी में ज्यादा भीड़ होने के कारण यात्री भोजन ही नहीं खरीद पाते हैं। इसलिए लायंस क्लब द्वारा यात्रियों की सहायता के लिए जनरल बोगी के यात्रियों को मुफ्त में भोजन पैकेट बांटा गया है।

Bihar General India Local News Siwan

अयोध्या : सीएम योगी ने हॉट कुक्ड मील योजना का किया शुभारंभ

शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे अयोध्या के पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट विद्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी 75 जिलों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत राज्य के 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 80 लाख बच्चों को पका भोजन प्रदान किया जाएगा, ताकि 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को पोषण में मदद मिले। बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने 403 करोड़ की लागत से 35 जनपदों में बनने वाली 3401 आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास वर्चुअल रूप से किया।

Ayodhya General India Local News Politics Uttar Pradesh

गोपालगंज : एसपी ने डीएसपी सहित पांच थानाध्यक्षों के पद में किया बदलाव।

गोपालगंज के एसपी ने डीएसपी सहित पांच थानाध्यक्षों के पद में बदलाव किए हैं। खबर के अनुसार, छह माह से कुचायकोट के थानाध्यक्ष के रूप में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी साक्षी राय को साइबर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया । तो वही, विशंभरपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार साह और भोरे के इंस्पेक्टर सुरेन्द्र यादव को थानाध्यक्ष के पद से हटा कर साइबर थाना में तैनात किया गया है। साथ ही कुचायकोट के थानाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी जादोपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार को सौंपी गई है और जादोपुर का थानाध्यक्ष टेक्निकल सेल के प्रभारी विकास कुमार को बनाया गया हैं।

Bihar General Gopalganj India Local News

अयोध्या : राजकीय कृषि बीज भंडार का जिला कृषि अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया।

गुरुवार को अयोध्या के कृषि अधिकारी डॉ. ओपी मिश्र ने भेलसर के रूदौली ब्लाक में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान किसानों के बीच पर्याप्त मात्रा में गेहूं के बीज भी वितरण किया। स्टॉक एवं रेट बोर्ड का अंकन और बीजों पर अनुदान का अंकन बीज गोदाम प्रभारी अनिल कुमार गौड़ ने किया। साथ ही किसानों को मोटे अनाज और गेंहू बोने के लिए प्रेरित किया गया। बता दें कि इस मौके पर अमन प्रताप सिंह, द्वारिका प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश, राम विजय यादव और अयोध्या प्रसाद भी मौजूद रहे।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : 20 टन क्षमता वाली प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने वाला प्लांट।

20 टन क्षमता वाली प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने वाला उत्तर भारत का पहला सबसे बड़ा प्लांट अयोध्या में लगाया जाएगा। इस प्लांट के निर्माण के लिए दो चरणों में निजी कंपनी 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी और इस परियोजना से कूड़ा उठाने वाले लोगों को बेहतर रोजगार भी मिलेगा। रोजाना 20 टन प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करने के लिए इस संयंत्र में दो रिएक्टर लगाए जाएंगे। साथ ही अयोध्या में 100 कचरा संग्रह बाक्स भी जगह जगह लगाया जाएगा और प्रत्येक बाक्स के संचालन के लिए एक महिला की नियुक्ति की जाएगी।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : डाक विभाग की जमीन पर कारोबारियों का अवैध कब्जा।

अयोध्या के बीकापुर उप डाकघर से सटी डाक विभाग की जमीन पर रसूखदार जमीन से जुड़े कारोबारियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। खबर के अनुसार, रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जी तरीके से जमीन में अपना नाम दर्ज कराकर लोगों को बैनामा भी करवाया गया हैं और तहसील में दाखिल खारिज होने की बात कही जा रही हैं। डाक विभाग की जमीन पर कई लोगों ने अपने घर और बड़े- बड़े प्रतिष्ठान भी निर्माण करवा लिया है। तो वही, जमीन को मुक्त करवाने के लिए कमिश्नर और डीएम को प्रवर अधीक्षक डाकघर एसके यादव ने पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की …

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : अंतिम नोटिस जारी करने के बाद भी लाभुकों ने नहीं बनाया पीएम आवास।

गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड कार्यालय की ओर से अंतिम नोटिस जारी करने के बाद भी 78 लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आए घर का निर्माण पुरा नहीं किया। बीडीओ से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023- 24 में सात पीएम आवास अब तक लंबित है। संबंधित पंचायतों के आवास पर्यवेक्षक और आवास सहायक को प्रधानमंत्री आवास का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। तो वही, 2022-23 वाले आवास योजना के लाभुकों को राशि आवंटित कर दी गई है और आवास का निर्माण पूरा नहीं करने पर लाभुकों को खिलाफ सरकारी राशि गबन के आरोप में प्राथमिकी …

Bihar General Gopalganj India Issues Local News

सिवान : छठ महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।

सिवान के बड़हरिया प्रखंड में स्थित भलुआड़ा पंचायत के भगवानपुर में सूर्यवंशम् परिवार के सौजन्य से छठ महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अशरफ अली, पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी, डॉ जहीरुद्दीन अहमद, संजीव सीवानी और सरपंच हैदर अली ने किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में महापर्व छठ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि डॉ अशरफ अली ने कहा कि छठ पूजा सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक का बहुआयामी महापर्व होने के साथ ही प्रकृति लोकचेतना का यह सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है।

Bihar General India Local News Siwan

सिवान : अनुमंडल मुख्यालय में लाइब्रेरी का उद्घाटन।

सोमवार को सिवान के महाराजगंज में स्थित अनुमंडल मुख्यालय में राजद नेता उमेश सिंह और भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल द्वारा सारथी लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया है। साथ ही इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी, मैनेजर अभिषेक कुमार यादव, ललन प्रसाद, नित्यानंद दुबे, संजय कुमार और निदेशक राजन दुबे मौजूद रहे। तो वही इस कार्यक्रम के दौरान राजद नेता उमेश सिंह और सुप्रिया जायसवाल ने कहा कि इस लाइब्रेरी में सभी विषय की किताबें रखी जाए, ताकि बच्चे विभिन्न विषय में शिक्षा ले सके‌। इस लाइब्रेरी से क्षेत्र के बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

Bihar General India Local News Siwan

सुल्तानपुर : संस्कृत विद्यार्थियों का दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण।

सुल्तानपुर में स्थित राणा प्रताप पीजी कालेज के संस्कृत विभाग के परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का समूह दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए चित्रकूट गया था और मंगलवार को दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण से सभी विद्यार्थियों वापस लौट चुके हैं। इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने चित्रकूट के विभिन्न प्रकार के शोध के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ साथ विन्ध्य रेंज की पहाड़ी हनुमान धारा की भी चढ़ाई की और सीता रसोई, जानकी कुण्ड का भी भ्रमण कर उसकी भी कई जानकारी हासिल की।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : अवैध वसूली की आरोप लगे चिकित्सक के खिलाफ जांच शुरू।

सुल्तानपुर के बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति कार्यरत थे, जो ऑपरेशन के नाम पर मरीज से अवैध वसूली करते हैं। जिसके बाद भाजपा बल्दीराय के सेक्टर संयोजक अभिषेक अग्रहरि ने इस मामले की शिकायत डिप्टी सीएम पाठक को की और डिप्टी सीएम पाठक ने इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को बल्दीराय सीएचसी से हटाकर कादीपुर के बिजेथुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात किया। तो वही दो सदस्यों की टीम अब भी इस मामले की जांच कर रही है, जिसकी रिपोर्ट एक हफ्ते में शासन को सौंपी …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : साक्षात्कार में चयनित 20 पुजारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर में वैदिक और रामानंदीय परम्परा से रामलला की पूजन के लिए 20 पुजारियों के पहले बैच का आवासीय प्रशिक्षण साक्षात्कार के बाद किया जाएगा। रविवार को श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उनके अनुसार, रामकुंज कथा मंडप के पीठाधीश्वर डा. रामानंद दास महाराज के निर्देशन में विद्वान आचार्यों ने षट् वार्षिक प्रशिक्षण का पूरा पाठ्यक्रम तैयार किया है। इस पाठ्यक्रम में वैदिक, पांचरात्र आगम और रामानंदीय शास्त्रीय परम्परा के सभी पक्षों को शामिल किया गया है।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

14 कोसी परक्रिमा को लेकर बस्ती से अयोध्या तक रूट डायवर्जन।

14 कोसी परक्रिमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला को लेकर 20 नवम्बर से 21 नवम्बर रात्रि 11 बजे तक बस्ती से अयोध्या तक रूट डायवर्जन रहेगा। श्रद्वालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए हैं। बता दें कि बस्ती और गोरखपुर से आने वाले वाहनों को अब बस्ती से कलवारी, टांडा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ की तरफ जाना पड़ेगा। प्रयागराज, सुल्तानपुर से अयोध्या होकर बस्ती और गोरखपुर जाने वाले वाहनों को सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, कलवारी, नगर बस्ती की तरफ से गोरखपुर की ओर जाना पड़ेगा। तो वही यह डायवर्जन कार्तिक पूर्णिमा स्नान …

Ayodhya General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen